Hot News

January 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज 02 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 53 मिनट तक, उसके बाद पूर्णिमा तिथि होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय… आज का पंचांग: 02 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार दिन: शुक्रवार तिथि: पौष, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी (शाम 06:53 PM तक, उसके बाद पूर्णिमा)संवत: श्री शुभ संवत 2082शक संवत: 1947हिजरी सन: 1447सूर्योदय: 06:40 AMसूर्यास्त: 05:11 PM नक्षत्र, योग व करण सूर्योदय कालीन नक्षत्र: मृगशिरा (रात 08:05 PM तक), उसके बाद आद्रायोग: शुक्ल (दोपहर 01:06 PM तक), उसके बाद ब्रह्मकरण: गर (सुबह 08:39 AM तक), उसके बाद वणिज (शाम 06:53 PM तक) ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन) सूर्य: धनु राशिचंद्रमा: वृषभ राशि (सुबह 09:26 AM तक), उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेशमंगल: धनु राशिबुध: धनु राशि (आज बुध मार्गी हो रहे हैं)देव गुरु बृहस्पति: मिथुन राशि (वक्री)शुक्र: धनु राशिशनि: मीन राशिराहु: कुंभ राशिकेतु: सिंह राशि चौघड़िया मुहूर्त (शुक्रवार) प्रातः काल 06:40 AM से 07:59 AM – चर07:59 AM से 09:18 AM – लाभ09:18 AM से 10:37 AM – अमृत10:37 AM से 11:55 AM – काल दोपहर काल 11:55 AM से 01:14 PM – शुभ01:14 PM से 02:33 PM – रोग सायंकाल 02:33 PM से 03:52 PM – उद्वेग03:52 PM से 05:11 PM – चर खरीदारी / नए कार्यों के लिए शुभ समय प्रातः: 07:59 AM से 10:37 AM तक (लाभ व अमृत चौघड़िया)दोपहर: 11:55 AM से 01:14 PM तक (शुभ चौघड़िया)अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:35 AM से 12:16 PM तक (सर्वश्रेष्ठ समय) अशुभ समय राहुकाल: सुबह 10:37 AM से 11:55 AM तक (शुक्रवार को चौथा भाग)गुलिक काल: सुबह 07:59 AM से 09:18 AM तकयमगण्ड: दोपहर 02:33 PM से 03:52 PM तकदिशाशूल: पश्चिम दिशा (शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा वर्जित है)यदि यात्रा आवश्यक हो तो: घर से जौ या सफेद सरसों खाकर निकलें. आज का विशेष योग व उपाय विशेष: आज बुध ग्रह अपनी वक्री चाल समाप्त कर मार्गी हो रहे हैं. चंद्रमा के मिथुन में प्रवेश से गुरु के साथ गजकेसरी योग बनेगा.व्रत/पर्व: चौमसी चौदस (जैन धर्म), पौष पूर्णिमा व्रत प्रारंभ.सरल उपाय: माता लक्ष्मी की कृपा के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें. चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञMo- +91 8620920581 Also Read:- Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां The post Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ikkis Movie Review :वॉर हीरो की यह कहानी भाईचारे की सीख देती है

फिल्म – इक्कीस  निर्माता -मैडॉक फिल्म्स  निर्देशक – श्रीराम राघवन  कलाकार – धर्मेंद्र ,अगस्त्य नंदा,जयदीप अहलावत,सिमर भाटिया,  असरानी,राहुल देव,सिकंदर खेर और अन्य  प्लेटफार्म -सिनेमाघर  रेटिंग – तीन  ikkis movie review :फिल्म के एक संवाद में पाकिस्तानी बिग्रेडियर नासिर का किरदार कहता है कि अरुण दुश्मन को हराना चाहता था.हिंदुस्तानीय ब्रिगेडियर एमएल खेत्रपाल जवाब में कहते हैं कि कौन दुश्मन है.यही  लाइनें फिल्म को परिभाषित करती है. यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है,लेकिन यह फिल्म युद्ध की मानवीय कीमत और हिंसा से होने वाले नुकसान पर बात करती है.फिल्म वॉर हीरो अरुण खेत्रपाल की बहादुरी की कहानी तो कहती है लेकिन पड़ोसी मुल्क के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी नहीं करती है बल्कि माफ कर देने की सीख दे जाती है. कुल मिलाकर इक्कीस हिंदी सिनेमा की पॉपुलर वॉर ड्रामा फिल्म नहीं है. यह संदेश देती है.हिंदुस्तानीय और पाकिस्तानी मूल रूप से एक समान हैं, दोनों तरफ के सैनिक केवल आदेशों का पालन कर रहे हैं, कोई भी दोषी नहीं है. युद्ध से दोनों पक्षों के लिए केवल नुकसान ही होता है. वॉर हीरो की कहानी के साथ मानवता की भी कहानी  फिल्म इक्कीस की शुरुआत 71 के हिंदुस्तान पाकिस्तान युद्ध से होती है फिर कहानी 30 साल बाद हिंदुस्तानीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर एमएल खेत्रपाल (धर्मेंद्र )पर पहुंच जाती है.जो साल 2001 में  हिंदुस्तान से पाकिस्तान में अपने कॉलेज  रियूनियन के लिए गए हुए हैं.वहां उनकी मुलाक़ात पाकिस्तानी ब्रिगेडियर नासिर (जयदीप अहलावत )से होती है. नासिर की एमएल खेत्रपाल से एक खास बॉन्डिंग बन जाती है. महज कुछ दिनों की इस यात्रा में नासिर के पूरे परिवार से खेत्रपाल का आत्मीय रिश्ता बन जाता है. नासिर पाकिस्तान से जुड़ी खेत्रपाल की जड़ों से भी जोड़ने का काम करता है.जैसे खेत्रपाल का परिवार आज़ादी से पहले पाकिस्तान के जिस पिंड सरगोधा में रहता था.वहां भी नासिर उन्हें ले जाता है. सीनियर खेत्रपाल का एक और नाता पाकिस्तान से है. पाकिस्तान में ही उनके 21 वर्षीय सेकेंड लेफ्टिनेंट बेटे अरुण (अगस्त्य नंदा )को 71 की जंग में  शहादत मिली थी.नासिर क्या उस शहादत से जुड़ा है.फिल्म की कहानी इस सवाल का जवाब देने के साथ -साथ अतीत में जाकर इक्कीस वर्षीय सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की उस जर्नी को भी दर्शाती है.जिसने उन्हें सबसे कम उम्र में सेना के सबसे बड़े बहादुरी सम्मान परम वीर चक्र का हकदार बना दिया था. फिल्म की खूबियां और खामियां  फिल्म वॉर ड्रामा है. वो भी हिंदुस्तान और पाकिस्तान के युद्ध पर लेकिन इसका ट्रीटमेंट अलग किया है. फिल्म अमन और भाईचारे की बात करती है. एक दूसरे को माफ़ कर देने की सीख है. फिल्म रियल घटना पर आधारित है इसलिए और ख़ास बन जाती है. ब्रिगेडियर खेत्रपाल उस देश गए हैं, जिसने उससे उनका इक्कीस साल का बेटा छीन लिया लेकिन उनके मन में कोई नफरत नहीं है. जिस इंसान के हाथों उनके बेटे की जान गयी थी.वह उसे भी दिल से गले लगाते हुए उसे अपने घर आने के लिए भी कहते हैं. जिससे इस फिल्म के पीछे का मकसद पूरी तरह से समझा जा सकता है.वॉर ड्रामा फिल्मों में ज्यादातर युद्ध रात के अंधेरे में दिखाया जाता है. दोनों तरफ से लगातार हमला होता रहता है. हिंदी फिल्मों में युद्ध की ऐसी छवि पेश की गयी है.लेकिन इस फिल्म में युद्ध को बहुत ही रियलिस्टिक तरीके से पेश किया गया है.फिल्म के सबसे मार्मिक क्षणों में से वह एक है,जब नसीर अरुण खेत्रपाल की बहादुरी के लिए सच्ची संवेदना और सम्मान के साथ बात करते हैं.फिल्म की खामियों की बात करें तो फिल्म का फर्स्ट हाफ धीमा हो गया है. फिल्म की कहानी असल घटना पर आधारित है लेकिन कालखंड कारगिल युद्ध के तुरंत बाद यानी 2001 का होना अखरता है. कारगिल युद्ध के बाद पाकिस्तान से इस तरह का भाईचारा हजम करना मुश्किल लगता है.नासिर के किरदार ने युद्ध में वही किया जो एक सैनिक करता था। ऐसे में वह अरुण की मौत को लेकर कशमकश में क्यों था.यह बात समझ नहीं आती है. फिल्म फोकस  टैंक युद्ध पर है, लेकिन कहानी में टैंक वॉर को उस तरह से प्रमुखता नहीं मिली है.जितनी जरुरत थी. उसपर थोड़ा और डिटेल में काम होना था. फिल्म 70 का दशक अभिनेत्री के लुक और हेयरस्टाइल में नज़र नहीं आया है. धर्मेंद्र इमोशनल कर गए हैं हिंदी सिनेमा के हीमैन स्वर्गीय धर्मेंद्र को परदे पर देखना सुखद अनुभव देने के साथ -साथ इमोशनल भी कर जाता है. वह फिल्म के अहम नायक हैं. यह कहना गलत ना होगा. इस फिल्म से अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा ने बड़े परदे पर अपनी शुरुआत की है.आर्चिज के मुकाबले वह इस फिल्म में एक अलग अभिनेता नज़र आते हैं.किरदार को उन्होंने मेहनत के साथ जिया है.जयदीप एक उम्दा कलाकार एक बार फिर उन्होंने ये बात साबित कर दी है.किरदार से जुडी कश्मकश को वह बखूबी दर्शा गए हैं.सिमर भाटिया अपने किरदार के साथ न्याय करती है. उन्हें अपनी डायलॉग डिलीवरी पर थोड़ा और काम करने की जरुरत है .स्वर्गीय एक्टर असरानी भी इस फिल्म में नज़र आये हैं. उनका और धर्मेंद्र का सीन अच्छा बन पड़ा है सिकंदर खेर,राहुल देव और विवान अपनी -अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय करते हैं. — The post Ikkis Movie Review :वॉर हीरो की यह कहानी भाईचारे की सीख देती है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

5 Best Phones Under Rs 10000: नए साल में बजट में फिट बैठेंगे ये दमदार स्मार्टफोन, चेक करें लिस्ट

5 Best Phones Under Rs 10000: अगर आप इस जनवरी में बजट स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 10,000 रुपये से कम कीमत में ऐसे पांच अच्छे फोन मौजूद हैं जो 2026 में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया काम करते हैं. इन सभी डिवाइस में अच्छी स्क्रीन, ठीक-ठाक परफॉर्मेंस, संतुलित कैमरा और भरोसेमंद बैटरी मिलती है, जिससे पैसे की पूरी कीमत वसूल होती है. आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से हैं वो स्मार्टफोन्स. Samsung Galaxy M06 Samsung Galaxy M06 की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. इस फोन में 6.74 इंच की PLS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मेन कैमरा और एक सपोर्टिंग लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. Motorola G06 Power Motorola G06 Power की कीमत 7,999 रुपये है. इस फोन में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन में 6.88 इंच की IPS LCD स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 50MP का सिंगल कैमरा और सामने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. Lava Bold N1 5G  Lava Bold N1 5G में 6.75 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन में Unisoc T765 चिपसेट लगा है और इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरे की बात करें तो इसके पीछे 13MP का रियर कैमरा और सामने 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Poco M7 कैमरा की बात करें तो Poco M7 में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और एक सहायक लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही, फोन में 5110mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Redmi 14C Redmi 14C की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है. इसमें 6.88 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा और एक सहायक लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 5160mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह भी पढ़ें: Apple ने iPhone के इस मॉडल को Vintage लिस्ट में किया शामिल, जानें आखिर क्या मतलब है इसका The post 5 Best Phones Under Rs 10000: नए साल में बजट में फिट बैठेंगे ये दमदार स्मार्टफोन, चेक करें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में हिंदी कार्यशाला

हजारीबाग. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय हजारीबाग परिसर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डॉ शिव मंगल प्रसाद, प्रधान वैज्ञानिक, केंद्रीय चावल अनुसंधान केंद्र, हजारीबाग थे. कार्यालय प्रभारी एवं वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी ब्रजेश्वर कुमार ने अतिथि का स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ पीसी महालनोबिस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. ब्रजेश्वर कुमार ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी. बताया कि कार्यालय शत-प्रतिशत हिंदी में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति से प्राप्त तृतीय पुरस्कार का उल्लेख किया. वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी नितिन मिलन ने तकनीक, हिंदी इनपुट टूल्स व कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से हिंदी कार्य को सरल बनाने पर बल दिया. डॉ शिव मंगल प्रसाद ने हिंदी के प्रति कार्यालय की पहल की सराहना की. तकनीकी शब्दावली को सरल हिंदी में प्रयोग करने की बात कही. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पार्थेनियम के दुष्प्रभाव तथा उन्नत बीजों की जानकारी दी. कर्मचारियों ने कविता, नारे व विचार प्रस्तुत किये. मंच संचालन जानकी नाथ मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन नितिन मिलन ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में हिंदी कार्यशाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : अनियंत्रित ऑटो पलटने से छह माह की बच्ची की मौत, मां जख्मी

बेनीपट्टी. अरेर थाना के भदुली गांव के पास एसएच-52 मुख्य सड़क पर ऑटो पलटने से छह माह की एक बच्ची की दबने से मौत हो गयी. उसकी पहचान रहिका थाना के इजरा निवासी दिनेश महतो की पुत्री गौरी कुमारी के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, गौरी अपनी मां सोनी देवी व एक अन्य रिश्तेदार के साथ ऑटो से इजरा गांव जा रहीं थीं. जहां भदुली पुल के पास सड़क पर अचानक टैंपो के आगे एक बिल्ली दौड़ गयी. इसी क्रम में विपरीत दिशा से ट्रैक्टर भी आ रहा था. बिल्ली के सड़क क्रॉस करने और अचानक ट्रैक्टर सामने आ जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. ऑटो के पलटते ही स्थानीय लोग दौड़े और जख्मियों को अस्पताल भेजवाया, हालांकि बच्ची की गला कट जाने के वजह से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं दुर्घटना में जख्मी सोनी देवी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच दरभंगा के लिये रेफर कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : अनियंत्रित ऑटो पलटने से छह माह की बच्ची की मौत, मां जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोई पूजा-पाठ, तो कोई रमणीक स्थल पर मनाया नव वर्ष का जश्न

जमुई . जिले भर में गुरुवार को नववर्ष 2026 का स्वागत युवाओं ने आतिशबाजी कर किया. साथ ही, सोशल मीडिया से लोगों का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा. गुरुवार की सुबह से ही युवाओं की टोली जिले के अलग-अलग पिकनिक स्पॉट पर जुटने लगे. जमुई-मुंगेर सीमा पर अवस्थित भीमबांध में प्रकृति की अनुपम छटाओं के बीच स्थित गर्म जलकुंड का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया. इस रमणीक स्थल पर पिकनिक मनाने जमुई, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे और परिजनों के साथ नववर्ष का जश्न मनाया. पिकनिक स्पॉट पर लोगों ने सुबह से ही भोजन सामग्री लेकर नववर्ष की खुशी मनाने में जुट गये. क्या बुर्जग, क्या शिशु सभी लोगों ने पिकनिक स्पाॅट पर पहुंचकर वनभोज का आनंद उठाया. सोशल मीडिया पर संदेशों का जमकर हुआ आदान-प्रदान बीते साल को अलविदा कर सभी तबके के लोगों ने नव वर्ष का झूमकर स्वागत किया. घड़ी की सूई बारह पर आकर टिकी तो शहर में चहुंओर हर्षोल्लास का माहौल कायम हो गया. हैप्पी न्यू इयर के शोर से शहर गुंज उठा. नये साल के आगमन पर लोग सोशल मीडिया के सहारे भी एक दूसरे को बधाई देते नजर आये. बीते बुधवार की देर रात 12 बजे के बाद लोगों के फोन की घंटियां भी घनघनाने लगीं. लोग एक-दूसरे को फोन कर नववर्ष की बधाई देने लगे. पिकनिक स्पाॅटों पर पुलिस की रही पैनी नजर नववर्ष के पहले दिन जिले के पिकनिक स्पाॅटों पर लोगों ने अपने- अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ जमर पिकनिक का आनंद उठाया. पिकनिक मनाने आये लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से जगह- जगह पुलिस बल तैनात कर चाक-चौंबद व्यवस्था बनायी गयी थी. पिंकनिक के दौरान मनचलों पर भी पुलिस अपनी पैनी नजर बनाये हुए थे. B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोई पूजा-पाठ, तो कोई रमणीक स्थल पर मनाया नव वर्ष का जश्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिनभर गुलजार रहा नागी पक्षी अभ्यारण्य, यक्षराज स्थान

झाझा . नव वर्ष के मौके पर झाझा स्थित प्रमुख पिकनिक स्थलों में नागी पक्षी अभ्यारण्य, यक्षराज स्थान पहाड़ी सहित अन्य पिकनिक स्पॉट दिनभर लोगों से गुलजार रहे. नये वर्ष की शुरुआत के साथ ही सुबह से ही पिकनिक मनाने वालों का आना-जाना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा. यक्षराज स्थान पहाड़ी पर सैकड़ों की संख्या में लोग अपने-अपने परिजनों व मित्रों के साथ पहुंचे और वनभोज का आनंद लिया. कई परिवार पूरे सामान के साथ पहाड़ी पर दिनभर डटे रहे, जबकि कुछ लोग भोजन साथ लेकर पिकनिक मनाते नजर आये. इस दौरान छोटे शिशु साथियों के साथ स्पोर्ट्सते-कूदते दिखे. गुरुवार की सुबह नव वर्ष के अवसर पर मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. श्रीश्री108 मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर, उलाय नदी के उत्तरी छोर पर स्थित गणेशी घाट महादेव मंदिर, पुरानी बाजार गांधी चौक स्थित भोलेनाथ मंदिर, पिपराडीह स्थित मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर नए वर्ष की मंगल कामना की. इसके बाद श्रद्धालु परिजनों व मित्रों के साथ पिकनिक मनाने विभिन्न स्थलों पर पहुंचे. नव वर्ष के मौके पर शहर के अधिकांश छोटे-बड़े प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही पिकनिक मनाने के उद्देश्य से निकल पड़े. नागी पक्षी अभ्यारण्य भी दिनभर लोगों से गुलजार रहा. स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आये पर्यटकों ने न केवल पिकनिक का आनंद लिया, बल्कि नौका विहार भी किया. इस दौरान सैलानियों ने नागी में आये साइबेरियन पक्षियों का दीदार कर प्रकृति का भरपूर आनंद उठाया. बच्चों के मनोरंजन के लिए यक्षराज स्थान पहाड़ी के दक्षिणी छोर पर जंपिंग टब और लाफिंग बुद्धा टब लगाए गए थे, जहां 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की खास भीड़ देखी गई. शिशु कूदते-फांदते हुए पूरे उत्साह के साथ नए वर्ष का जश्न मनाते नजर आये. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही. सभी पिकनिक स्थलों पर दिनभर पुलिस की गश्ती जारी रही. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पिकनिक स्पॉट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दिनभर गुलजार रहा नागी पक्षी अभ्यारण्य, यक्षराज स्थान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचते ही हथगढ़ टोला में मचा कोहराम

गत बुधवार की रात्रि कठौन रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत कटोरिया. कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तेरह में राधानगर बाजार के हथगढ़ मुहल्ला में गुरुवार को बांका से पोस्मार्टम के बाद जब मृत युवक नंदू दास का शव घर पर पहुंचा, तो पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों की दहाड़ व चित्कार से समूचा मुहल्ला दहल उठा. इधर नगर पंचायत के उपचेयरमैन प्रतिनिधि सह कठौन पैक्स अध्यक्ष फकरे आलम, पूर्व जिला पार्षद टुनटुन दास, समाजसेवी बैजनाथ दास, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुप्ता उर्फ राजू सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग हथगढ़ टोला पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी. इस मौके पर परमेश्वर दास, संतोष दास, शिवपूजन दास, सुरेश दास, शुकर दास, दिनेश दास आदि मौजूद थे. विदित हो कि हथगढ टोला निवासी स्व महाराजी दास का पुत्र नंदू दास कटोरिया हाट पर मुर्गा बेचकर अपने घर-परिवार का वहन करता था. बुधवार की रात्रि वह दुकान बंद कर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था. कठौन रेलवे ओवरब्रिज के समीप अज्ञात अनियंत्रित वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचते ही हथगढ़ टोला में मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिकनिक स्थलों पर उमड़ी युवाओं की भीड़

चकाई . प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को नववर्ष धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया. बुधवार की मध्य रात्रि 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई देना शुरू कर दिया. युवक-युवतियां अपने मित्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से हैप्पी न्यू ईयर के संदेश भेजते नजर आये. गुरुवार की अहले सुबह से ही खासकर युवा वर्ग अपने मित्रों व परिजनों के साथ मनपसंद और रमणीय पिकनिक स्थलों की ओर रवाना हो गया. पिकनिक स्थलों पर लोगों ने डेरा जमाया और मनपसंद लजीज व्यंजनों का आनंद लेने के बाद डीजे की धुन पर नाच-गाकर नववर्ष का जश्न मनाया. इस दौरान प्रखंड के प्रसिद्ध और अति रमणीय पिकनिक स्थल नारोदह, धोबघट, अजय डैम, घाघरा डैम, घुठिया डैम आदि स्थानों पर नववर्ष मनाने वाले युवाओं की भारी भीड़ देखी गई. इसके अलावा माधोपुर स्थित महावीर पार्क में भी पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ी. लगभग 110 एकड़ क्षेत्र में फैले इस पार्क में मौजूद अशोक वन, कल्पवृक्ष समेत कई दुर्लभ और दर्शनीय पेड़-पौधों को लोगों ने देखा. वहीं पार्क के अंदर स्थित झील में नौकाविहार का भी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया. बच्चों ने पार्क में मौजूद विभिन्न स्पोर्ट्सकूद एवं मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाया. इससे पूर्व बुधवार 31 दिसंबर की रात 12 बजे से ही युवाओं और बच्चों ने पटाखे छोड़कर व आतिशबाजी कर नववर्ष का स्वागत किया. डीजे की धुन पर जमकर नृत्य-गीत हुए और लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आये. वहीं नववर्ष के अवसर पर बाजारों में मांस, मछली, मुर्गा और अंडा की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई. महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की. नववर्ष को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया और विभिन्न इलाकों में गश्ती करती रही. कुल मिलाकर चकाई प्रखंड में नववर्ष का त्योहार हर्षोल्लास, उमंग और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पिकनिक स्थलों पर उमड़ी युवाओं की भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बरौनी-नयी दिल्ली 15 घंटे व अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस नौ घंटे विलंब पर पहुंची

बरौनी. घना कोहरा और बढ़ती ठंड के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. ट्रेन के विलंब और कैंसिल होने की स्थिति में यात्री और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के मौसम में कोहरों के बीच ससमय ट्रेनों का परिचालन को लेकर रल विभाग के सारे वादे खोखले नजर आ रहे हैं और ट्रेन घंटो विलंब से चल रही है. गुरुवार 01 जनवरी को भी घने कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेन कई घंटा लेट है तो कुछ ट्रेनों को फरवरी तक कैंसिल कर दिया गया है. ट्रेन लेट की वजह से शीतलहरी और ठिठुरन भरी ठंड में यात्री और उनके परिजन का गंतव्य स्थान की ओर जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में प्रतीक्षारत देखे गये. बरौनी जंक्शन पूछताछ केन्द्र कर्मी ने ट्रेन परिचालन की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर17007 चर्पल्ली दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन 06 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 11123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन 05 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 15656 कटरा कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन 02 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 12204 अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन 09 घंट लेट, ट्रेन नंबर 12203 सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 06 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन 03 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 19483 अहमदाबाद सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन 02 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 15566 नई दिल्ली ललितग्राम एक्सप्रेस ट्रेन 04 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 22450 नई दिल्ली गोहाटी एक्सप्रेस ट्रेन 06 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 02563 बरौनी नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 15 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 09525 हापा नाहरलागुन एक्सप्रेस ट्रेन 06 घंटा अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है. वहीं गुरुवार को ट्रेन नंबर 15621 कामख्या आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन और ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बरौनी-नयी दिल्ली 15 घंटे व अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस नौ घंटे विलंब पर पहुंची appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top