Hot News

February 2, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Adrak ka Achar Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट, चटपटा और सेहतमंद अदरक का अचार

Adrak ka Achar Recipe: अदरक का अचार एक खास स्वाद है, जो खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है. सर्दियों के मौसम में अदरक का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह पाचन को बेहतर करता है, गले की खराश से राहत देता है और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है. अगर आप बाजार जैसा टेस्टी और लंबे समय तक चलने वाला अदरक का अचार घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. घर पर अदरक का अचार कैसे बनाएं? (Adrak Ka Achar Recipe) Adrak ka achar recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट, चटपटा और सेहतमंद अदरक का अचार 3 सामग्री ताजा अदरक – 250 ग्राम नींबू का रस – 4 बड़े चम्मच सरसों का तेल – 3 बड़े चम्मच नमक – स्वादानुसार हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच सौंफ – 1 छोटा चम्मच (दरदरी पिसी) मेथी दाना – ½ छोटा चम्मच हींग – एक चुटकी Adrak ka Achar बनाने की रेसिपी Adrak ka achar बनाने की रेसिपी सबसे पहले अदरक को अच्छी तरह धोकर छील लें और पतले लंबे टुकड़ों में काट लें. कटे हुए अदरक को एक सूखे कपड़े पर फैलाकर 1-2 घंटे सुखा लें, ताकि नमी खत्म हो जाए. एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और धुआं उठने तक पकाएं, फिर ठंडा होने दें. अब तेल में हींग, मेथी दाना और सौंफ डालकर हल्का सा भून लें. इसमें कटा अदरक डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट चलाएं. गैस बंद करके नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. मिक्स्चर ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तैयार अचार को कांच की साफ और सूखी बोतल में भर दें. 3-4 दिन धूप दिखाने पर अदरक का अचार पूरी तरह तैयार हो जाएगा. यह अचार दाल-चावल, पराठा या खिचड़ी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. अदरक का अचार खाने के क्या फायदे हैं? अदरक का अचार स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और गैस, अपच व पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत दे सकते हैं. सर्दी-जुकाम और गले की खराश में भी अदरक उपयोगी होता है. यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है और भूख खोलने का काम भी करता है. यह भी पढ़ें: Red Mirch ka Achar Recipe: महाराष्ट्रीयन स्टाइल में इस तरह बनाएं स्वादिष्ट लाल मिर्च का अचार यह भी पढ़ें: Zero Oil Pickle Recipe | Oil free Aam ka Achar: बिना तेल का झटपट बनने वाला पानी वाला आम का अचार The post Adrak ka Achar Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट, चटपटा और सेहतमंद अदरक का अचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP की इन 3 यूनिवर्सिटी से निकलते हैं सबसे ज्यादा IAS-IPS, बज रहा है डंका

Which University Gives Most IAS: दिल्ली और मुंबई में तो कई ऐसी बड़ी यूनिवर्सिटी है, जिनका नाम आप सुनते होंगे. लेकिन उत्तर प्रदेश में भी कई ऐसी यूनिवर्सिटी है जो काफी फेमस है और देश की तरक्की में योगदान करती है. देशभर में IAS IPS बनने का सपना देखने वालों के लिए उत्तर प्रदेश की कुछ यूनिवर्सिटी काफी फेमस है. इन संस्थानों से निकले स्टूडेंट हर साल बड़ी संख्या में IAS-IPS ऑफिसर बनते हैं.  इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, प्रयागराज इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को सिविल सेवा की तैयारी का बड़ा केंद्र माना जाता है. यहां ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले कई छात्र साथ-साथ UPSC की तैयारी करते हैं. अब तक यहां से सैकड़ों छात्र IAS-IPS और PCS जैसी परीक्षाएं पास कर चुके हैं. हाल के वर्षों में UPSC टॉपर रहे कुछ स्टूडेंट्स भी इसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी BHU देश की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है. यहां का अकैडमिक माहौल और डिसिप्लिन छात्रों को UPSC जैसी कठिन परीक्षा के लिए तैयार करता है. BHU से पढ़े कई छात्र IAS, IPS और IFS बन चुके हैं, इसलिए इसे भी UPSC का मजबूत हब माना जाता है. लखनऊ यूनिवर्सिटी और IIT कानपुर लखनऊ यूनिवर्सिटी से भी बड़ी संख्या में छात्र UPSC CSE पास करते हैं. वहीं IIT कानपुर से पढ़े कई स्टूडेंट्स ने भी UPSC में टॉप रैंक हासिल की है. यह दिखाता है कि सिर्फ आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज ही नहीं, बल्कि साइंस और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले छात्र भी यहां से अफसर बन रहे हैं. क्यों बन रहा है यूपी सिविल सर्विस का हब? • मजबूत अकैडमिक बेस • पढ़ाई का डिसिप्लिन • लाइब्रेरी और स्टडी कल्चर • प्रतियोगी माहौल • पहले से अफसर बने छात्रों की प्रेरणा यह भी पढ़ें- टॉप NIT में होती इस कॉलेज की गिनती, जानें एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट डिटेल The post UP की इन 3 यूनिवर्सिटी से निकलते हैं सबसे ज्यादा IAS-IPS, बज रहा है डंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Bulldozer Action Video: अतिक्रमण हटाओ का नोटिस मिलते ही DM के पास पहुंचा पीड़ित परिवार, घर बचाने की लगाई गुहार

Bihar Bulldozer Action: बिहार के शेखपुरा जिले में अतिक्रमण हटाओ का नोटिस मिलते ही हाहाकार मच गया. मामला सदर प्रखंड के कोसरा पंचायत के जियनबीघा गांव से जुड़ा है. यहां आवास योजना के 40 लाभुकों को अतिक्रमण हटाओ का नोटिस भेजा गया. जिसके बाद आक्रोशित परिवार की स्त्रीएं, पुरुष और शिशु डीएम के पास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर घर बचाने की गुहार लगाई. शेखपुरा: जियनबीघा गांव में आवास योजना के 40 लाभुकों को अतिक्रमण हटाओ नोटिस मिला. इससे नाराज दर्जनों परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से घर बचाने की गुहार लगाई. पीड़ित परिवार भूमिहीन मजदूर बताए जा रहे हैं.#Sheikhpura #AwasYojana #Encroachment #BiharNews #prabhatkhabar pic.twitter.com/V4lYOhjJld — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 2, 2026 ग्रामीणों ने बताया पूरा मामला इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी अनुसूचित जाति परिवार के भूमिहीन हैं और आवास योजना के लाभुक हैं. सालों से वहां अपना मकान बनाकर रह रहे हैं. सभी परिवारों को प्रशासन की आवास योजना के तहत आवास भी मिला हुआ है. लेकिन अब अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर नोटिस दिया गया है. इससे वहां बसे परिवारों के बीच घर खोने का खतरा पैदा हो गया है. इसी को लेकर सभी लोग डीएम के पास आवेदन देने पहुंचे हैं. डीएम को आवेदन देने पहुंचे लोगों ने कहा कि सभी लोग मजदूर हैं. वहां करीब डेढ़ सौ लोग बसे हुए हैं. अब तक 40 लोगों को नोटिस दिया गया है, जिन्हें भी नोटिस दिया गया है. वह सभी आवास योजना के लाभुक हैं. Also Read: Bihar Budget 2026: केंद्रीय बजट पर भड़के तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी पर क्या बोले? The post Bihar Bulldozer Action Video: अतिक्रमण हटाओ का नोटिस मिलते ही DM के पास पहुंचा पीड़ित परिवार, घर बचाने की लगाई गुहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंजीनियरिंग का गेम ओवर, रातों-रात अमीर बनने के लिए करें ये 5 MBA कोर्स 

Top MBA Courses: फिर चाहे आप इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हों या कॉमर्स के, MBA करने से न सिर्फ डिग्री बढ़ती है बल्कि नौकरी के साथ-साथ मौके भी मिलते हैं. हर साल बड़ी संख्या में, करीब 3 लाख स्टूडेंट्स MBA के लिए अप्लाई करते हैं. अब इससे आप समझ जाएं कि MBA का कोर्स कितना डिमांड में है.  MBA एक बहुत ही विस्तृत कोर्स है. MBA के बाद मजबूत करियर बनाने के लिए सही स्पेशलाइजेशन चुनना बेहद जरूरी होता है. यहां हम आपको MBA की ऐसी 5 ब्रांच बता रहे हैं, जिनकी डिग्री आपको हाई-अर्नर (High Earner MBA Course) बना सकती है. MBA इन फाइनेंस में करियर स्कोप अगर आपको नंबरों और पैसों से प्यार है, तो यह फील्ड आपके लिए सोने की खान है. जॉब्स: इन्वेस्टमेंट बैंकर, फाइनेंशियल एडवाइजर कंपनियां: JP Morgan, Goldman Sachs, SBI, HDFC MBA इन फाइनेंस सैलरी: शुरुआती पैकेज 10 लाख से 30 लाख प्रति साल तक होता है MBA इन मार्केटिंग में करियर स्कोप जो दिखता है, वही बिकता है. अगर आपमें बातचीत और कम्युनिकेशन का जादू है, तो आप मार्केटिंग के किंग बन सकते हैं. जॉब्स: ब्रांड मैनेजर, सेल्स हेड, डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट कंपनियां: Google, Amazon, Unilever, Coca-Cola MBA इन मार्केटिंग सैलरी: पैकेज आसानी से 8 लाख से 25 लाख सालाना तक मिल जाता है. MBA इन बिजनेस एनालिटिक्स में करियर स्कोप आज हर चीज डेटा पर चल रही है. जो डेटा को समझ गया, वही बॉस बनता है. इसलिए डेटा एक्सपर्ट बनने के लिए यह बेस्ट MBA ब्रांच है. जॉब्स: डेटा एनालिस्ट, बिजनेस कंसल्टेंट कंपनियां: Microsoft, Accenture, IBM MBA इन बिजनेस एनालिटिक्स सैलरी: यहां टैलेंट की बहुत कद्र है, पैकेज 12 लाख से 35 लाख रुपये सालाना तक जा सकता है MBA इन ह्यूमन रिसोर्स में करियर स्कोप HR को कंपनी की रीढ़ कहा जाता है. इनका काम होता है सही टैलेंट चुनना और ऑर्गनाइजेशन को सही तरीके से चलाना.  जॉब्स: HR मैनेजर, टैलेंट एक्विजिशन हेड कंपनियां: Reliance, TCS, Infosys MBA इन HR सैलरी: 7 लाख से 20 लाख प्रति साल MBA इन ऑपरेशंस में करियर स्कोप ये पर्दे के पीछे के असली हीरो होते हैं. समय पर डिलीवरी और फैक्ट्री का सही तरीके से चलना ऑपरेशंस पर ही निर्भर करता है. जॉब्स: सप्लाई चेन मैनेजर, ऑपरेशंस हेड कंपनियां: Flipkart, Zomato, FedEx MBA इन ऑपरेशंस सैलरी: 9 लाख से 22 लाख सालाना यह भी पढ़ें- CSE का क्रेज हुआ पुराना, यह BTech ब्रांच बन रही है सबसे पावरफुल The post इंजीनियरिंग का गेम ओवर, रातों-रात अमीर बनने के लिए करें ये 5 MBA कोर्स  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Janaki Jayanti 2026: जानकी जयंती कब है? नोट करें तिथि, पूजा विधि और महत्व

Janaki Jayanti 2026: जानकी जयंती माता सीता के धरती पर अवतरण के उपलक्ष्य में मनाई जाती है. हर साल यह पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. साल 2026 में जानकी जयंती 9 फरवरी को मनाई जाएगी. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को राजा जनक को हल चलाते समय माता सीता भूमि के भीतर से प्राप्त हुई थीं. इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. जानकी जयंती 2026 शुभ मुहूर्त अष्टमी तिथि आरंभ: 9 फरवरी 2026, प्रातः 05:01 बजे से अष्टमी तिथि समाप्त: 10 फरवरी 2026, प्रातः 07:27 बजे तक अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से 12:58 बजे तक (पूजा के लिए श्रेष्ठ समय) जानकी जयंती पूजा विधि  स्नान और संकल्प: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद माता सीता और भगवान श्रीराम का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थान की तैयारी: एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और उस पर माता सीता एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. साथ ही राजा जनक और माता सुनयना की भी पूजा करें. अभिषेक और श्रृंगार: माता सीता का गंगाजल से अभिषेक करें. इसके बाद उन्हें लाल चुनरी, चूड़ियाँ, सिंदूर, बिंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री अर्पित करें. भोग: फल, फूल और घर में बने भोग अर्पित करें. मंत्र: ‘ॐ जानकीवल्लभाय नमः’ मंत्र का जाप करें. कथा और आरती: माता सीता के जन्म की कथा पढ़ें या सुनें. अंत में आरती कर पूजा संपन्न करें. जानकी जयंती का महत्व जानकी जयंती के दिन सुहागिन स्त्रीएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं. माता सीता को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है. यह पर्व माता सीता के त्याग, पतिव्रता धर्म, धैर्य और पवित्रता के गुणों को स्मरण करने का अवसर है. मान्यता है कि जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही है, उन्हें इस दिन व्रत रखने से मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है. यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar The post Janaki Jayanti 2026: जानकी जयंती कब है? नोट करें तिथि, पूजा विधि और महत्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saraikela News: करीम नगर के सिर सजा जीत का ताज: शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, इनाम में मिले 7 लाख रुपये

Saraikela News, सरायकेला (शचींद्र कुमार दाश): सरायकेला जिले के कोलाबीरा स्थित फुटबॉल मैदान में एटीएफए (ATFA) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन हुआ. रोमांचक मुकाबलों से सजे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में करीम नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत अपने नाम की. विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. नेताजी स्पोर्टिंग ने किया कड़ा संघर्ष फाइनल मुकाबले में नेताजी स्पोर्टिंग की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा. उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. वहीं, सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली दोनों अन्य टीमों को ढाई-ढाई लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया. इस प्रकार प्रतियोगिता में चौथे स्थान तक की टीमों के बीच कुल 17 लाख रुपये की इनामी राशि वितरित की गई. Also Read: दुकान से लौटे और लगा ली फांसी: धनबाद के व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी की मौत, पत्नी ने शव छूने तक से किया इनकार अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला समापन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने मैदान में पहुंचकर हजारों दर्शकों का अभिवादन किया और खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया. आयोजन समिति की सराहना करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसे स्पोर्ट्स आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का काम करते हैं और इससे राज्य की स्पोर्ट्स संस्कृति को नई मजबूती मिलती है. गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी ज्योति सेनापति, रामकृष्ण फोर्जिंग के शक्तिपदों सेनापति, बॉबी सिंह, मुख्य संयोजक मो. अख्तर हुसैन, सुषेन मार्डी, रविंद्र मंडल, मो. करीम, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, अध्यक्ष लालमोहन महतो और शिवनंदन किस्कु की महत्वपूर्ण भूमिका रही. देर रात तक चले इस भव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और हजारों स्पोर्ट्स प्रेमियों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया. दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए हर मुकाबले का भरपूर आनंद लिया. आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे बड़े स्पोर्ट्स आयोजनों को जारी रखने की बात कही. Also Read: दहशत का लेटर: अमन सिंह गैंग ने ली धनबाद के सिंह मेंशन पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- चुन-चुन कर मारेंगे The post Saraikela News: करीम नगर के सिर सजा जीत का ताज: शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, इनाम में मिले 7 लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार लवर्स के लिए फरवरी का महीना होने वाला है खास, MG Majestor से Nissan Tekton तक लॉन्च होंगी ये 5 धांसू कारें

Upcoming Car February 2026: जनवरी में ऑटो इंडस्ट्री में कई नई गाड़ियां लॉन्च हुई. अब फरवरी थोड़ा शांत रहने वाला है, लेकिन एक्ससिटेमेंट अभी भी बरकरार है. BMW, MG और Nissan जैसे ब्रांड अपनी कुछ खास नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इनमें EV, प्रीमियम SUV और ग्लोबल मॉडल शामिल हैं. हमने इन आने वाली कारों के मेन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को आसान तरीके से बताया है. कुल मिलाकर कहें तो फरवरी में हर तरह के खरीदार के लिए कुछ न कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलेगा. MG Majestor SUV  सबसे पहले बात करते हैं MG Majestor SUV की. JSW MG Motor India इसको जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वाली है. इसकी लॉन्चिंग 12 फरवरी 2026 को होने वाली है. हाल ही में जो टीजर आया था, उसमें इसकी बोल्ड फ्रंट डिजाइन दिखाई गई है. ये कार थोड़ा-थोड़ा Maxus D90 जैसा ओवरसीज मॉडल की याद दिलाता है. इसमें बड़ा ग्रिल, टफ बम्पर के साथ स्किड प्लेट्स और हुड के ऊपर स्प्लिट LED हेडलैम्प्स+DRLs हैं. मोटा और दमदार बोनट, 20-इंच अलॉय व्हील्स और चौड़े फेंडर fender फ्लेयर्स इसे और भी मजबूत और दमदार लुक देते हैं. BMW X3 30 xDrive M Sport Pro BMW जल्द ही इंडिया में अपनी SUV X3 30 xDrive M Sport Pro वेरिएंट लॉन्च करने वाली है. ये कार 16 फरवरी को लॉन्च होने वाली है. इस मॉडल के लॉन्च होते ही ये हिंदुस्तान में X3 रेंज की सबसे पावरफुल वर्जन बन जाएगी. इसके इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. ये सेटअप 258 hp की पावर और 400 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह कार 8-स्पीड स्टेप्ट्रॉनिक (Steptronic) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. Nissan Tekton Nissan India अब अपने नए मार्केट प्लान के साथ इंडिया में धमाका करने को तैयार है. इसी कड़ी में कंपनी 4 फरवरी को अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton लॉन्च करने वाली है. ये नई SUV Renault Duster की सीधी टक्कर और सिब्लिंग भी मानी जा रही है. Tekton के इंजन और ट्रांसमिशन के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है. वहीं, निचले वेरिएंट में शायद 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जैसा कि Nissan Magnite में मिलता है. Volkswagen Tayron R-Line अगर आप प्रीमियम 7-सीटर SUV का इंतजार कर रहे हैं, तो Volkswagen जल्द ही Tayron R-Line लॉन्च करने वाली है. इसकी एंट्री फरवरी 2026 में हो सकती है. फिलहाल लॉन्चिंग डेट का कंपनी ने भी तक खुलासा नहीं किया है. यह SUV इंडिया में कंपनी की फ्लैगशिप 3-रो SUV होगी और Tiguan R-Line से ऊपर पोजिशन की जाएगी. असल में यह Tiguan का थोड़ा लंबा और 7-सीटर वाला अपग्रेडेड वर्जन होगा. लुक की बात करें तो इसमें शार्प स्टाइलिंग, कनेक्टेड LED लाइटिंग और मॉडर्न डिजाइन मिलेगा. इस SUV में आपको वही 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने वाला है, जो Tiguan में मिलता है. ये इंजन करीब 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स मिलता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो Tayron R-Line सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 224 किमी/घंटा तक जाती है. VinFast Limo Green SUV वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast पहले ही हिंदुस्तान में अपनी Limo Green SUV दिखा चुकी है. कंपनी ने साफ कर दिया था कि ये 7-सीटर मॉडल फरवरी 2026 में लॉन्च करने की तैयारी में है. डिजाइन की बात करें तो पेटेंट फाइलिंग और स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि Limo Green का लुक काफी हद तक VF6 और VF7 जैसा रहने वाला है. सामने की तरफ इसे साफ-सुथरा और मिनिमलिस्ट लुक दिया गया है. इसमें पूरी चौड़ाई में फैली DRLs मिलती हैं. ये DRLs बीच में आकर ‘V’ शेप बनाती हैं. इसके साथ वर्टिकल हेडलैंप्स मिल जाते हैं. साइड से देखने पर Limo Green का स्टांस पूरी तरह SUV जैसा लगता है. बॉडी के किनारों पर मस्कुलर क्लैडिंग दी गई है, जो इसे मजबूत होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देती है. यह भी पढ़ें: Nexon और Punch का जलवा, Tata Motors ने जनवरी में की ताबड़तोड़ बिक्री The post कार लवर्स के लिए फरवरी का महीना होने वाला है खास, MG Majestor से Nissan Tekton तक लॉन्च होंगी ये 5 धांसू कारें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar In Pakistan: लो भईया… बैन होने के बाद भी पाकिस्तानियों के दिल पर छाया धुरंधर, पार्ट 2 का इंतजार

Dhurandhar In Pakistan: सिनेमाघरों में शानदार कमाई और तारीफें बटोरने के बाद आदित्य धर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ अब ओटीटी पर भी तहलका मचा रही है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई. हिंदुस्तान में तो फिल्म पहले से ही नंबर-1 पर चल रही है, लेकिन इस बीच एक ऐसी समाचार सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है. पाकिस्तान में धुरंधर की धूम दरअसल, ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में भी नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है, जबकि इस फिल्म को वहां पहले बैन कर दिया गया था. फिल्म पर आरोप था कि इसमें एंटी-पाकिस्तान कंटेंट दिखाया गया है. इसके बावजूद ओटीटी पर रिलीज होते ही पाकिस्तानी दर्शक इसे धड़ाधड़ देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं. ल्यारी में फैले क्राइम की दुनिया को दिखाया अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘धुरंधर’ में कराची के ल्यारी इलाके में फैले गैंगस्टर राज और आतंक की दुनिया को दिखाया गया है. साथ ही यह भी बताया गया है कि किस तरह सीमा पार से हिंदुस्तान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है. रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार नजर आते हैं. धुरंधर 2 का इंतजार आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पाकिस्तान और कुछ गल्फ देशों में बैन के बावजूद फिल्म की चर्चा लगातार बनी रही. अब दर्शकों की नजर इसके अगले पार्ट पर टिकी है. यह भी पढे़ं: Dhurandhar Record: गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हुआ FA9LA सॉन्ग, अक्षय खन्ना के डांस ने मचायी तबाही The post Dhurandhar In Pakistan: लो भईया… बैन होने के बाद भी पाकिस्तानियों के दिल पर छाया धुरंधर, पार्ट 2 का इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी ठंडी हवाएं, IMD ने अगले 48 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी

Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है. अगले दो दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में ठंडी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. इससे लोगों को ठंड का एहसास और ज्यादा होगा. बिहार मौसम सेवा केंद्र का पूर्वानुमान इन जिलों के लोग रहें सतर्क बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार सुबह और देर शाम के समय कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और अररिया जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पटना को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान तापमान पर क्या अपडेट बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में घना कोहरा जबकि मध्य और दक्षिण बिहार में हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड में दर्ज किया गया है. पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें बारिश पर क्या अपडेट मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा. पटना में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है. 2 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 3 से 5 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. 6 फरवरी को तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. इसे भी पढ़ें: ‘रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को काफी फायदा होगा’, बजट 2026 को सीएम नीतीश ने बताया देश के लिए बेहतर The post बिहार में 40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी ठंडी हवाएं, IMD ने अगले 48 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitafal Rabdi Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट सीताफल रबड़ी, मुंह में घुल जाएगा स्वाद

Sitafal Rabdi Recipe: रबड़ी तो आपने बहुत खाया होगा लेकिन क्या कभी सीताफल रबड़ी का स्वाद चखा है? इस रबड़ी का स्वाद बहुत ही मजेदार होता है. इसे आप घर में बनाकर मेहमानों को भी खिला सकते हैं. इस रबड़ी को आप जल्दबाजी में बनाकर सभी का मुंह मीठा कर सकते हैं. बच्चों को तो यह रबड़ी खूब पसंद आएगी. आप भी इसे खाने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइए आज आपको इसे बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं, ताकि आप इसे फटाफट बनाकर सर्व कर दें. सीताफल रबड़ी बनाने की सामग्री गाढ़ा दूध – 1 लीटर सीताफल का प्यूरी – 1-2 कप इलायची पाउडर – 1 चुटकी कटे हुए बादाम और सूखे मेवे – इच्छानुसार शक्कर – 1 कप यह भी पढ़ें: Coconut Rabri Recipe: डेजर्ट में चाहिए कुछ टेस्टी और यूनिक, तो ट्राई करें स्वादिष्ट कोकोनट रबड़ी सीताफल रबड़ी बनाने की विधि सीताफल रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सीताफल की बीज को निकल कर सारा गूदा अलग कर लें. अब इसे आप फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. इसके बाद आप दूध में शक्कर और केसर मिलाकर गाढ़ा होने के लिए गैस पर चढ़ा दें. इसके अच्छी तरह उबल जाने पर आंच धीमी कर दें और लगातार चलाते हुए इसे 15-20 मिनट पकाएं. अब आप दूध को पूरी तरह ठंडा होने के बाद सीताफल का गूदा मिला दें. फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाकर फ्रिज में पूरी तरह से ठंडा होने दें. अब इसे कटे हुए सूखे मेवों से सजाकर सर्व कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी यह भी पढ़ें: kaju Jalebi Recipe: नहीं खाई होगी ऐसी शाही काजू जलेबी, बहुत आसान है इसकी रेसिपी The post Sitafal Rabdi Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट सीताफल रबड़ी, मुंह में घुल जाएगा स्वाद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top