Hot News

January 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंस्टाग्राम चैट को लेकर मनियौरी गांव में झड़प

शेखपुरा. मेंहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियौरी गांव में बुधवार की रात्रि इंस्टाग्राम चैट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक स्त्री की हालत गंभीर बताई जा रही है.घायल पक्ष के परिजन लक्ष्मण कुमार ने बताया कि गांव के नारो ठाकुर के बेटे द्वारा उनकी बहन के मोबाइल पर इंस्टाग्राम के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो भेजे गए थे. इसकी शिकायत करने जब वे युवक के घर पहुंचे तो वहां मौजूद युवक व उसके परिजन उग्र हो गए और लाठी-डंडे व लोहे की रड से हमला कर दिया.इस हमले में एक पक्ष से सुमा देवी, बबिता कुमारी, लक्ष्मण कुमार, सुरेश शाह और मुनकी देवी घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से विकास कुमार, शांति देवी और विपिन ठाकुर घायल बताए गए हैं. गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय सुमा देवी को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है. मेंहुस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंस्टाग्राम चैट को लेकर मनियौरी गांव में झड़प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम आवास योजना में मनमानी का आरोप

हिलसा. प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी गरीबों को छत देने वाली महत्वाकांक्षी योजना हिलसा में कथित तौर पर कमीशनखोरी की भेंट चढ़ती नजर आ रही है. हिलसा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 से सामने आए ताजा मामले ने एक बार फिर आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार और दबाव की पोल खोल दी है. योजना के एक लाभुक ने वार्ड पार्षद पर कमीशन नहीं देने पर आवास निर्माण कार्य रुकवाने तथा मारपीट करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित लाभुक सुमन्ता देवी ने गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा के कार्यालय में लिखित आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है. लाभुक का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण की स्वीकृति मिलने के उससे कथित तौर पर मोटी कमीशन राशि की मांग की गई. राशि नहीं देने पर वार्ड पार्षद द्वारा निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम रुकवा दिया गया और खुलेआम धमकी दी गई. इस घटना से लाभुक और उसका परिवार दहशत में है. लाभुक सुमन्ता देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद प्रथम क़िस्त की राशि खाते में आया उसके बाद घर का निर्माण कार्य करा रहे थे. वीते 29 दिसम्बर को घर का कार्य स्थल पर वार्ड पार्षद पहुचे और योजना के एवज में 30 हजार रुपया कमीशन देने की बात कही. जिसपर लाभुक पार्षद के आगे हाथ जोड़कर कहा मालिक प्रशासन से मिले राशि के अलावे इधर उधर से कर्ज लेकर घर का निर्माण करा रहे है अभी लिंटर तक पहुचा है आगे घर कैसे बनेगा आप थोड़ा गरीबो पर रहम कर दीजिए. इतना सुनते ही पार्षद अभद्र व्यवहार करने के साथ निर्माण कार्य मे लगे लेबर मिस्त्री को भगा दिया गया. कहा कि जब तक पैसा नही मिलेगा तब तक घर का सपना पूरा होना तो दूर जहाँ जाकर शिकायत करना है करो हमे कोई फर्क पड़ने बाला नही है. काम बंद होने से लाभुक को हजारों रुपए का घर निर्माण के लिए बना मटेरियल बर्बाद हो गया. इतना ही नही गुरुवार को भी कमीशन की राशि के लिए पार्षद तगादा करने के लिए घर पर पहुच गया और कहा कि निर्माण स्थल पर बने मटेरियल को हटा लो इस पर दोनो में बकझक भी हुआ. हालांकि वार्ड पार्षद ने यह कहते हुए आरोप को खरिज कर दिया कि कमीशन मांगने और दुर्व्यवहार का आरोप बेबुनियाद है. घर निर्माण के लिए सड़क पर लाभुक को द्वारा मटेरियल बनाए एव रखने से मना किया था ताकि लोगो को आवागमन में कोई दिक्कत न हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीएम आवास योजना में मनमानी का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है

लातेहार ़ समाहरणालय परिसर से गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया. ज्ञात हो कि एक से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जायेगा. जागरूकता रथ एलइडी वैन द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जायेगा. सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया गया. इस मौके पर उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें. निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलायें. नववर्ष सड़क सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए मनायें. उपायुक्त ने यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है. लातेहार जिला में पिछले तीन माह से सीसीटीवी के माध्यम से ई-चालान किया जा रहा है इससे सड़क दुर्घटना के साथ-साथ मृत्यु दर में भी कमी आयी है. गुड सेमेरिटन (राहवीर) पॉलिसी के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल स्वस्थ सहायता पहुंचाने वाले राहबीर को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र दिया जायेगा. नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं पर प्रशासन ने सख्ती दिखायी है. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सड़क सुरक्षा कोषांग एवं जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सैलानियों से पटे रहे पर्यटन स्थल

सिमडेगा. जिले के ग्रामीण इलाकों में नववर्ष का जश्न उमंग व उल्लास से मनाया गया. विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ लगी रही. लोगों ने धूम-धड़ाके से नववर्ष का स्वागत किया. लोग पूरी तैयारी के साथ पर्यटन स्थलों पर पहुंचे थे. जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोग सुबह से ही पहुंचने लगे थे. अपने परिवार व दोस्तों के संग लोगों ने पिकनिक का आनंद उठाया. बोलबा दनदगद्दी, बुद्धाधार, शंख नदी, कोयल नदी, राजाडेरा, सातकोठा, कोलेबिरा डैम, भंवर पहाड़, पाकरटांड़ बसतपुर, कोबांग डैम, घुमरी आदि पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने वालों की भीड़ देखी गयी. पिकनिक मनाने के साथ लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये. सभी ने मिल कर मनोरम वादियों के बीच लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. भीड़ को देखते हुए पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. विभिन्न पर्यटन स्थलों पर स्त्री व पुरुष पुलिस बल तैनात किये गये थे. सातकोठा में लगा मेला, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम जलडेगा. जलडेगा प्रखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने वालों का जमावड़ा लगा रहा. विशेष रूप से सातकोठा पर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. सुबह से ही लोगों को सातकोठा जाते हुए देखा गया. लोगों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया. लोग पटाखे फोड़ते हुए व गीत-संगीत पर नृत्य करते हुए नजर आये. सातकोठा में मेला का आयोजन किया गया. स्थानीय लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जवान मेला स्थल पर जगह-जगह तैनात दिखें. इसके अलावा प्रखंड ओड़गा स्थित देवनदी, चाड़री धाम पहाड़, सिंगार लता, देवधारा नाला समेत कई अन्य स्थानों पर भी लोगों को पिकनिक मनाते देखा गया. बुदाधार पुल के निकट उमड़ी सैलानियों की भीड़ केरसई. प्रखंड के बुदाधार पुल के निकट सैकड़ों की संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने के लोग इकट्ठा हुए. यहां पर मेला का भी आयोजन किया गया. लोगों ने जम कर नववर्ष का जश्न मनाया. नाच-गान करते हुए लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. नदी के दोनों छोर पर लोग पिकनिक मनाते नजर आये. यहां पर सिमडेगा, केरसई, कुरडेग के अलावा ओड़िशा से भी लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आये थे. बानो में धूमधाम से हुआ नववर्ष का स्वागत बानो. बानो में नववर्ष का स्वागत धूमधाम से किया गया. मौके पर विभिन्न पिकनिक स्पॉट सैलानियों से गुलजार रहे. लोग नाचते-गाते नजर आये. साथ ही एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे. प्रखंड के विभिन्न मंदिरों व गिरजाघरों में विशेष पूजा, प्रार्थना, विनती का आयोजन किया गया. लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की. प्रखंड के केतुंगा धाम, पेरवाघाघ, कोयल नदी, बंयसोर डैम, पट्टातिरिल डैम, उकौली डैम, डाडिंगदह समेत अन्य पिकनिक स्थलों में लोग सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचे. लचरागढ़ के संगम स्थल, कनारोआं, कुकुलता जंगल, पंप हाउस, देवनदी भी सैलानियों से गुलजार रहे. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी पिकनिक स्थलों में पुलिस बल की तैनाती की थी. लोगों ने एक से बढ़ कर एक पकवान का उठाया लुत्फ ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष को लेकर विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर भीड़ लगी रही. प्रखंड के राजाडेरा, घुमरी ,छिंदा नदी के अलावा अन्य पिकनिक स्पॉट पर सुबह से लोग अपने परिजनों के साथ आने लगे थे. दोपहर तक सभी पिकनिक स्पॉट पर भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने एक से बढ़ कर एक पकवान का आनंद उठाया. नववर्ष को लेकर पुलिस सभी पिकनिक स्पॉट पर तैनात दिखी. पारंपरिक गीतों की धुन पर नाचते दिखे लोग बोलबा. बोलबा प्रखंड में भी नववर्ष का स्वागत किया गया. प्रखंड के मालसाड़ा पंचायत स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल दनगद्दी व आस्था का केंद्र मां वन दुर्गे मंदिर में नववर्ष के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी. जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा पड़ोसी राज्य ओड़िशा, छत्तीसगढ़ एवं आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे. नववर्ष की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के साथ करते हुए लोगों ने प्रातःकाल मां वन दुर्गे मंदिर में दर्शन-पूजन कर माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद श्रद्धालु एवं पर्यटक परिवार समेत दनगद्दी पहुंचे. मौके पर डीजे साउंड, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक संगीत की धुनों पर लोग उत्साह के साथ झूमते नाचते नजर आये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सैलानियों से पटे रहे पर्यटन स्थल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया

पाटन. प्रखंड के कुड़वा मोड़ स्थित आरपीएम मैरेज हॉल में भाजपा का विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने की. संचालन पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने किया. मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि अटल बिहारी व्यक्तित्व के धनी थे. उनके अंदर देश व पार्टी के प्रति समर्पण की भावना थी. उन्होंने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर देश को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगामी 2047 तक विकसित हिंदुस्तान का सपना देखा है. इसी मिशन के साथ कार्य किया जा रहा है. पूर्व विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि झारखंड में लूट मची हुई है. झारखंड प्रशासन सभी मोर्चों पर विफल है. मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार, धीरेंद्र नारायण उपाध्याय, अरुण दुबे, संतोष पांडेय, अशोक तिवारी, श्रीकांत तिवारी, जितेंद्र सोनी, बशिष्ठ मेहता, अभिषेक सिंह, नॉलेज सिंह, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, संतोष गुप्ता, जैनेंद्र यादव समेत अन्य कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेतला में नववर्ष का उल्लास : संगम स्थल और नेशनल पार्क में उमड़ा सैलानियों का रेला

बेतला़ नववर्ष 2026 के पहले दिन का स्वागत पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास और जश्न के साथ किया गया. गुरुवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गयीं, जहां लोगों ने पूजा-अर्चना कर नये साल की सुखद शुरुआत की. इसके पश्चात मित्रों और रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा. विशेषकर बच्चों और स्त्रीओं में नये साल को लेकर अभूतपूर्व उत्साह नजर आया. पर्यटन स्थलों पर तिल रखने की जगह नहीं : नववर्ष के पहले दिन बेतला नेशनल पार्क सहित आसपास के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे. केचकी स्थित औरंगा-कोयल नदी का संगम स्थल आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां भीड़ का आलम यह था कि लोगों को बैठने तक के लिए मशक्कत करनी पड़ी. इसके अतिरिक्त पलामू किला, कमलदह झील, असुर बांध और नदियों के तट पिकनिक मनाने वालों से पटे रहे. क्षेत्र के सभी रेस्ट हाउस और होटल सैलानियों से पूरी तरह भरे नजर आये. प्रशासन और वन विभाग की रही पैनी नजर : भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पीटीआर प्रशासन और पुलिस ने कड़े इंतजाम किये थे. बेतला नेशनल पार्क के रेंजर उमेश कुमार दुबे के निर्देश पर वन विभाग की टीमें चप्पे-चप्पे पर तैनात रहीं. वहीं, बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. विशेष गश्ती दल की सक्रियता के कारण अत्यधिक भीड़ के बावजूद क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेतला में नववर्ष का उल्लास : संगम स्थल और नेशनल पार्क में उमड़ा सैलानियों का रेला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्राकृतिक सौंदर्य देख मंत्रमुग्ध हुए पर्यटक

सिमडेगा. नववर्ष के पहले दिन शहरी क्षेत्र स्थित केलाघाघ डैम में सैलानियों की भीड़ उमड़ी. शहरी क्षेत्र से लगभग तीन किमी की दूरी पर स्थित यह डैम अपने मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है. दो ऊंची पहाड़ियों के बीच बना डैम, उसके ऊपर से गिरता पानी और परिसर में दूर तक फैली झील सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही. नये साल में केलाघाघ डैम में बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी, जिसका सैलानियों ने भरपूर आनंद लिया. बड़ी संख्या में लोग झील में बोटिंग करते नजर आये और इस यादगार पल को मोबाइल कैमरों में कैद करते दिखे. बोटिंग के दौरान कई सैलानियों ने सेल्फी भी ली. बोटिंग के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये का टिकट निर्धारित किया गया था. इधर, इस बार केलाघाघ डैम में पहली बार बाइक व चार पहिया वाहनों की इंट्री पर बैरिकेडिंग लगा कर शुल्क वसूली गयी. बैरिकेडिंग के जरिये युवकों द्वारा हजारों रुपये की वसूली किये जाने की चर्चा पूरे दिन होती रही, जो स्थानीय लोगों और सैलानियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. सुरक्षा के दृष्टिकोण से केलाघाट डैम परिसर में केलाघाट टीओपी के अलावा शहरी क्षेत्र से भी स्त्री एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस बल लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाये थे. साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए डैम परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी थी. पिकनिक का उठाया आनंद डैम परिसर में नहर, जंगलों व पहाड़ों की तलहटी में दूर-दूर से आये सैलानी पिकनिक का आनंद लेते नजर आये. कई स्थानों पर परिवार और मित्र समूह खाना बनाते हुए दिखायी दिये. वहीं डैम के नीचे झील के पास बड़ी संख्या में लोग सेल्फी और फोटोग्राफी करते दिखे. बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिला. मंदिरों में लोगों ने की पूजा-अर्चना नववर्ष पर डैम परिसर में स्थित भगवान शिव, भगवान सूर्य, संतोषी माता व राधे-श्याम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही. लोगों ने पूजा-अर्चना कर नये साल की सुख-समृद्धि की कामना की. परिसर में खिलौनों के साथ-साथ खाने-पीने की दुकानों की अस्थायी व्यवस्था भी की गयी थी. सैलानियों को चाट-फुचका का आनंद लेते हुए देखा गया. नागपुरी गीतों पर झूमे लोग पिकनिक के दौरान भोजन करने के बाद कई स्थानों पर सैलानी नागपुरी गीतों की धुन पर झूमते और थिरकते नजर आये. परंपरागत नागपुरी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नये वर्ष का स्वागत किया. कुल मिला कर केलाघाघ डैम में प्राकृतिक सौंदर्य, मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों के संग नये साल का उत्सव मनाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्राकृतिक सौंदर्य देख मंत्रमुग्ध हुए पर्यटक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महुआडांड़ में नववर्ष पर लोध फॉल और नेतरहाट में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

महुआडांड़़ नये जोश, ऊर्जा और संकल्प के साथ महुआडांड़ प्रखंड वासियों ने वर्ष 2026 का स्वागत किया. नववर्ष की पूर्व संध्या से ही सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों, व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बधाई संदेशों का दौर शुरू हो गया था. गुरुवार को लोगों ने मंदिर, मस्जिद और चर्च में प्रार्थना कर साल की शुरुआत की. इस मौके पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोध फॉल और नेतरहाट में पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ देखी गयी, इनमें पश्चिम बंगाल से आये सैलानियों की संख्या सर्वाधिक थी. आध्यात्मिक अनुष्ठान और दुआओं का दौर : धार्मिक स्थलों पर भी भारी चहल-पहल रही. मां नगर भगवती संघ द्वारा देवी मंडप मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन और रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया. वहीं, नगर प्रतापपुर स्थित अंजान शाह दाता के मजार पर फातिहाख्वानी और लंगर का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने बेहतर भविष्य की दुआ मांगी. पिकनिक के उत्साह के बीच बाजारों में मटन, मछली और मुर्गे की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही. सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहा प्रशासन : सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने लोध फॉल का दौरा किया. उन्होंने पर्यटक मित्रों को रेड जोन में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिये और वाहन जांच अभियान का जायजा लिया. एसडीओ ने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की. थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल सुरकई फॉल, अपर घघरी और लोअर घघरी जैसे स्थलों पर मुस्तैद रहा, जिससे पूरा उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महुआडांड़ में नववर्ष पर लोध फॉल और नेतरहाट में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पवित्र मिस्सा में शामिल हुए हजारों लोग

सिमडेगा. नववर्ष पर संत अन्ना महागिरजाघर सामटोली में पवित्र मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिमडेगा धर्मप्रांत के वीजी सह संत अन्ना सामटोली पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर इग्नासियुस टेटे ने मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया. मिस्सा अनुष्ठान में बिशप विंसेंट बरवा के सचिव फादर पीटर, सेंट मेरिज के रेक्टर फादर पीयूष खलखो, फादर किशोर लकड़ा सहित अन्य पुरोहित उपस्थित थे. इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में मसीही विश्वासियों ने भाग लेकर नववर्ष का स्वागत प्रार्थना और आराधना के साथ किया. फादर इग्नासियुस टेटे ने सिमडेगा धर्मप्रांत के समस्त विश्वासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए सही मार्ग पर चलने, भाईचारे को अपनाने और ईश्वर के बताये मार्ग पर जीवन जीने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ईश्वर का आशीर्वाद वर्ष भर सभी पर बना रहेगा. कहा कि शांति व प्रेम के साथ जीवन व्यतीत करने से समाज सशक्त होगा. मिस्सा के दौरान चर्च परिसर में उपस्थित मंडली द्वारा प्रभु की स्तुति की गयी तथा माता मरियम के जयकार से वातावरण भक्तिमय हो गया. प्रार्थना के बाद पल्ली पुरोहित द्वारा सभी मसीही विश्वासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी गयीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पवित्र मिस्सा में शामिल हुए हजारों लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नववर्ष पर गिरजाघरों में हुआ विशेष मिस्सा अनुष्ठान

सिमडेगा. नववर्ष पर जिले के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. विशेष रूप से संत अन्ना महागिरजाघर सामटोली में विजी सह पल्ली पुरोहित फादर इग्नसियुस टेटे की अगुवाई में मिस्सा अनुष्ठान संपन्न हुआ. इसमें रेक्टर फादर पीयूष खलखो, फादर पीटर मिंज, फादर किशोर समेत अन्य धर्मगुरुओं से सहयोग किया. मिस्सा पूजा के दौरान जिले में अमन-चैन, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की गयी. मिस्सा पूजा में सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा, जिप सदस्य सह स्त्री कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थे. विधायक भूषण बाड़ा ने जिलेवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष हम सभी के जीवन में नयी उम्मीद, नयी ऊर्जा और सकारात्मक सोच लेकर आये. प्रभु का संदेश प्रेम, क्षमा व सेवा का है, जिसे आत्मसात कर हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए. सिमडेगा जिला हमेशा से आपसी सौहार्द, धार्मिक एकता और भाईचारे की मिसाल रहा है और यह परंपरा आगे भी बनी रहेगी. आने वाला वर्ष जिले के विकास, शांति और समृद्धि का वर्ष बने, यही मेरी कामना है. जोसिमा खाखा ने कहा की समाज में प्रेम और सद्भाव बनाये रखने में चर्च और धार्मिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नववर्ष पर गिरजाघरों में हुआ विशेष मिस्सा अनुष्ठान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top