Hot News

January 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो तृणमूल पार्षदों का इस्तीफा, पदत्याग के मूड में कुछ और भी

दक्षिण दमदम में सत्तारूढ़ दल में आपसी गुटबाजी आयी सतह पर दोनों ने विकास कार्यों में बाधा देने का आरोप लगाया प्रतिनिधि, बैरकपुर दक्षिण दमदम नगरपालिका में तृणमूल में आपसी गुटबाजी उजागर हुई है. वार्ड नंबर 15 के पार्षद देबाशीष बनर्जी और तीन नंबर वार्ड की पार्षद गोपा पांडेय ने अपना-अपना इस्तीफा बैरकपुर के एसडीओ को भेज दिया है. दोनों पार्षदों ने इलाके में काम नहीं करने देने और विकासमूलक काम में बाधा देने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है. हालांकि पूछे जाने पर देबाशीष बनर्जी ने कहा कि कुछ नेतृत्वक मामले साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है, इसलिए मैंने शारीरिक अस्वस्थता को कारण बताते हुए अपना इस्तीफा दिया है. उन्होंने कहा कि बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक और पार्टी और तृणमूल नेता व राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को पहले ही पत्र भेज चुका हूं. मेरे खिलाफ षड्यंत्र चल रहा है, जिस कारण से बाध्य होकर अब एसडीओ और चेयरपर्सन को अपना त्याग पत्र दिया. वहीं तृणमूल की स्त्री पार्षद गोपा पांडेय ने कहा है कि इलाके में विकास के काम में बाधा दिया जा रहा है, इसी कारण अपना इस्तीफा दिया है. वहीं इस संबंध में दक्षिण दमदम नगरपालिका की चेयरपर्सन कस्तुरी चौधरी का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं जानती हैं और न ही कुछ कहना चाहती हैं. मालूम हो कि देबाशीष बनर्जी राज्य के मंत्री ब्रात्य बसु के खास बताये जा रहे हैं, वह निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते और फिर तृणमूल में शामिल हो गये. इधर, इस घटना को लेकर दक्षिण दमदम नगरपालिका के 14 नंबर वार्ड के पार्षद सुकांत सेन शर्मा ने कहा कि देबाशीष बनर्जी ने सही किया है. हमलोग भी उन्हीं के राह पर चलेंगे. दक्षिण दमदम नगरपालिका में 17 वार्ड हैं, कई पार्षदों ने इस्तीफा देने का मन बना लिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो तृणमूल पार्षदों का इस्तीफा, पदत्याग के मूड में कुछ और भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

करया : अपहृत युवक मुक्त दो आरोपी हुए गिरफ्तार

संवाददाता, कोलकाता फिरौती के लिए हुए एक सनसनीखेज अपहरण मामले में करया थाना और कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा एंटी राउडी स्क्वॉड (एआरएस) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अपहृत युवक आफताब महमूद को सकुशल मुक्त करा लिया और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता पीड़ित की पत्नी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात बदमाशों ने उनके पति आफताब महमूद का अपराधी साजिश के तहत अपहरण कर लिया और उन्हें नदिया के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के माजदिया-कृष्णागंज इलाके में किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा. साथ ही 4.5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी. जांच के दौरान करया थाना और एआरएस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर नदिया के कृष्णागंज में छापा मारा. स्थानीय पुलिस के सहयोग से पीरपुर इलाके से अपहृत आफताब महमूद को सकुशल मुक्त करा लिया गया. छापेमारी के दौरान आरोपी अशोक घोष को मौके से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर दूसरा आरोपी प्रशांत हाल्दार भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post करया : अपहृत युवक मुक्त दो आरोपी हुए गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बम विस्फोट में मारी गयी तमन्ना की मां ने की जान देने की कोशिश

प्रतिनिधि, कल्याणी कालीगंज के मोलंडी गांव की नौ साल की बच्ची तमन्ना खातून की मौत के करीब सात महीने बाद उसकी मां सबीना ने गहरे अवसाद में आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों की मदद से समय रहते उन्हें बचा लिया गया. फिलहाल उनका इलाज कृष्णानगर शक्तिनगर जिला अस्पताल में चल रहा है. गौरतलब है कि नदिया जिले के कालीगंज उपचुनाव के नतीजों वाले दिन मोलंडी गांव में हुए बम धमाके में तमन्ना खातून की जान चली गयी थी. घटना के बाद मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की थी. इसके बाद मृत बच्ची के परिवार ने सीबीआइ जांच की मांग को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. परिजनों के अनुसार, बेटी की मौत के बाद से सबीना इस सदमे को स्वीकार नहीं कर पा रही थीं. बीते सात महीनों से वह लगातार मानसिक तनाव और अवसाद में थीं. मंगलवार को उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन परिवार की तत्परता से उनकी जान बच गयी. इस घटना पर कालीगंज की नव निर्वाचित विधायक अलीफा अहमद ने इसे बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि जिसने अपना बच्चा खोया हो, उसके दर्द को कोई और नहीं समझ सकता. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तमन्ना की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने तेजी से और सख्त कार्रवाई की है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, हालांकि मृत बच्ची के परिजनों का आरोप है कि कई आरोपी अब भी फरार हैं. परिवार ने आशंका जतायी है कि अगर गिरफ्तार आरोपियों को जमानत मिल जाती है, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है. तमन्ना के रिश्तेदार रबीउल शेख ने कहा कि बच्ची की मौत के बाद से सबीना मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी हैं. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सबीना अवसाद से पीड़ित थीं और कुछ समय से नींद की गोलियां ले रही थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बम विस्फोट में मारी गयी तमन्ना की मां ने की जान देने की कोशिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

18 को मालदा में सभा कर सकते हैं पीएम मोदी

कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में अपने चुनाव अभियान का आगाज 18 जनवरी को मालदा से कर सकते हैं. मालदा को उत्तर बंगाल का प्रवेश द्वार माना जाता है और यह मुस्लिम बहुल आबादी वाला क्षेत्र है. भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को उनके बंगाल दौरे के लिए 18 जनवरी की तारीख तय करने की जानकारी दी है. दौरे की मंजूरी मिलने के बाद आसपास के चार जिलों के पार्टी नेताओं को भी बुलाया जायेगा. भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री जनवरी और फरवरी में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. अप्रैल मध्य तक पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए राज्य विधानसभा चुनाव संपन्न होने की संभावना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 18 को मालदा में सभा कर सकते हैं पीएम मोदी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नये साल को लेकर प्रशासन अलर्ट, सघन जांच अभियान जारी

चंदवा़ नये वर्ष का आगाज हो गया है. ऐसे में किसी अप्रिय घटना को रोकने को लेकर शहर समेत प्रखंड में प्रशासन अलर्ट मोड पर दिख रही है. पुलिस प्रशासन की पहल पर सघन जांच अभियान जारी है. नये साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था बनाये रखने व आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. मंगलवार देर शाम शहर के कई होटलों व ढाबों में अवैध शराब बिक्री को लेकर जांच अभियान चलाया गया. होटल व ढाबा मालिकों को इससे संबंधित स्पष्ट चेतावनी दी गयी है. थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्व में सभी चौक-चौराहों, पार्क, मंदिर व अन्य पिकनिक स्थलों पर सतर्कता बरती जा रही है. नये साल के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान भी चलाया जायेगा. साथ ही पिकनिक स्पॉट पर स्त्रीओं व युवतियों से छेड़खानी करनेवालों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी. खतरनाक स्थानों पर जाकर सेल्फी नहीं लेने व डूब वाले जलस्त्रोतों पर स्नान नहीं करने की बात प्रशासन ने कही है. जश्न शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नये साल को लेकर प्रशासन अलर्ट, सघन जांच अभियान जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

:राहुल दुबे गैंग ने विस्थापित नेता दसई मांझी के घर में की फायरिंग

अपराधियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर घटना की ली जिम्मेवारी. उरीमारी. राहुल दुबे गैंग के अपराधियों ने उरीमारी हेसाबेड़ा निवासी विस्थापित नेता दसई मांझी के घर में फायरिंग कर सनसनी फैला दी. बाइक सवार दो अपराधियों ने बुधवार सुबह करीब पांच बजे घटना को अंजाम दिया. घर के मेन गेट पर कुल छह गोलियां चलाते हुए अपराधियों ने वीडियो बना कर धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. पर्चे में दसई मांझी को जान से मारने की धमकी दी गयी है. कहा है कि यदि संपर्क नहीं किया, तो खोपड़ी खोल देंगे. घटना के करीब आधे घंटे बाद अपराधियों ने रिकॉर्ड वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल कर घटना की जिम्मेवारी ली. इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है. उरीमारी पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने भी घटनास्थल पहुंच कर जांच की. दसई मांझी समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की. एसडीपीओ ने दावा किया है कि बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा. इधर, घटना के बाद क्षेत्र के बड़े नेता, व्यवसायी व अन्य लोग दसई मांझी के आवास पहुंचे. पुलिस से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की. मांग करने वालों में बरका-सयाल जीएम अजय सिंह, सुबोध कुमार, संजीव बेदिया, आरसीएमयू क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, सोनाराम मांझी, दिनेश करमाली, सीताराम किस्कू, कानू मरांडी, कृष्णा सोरेन, सूरज बेसरा, गणेश गंझू, मनोज मुंडा, विनोद हेंब्रम, मनोज सिंह, दीपक करमाली, संतोष, तालो हांसदा, शिकारी टुडू, परमेश्वर सोरेन, विनोद सोरेन शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post :राहुल दुबे गैंग ने विस्थापित नेता दसई मांझी के घर में की फायरिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुकानदारों के आंदोलन स्थल पर पहुंचे विधायक, आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के मेन रोड स्थित सत्यम, शिवम्, सुंदरम कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने तीसरे दिन बुधवार को भी अपनी दुकानें बंद रखीं. आंदोलन के तीसरे दिन दुकानदारों ने नगर प्रशासक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दुकानदारों के आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद लातेहार विधायक प्रकाश राम मौके पर पहुंचे. दुकानदारों ने पूरे मामले से विधायक को अवगत कराया. दुकानदारों ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा बिना किसी वैध प्रक्रिया के लगातार जबरन वसूली की जा रही है. जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं. दुकानदार सतेंद्र प्रसाद ने बताया कि एकरारनामा समाप्त होने के बाद नगर पंचायत द्वारा जबरन रुपये की मांग की जा रही है. जिससे उन्हें परेशानी हो रही है. इसके बाद विधायक ने नगर प्रशासक राजीव रंजन से दूरभाष पर बात कर दुकानदारों की समस्याओं का निपटारा करने का निर्देश दिया. इसके बाद विधायक के निर्देश पर नगर प्रशासक श्री रंजन धरना स्थल पर पहुंचे और दुकानदारों से बात की. नगर प्रशासक के उचित आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया. मौके पर पिंटू प्रसाद, रमजान, छोटू अंसारी, सूर्य किशोर प्रसाद, अजय कुमार, मुकेश ठाकुर, नवल प्रसाद, मुकेश यादव, दिलीप ठाकुर, मोहब्बत कलीबुद्दिन अंसारी, असगर आलम, बसंत प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुकानदारों के आंदोलन स्थल पर पहुंचे विधायक, आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटियां समाज की अनमोल धरोहर हैं : सीइओ

पतरातू. पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के तत्वावधान में पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल परिसर में जेम विंटर वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल व स्वर्णरेखा स्त्री समिति की अध्यक्ष रेणु सहगल ने किया. इस अवसर पर सीजीएम (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, महाप्रबंधक (ओएंडएम) मनीष खेतरपाल, एचओएचआर जियाउर रहमान सहित पीवीयूएनएल की सीएसआर व एचआर टीम के सदस्य उपस्थित थे. कार्यशाला में आसपास के गांवों से चयनित 26 बालिकाओं ने भाग लिया. कार्यशाला में प्रतिभागी बालिकाओं को कला व शिल्प, गणित व विज्ञान की बुनियादी समझ, भावनात्मक व शारीरिक विकास, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास व व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया. सीइओ एके सहगल ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर कहा कि बेटियां समाज की अनमोल धरोहर हैं. रेणु सहगल ने भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उनके आत्मबल व आत्मविश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं. जेम विंटर वर्कशॉप बालिकाओं के सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय पहल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेटियां समाज की अनमोल धरोहर हैं : सीइओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीवीसी कोल साइडिंग के मुख्य द्वार पर राहुल दूबे गैंग ने की फायरिंग

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के तुबेद गांव में दामोदर वेली काॅरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा संचालित कोल साइडिंग में मंगलवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम सात बजे के बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी कोल साइडिंग के इंट्री गेट के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने दो राउंड गोली चलायी. इसके बाद मौके से मोटरसाइकिल से फरार हो गये. बताया जाता है कि चलायी गयी गोलियों में से एक गोली इंट्री गेट की चहारदीवारी में जा लगी, जिससे दीवार में छेद हो गया. गनीमत थी कि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. हालांकि अचानक हुई गोलीबारी से कोल साइडिंग में कार्यरत कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. गोलीबारी की सूचना मिलते ही कोल साइडिंग कैंप में तैनात पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद सदर थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. थाना प्रभारी ने बताया की गोली चली है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि बाइक में दो लोग आये थे और फायरिंग कर भाग निकले. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इस घटना के बाद राहुल दुबे गैंग ने फेसबुक में पोस्ट कर घटना की जिम्मेवारी ली है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीवीसी कोल साइडिंग के मुख्य द्वार पर राहुल दूबे गैंग ने की फायरिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रामीण एसपी ने कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का लिया जायजा

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. नव वर्ष पर पहली जनवरी को कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैयारी का जायजा लेने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा किया. इस दौरान ग्रामीण एसपी आलोक कुशेश्वरस्थान पहुंचे. नव वर्ष पर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए शिवगंगा घाट की सुरक्षा, मंदिर के अंदर और बाहर की व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष अंकित चौधरी को कई आवश्यक निर्देश दिए. ग्रामीण एसपी ने उच्च विद्यालय सतीघाट व प्राथमिक विद्यालय पाड़ों में वाहनों के ठहराव के लिए बनाये गये पार्किंग का भी मुआयना किया. दोनों जगह दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात करने को कहा. वहीं एसडीओ शशांक राज व एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने अलग-अलग पहुंच तैयारी का जायजा लिया. एसडीओ व एसडीपीओ ने शिवगंगा घाट की सीढ़ी पर लगे काई को साफ करने का निर्देश दिया. एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने थानाध्यक्ष को शिवगंगा घाट में पुलिस बल व चौकीदार को नियुक्त करने का निर्देश दिया. नव वर्ष पर शिवगंगा में रंग-बिरंगी जल का फव्वारा और संध्या में गंगा महाआरती के आयोजन किया जाएगा. यह दोनों आयोजन इस वर्ष शिव नगरी में आकर्षण का केंद्र बनेगा. मौके पर सीओ गोपाल पासवान, बीडीओ प्रभाशंकर मिश्र, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार सहित कई कर्मी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्रामीण एसपी ने कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top