Hot News

December 14, 2025

समस्तीपुर

जनता की उम्मीदों से ज्यादा विकास कार्यों को दिया जाएगा मूर्त रूप: विजय कुमार चौधरी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: चुनावी विजय के उपरांत सरायरंजन के विधायक सह बिहार प्रशासन में जलसंसाधन, संसदीय कार्य,भवन निर्माण,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी रविवार को प्रखण्ड के भगवतपुर, मुसरीघरारी नगर पंचायत के उदाहाट प्रांगण,गंगापुर स्थित पंचायत प्रशासन भवन एवं लाटबसेपुरा पंचायत स्थित दुर्गा स्थान में सभा कर चुनाव में जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलने पर अपनी ओर से आभार व्यक्त करने पहुंचे। नगर पंचायत मुसरीघरारी की सभा का संचालन करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. अमरेन्द्र कुमार ने विजय कुमार चौधरी के समक्ष सरायरंजन क्षेत्र को नील बकरी से मुक्त कराने हेतु एक सम्यक योजना बनवाकर कार्यान्वित कराने की मांग जनता की ओर से रखी। इस संबंध में मंत्री ने कहा कि इस पर कार्य हो रहा है और अब जल्द ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक साथ अभियान चला कर और उस अभियान की निरंतरता बरकरार रखते हुए क्षेत्र को नीलबकरी मुक्त किया जायेगा। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार बिना कुछ मांगे जनता जनार्दन ने जो आशीर्वाद दिया है,उसी प्रकार अब मैं जनता की अभिलाषा से आगे बढ़कर विकास कार्य को मूर्त रूप दूंगा, और वह जल्द ही आप सभी को दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी के बहकावे मे इधर–उधर अपने विचार को बदल लिए थे, और अब हताश एवं लज्जित हैं उनको भी मेरा संदेश है कि मैं रिश्ते को अंतिम दम तक निभाए रखने में विश्वास रखने वाला व्यक्ति हूं,आप आएं और बिना किसी हिचक के फिर से हमसे जुड़ें।साथ ही जिन लोगों ने चुनाव में अपना बहुमूल्य योगदान दिया,यहां तक कि कुछ लोग तो मुझसे भी ज्यादा तत्परता से कार्य करते रहे, उन्हें भी मेरी ओर से विशेष आभार। मैं जीवनभर उनके कार्यों को याद रखूंगा। कार्यक्रम में प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, इजहार अशरफ,रणजीत पटेल, सरायरंजन उत्तरी भाजपा मंडल अध्यक्ष जय कुमार सिंह,विद्याकर झा, होरिल साह,रामप्रवेश राय, मुकेश सहनी, जगदेव राम, डॉ .रामकिशोर चौधरी, आशुतोष कुमार, अजय कुमार, वीरेंद्र प्रसाद सिंह,विजय कुमार राय, शकीर रजा, सद्दाम हुसैन, अजीत कुमार झा, राहुल झा, भोला सिंह, नाराज झा,डॉ.बलदेव भगत, देवेंद्र प्रसाद चौरसिया, मणि प्रसाद सिंह, अंगद कुमार, विकास कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर

आनंद मार्ग का मुख्य उद्देश्य है मानवता की सेवा: आचार्य रत्न मुक्तानंद 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग में रविवार को आनंद मार्ग प्रचारक संघ समस्तीपुर के सौजन्य से अखंड कीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आचार्य रत्न,मुक्तानंद ने कहा कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा जिले में विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य आत्म मोक्ष एवं मानवता की सेवा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बाबा नाम केवलम संकीर्तन, सामूहिक ध्यान और योग का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 150 परिवारों को भोजन के उपरांत कंबल दिया गया। कार्यक्रम में आगत अतिथियों को मुख्य आयोजक शशि भूषण प्रसाद एवं ब्रजभूषण प्रसाद द्वारा चादर,माला एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आचार्य रत्न मुक्तानंद, आचार्य विनीतदेव, आचार्य अनिमा दीदी, अरुण दादा, कमलकांत,नंदकिशोर, प्रमोद प्रसाद, रवींद्र प्रसाद, कीर्ति वर्णवाल, रुबी दीदी, रामदेव साहू,विजय दादा आदि के नाम शामिल हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बॉस से नाराज हैं तो इस्तीफा नहीं, पहले खुद से पूछें ये 5 सवाल

Job Resignation: आजकल नौकरी बदलना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है. कभी बॉस से नाराजगी, कभी कम सैलरी तो कभी काम का ज्यादा प्रेशर लोगों को इस्तीफा देने के बारे में सोचने पर मजबूर कर देता है. बिना सोचे समझे नौकरी छोड़ना आगे चलकर परेशानी का कारण भी बन सकता है. इस्तीफा (Job Resignation) देने से पहले खुद से कुछ जरूरी सवाल पूछना बहुत जरूरी है. ऐसे ही 5 अहम सवालों के बारे में जानते हैं. Job Resignation के बाद दूसरा ऑप्शन क्या है? नौकरी छोड़ने से पहले यह देखना बहुत जरूरी है कि आपके पास कोई दूसरा जॉब ऑफर है या नहीं. बिना बैकअप के इस्तीफा देना आर्थिक तनाव बढ़ा सकता है. करियर टिप यही है कि नई नौकरी का ऑफर लेटर हाथ में आने के बाद ही पुरानी नौकरी छोड़ें. इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बना रहता है. क्या सैलरी के अलावा भी कोई वजह है? कई लोग सिर्फ सैलरी कम होने की वजह से नौकरी छोड़ना चाहते हैं. लेकिन आपको यह भी देखना चाहिए कि सीखने के मौके, वर्क कल्चर और ग्रोथ जैसे फैक्टर कितने मजबूत हैं. कभी कभी कम सैलरी वाली नौकरी भविष्य में बड़े मौके खोल देती है. क्या मैं बदलाव के लिए तैयार हूं? नई नौकरी के साथ नई जिम्मेदारियां, नया माहौल और नई चुनौतियां आती हैं. इसलिए खुद से यह सवाल जरूर पूछें कि क्या आप इस बदलाव के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं. अगर जवाब हां है तो आगे बढ़ना आसान हो जाता है. क्या मैंने सुधार की कोशिश की है? इस्तीफा (Job Resignation) देने से पहले यह जरूर सोचें कि क्या आपने अपनी परेशानी सीनियर या मैनेजर से शेयर की है. कई बार बातचीत से काम के घंटे, जिम्मेदारियां या रोल बदले जा सकते हैं. करियर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बिना कोशिश किए नौकरी छोड़ना सही फैसला नहीं होता. क्या समस्या नौकरी में है या मेरे मूड में? सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि परेशानी असल में कहां है. कई बार खराब दिन, नींद की कमी या पर्सनल टेंशन का असर काम पर दिखने लगता है. ऐसे में लगता है कि नौकरी ही खराब है. करियर टिप यही है कि कुछ दिन खुद को टाइम दें और फिर फैसला लें. रिजाइन करने से पहले अपना रिज्यूमे अपडेट कर लें. नई जॉब की तैयारी करते हुए ही मौजूदा नौकरी में टिके रहें. अपने काम का रिकॉर्ड रखें ताकि इंटरव्यू में आत्मविश्वास बना रहे. नेटवर्किंग करें क्योंकि सही मौका अक्सर सही लोगों से मिलता है. यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद झट से करें ये कोर्स, करियर जमने के साथ ही हो जाएंगे मालामाल The post बॉस से नाराज हैं तो इस्तीफा नहीं, पहले खुद से पूछें ये 5 सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 साल तक पैरों तले रौंदते रहे लोग, अचानक खुला राज; भारत के पड़ोसी देश में मिले इस लुप्त जानवर के पैरों के निशान

Dinosaur Footprints: कभी-कभी इतिहास किताबों में नहीं, बल्कि हमारे पैरों के नीचे दबा होता है. चीन के एक छोटे से गांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ. जिन पत्थरों को लोग सालों तक मामूली समझकर चलते रहे, उन्हीं में छिपा था करोड़ों साल पुराना रहस्य. ये कहानी है उन पत्थरों की, जो न रास्ता थे, न सजावट बल्कि डायनासोर के पैरों के निशान थे. ये मामला चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बसे सिचुआन प्रांत के वुली गांव का है. यही गांव जिगोंग शहर के अंतर्गत आता है. यह इलाका पहले से ही डायनासोर के अवशेषों के लिए जाना जाता है और इसे दक्षिणी सिचुआन बेसिन में “चीन का डायनासोर घर” कहा जाता है. Dinosaur Footprints in Hindi: जब पत्थरों पर दिखे अजीब निशान साल 1998 में डिंग परिवार के दो भाई पत्थरों की खुदाई कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें कुछ चपटे पत्थरों पर अजीब से निशान दिखे. ये निशान देखने में मुर्गी के पंजों जैसे लगते थे. दोनों भाइयों को लगा कि ये बस प्राकृतिक बनावट है. उन्होंने इन पत्थरों को अपने घर के आसपास चलने के लिए रख लिया और सालों तक इन्हीं पर आते-जाते रहे. जिगोंग शहर पहले भी सुर्खियों में रह चुका है. 1970 और 1980 के दशक में यहां डाशानपु मिडिल जुरासिक डायनासोर फॉसिल साइट पर 200 से ज्यादा डायनासोर और अन्य जीवों के अवशेष मिले थे. इनमें उड़ने वाले डायनासोर और डायनासोर की खाल तक शामिल थी. इन्हीं खोजों के बाद यहां एक डायनासोर संग्रहालय भी बनाया गया. बेटी की एक पोस्ट ने बदल दी कहानी साल 2017 में डिंग भाइयों में से एक की बेटी ने इन पत्थरों की तस्वीरें इंटरनेट पर साझा कर दीं. तस्वीरों में नुकीले पंजों के निशान, गोल आकार के गड्ढे और सीधी रेखाएं साफ दिखाई दे रही थीं. ये तस्वीरें जिगोंग के म्यूजियम से जुड़े शोधकर्ताओं तक पहुंचीं और उन्हें शक हुआ कि ये साधारण पत्थर नहीं हैं. वैज्ञानिकों ने की जांच तस्वीरें सामने आने के करीब एक महीने बाद विशेषज्ञों ने इन पत्थरों की जांच की. जांच में साफ हो गया कि ये सच में डायनासोर के पैरों के निशान हैं. इसके बाद डिंग परिवार की सहमति से इन पत्थरों को संग्रहालय में सुरक्षित रख दिया गया, ताकि आगे गहराई से अध्ययन किया जा सके. हाल ही में चीनी वैज्ञानिकों ने इस खोज पर एक शोध रिपोर्ट ‘जर्नल ऑफ पैलियोग्राफी’ में प्रकाशित की. अध्ययन में वुली गांव से मिले आठ पत्थर के स्लैब की जांच की गई. इनमें कुल 413 पैरों के निशान मिले, जिनकी उम्र करीब 18 से 19 करोड़ साल बताई गई. किस तरह के डायनासोर थे ये शोध के अनुसार, ज्यादातर निशान ग्रालेटोरेस और यूब्रोंटेस नाम के डायनासोरों के हैं. ये ऐसे डायनासोर थे जो जमीन पर चलते और दौड़ते थे. इनके चलने का तरीका काफी हद तक आज की चिड़ियों जैसा था. वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये डायनासोर करीब 5.8 से 8.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते थे. कुछ जगहों पर उनकी पूंछ के घसीटने के निशान भी मिले हैं. चीन यूनिवर्सिटी ऑफ जियोसाइंसेज, बीजिंग के एसोसिएट प्रोफेसर शिंग लीदा के अनुसार, ऐसे निशान तब बनते हैं जब डायनासोर धीरे चलता है, आसपास देखता है या किसी तरह का आक्रामक व्यवहार दिखा रहा होता है. ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान के पड़ोसी देश में बढ़ा फेक वेडिंग का खौफनाक ट्रेंड, शादी के बाद दूल्हा छोड़ देती हैं लड़कियां, वायरल हुई हैरान करने वाली घटनाएं इस मुस्लिम देश में गेहूं की बंपर पैदावार ने बना दिए 100 फीट चौड़े गड्ढे, 600 से ज्यादा सिंकहोल, किसानों पर छाया बड़ा संकट The post 20 साल तक पैरों तले रौंदते रहे लोग, अचानक खुला राज; हिंदुस्तान के पड़ोसी देश में मिले इस लुप्त जानवर के पैरों के निशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर में पकड़ौआ विवाह, प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी गर्लफ्रेंड, प्रेमिका बोली- अब कोई जुदा नहीं कर सकता

Bhagalpur News, ऋषव मिश्रा कृष्णा: भागलपुर में पकड़ौआ विवाह का एक और मामला सामने आया है. शनिवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद गांव के पास स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. घटना कहलगांव के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योतिपुर गांव की है. मंदिर के पास हुई मुलाकात, ग्रामीणों ने देखा जानकारी के अनुसार प्रेमिका के घर से थोड़ी दूरी पर एक शिव मंदिर है, जहां नियमित रूप से शिवचर्चा होती है. इसी बहाने युवती घर से बाहर निकलती थी और प्रेमी को मिलने के लिए बुलाती थी. शनिवार की रात भी युवती ने मां से शिवचर्चा में जाने की बात कहकर घर छोड़ा और फोन कर प्रेमी को बुलाया. दोनों की मुलाकात और बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया. कमरे में बंद कर दी गई जोड़ी ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर मंदिर के ही एक कमरे में बंद कर दिया. सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद गांव के बुजुर्गों के कहने पर युवक के परिजनों को बुलाया गया. शुरुआत में परिजन शादी से इनकार करते रहे, लेकिन ग्रामीणों के दबाव के बाद वे मान गए. रात भर चली शादी की रस्में ग्रामीणों की मौजूदगी में मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई गई. देर रात तक विवाह की रस्में चलती रहीं. शादी के बाद युवती को ससुराल भेज दिया गया. इस पूरे मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई. थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें प्रेमी-प्रेमिका का दावा, अब कोई अलग नहीं कर सकता प्रेमी राजीव ने बताया कि दोनों पिछले पांच महीने से एक-दूसरे से प्यार करते थे और अक्सर शिव मंदिर के पास मिलते थे. वहीं युवती का कहना है कि अब दोनों हमेशा के लिए एक हो गए हैं. साथ जीना और मरना है. कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता. The post भागलपुर में पकड़ौआ विवाह, प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी गर्लफ्रेंड, प्रेमिका बोली- अब कोई जुदा नहीं कर सकता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BMW का बड़ा प्लान, जल्द लायेगी MINI ब्रांड के नये मॉडल

BMW MINI Portfolio Expansion: जर्मन लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू हिंदुस्तान में अपने ‘मिनी’ ब्रांड को नयी रफ्तार देने की तैयारी में है. कंपनी अगले साल नये मॉडल जोड़ने के साथ-साथ छोटे शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है. मिनी पोर्टफोलियो में आएंगे नये मॉडल बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने बताया कि कंपनी 2025 में मिनी लाइनअप में एक-दो नये प्रोडक्ट्स शामिल करने की योजना बना रही है. फिलहाल कंपनी मिनी कूपर, मिनी कंट्रीमैन JCW और मिनी कन्वर्टिबल जैसे मॉडल बेचती है, लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए पोर्टफोलियो को और विस्तृत किया जाएगा. छोटे शहरों में बढ़ेगी कंपनी की मौजूदगी बरार के अनुसार मिनी ब्रांड अब सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहा. छोटे शहरों से भी अच्छी मांग आने लगी है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अगले साल जयपुर, लखनऊ और रांची जैसे नए बाजारों में कदम रखेगी. मिनी की वर्तमान मौजूदगी लगभग नौ शहरों में है, जिसे दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने पर जोर कंपनी का मानना है कि स्थानीय स्तर पर डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क बढ़ने से ग्राहकों का भरोसा मजबूत होता है. बीएमडब्ल्यू का फोकस सिर्फ बिक्री बढ़ाने पर नहीं, बल्कि आफ्टर-सेल्स अनुभव को बेहतर बनाने पर भी है. मिनी कम्युनिटी को भी किया जाएगा मजबूत बीएमडब्ल्यू मिनी मालिकों के लिए एक सक्रिय समुदाय बनाने पर भी काम कर रही है. अगले साल कंपनी कई विशेष कार्यक्रम और एक्टिविटी आयोजित करेगी, ताकि ब्रांड और ग्राहकों के बीच जुड़ाव और मजबूत हो सके. BMW की 4.5 लाख वाली बाइक फेस्टिव सीजन में लॉन्च, TVS की मदद से हिंदुस्तान मे हुआ है निर्माण TVS के साथ मिलकर BMW ने हिंदुस्तान में तैयार की ये इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, दुर्गा पूजा में होगी लॉन्च The post BMW का बड़ा प्लान, जल्द लायेगी MINI ब्रांड के नये मॉडल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bridal Pre Glow Drinks For Skin: शादी से पहले पाना है चेहरे पर ग्लो, तो आज ही पीना शुरू करें 6 ब्राइडल प्री-ग्लो ड्रिंक्स

Bridal Pre Glow Drinks For Skin: शादी हर लड़की के जीवन का सबसे खास दिन होता है और इस दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसकी त्वचा नैचुरली ग्लो करे. खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ मेकअप या बाहरी स्किनकेयर ही काफी नहीं होता, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ रखना भी उतना ही ज़रूरी होता है.ये प्री ब्राइडल ग्लो ऐसे हेल्दी और नेचुरल पेय होते हैं, जो शादी से पहले त्वचा को पोषण देते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. इन ड्रिंक्स में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और स्किन को नेचुरल चमक प्रदान करते हैं. नियमित रूप से सही प्री-ग्लो ड्रिंक लेने से पिंपल्स, डलनेस और थकान की समस्या कम होती है. शादी से 30–45 दिन पहले इन्हें डेली रूटीन में शामिल करने से त्वचा हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है, जिससे दुल्हन का कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है. गुनगुना नींबू पानी दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करने से शरीर डिटॉक्स होता है. इसमें मौजूद विटामिन C स्किन को ब्राइट बनाता है और पिंपल्स कम करने में मदद करता है. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाएं. चुकंदर और गाजर का जूस चुकंदर खून को साफ करता है और गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में नेचुरल पिंक ग्लो लाते हैं. यह दुल्हनों के लिए सबसे बेस्ट प्री-ग्लो ड्रिंक मानी जाती है. नारियल पानी नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है. शादी से पहले रोज़ नारियल पानी पीने से स्किन फ्रेश और साफ दिखती है. हल्दी वाला दूध हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन की सूजन और दाग-धब्बे कम करते हैं. खीरा–पुदीना डिटॉक्स ड्रिंक यह ड्रिंक शरीर की गर्मी कम करता है और चेहरे पर ठंडक व ग्लो लाता है. आंवला जूस आंवला विटामिन C का पावरहाउस है, जो कोलेजन बढ़ाकर स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाता है. शादी से कम से कम 30–45 दिन पहले इन ड्रिंक्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें. यह भी पढ़ें: Homemade Rose Powder: गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर बनाएं होममेड रोज पाउडर, चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो यह भी पढ़ें: Bridal Skincare Routine: 5 बड़ी स्किनकेयर गलतियां जो दुल्हनों का ग्लो कर देती हैं खराब Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Bridal Pre Glow Drinks For Skin: शादी से पहले पाना है चेहरे पर ग्लो, तो आज ही पीना शुरू करें 6 ब्राइडल प्री-ग्लो ड्रिंक्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Basi Roti Khane Ke Nuksan: अगर इस तरह खा ली बासी रोटी तो पर जाएगा पछताना

Basi Roti Khane Ke Nuksan: हिंदुस्तानीय घरों में कई बार ऐसा होता है जब रात की बची रोटियां नाश्ते में खाई जाती है. आपने ने कई बार रात की बची रोटियों को या तो किसी सब्जी के साथ घी लाकर सुबह खाई होगी. लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि इसे अगर सही तरीके से नहीं खाया गया तो इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है. आपके घर में भी अगर बासी रोटी खाने का चलन है तो इसके नुकसान के बारे में बताते हैं. बासी रोटी खाने के नुकसान अगर आपने रोटी को ज्यादा देर तक खुले में छोड़ दिया है तो उस पर बैक्टीरिया और फंगस लग सकते हैं. उसके बाद इस रोटी को खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है. अगर आपको सर्दी-जुकाम, खांसी या साइनस जैसी समस्या है तो ठंडी बासी रोटी खाने से ये परेशानी और बढ़ सकती है. हर दिन बासी रोटी खाने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है ऐसे लोगों को बासी रोटी खाने से बचना चाहिए बासी रोटी खाने का ये है सही तरीका बासी रोटी को आप हमेशा ढककर और फ्रिज में ही रखें. अगर सुबह नाश्ते में इसे खाना है को फिर दही, छाछ या दूध के साथ इसे खाइए. रात से ज्यादा पुरानी रोटी न खाएं. बासी रोटी गर्मी के दिनों में दही के साथ और जाड़े में दूध के साथ खाना बेहतर होता है. इसे भी पढ़ें: Basi Roti Khane ke Fayde: क्या सच में बासी रोटी खाने से बनती है सेहत, जानें 5 हैरान कर देने वाले फायदे The post Basi Roti Khane Ke Nuksan: अगर इस तरह खा ली बासी रोटी तो पर जाएगा पछताना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत के पड़ोसी देश में बढ़ा फेक वेडिंग का खौफनाक ट्रेंड, शादी के बाद दूल्हा छोड़ देती हैं लड़कियां, वायरल हुई हैरान करने वाली घटनाएं

Fake Weddings Pakistan: शादी का जश्न हमेशा से ही लोगों के लिए खास रहा है, लेकिन पाकिस्तान के युवा अब इसे एक नए अंदाज में मनाने लगे हैं. यहां अब ‘फेक वेडिंग्स’ का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. मतलब, सब कुछ असली शादी जैसा मेहंदी की रात, गाने, नाच-गाना, स्टाइलिश कपड़े लेकिन बिना किसी पारिवारिक दबाव, जिम्मेदारी या जिंदगी भर की कमिटमेंट के. पहली नजर में शादी का मंच बिल्कुल आम लगता है, पीले और चमकीले रंग, गेंदे के फूल और दूल्हा-दुल्हन के लिए जगह. लेकिन असल में दूल्हा एक स्त्री होती है. यह कोई समलैंगिक विवाह नहीं, बल्कि फेक वेडिंग है, जिसमें लोग सिर्फ मस्ती और जश्न का आनंद लेते हैं. Fake Weddings Pakistan in Hindi: युवा क्यों कर रहे हैं पसंद फेक वेडिंग्स पाकिस्तान में 2023 से तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. इसका मकसद शादी का जश्न और सजावट अपनाना है, लेकिन पारिवारिक दबाव और जीवनभर की जिम्मेदारी के बिना. यह ट्रेंड तब ज्यादा सुर्खियों में आया जब लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) में एक फेक वेडिंग इवेंट हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. LUMS के पूर्व स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष सैराम एच मिरान ने डीडब्ल्यू को बताया कि वायरल वीडियो के बाद छात्रों को ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा. अक्सर लोग और मीडिया ऐसे एलीट विश्वविद्यालय पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जिससे ये समाचार वायरल हो गई. (Trend youth Celebration Without Commitment in Hindi) विश्वविद्यालय और स्टूडेंट काउंसिल ने छात्रों की सुरक्षा और प्राइवेसी सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए, जैसे इन्फ्लुएंसर्स को सार्वजनिक पेज पर पोस्ट करने से रोकना. जिन छात्रों ने सहमति नहीं दी, उन्हें परिवार में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दूल्हे को कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन दुल्हन के परिवार वाले काफी नाराज थे. स्त्रीओं के लिए सुरक्षित और स्वतंत्र जश्न फेक वेडिंग्स खासतौर पर स्त्रीओं के लिए बहुत आकर्षक हैं. रिदा इमरान, Hunar Creative Market की संस्थापक, ने नवंबर में स्त्रीओं के लिए विशेष फेक वेडिंग आयोजित की. इस अवसर पर स्त्रीएं हिना लगाती हैं, गाती हैं और नाचती हैं. इमरान ने डीडब्ल्यू को बताया कि शादी के जश्न हमारे संस्कृति और परंपरा का हिस्सा हैं, लेकिन स्त्रीएं अक्सर यह देखने के लिए दबाव में रहती हैं कि वे कैसे बर्ताव करें या कैसे दिखें. यह इवेंट उन्हें सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण देता है, जहां वे बिना किसी रोक-टोक के जश्न मना सकती हैं. असलीपन बनाम पश्चिमी शादी स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर पंजरुश, जिन्होंने दुल्हन की भूमिका निभाई, ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी इतनी बिना ड्रामे वाली शादी अनुभव नहीं सोची थी. उन्होंने इसे ‘डिकोलोनाइजेशन’ का पल बताया. फेक वेडिंग्स अक्सर पश्चिमी शादी के टेम्पलेट से प्रेरित होती हैं, लेकिन पाकिस्तान की शादी की संस्कृति वास्तव में दक्षिण एशियाई है. ये इवेंट स्त्रीओं के लिए सुरक्षित और सामाजिक रूप से स्वीकार्य जश्न का अवसर हैं. ये टिकटेड और क्यूरेटेड होते हैं, एंट्री नियंत्रित होती है और संस्कृति के अनुसार व्यवस्थित होते हैं. शादी की इंडस्ट्री और फेक वेडिंग्स का नया बाजार डीडब्ल्यू के अनुसार, पाकिस्तान की शादी की इंडस्ट्री बहुत बड़ी है. इसमें वेन्यू, कैटरिंग, फैशन, ज्वेलरी, फोटोग्राफी और मेकअप शामिल हैं. इसका सालाना मूल्य लगभग 900 अरब पाकिस्तानी रुपये (लगभग 3.2 बिलियन डॉलर) है. फेक वेडिंग आयोजक दावा करते हैं कि ये सिर्फ क्रिएटिविटी और विकल्प प्रदान करते हैं, न कि केवल पारंपरिक शादी का कॉपी-पेस्ट स्टाइल. (Fake Weddings Pakistan Trend youth Celebration Without Commitment in Hindi) सोशल मीडिया की मदद से ये सेवाएं तेजी से बढ़ रही हैं और अधिक किफायती और नवोन्मेषी बन रही हैं. इस्लामाबाद में ‘Shaam-e-Mastana’ नामक फेक वेडिंग लोक संगीत, फैशन और सांस्कृतिक परंपरा को जोड़कर शादी के नए मानक स्थापित करने की कोशिश कर रही है. इवेंट क्यूरेटर अकील मुहम्मद ने इसे न्यूयॉर्क के मेट गाला से तुलना करते हुए कहा कि यहां लोग अपने स्टाइल और व्यक्तित्व को क्रिएटिव तरीके से व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं. ये भी पढ़ें: इस मुस्लिम देश में गेहूं की बंपर पैदावार ने बना दिए 100 फीट चौड़े गड्ढे, 600 से ज्यादा सिंकहोल, किसानों पर छाया बड़ा संकट समुद्र के नीचे मिला 7 हजार साल पुराना ‘महाकिला’, यूरोप के इस देश में दिखी विशाल पत्थरों की दीवार, इतिहासकार भी देख रह गए दंग The post हिंदुस्तान के पड़ोसी देश में बढ़ा फेक वेडिंग का खौफनाक ट्रेंड, शादी के बाद दूल्हा छोड़ देती हैं लड़कियां, वायरल हुई हैरान करने वाली घटनाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Winter Special Woolen Shawl: ठंड के मौसम में आपका लुक देखकर सभी रह जाएंगे दंग, साड़ी या सूट के साथ ट्राई करें ये वूलन शॉल डिजाइन

Winter Special Woolen Shawl: सर्दियों के मौसम में लोग कई तरह के गर्म कपड़े पहनते हैं. इस सीजन में लोग स्टाइलिश लुक पाने के लिए स्वेटर, जैकेट, कोट और मफलर को पहनते हैं. इन सब कपड़ों के अलावा अपने लुक को खास बनाने के लिए ठंड के दिनों में वूलन शॉल को आप अपने कपड़ों के कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं. वूलन शॉल को आप सूट, साड़ी, कुर्ती या वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं. आइए इस आर्टिकल में देखते हैं कुछ खूबसूरत वूलन शॉल डिजाइन आइडियाज, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं.  प्रिंटेड वूलन शॉल (Printed Woolen Shawl) Printed woolen shawl ( ai image) सर्दियों में आप अपने लुक को खास बनाने के लिए प्रिंटेड वूलन शॉल को चुन सकती हैं. खूबसूरत प्रिंट के शॉल पहनकर आप आसानी से शानदार लुक पा सकती हैं. रंग-बिरंगी प्रिंटेड शॉल को आप अपने शॉल कलेक्शन में जरूर शामिल करें.  प्लेन वूलन शॉल (Plain Woolen Shawl) Plain woolen shawl (ai image) अगर आप अपने लुक को सिंपल रखना चाहती हैं तो प्लेन वूलन शॉल आपके लिए परफेक्ट है. आप इस शॉल को किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं. इसे आप सलवार-सूट, साड़ी, कुर्ती या जींस-टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं. प्लेन वूलन शॉल को ऑफिस या घर में रोजाना पहन सकती हैं.  एम्ब्रॉयडरी वूलन शॉल (Embroidery Woolen Shawl) Embroidery woolen shawl ( ai image) आप किसी फंक्शन में शॉल पहनकर जाने की सोच रही हैं तो एम्ब्रॉयडरी वूलन शॉल को ट्राई कर सकती हैं. इन शॉल पर की गई खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है. इस शॉल को पहनकर आपका पूरा लुक और भी खास लगने लगता है. आप इसे कंधे पर रखकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं.  बॉर्डर डिजाइन वाली शॉल (Border Design Woolen Shawl) Border design woolen shawl (ai image) आप बॉर्डर डिजाइन वाली शॉल को ट्राई कर सकती हैं. इस तरह की शॉल के चारों किनारों पर खूबसूरत पैटर्न बने होते हैं. आप इस शॉल को प्लेन सूट, साड़ी या कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं.  यह भी पढ़ें- Winter Top Design Ideas: सर्दियों में आसानी से पाएं ग्लैमरस लुक, ट्राई करें ये खूबसूरत टॉप आइडियाज यह भी पढ़ें- Winter Fashion Tips: गर्म कपड़ों में भी दिखें फैशनेबल और एलिगेंट, अपनाएं ये आसान टिप्स The post Winter Special Woolen Shawl: ठंड के मौसम में आपका लुक देखकर सभी रह जाएंगे दंग, साड़ी या सूट के साथ ट्राई करें ये वूलन शॉल डिजाइन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top