Hot News

January 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रेन के रक्षक निकले लूटेरे! GRP जवानों ने ही लूटा 1.44 करोड़ का सोना, SHO समेत कई आरोपी 

Bihar Gayaji Crime News: गया में चलती ट्रेन में हुई सोना लूट कांड का खुलासा होने के बाद प्रशासनी रेल पुलिस (GRP) के भीतर फैले भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की गई है. पटना रेल एसपी ने इस मामले में गया रेलवे थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की है.  घटना क्या है ?   यह घटना 21 नवंबर 2025 की है, जब हावड़ा–बीकानेर एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कारोबारी के स्टाफ से कथित तौर पर एक किलोग्राम सोना लूट लिया गया था. इस मामले में 29 नवंबर को गया रेलवे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.  जांच में सामने आई थान प्रभारी की भूमिका  पटना रेल एसपी के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण किया, जिसमें गया रेलवे थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आई. इसके बाद गया रेलवे स्टेशन हाउस ऑफिसर राजेश कुमार सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. उन्हें रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले की गहन जांच के लिए तीन डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। क्या है पूरा मामला? अधिकारियों के अनुसार, GRP के जवानों ने ट्रेन में यात्रा कर रहे धनंजय शाश्वत के साथ मारपीट की और उनसे करीब 1.44 करोड़ रुपये मूल्य का एक किलोग्राम सोना लूट लिया. यह घटना ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने से पहले की बताई जा रही है. वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित को टिकट जारी कर ट्रेन से भेज दिया और घटना की जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.  Also read: नए साल के पहले ही दिन हुई दिल दहला देने वाली घटना! युवक की गला रेतकर हत्या  फरार आरोपियों की तलाश जारी राजेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. फरार पुलिसकर्मियों में करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजनजय कुमार, आनंद मोहन, परवेज आलम और पूर्व रेल पुलिस चालक सीताराम शामिल हैं. सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.  The post ट्रेन के रक्षक निकले लूटेरे! GRP जवानों ने ही लूटा 1.44 करोड़ का सोना, SHO समेत कई आरोपी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुरुषों के लिए रामबाण है यह दूध, डेली डोज में कर लें शामिल शरीर में आ जाएगी फौलाद सी ताकत

Anjeer Milk Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खानपान और नींद की कमी का असर न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है बल्कि सेक्सुअल हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है. लेकिन आयुर्वेद की मानें तो हम घर मिलने वाले खानपान और बेहतर लाइफ स्टाइल को अपनाकर आप कई सारी सेक्सुअल हेल्थ की समस्याओं से बाहर निकल सकते हैं. इन्हीं में से एक है अंजीर वाला दूध, जिसे सदियों से ताकत और स्टैमिना बढ़ाने वाला माना जाता है. अंजीर वाला दूध पीने के क्या फायदे हैं? सूखे अंजीर (Anjeer) को रात भर पानी में भिगोकर सुबह गर्म दूध के साथ पीया जाए तो यह फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में इसे वाजीकरण यानी पुरुष शक्ति बढ़ाने वाला आहार माना गया है. क्योंकि इसमें मौजूद जिंक, आयरन और मैग्नीशियम शरीर की ऊर्जा को बढ़ाते हैं. नियमित सेवन से शारीरिक कमजोरी कम होती है और लंबे समय तक आप परफॉर्म कर सकते हैं Also Read: Men Infertility : बढ़ते वायु प्रदूषण से पुरुषों में बढ़ रहा बांझपन का खतरा शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार आयुर्वेद के अनुसार अंजीर वीर्यवर्धक होता है. इससे शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है जो पुरुषों के प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी है. शीघ्रपतन की समस्या में सहायक अंजीर वाला दूध नसों को मजबूत करता है और मानसिक तनाव को कम करता है, जिससे शीघ्रपतन जैसी समस्या में राहत मिल सकती है. हार्मोन बैलेंस करने में मदद दूध में मौजूद प्रोटीन और अंजीर के प्राकृतिक तत्व शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के संतुलन में सहायक माने जाते हैं. लिबिडो बढ़ाने में सहायक होता है नियमित तौर अंजीर वाला दूध पीने से शरीर में गर्माहट होने के साथ साथ रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे सेक्स ड्राइव बढ़ सकती है. किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए? डायबिटीज के मरीज ज्यादा वजन या मोटापे से परेशान लोग दूध से एलर्जी वाले लोग Also Read: Men’s Health and Fitness : पुरुषों की सेहत के लिए जरूरी पांच सुपर फूड्स. The post पुरुषों के लिए रामबाण है यह दूध, डेली डोज में कर लें शामिल शरीर में आ जाएगी फौलाद सी ताकत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘दुष्ट ताकतों’ के आगे नहीं झुकेंगे, टीएमसी स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी का संकल्प

Table of Contents 1 जनवरी 1998 को शुरू हुआ था टीएमसी का सफर टीएमसी देश के हर व्यक्ति के अधिकार की लड़ाई लड़ेगी – ममता बनर्जी TMC Foundation Day: आम लोगों के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा – ममता बनर्जी बंगाल विरोधी शक्तियों को जनता की आवाज दबाने नहीं देंगे – अभिषेक बनर्जी TMC Foundation Day: चुनावी वर्ष में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थापना दिवस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी जनता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी. टीएमसी ‘दुष्ट ताकतों’ के सामने नहीं झुकेगी. बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी की इस ‘ऐतिहासिक यात्रा’ का मूल मार्गदर्शक सिद्धांत मातृभूमि का सम्मान, बंगाल का विकास और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना रहा है. 1 जनवरी 1998 को शुरू हुआ था टीएमसी का सफर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ‘मां, माटी, मानुष’ की सेवा के लक्ष्य के साथ पार्टी का सफर 1 जनवरी, 1998 को शुरू हुआ था. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की ‘निष्ठा और त्याग’ की सराहना करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा- आज भी हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता और समर्थक इस लक्ष्य के प्रति अडिग और प्रतिबद्ध है. टीएमसी देश के हर व्यक्ति के अधिकार की लड़ाई लड़ेगी – ममता बनर्जी ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी को अनगिनत लोगों के स्नेह, प्रेम और दुआओं का आशीर्वाद मिला है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता का यही समर्थन पार्टी की शक्ति है और टीएमसी देश के हर व्यक्ति के अधिकार की लड़ाई के लिए पूरी तरह संकल्पित रहेगी. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें TMC Foundation Day: आम लोगों के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा – ममता बनर्जी टीएमसी सुप्रीमो ने कहा- हम किसी भी दुर्भावनापूर्ण शक्ति के आगे नहीं झुकेंगे और तमाम विरोधों को दरकिनार करते हुए, आम लोगों के लिए हमारा संघर्ष जीवन भर जारी रहेगा. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि टीएमसी की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ताओं और उनके अनुशासन व त्याग में निहित है. সর্বভারতীয় তৃণমূল কংগ্রেসের প্রতিষ্ঠা দিবস উপলক্ষ্যে সকলকে জানাই আন্তরিক শুভেচ্ছা ও অভিনন্দন। মা-মাটি-মানুষের সেবার লক্ষ্যে ১৯৯৮ সালের আজকের দিনে তৃণমূল কংগ্রেসের পথচলা শুরু হয়েছিল। এই ঐতিহাসিক যাত্রাপথের মূল দিশারী দেশমাতৃকার সম্মান, বাংলার উন্নয়ন এবং মানুষের গণতান্ত্রিক… — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 1, 2026 बंगाल विरोधी शक्तियों को जनता की आवाज दबाने नहीं देंगे – अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा- बदलाव के आंदोलन के रूप में जो शुरू हुआ था, वह अब एक शक्तिशाली लोकतांत्रिक ताकत बन गया है. जब तक टीएमसी ‘मां, माटी, मानुष’ से जुड़ी है, तब तक कोई भी अहंकारी या दमनकारी शक्ति बंगाल के सामूहिक संकल्प को नहीं हरा सकती. उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे बंगाल विरोधी शक्तियों को जनता की आवाज दबाने नहीं देंगे. On Trinamool Congress Foundation Day, I bow my head in gratitude to every member of our ever-expanding family. What began as a movement for change has evolved into a powerful democratic force. My deepest respect is reserved for our grassroots workers. You are the authors of this… — Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) January 1, 2026 इसे भी पढ़ें Bengal SIR: एसआईआर पर बंगाल में घमासान, CEC से मिले अभिषेक बनर्जी, BJP को ललकारा कोलकाता में गरजे अमित शाह, कहा- घुसपैठ को बढ़ावा दे रहीं ममता बनर्जी, 15 अप्रैल के बाद बंगाल में भाजपा प्रशासन पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भाजपा 50 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पायेगी, तृणमूल कांग्रेस का दावा एसआईआर के खिलाफ 5 जनवरी को तृणमूल समर्थित मतुआ समुदाय के लोग करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन The post ‘दुष्ट ताकतों’ के आगे नहीं झुकेंगे, टीएमसी स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी का संकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नए साल के पहले ही दिन हुई दिल दहला देने वाली घटना! युवक की गला रेतकर हत्या 

राजू रंजन/औरंगाबाद/बिहार: नए साल की सुबह औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया गांव में डर और सन्नाटा लेकर आई. गांव के लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि साल की पहली ही तारीख उन्हें ऐसी खौफनाक समाचार सुनने को मिलेगी. क्या है पूरा मामला ?  सिन्दुरिया गांव के रहने वाले रमेश सिंह के 41 साल के बेटे दिलीप सिंह की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. दिलीप का शव गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे पड़ा मिला. जैसे ही यह समाचार फैली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग घरों से बाहर निकल आए और माहौल गम और गुस्से से भर गया. गांववालों ने जाम किया सड़क  घटना से नाराज ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन ठप हो गया. पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया  सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल, एसडीपीओ संजय पांडे और बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की, उन्हें समझाया और हालात को शांत कराया. इसके बाद सड़क जाम हटाया गया. Also read: आर्केस्ट्रा की लड़कियों से हुई दोस्ती, स्मैक के गिरफ्त में आया 16 साल का लड़का, गायब होने के महीनों बाद मिला  पुलिस ने क्या कहा ?  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा. फिलहाल गांव में डर का माहौल है और लोग इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं. The post नए साल के पहले ही दिन हुई दिल दहला देने वाली घटना! युवक की गला रेतकर हत्या  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ये है देश का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां मिलता है 100% प्लेसमेंट

Best BTech College NIT Jamshedpur: अक्सर 12वीं के बाद स्टूडेंट आईआईटी या एनआईटी में एडमिशन लेना चाहते हैं. अगर आप भी बिहार या झारखंड में रहते हुए बेस्ट एनआईटी की तलाश में हैं तो आप एनआईटी जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) में एडमिशन ले सकते हैं. NIT जमशेदपुर (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर) को देश के अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है. यह संस्थान खासतौर पर अपने मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड, कोर ब्रांच में शानदार अवसर और अच्छे एवरेज पैकेज के लिए जाना जाता है. यहां का कैंपस हरियाली से भरपूर है और पढ़ाई का माहौल काफी बेहतर माना जाता है. NIT जमशेदपुर देश के तकनीकी संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान रखता है. यहां से पढ़कर निकलने वाले छात्रों को टाटा, एलएंडटी, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी के अच्छे मौके मिलते हैं. यही वजह है कि यह कॉलेज इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एक भरोसेमंद और पसंदीदा विकल्प माना जाता है. NIT Jamshedpur Courses: कौन-कौन से कोर्स ऑफर किए जाते हैं? अगर आप एनआईटी जमशेदपुर से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां बीटेक, एमटेक, पीएचडी जैसे कोर्स ऑफर किए जाते हैं. इसी के साथ साइंस के कई विषय में स्पेशलाइज कोर्स ऑफर किए जाते हैं. NIT Jamshedpur Admission Process: कैसे मिलता है एडमिशन? NIT जमशेदपुर में एडमिशन, खासतौर पर बीटेक (BTech) कोर्स के लिए, मुख्य रूप से JEE Main परीक्षा के जरिए होता है. उम्मीदवारों को सबसे पहले JEE Main क्लियर करना जरूरी होता है. इसके साथ ही 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ अच्छा स्कोर होना अनिवार्य है. JEE Main में रैंक आने के बाद छात्रों को JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है. JoSAA के जरिए ही रैंक और चॉइस के आधार पर NIT जमशेदपुर में सीट अलॉट की जाती है. अगर JoSAA राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो उनके लिए CSAB काउंसलिंग आयोजित की जाती है. वहीं पोस्टग्रेजुएट कोर्स (MTech, MSc आदि) में एडमिशन के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं होती हैं, जैसे MTech के लिए GATE, M.Sc के लिए JAM, या फिर कुछ कोर्स में संस्थान की अपनी प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाता है. NIT Jamshedpur Fees: क्या है फीस? NIT जमशेदपुर में बीटेक (BTech) की फीस की बात करें तो पहले साल की फीस करीब 1.8 लाख रुपये के आसपास होती है. इसमें लगभग 1.06 लाख रुपये प्रति सेमेस्टर की अकैडमिक के साथ प्लेसमेंट और अन्य चार्ज शामिल होते हैं. वहीं दूसरे साल की फीस लगभग 1.49 लाख रुपये के करीब रहती है. हॉस्टल और मेस की फीस अलग है. इस तरह पूरे चार साल के बीटेक कोर्स का कुल खर्च कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सामान्य तौर पर यह 6 से 8 लाख रुपये के बीच रहता है. अच्छी बात यह है कि NIT में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे फीस का बोझ काफी हद तक कम हो सकता है. ये है देश का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां मिलता है 100% प्लेसमेंट 2 NIT Jamshedpur Placement Details: यहां देखें प्लेसमेंट रिकॉर्ड कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, यहां का प्लेसमेंट काफी अच्छा है. वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, कंप्यूटर साइंस का पैकेज (NIT Jamshedpur CSE Average Package) 93.04 प्रतिशत रहा. सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच (NIT Jamshedpur CE Branch Placement) 94.90 प्रतिशत रहा. ECE का 90.29 प्रतिशत रहा, MME का प्लेसमेंट 100 प्रतिशत रहा. यह भी पढ़ें- IIT kharagpur जहां से निकलते हैं देश के टॉप इंजीनियर, जानें एडमिशन, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल The post ये है देश का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां मिलता है 100% प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal ka Mausam : यहां होगी बारिश और बर्फबारी, 3 जनवरी तक के लिए आया IMD का अलर्ट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 5 से 7 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं अगले 3 से 4 दिनों के दौरान जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की आशंका है. इन राज्यों में रह सकती है कोल्ड डे की स्थिति आईएमडी के अनुसार,1 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है. वहीं 1 और 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोल्ड डे हो सकता है. इसके अलावा 1 से 3 जनवरी के दौरान बिहार में भी कोल्ड डे की स्थिति रहने की प्रबल संभावना जताई गई है. कश्मीर में बर्फबारी कश्मीर घाटी में नये साल का आगाज पर्यटन स्थलों और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के साथ हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है, जिससे शाम तक मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा. शुक्रवार को भी इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात का एक दौर देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें : UP Weather : यूपी में होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट दिल्ली में कड़ाके की सर्दी दिल्ली में गुरुवार को नए साल की शुरुआत सर्द और बादलों से घिरे मौसम के साथ हुई. न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना के कारण तीन जनवरी से ठंड बढ़ सकती है. हिमालयी क्षेत्र से ठंडी हवाओं के राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने की आशंका जताई गई है. मुंबई में नए साल की शुरुआत बारिश के साथ मुंबई के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई जिससे मुंबई वासियों की नव वर्ष की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई. बारिश सुबह छह बजे से पहले शुरू हुई, कुछ इलाकों में बारिश तेज रही जबकि कई जगहों पर हल्की फुहारें पड़ीं. The post Kal ka Mausam : यहां होगी बारिश और बर्फबारी, 3 जनवरी तक के लिए आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

POCO M8 5G: भारत में धमाकेदार एंट्री की तैयारी, लीक से खुला बड़ा राज

POCO M8 5G: हिंदुस्तान का स्मार्टफोन बाजार नये साल की शुरुआत में एक और धमाकेदार लॉन्च देखने वाला है. Poco अपनी M-सीरीज का अगला स्मार्टफोन POCO M8 5G हिंदुस्तान में पेश करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो चुके हैं, जिससे टेक प्रेमियों में उत्सुकता और बढ़ गई है. लॉन्च डेट और उपलब्धता Poco ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि POCO M8 5G हिंदुस्तान में 8 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्चहोगा. यह स्मार्टफोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध रहेगा. प्लैटफॉर्म पर इसका डेडिकेटेड प्रोडक्ट पेज लाइव हो चुका है, जिसमें फोन की झलक और कुछ फीचर्स की पुष्टि की गई है. कैमरा सेटअप और डिजाइन कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP कैमरा सिस्टम दिया जाएगा. रियर कैमरा मॉड्यूल सेंटर में रखा गया है, जिसमें दो सेंसर और LED फ्लैश स्क्वायर शेप वाले मॉड्यूल में फिट हैं. फोन का वजन करीब 178 ग्राम और मोटाई सिर्फ 7.35mm होगी, जिससे यह स्लिम और हल्का लगेगा. डिस्प्ले और परफॉर्मेंस रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.77-इंच डिस्प्ले होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. स्क्रीन में Corning Glass Protection मिलने की उम्मीद है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रॉसेसर दिया जा सकता है. स्टोरेज ऑप्शन में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा. बैटरी और चार्जिंग अगर यह Redmi Note 15 5G जैसा हार्डवेयर शेयर करता है, तो इसमें 5520mAh बैटरी मिल सकती है. चार्जिंग के लिए 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट होने की संभावना है. यह बैटरी बैकअप लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त होगा. कीमत और तुलना Poco ने अभी तक हिंदुस्तान में POCO M8 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है. तुलना के लिए, Redmi Note 15 5G ग्लोबल मार्केट में लगभग ₹30,000 से शुरू होता है. वहीं, Poco का पिछला मॉडल POCO M75 G हिंदुस्तान में ₹9,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. उम्मीद है कि M8 5G को बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में रखा जाएगा ताकि यह युवाओं को आकर्षित कर सके. यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Series Review: दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी, सीरीज में जानिए कौन सा बेहतर? यह भी पढ़ें: Realme से लेकर Oppo तक, जबरदस्त कैमरा के साथ जनवरी में धमाल मचाने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स The post POCO M8 5G: हिंदुस्तान में धमाकेदार एंट्री की तैयारी, लीक से खुला बड़ा राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Moongfali Gud Barfi: ठंड के मौसम में घर पर आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट मूंगफली गुड़ की बर्फी

Moongfali Gud Barfi: ठंड के दिनों में अक्सर गुड़ का इस्तेमाल करके घर में मिठाई को तैयार किया जाता है. अगर आप भी घर पर गुड़ का इस्तेमाल करके ऐसी मिठाई बनाने की सोच रहे हैं जिसे आसानी से तैयार किया जा सके तो आप मूंगफली गुड़ की बर्फी को बना सकते हैं. इस मिठाई को सर्दियों में आप जरूर बनाएं. मीठा खाने का मन हो या खास मौके पर मिठाई तैयार करना हो आप झटपट मूंगफली गुड़ की बर्फी को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूंगफली गुड़ की बर्फी को तैयार करने की आसान विधि.  मूंगफली गुड़ की बर्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? मूंगफली- 1 कपगुड़- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)घी- 2 चम्मचइलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच मूंगफली गुड़ की बर्फी को कैसे तैयार करें? मूंगफली गुड़ की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में मूंगफली को धीमी आंच पर भूनें. मूंगफली को ठंडा होने दें. ठंडा हो जाने पर आप छिलका हटा दें. अब आप मूंगफली को मिक्सी जार में डाल दें और पीस लें. अब एक कड़ाही में घी डालें और इसमें आप गुड़ को डाल दें. गुड़ को धीमी आंच पर पिघला लें. गुड़ जब पूरी तरह से पिघल जाए तब आप इसमें पिसी हुई मूंगफली और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसे आप गाढ़ा होने तक पका लें. अब आप एक प्लेट या ट्रे को लें और इसमें आप घी को लगा दें. इसके बाद आप मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में फैला लें और डालकर हल्का दबा दें. ठंडा हो जाने पर इसे बर्फी के शेप में काट लें. इस तरीके से आसानी से आप मूंगफली गुड़ की बर्फी को बना सकते हैं. यह भी पढ़ें- Winter Special Mix Veg Pickle: ठंड के मौसम में जरूर बनाएं ये स्पेशल मिक्स वेज अचार, इसका तीखा-चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद यह भी पढ़ें- Winter Special Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों में गरमा-गरम स्नैक्स खाना है पसंद, तो तैयार करें आलू-गाजर की टिक्की The post Moongfali Gud Barfi: ठंड के मौसम में घर पर आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट मूंगफली गुड़ की बर्फी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bengali Sweet Sandesh Recipe: घर पर बनाएं मार्केट जैसा बंगाली संदेश, बस आसान रेसिपी के साथ

Bengali Sweet Sandesh Recipe: बंगाल की मिठाइयों की दुनिया में संदेश (Sandesh) का एक खास स्थान है. यह एक पारंपरिक और लोकप्रिय बंगाली मिठाई है, जो मुख्य रूप से ताज़े छेने से बनाई जाती है. हल्की मिठास, मुलायम बनावट और शुद्ध स्वाद इसकी पहचान है. संदेश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी अपेक्षाकृत हल्की मिठाई मानी जाती है. त्योहारों, पूजा-पाठ, मेहमानों के स्वागत या खास अवसरों पर बंगाली संदेश मिठास के साथ-साथ परंपरा की खुशबू भी बिखेरता है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप इसे घर में बना सकते हैं. संदेश बनाने के लिए सामग्री ⦁ फुल क्रीम दूध – 1 लीटर⦁ नींबू का रस / सिरका – 2 टेबलस्पून⦁ पिसी चीनी – 4–5 टेबलस्पून (स्वादानुसार)⦁ इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच⦁ केसर या पिस्ता (गार्निश के लिए)⦁ थोड़ा सा दूध (भूनने के लिए) कैसे बनाते हैं संदेश छेना तैयार करें ⦁ दूध को उबालें और गैस बंद कर दें.⦁ उसमें धीरे-धीरे नींबू का रस डालें.⦁ दूध फट जाए तो मलमल के कपड़े से छान लें.⦁ ठंडे पानी से धोकर सारा खट्टापन निकाल दें.⦁ कपड़े में बांधकर 20–30 मिनट टांग दें ताकि पानी निकल जाए. छेना मसलें ⦁ अब छेने को किसी प्लेट में निकालकर हथेली से 8–10 मिनट तक अच्छी तरह मसलें.⦁ जब तक वह चिकना और मुलायम न हो जाए, तब तक मसलते रहें. पकाने की प्रक्रिया ⦁ कढ़ाही को धीमी आंच पर रखें.⦁ उसमें छेना और पिसी चीनी डालें.⦁ लगातार चलाते हुए 5–7 मिनट पकाएँ.⦁ जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे, गैस बंद कर दें.⦁ इलायची पाउडर मिलाएँ. संदेश को आकार दें ⦁ हल्का ठंडा होने पर छोटे-छोटे गोले बनाएं.⦁ ऊपर से पिस्ता या केसर से सजाएँ.⦁ चाहें तो साँचे में भी बना सकते हैं. यह भी पढ़ें: न्यू ईयर पार्टी में सब पूछेंगे रेसिपी, बस परोसें कश्मीरी स्टाइल चिकन रोगन जोश, 45 मिनट में फाइनल यह भी पढ़ें: Indian Sweets Recipe: मीठे में क्या बनाएं? जानिए टेस्टी इंडियन स्वीट्स रेसिपी The post Bengali Sweet Sandesh Recipe: घर पर बनाएं मार्केट जैसा बंगाली संदेश, बस आसान रेसिपी के साथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vande Bharat Sleeper Train : पीएम मोदी दिखाएंगे पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, जानें रूट और किराया

Vande Bharat Sleeper Train : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलने वाली वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगी. जानकारी के अनुसार, नई ट्रेन का शुभारंभ अगले 15 से 20 दिनों के भीतर होने की उम्मीद है. इसकी संभावित तारीख 18 या 19 जनवरी बताई जा रही है, क्योंकि ट्रेन का परीक्षण और प्रमाणन पूरा हो चुका है. हालांकि, इसकी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा अगले दो से तीन दिनों में कर दी जाएगी. वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन का कितना हो सकता है किराया थर्ड एसी का किराया भोजन सहित करीब 2,300 रुपये, सेकेंड एसी का लगभग 3,000 रुपये और फर्स्ट एसी का करीब 3,600 रुपये रहने की संभावना है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन का किराया हवाई यात्रा से काफी कम रखा गया है. गुवाहाटी–हावड़ा फ्लाइट का किराया करीब 6,000 से 8,000 रुपये होता है. किराया खासतौर पर मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय किया गया है. यह भी पढ़ें : Vande Bharat Sleeper Train : वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन ने छुई 180 किमी/घंटा की रफ्तार, यकीन नहीं तो देखें वीडियो आरामदायक और भरोसेमंद होगा सफर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन की खासियतों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों से लैस है, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित होगी. इसमें बेहतर सस्पेंशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे झटके कम महसूस होंगे. ट्रेन में ऊर्जा की बचत करने वाली तकनीक और आधुनिक, एयरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है. इसके अलावा यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, ताकि लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आरामदायक और भरोसेमंद बन सके. यह भी पढ़ें : Indian Railway : पटरी पर कितनी वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रहीं हैं? जानें यहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस ट्रेन में क्षेत्रीय आतिथ्य की झलक भी देखने को मिलेगी. गुवाहाटी से यात्रा करने वाले यात्रियों को असमिया भोजन परोसा जाएगा, जबकि कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में बंगाली व्यंजन मिलेंगे. The post Vande Bharat Sleeper Train : पीएम मोदी दिखाएंगे पहली वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, जानें रूट और किराया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top