Hot News

January 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baba Baidyanath Dham: नव वर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, प्रशासन मुस्तैद

Baba Baidyanath Dham : नव वर्ष के पहले दिन की विशेष महत्ता को देखते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. देश के विभिन्न हिस्सों से आए देवतुल्य श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलार्पण किया. अप्रत्याशित भीड़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बाबा मंदिर पहुंचकर विधि व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान डीसी ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित जलार्पण को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके साथ ही कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की समीक्षा की. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाबा मंदिर प्रांगण और संपर्क पथों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पॉलिथीन व थर्मोकॉल के उपयोग पर रोक लगाने और पर्यावरण के अनुकूल दोना-पत्तल, मिट्टी व बांस की डलिया के उपयोग को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया जिला प्रशासन ने पहले से ही नव वर्ष पर संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं. कतार व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया, ताकि श्रद्धालुओं की कतारें अधिक दूर तक न जाएं और दर्शन सुचारू रूप से होते रहें. प्रशासन का उद्देश्य है कि बाबा धाम पहुंचे प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए. यह भी पढ़ें : Happy New Year 2026 Wishes: समाज में शांति की करता हूं कामना, पीएम मोदी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी संतोष कुमार, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बाबा मंदिर थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. डीसी ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जिलावासियों से विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की. The post Baba Baidyanath Dham: नव वर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, प्रशासन मुस्तैद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ikkis X Review: फिल्म रिलीज होते ही धर्मेंद्र को देख भावुक हुए दर्शक, कहानी और अभिनय की हुई जमकर तारीफ

Ikkis X Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होते ही यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई है. इस फिल्म में दर्शक पहली बार अगस्त्य नंदा को बड़े पर्दे पर लीड रोल में देख रहे हैं. वहीं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म है, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए है. फिल्म की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर है, जो 1971 के हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध में मात्र 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे. फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी राय खुलकर रखी है.  #Ikkis Opened Better Than Expected. Hope movie delivers what it Promised nd Year 2026 Starts with Successful note For Bollywood. Although Full Faith in #SriramRaghavan As A Director 💯. #Dharmendra #AgastyaNanda @MaddockFilms — NAVEEN ANAND 🇮🇳 (@NaveenA78113109) January 1, 2026 Sriram Raghavan is a national treasure. I fell in love with “Ikkis,” a wistful hug of a film that audits the patterns of chest-thumping war biopics. Review:https://t.co/IaTPi3UiV1 — Rahul Desai (@ReelReptile) January 1, 2026 In a post-Dhurandar world, Sriram Raghavan’s IKKIS is just the anti-war narrative needed to cut through the abrasive, chest-thumping nationalism that has become way too common on celluloid.  Review, IKKIS, for @highonfilms__: https://t.co/Wu1dxshEGr — Deepansh Duggal 🕊🇵🇸 (@Deepansh75) January 1, 2026 फिल्म को मिली दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शंस कई यूजर्स ने फिल्म को दिल को छू लेने वाला अनुभव बताया है. एक दर्शक ने लिखा कि ‘इक्कीस’ सिर्फ एक वॉर फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक इमोशनल कहानी है, जो इंसान और इंसानियत की बात करती है. किसी ने कहा कि फिल्म देखकर आंखें नम हो गई, क्योंकि इसमें युद्ध को शांति के नजरिए से दिखाया गया है. कुछ लोगों का मानना है कि यह फिल्म उम्मीद से कहीं बेहतर है और नए साल में बॉलीवुड को एक मजबूत शुरुआत देती है. फिल्म की कहानी और सोच को लेकर कई यूजर्स ने लिखा कि लंबे समय बाद ऐसी फिल्म आई है, जो युद्ध के नाम पर शोर नहीं मचाती, बल्कि संवेदनशीलता के साथ अपनी बात कहती है. “He loved the camera, and the camera loved him back,” said Sriram Raghavan about Dharmendra during the Ikkis shoot.Despite tough schedules and exhaustion, Dharam ji gave it his all as flamboyant as ever. ❤️#Ikkis is the final film of Dharmendra. 🙏🎬 pic.twitter.com/9WlghhpXNo https://t.co/MyDmBHzTNQ — Kashinath 2.0 (@TheDeolsFC) January 1, 2026 Overall #Ikkis ek aisi film lag rahi hai jahan debut actor, real story aur strong emotions sab ek saath achhe se kaam kar rahe hain ! Can’t Wait to experience this film on the big screen 😍#HappyNewYear https://t.co/G1IVkh6u90 pic.twitter.com/knGeQNGHYx — Abhijit Paul (@BanglaN67892196) January 1, 2026 धर्मेंद्र को देख भावुक हुए फैंस फिल्म में कलाकारों की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा जा रहा है. अगस्त्य नंदा को लेकर कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने अपने किरदार को ईमानदारी से निभाया है और एक सच्चे सैनिक की भावनाओं को अच्छे से पर्दे पर उतारा है. जयदीप अहलावत की मौजूदगी को भी दर्शकों ने मजबूत बताया है. लेकिन सबसे ज्यादा भावुक पल धर्मेंद्र को लेकर देखने को मिली. कई लोगों ने लिखा कि उम्र और थकान के बावजूद धर्मेंद्र ने अपने किरदार में जान डाल दी है. किसी ने कहा कि उनकी स्क्रीन प्रेजेंस कम होते हुए भी असरदार है और हर सीन में उनका अनुभव साफ झलकता है. ये भी पढ़ें: KBC 17: ‘इक्कीस’ के टीम के सामने धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े बिग बी, कहा- ‘एक सच्चा कलाकार आखिरी सांस तक काम से जुड़ा रहता है’ The post Ikkis X Review: फिल्म रिलीज होते ही धर्मेंद्र को देख भावुक हुए दर्शक, कहानी और अभिनय की हुई जमकर तारीफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

KBC 17: ‘इक्कीस’ के टीम के सामने धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े बिग बी, कहा- ‘एक सच्चा कलाकार आखिरी सांस तक काम से जुड़ा रहता है’

KBC 17: नए साल की शुरुआत बॉलीवुड के लिए एक भावुक माहौल लेकर आई, जब दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हुई. यह फिल्म सिर्फ एक नई रिलीज नहीं, बल्कि सिनेमा जगत को अलविदा कहने वाले एक महान कलाकार की आखिरी याद बन गई. फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक, हर कोई इस पल को भावनाओं के साथ महसूस करता नजर आया. इसी बीच ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के मंच पर धर्मेंद्र को याद करते हुए अमिताभ बच्चन खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखें भर आईं. बिग बी की आवाज लड़खड़ाने लगी केबीसी 17 के इस खास एपिसोड में फिल्म ‘इक्कीस’ की स्टारकास्ट मौजूद थी. शो की शुरुआत धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देकर की गई. जैसे ही अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दोस्त का जिक्र किया, माहौल गंभीर और भावुक हो गया. बिग बी की आवाज लड़खड़ाने लगी और उनके शब्दों में दोस्ती, सम्मान और अपनापन साफ झलक रहा था. अमिताभ बच्चन ने कहा कि फिल्म ‘इक्कीस’ हम सभी के लिए धर्मेंद्र की एक अनमोल सौगात है, जिसे वे करोड़ों दर्शकों के लिए छोड़ गए हैं. एक सच्चा कलाकार आखिरी सांस तक अपने काम से जुड़ा रहना चाहता है और धर्मेंद्र ने यही करके दिखाया.  ‘दुआ बनकर हमेशा हमारे साथ रहते हैं’ अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, “धर्मेंद्र सिर्फ एक इंसान नहीं थे, वो एक एहसास थे और एहसास कभी खत्म नहीं होते, वो याद बनकर, दुआ बनकर हमेशा हमारे साथ रहते हैं.” यह कहते वक्त उनकी आंखें नम थी और सेट पर मौजूद हर इंसान उसे महसूस कर रहा था. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग का एक किस्सा भी शेयर करते हुए बताया कि बैंगलोर में शूटिंग के समय एक सीन में धर्मेंद्र ने उन्हें इतनी मजबूती से पकड़ा था कि दर्द असली लगने लगा. वही दर्द बाद में स्क्रीन पर दिखी उनकी एक्टिंग की वजह बना. धर्मेंद्र की शारीरिक ताकत और जुनून का यह एक छोटा सा उदाहरण है, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते. निर्देशक और जयदीप ने भी शेयर किया अनुभव फिल्म ‘इक्कीस’ के निर्देशक श्रीराम राघवन ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि वे खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि धर्मेंद्र ने उनकी फिल्म में काम किया. धर्मेंद्र की आखिरी परफॉर्मेंस बेहद सच्ची और दिल को छू लेने वाली है. वहीं अभिनेता जयदीप अहलावत ने भी धर्मेंद्र के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया और कहा कि सेट पर कभी ऐसा नहीं लगा कि वे किसी सुपरस्टार के साथ काम कर रहे हैं, बल्कि वे परिवार के सदस्य की तरह लगते थे. ये भी पढ़ें: Spirit First Look Out: नए साल पर प्रभास ने दिया फैंस को तोहफा, सामने आया ‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक, तृप्ति डिमरी संग दिखी दमदार केमिस्ट्री The post KBC 17: ‘इक्कीस’ के टीम के सामने धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े बिग बी, कहा- ‘एक सच्चा कलाकार आखिरी सांस तक काम से जुड़ा रहता है’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Bhumi: अब रजिस्ट्री से पहले जमीन की लाइव तस्वीर, नई तकनीक से भू-माफिया पर लगेगी लगाम

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवादों पर लगाम लगाने की तैयारी है. राज्य प्रशासन रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने जा रही है. इसके तहत किसी भी जमीन, मकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान या फ्लैट की रजिस्ट्री से पहले उसकी वास्तविक तस्वीर अक्षांश-देशांतर के साथ प्रशासनी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. तस्वीर अपलोड होने के बाद ही रजिस्ट्री संभव होगी. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग इसके लिए नया सॉफ्टवेयर विकसित करा रहा है. अब पहले दिखेगी जमीन, फिर होगी रजिस्ट्री नई व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्री के समय सिर्फ कागजात ही नहीं, बल्कि जमीन की वास्तविक स्थिति भी सिस्टम में दर्ज होगी. जैसे ही लोकेशन आधारित तस्वीर अपलोड होगी, सॉफ्टवेयर यह भी जांच लेगा कि जमीन का वास्तविक मालिक कौन है. यदि कोई भू-माफिया या दूसरा व्यक्ति उसी जमीन को दोबारा बेचने की कोशिश करेगा तो रजिस्ट्री वहीं रुक जाएगी. इससे फर्जी बिक्री और दोहरी रजिस्ट्री पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है. मौजूदा सिस्टम की खामी होगी दूर अभी जमीन की रजिस्ट्री से पहले जीपीएस कैमरा से सत्यापन किया जाता है, लेकिन कई बार लोकेशन एक किलोमीटर आगे-पीछे दिख जाती है. ग्रामीण इलाकों में यह समस्या ज्यादा सामने आती है, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती. नए सॉफ्टवेयर में जमीन की ऑन-स्पॉट तस्वीर और सटीक लोकेशन अपलोड होने से यह दिक्कत खत्म हो जाएगी. एसएमएस में मिलेगी जमीन की पूरी जानकारी नई तकनीक के तहत रजिस्ट्री पूरी होते ही खरीदार के मोबाइल पर भेजे जाने वाले एसएमएस में जमीन की पूरी जानकारी फोटो के साथ उपलब्ध होगी. खरीदार इस दस्तावेज को डाउनलोड कर प्रशासनी रिकॉर्ड के रूप में उपयोग कर सकेगा. अलग से कार्यालय जाकर कॉपी निकलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दाखिल-खारिज भी होगा आसान निबंधन विभाग का दावा है कि नई प्रणाली लागू होने के बाद रजिस्ट्री होने वाली लगभग 60 प्रतिशत जमीन का दाखिल-खारिज ऑनलाइन हो सकेगा. इसके लिए ट्रायल किया जा चुका है और योजना लगभग तैयार है। सॉफ्टवेयर को पूरी तरह जोड़ने के बाद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में होने वाली देरी और विवाद भी कम होंगे. ट्रायल सफल, जल्द मिल सकती है हरी झंडी विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दरभंगा समेत कई जिलों में इस नई व्यवस्था का ट्रायल किया गया है, जो सफल रहा. अब प्रशासन से अनुमति लेने के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी है. कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा. आम लोगों को मिलेगा सीधा फायदा जमीन की वास्तविक तस्वीर और सटीक लोकेशन सिस्टम में दर्ज होने से खरीदार को वही जमीन मिलेगी, जिसके लिए उसने भुगतान किया है. गूगल मैप के जरिए लोकेशन जांचना आसान होगा और गड़बड़ी की संभावना काफी कम हो जाएगी. नई तकनीक से जमीन की खरीद-बिक्री ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनने जा रही है. Also Read: Bihar News: नये साल में शोध का नया केंद्र बनेगा बिहार, आइआइटी पटना देगा सुपर कंप्यूटर ‘परम रुद्र’ को नयी रफ्तार The post Bihar Bhumi: अब रजिस्ट्री से पहले जमीन की लाइव तस्वीर, नई तकनीक से भू-माफिया पर लगेगी लगाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हथियार तस्करी के आरोपियों को पुलिस हिरासत

कोलकाता. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में मंगलवार को स्ट्रैंड रोड इलाके से रवींद्र प्रसाद और जितेंद्र प्रसाद नामक दो भाइयों को गिरफ्तार किया था. बुधवार को दोनों को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया. प्रशासनी वकील ने अदालत को बताया कि हथियार कहां से लाये गये और किन लोगों से इनका संपर्क है, यह जानने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ जरूरी है. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को 13 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. दोनों आरोपी हावड़ा के निवासी हैं. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक सात एमएम पिस्तौल, दो सिंगल शॉटर बंदूक और 21 राउंड कारतूस बरामद किये थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हथियार तस्करी के आरोपियों को पुलिस हिरासत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नववर्ष पर कई मार्गों पर मालवाही वाहनों पर रोक

ट्रैफिक नियंत्रण. भीड़ का आकलन कर लिया गया निर्णय संवाददाता, कोलकातावर्ष के अंतिम दिन की तरह ही नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को भी कोलकाता में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक नियंत्रण लागू किया है. कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एक जनवरी को महानगर की कई प्रमुख सड़कों पर मालवाहक वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर अस्थायी रोक रहेगी. पुलिस के मुताबिक यह नियम 31 दिसंबर को शाम चार बजे से एक जनवरी को तड़के 4.30 बजे तक लागू रहेगा. इसके बाद गुरुवार को फिर शाम चार बजे से रात 12 बजे तक मैदान की ओर जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध एजेसी बोस रोड और चौरंगी रोड क्रॉसिंग उत्तर की ओर, एजेसी बोस रोड, हरिश मुखर्जी रोड और कैथेड्रल रोड क्रॉसिंग उत्तर की ओर, एजेसी बोस रोड और हॉस्पिटल रोड क्रॉसिंग, स्ट्रैंड रोड और गोष्ठोपाल सरणी पूर्व की ओर, स्ट्रैंड रोड और ऑकलैंड रोड क्रॉसिंग पूर्व की ओर, रेड रोड और मेयो रोड क्रॉसिंग, मेयो रोड और डफरिन रोड क्रॉसिंग, कैथेड्रल रोड और क्वींस वे क्रॉसिंग, शेक्सपीयर सरणी, एस्प्लेनेड क्रॉसिंग दक्षिण की ओर, गवर्नमेंट प्लेस ईस्ट, आरआर एवेन्यू और सेकेंड हुगली ब्रिज के एस्प्लानेड रैंप सहित कई प्रमुख चौराहों पर लागू होगा. इन वाहनों को वैकल्पिक रूप से एजेसी बोस रोड, सेंट जॉर्जेस गेट रोड, स्ट्रैंड रोड और एपीसी रोड से जाने की अनुमति दी जायेगी. इसके साथ ही पार्क स्ट्रीट, शेक्सपीयर सरणी, कैमक स्ट्रीट, रसेल स्ट्रीट, मिडलटन स्ट्रीट, लिटिल रसेल स्ट्रीट और आसपास की सड़कों पर वन-वे व्यवस्था, नो एंट्री, नो राइट टर्न और पार्किंग पर रोक जैसे कई नियम लागू रहेंगे. आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस मार्ग परिवर्तन भी कर सकेगी. काशीपुर रोड पर खगेन चटर्जी रोड क्रॉसिंग से गोपाल चटर्जी रोड क्रॉसिंग तक सुबह चार बजे से शाम चार बजे तक किसी भी वाहन के चलने की अनुमति नहीं होगी, सिवाय उद्यान बाटी के स्टिकर लगे वाहनों के. हालांकि एलपीजी सिलिंडर, सीएनजी, पेट्रोलियम, दूध, दवा, ऑक्सीजन, फल सब्जी, मछली और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन व 1600 किलोग्राम से कम वजन वाले छोटे मालवाहक वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गयी है. कोलकाता पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि नववर्ष और कल्पतरु उत्सव शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नववर्ष पर कई मार्गों पर मालवाही वाहनों पर रोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नववर्ष पर चुंचुड़ावासियों को तोहफा अब शहर में पार्किंग पर शुल्क नहीं

प्रतिनिधि, हुगली नववर्ष के अवसर पर चुंचुड़ा के विधायक असित मजूमदार और चुंचुड़ा नगरपालिका के नवनियुक्त चेयरमैन सौमित्र घोष ने नगरवासियों के लिए कई योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी. इस संबंध में दोनों ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योजनाओं की जानकारी दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि नववर्ष से चुंचुड़ा शहर में वाहन पार्किंग पर कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा. यह निर्णय नगरपालिका की बोर्ड मीटिंग में लिया गया है. चेयरमैन सौमित्र घोष ने कहा कि इस फैसले से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. मौके पर वाइस चेयरमैन पार्थो साहा, दिव्येंदु अधिकारी, रंजन राहा, निर्मल चक्रवर्ती सहित कई अन्य उपस्थित थे. विधायक श्री मजूमदार ने जानकारी दी कि उन्होंने केएमडीए से 210 सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 188 सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है. एक से तीस वार्ड तक सड़क निर्माण का कार्य नववर्ष में तेजी से शुरू होकर मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही ‘आमादेर पाड़ा–आमादेर समाधान’ योजना के तहत नालियों, जलकल, स्वास्थ्य केंद्रों सहित बुनियादी ढांचे के विकास कार्य किये जायेंगे. हर महीने रविवार को विधायक और चेयरमैन की मौजूदगी में जनता दरबार लगाकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पार्षदों का सक्रिय सहयोग लिया जायेगा. विधायक ने कहा कि वह पूरे वर्ष जनसेवा में लगे रहते हैं और नववर्ष के दिन पोलबा में दो हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन भी करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नववर्ष पर चुंचुड़ावासियों को तोहफा अब शहर में पार्किंग पर शुल्क नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधार कार्ड व बैंक दस्तावेज की बोरियों में आग लगाने के आरोप में दो अरेस्ट

प्रतिनिधि, कल्याणी नदिया जिले के शांतिपुर में आधार कार्ड और बैंक से जुड़े जरूरी कागजातों की बोरियों में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना हाटखोलापाड़ा में हुई, जहां स्थानीय लोगों ने आग लगाने की कोशिश देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस जांच में पता चला कि बीरभूम का एक युवक राजीव मंडल, जो घोरालिया सब पोस्ट ऑफिस में कार्यरत था और शांतिपुर में किराये के मकान में रहता था, हाल ही में पोस्ट ऑफिस से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर हुआ था. बुधवार सुबह उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति मकान खाली कराने आये और अचानक डॉक्यूमेंट्स की बोरियों में आग लगा दी. स्थानीय लोगों का दावा है कि बोरियों में आधार कार्ड, बैंक और पोस्ट ऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स थे, जो डिलीवर नहीं किये गये थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी. जले हुए डॉक्यूमेंट्स के हिस्से भी इकट्ठा कर लिये गये हैं. शांतिपुर नगरपालिका चेयरमैन सुब्रत घोष ने कहा कि मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है और पुलिस पूरी तरह जांच कर रही है. इस बीच, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के बयानों में विसंगतियां पायी गयी हैं. पोस्ट ऑफिस से ट्रांसफर हुए कर्मचारी राजीव मंडल को भी जांच के लिए शांतिपुर बुलाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आधार कार्ड व बैंक दस्तावेज की बोरियों में आग लगाने के आरोप में दो अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रवींद्रनाथ ठाकुर को रवींद्रनाथ सान्याल कहने पर बवाल

हुगली. देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर को गलती से “रवींद्रनाथ सान्याल” कहे जाने को लेकर राज्य की नेतृत्व में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस टिप्पणी के विरोध में बुधवार को उत्तरपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिक्षोभ प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थकों ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. साथ ही कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित की गयी. उत्तरपाड़ा तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व का आरोप है कि बार-बार बंगाल के महान व्यक्तित्वों के नामों का विकृत उच्चारण करना, बंगाल की भाषा, संस्कृति और परंपरा का घोर अपमान है. विरोध स्थल पर तृणमूल नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक, जिस तरह बार-बार बंगाल और उसके मनीषियों को लेकर व्यंग्य किया जा रहा है. , वह पूरी तरह अस्वीकार्य है. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बंगाल की जनता इसका करारा जवाब देगी. नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया कि बंगाल की भाषा, संस्कृति और महान विभूतियों के सम्मान की रक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस भविष्य में भी इसका विरोध करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रवींद्रनाथ ठाकुर को रवींद्रनाथ सान्याल कहने पर बवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बासंती में महिला की बांस लाठी से पिटाई का आरोप

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बासंती में एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बुधवार को उत्तर भांगनखाली गांव में दो परिवारों के बीच कहासुनी के दौरान एक स्त्री पर बांस-लाठी से बेरहमी से हमला किये जाने का आरोप है. इस घटना में नसीमा लस्कर नाम स्त्री गंभीर रूप से घायल हो गयी. पीड़िता ने बसंती थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. सूत्रों के मुताबिक, उत्तर भांगनखाली इलाके में एक फिशरी के पास से गुजरने वाली सड़क को लेकर लंबे समय से विवाद था. इसी मुद्दे पर इस दिन नसीमा लस्कर और उनके पड़ोसियों के बीच बहस शुरू हुई. आरोप है कि बहस के दौरान पड़ोस के कुछ युवक अचानक स्त्री पर टूट पड़े और बांस-लाठी से उसकी पिटाई की. किसी तरह जान बचा कर नसीमा मौके से भागने में सफल रही. इस घटना को लेकर नेतृत्वक बयानबाजी भी शुरू हो गयी है. भाजपा नेता अर्पण दास ने आरोप लगाया कि राज्य में स्त्रीओं की सुरक्षा पूरी तरह अनिश्चित है. वहीं, बासंती के विधायक श्यामल मंडल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गयी है. घटना में शामिल दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की गयी है. वहीं, कैनिंग के एसडीपीओ रामकुमार मंडल ने मीडिया को बताया कि इस घटना को लेकर दोनों परिवारों की ओर से बासंती थाने में शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बासंती में स्त्री की बांस लाठी से पिटाई का आरोप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top