Hot News

March 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इजरायल ने खत्म कर दी ईरानी सेना की लीडरशिप, 7 बड़े अधिकारी मारे गए

Israel Iran War: इजरायल के हमले में ईरान को भारी नुकसान हुआ है. अमेरिका के साथ मिलकर इजरायल ने ईरान के ऊपर 200 हवाई जहाजों के द्वारा अटैक किया. इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. खामेनेई के अलावा ईरान के डिफेंस ऑफिशियल्स की भी बड़ी संख्या में कैजुअल्टी हुई है, जिसमें ईरानी रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और आईआरजीसी के कमांडर मोहम्मद पकपूर  शामिल हैं. इजरायली वायुसेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले किए, जिनमें कथित तौर पर ईरान के शीर्ष रक्षा नेतृत्व से जुड़े सात वरिष्ठ अधिकारी मारे गए. इनमें अली शमखानी और मोहम्मद पाकपौर शामिल हैं. एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में इजरायली वायुसेना ने लिखा, ‘आईएएफ के लड़ाकू विमानों ने पूरे ईरान में सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमले किए और ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारियों- अली शमखानी, मोहम्मद पाकपौर, सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नसीरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मोजफ्फरी-निया को निष्क्रिय किया. इनके बिना दुनिया एक बेहतर जगह है.’ हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. कौन थे ये अधिकारी? अली शमखानी- इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के पूर्व प्रमुख, ईरानी सेना के पूर्व प्रमुख और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शीर्ष सलाहकार. इजरायल ने पिछले जून के युद्ध में उन्हें निशाना बनाया था और शुरुआत में माना गया था कि वे मारे गए हैं. मोहम्मद पाकपौर- IRGC के कमांडर. IDF के अनुसार, पाकपौर ईरान की ‘इजरायल को नष्ट करने की योजना’ का नेतृत्व कर रहे थे. आईडीएफ का कहना है कि वे इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के लिए जिम्मेदार थे, ईरान के प्रॉक्सी समूहों का समर्थन करते थे, और ‘पिछले महीने आंतरिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान ईरानी प्रदर्शनकारियों के हिंसक दमन की प्रभावी कमान’ संभाल रहे थे. सालह असदी- ईरान के सैन्य आपातकालीन मुख्यालय के खुफिया प्रमुख और ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के वरिष्ठ खुफिया अधिकारी. आईडीएफ के मुताबिक, वे भी ईरान की ‘इजरायल को नष्ट करने की योजना’ में शामिल थे. मोहम्मद शिराजी- 1989 से खामेनेई के सैन्य ब्यूरो के प्रमुख. आईडीएफ के अनुसार, वे ‘सशस्त्र बलों के शीर्ष कमांडरों और सर्वोच्च नेता के बीच संपर्क’ के लिए जिम्मेदार थे और ‘ईरानी आतंकवादी शासन के शीर्ष स्तरों में एक केंद्रीय शख्सियत’ थे. अजीज नसीरजादेह- ईरान के रक्षा मंत्री; ईरानी वायुसेना के पूर्व प्रमुख और डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ. आईडीएफ का कहना है कि वे ‘लंबी दूरी की मिसाइलों और शासन के प्रॉक्सी समूहों को सौंपे जाने वाले हथियारों के उत्पादन करने वाले उद्योगों’ के लिए जिम्मेदार थे, साथ ही डिफेंसिव इनोवेशन एंड रिसर्च का संगठन (SPND) के भी प्रभारी थे, जिसने परमाणु, जैविक और रासायनिक हथियारों के क्षेत्रों में परियोजनाओं को आगे बढ़ाया. हुसैन जबल-अमेलियन- SPND के अध्यक्ष. आईडीएफ के अनुसार, वे ‘शासन के लिए उन्नत तकनीकों और हथियारों के विकास’ के जिम्मेदार थे और वर्षों तक ‘परमाणु, जैविक और रासायनिक हथियारों’ से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाते रहे. रेजा मोजफ्फरी-निया- SPND के पूर्व अध्यक्ष. आईडीएफ का कहना है कि उन्होंने ‘परमाणु हथियार विकसित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाया.’ इजरायल का दावा है कि उसके हमले में ईरान के 40 वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारे गए हैं. आईडीएफ ने एक पोस्ट में कहा, ‘वायुसेना ने कुछ समय पहले एक और लहर में हमले पूरे किए, जिनका लक्ष्य ईरानी आतंकवादी शासन की बैलिस्टिक मिसाइल व्यवस्था और वायु रक्षा प्रणालियां थीं. ये हमले केंद्रीय ईरान के अतिरिक्त क्षेत्रों में किए गए.’ इन हमलों ने ईरान में भारी तबाही मचाई. अब तक ईरान में 200 से ज्यादा मौतें हुई हैं. इसमें एक स्कूल भी निशाना बना, जहां 40 लड़कियों की मौत हो गई. शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के संयुक्त मिसाइल हमलों के जवाब में  ईरान ने इजरायल और कई खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया.  ये भी पढ़ें:- ईरानी हमलों से दहला यूएई, दुबई में बुर्ज खलीफा, पाम जुमैरा, एयरपोर्ट बने निशाना ये भी पढ़ें:- ईरान के हमले में मारे गए सैकड़ों US सैनिक, IRGC का दावा, मिडिल ईस्ट में 14 अमेरिकी सैन्य अड्डों पर किया था हमला The post इजरायल ने खत्म कर दी ईरानी सेना की लीडरशिप, 7 बड़े अधिकारी मारे गए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें 1 मार्च 2026 से क्या है ताजा भाव

LPG Prices From 1 March: देशभर में होली के त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं, और इसी बीच आम जनता के लिए राहत भरी समाचार आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने मार्च 2026 के लिए एलपीजी (LPG) सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं. इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 28 रुपये से लेकर 31 रुपये तक की कटौती की गई है. हालांकि, घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए जानते हैं आपके शहर में अब सिलेंडर किस दाम पर मिलेगा. कमर्शियल सिलेंडर कितना सस्ता हुआ? फरवरी में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद, मार्च का महीना राहत लेकर आया है. दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1740.5 रुपये का मिलेगा, जो पहले 1768.5 रुपये था. सबसे बड़ी कटौती कोलकाता में देखी गई है, जहां दाम 31 रुपये घटकर 1844.5 रुपये हो गए हैं. मुंबई में इसकी कीमत 1692 रुपये और चेन्नई में 1899.5 रुपये तय की गई है. घरेलू गैस के दाम क्यों नहीं बदले? जहां एक तरफ कमर्शियल सिलेंडर के दाम घट रहे हैं, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 अप्रैल 2025 से स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में यह आज भी 853 रुपये में मिल रहा है. प्रशासन और तेल कंपनियों (जैसे Indian Oil, HPCL और BPCL) ने पिछले करीब एक साल से आम जनता की रसोई के बजट को प्रभावित नहीं होने दिया है. आपके शहर में अब क्या है नया रेट? शहर 19kg सिलेंडर (नया रेट) 14.2kg सिलेंडर (रेट) दिल्ली ₹1740.5 ₹853 मुंबई ₹1692 ₹852.50 कोलकाता ₹1844.5 ₹879 चेन्नई ₹1899.5 ₹868.50 ये भी पढ़ें: क्या आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता? देखें 1 मार्च की रेट लिस्ट The post एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें 1 मार्च 2026 से क्या है ताजा भाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान के हमले में मारे गए सैकड़ों US सैनिक, IRGC का दावा, मिडिल ईस्ट में 14 अमेरिकी सैन्य अड्डों पर किया था हमला

Iran attacked US Base: ईरान और यूएस-इजरायल के बीच छिड़ी जंग में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ईरान पर शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला किया, जिसमें 200 से ज्यादा ईरानी लोगों की मौतें हुईं. इनमें ईरान के सुप्रीम लीडर, ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर समेत आईआरजीसी के कई कमांडर और एक स्कूल में कई लड़कियां मारी गईं. इस हमले के जवाब ईरान ने मिडिल ईस्ट के अमेरिकी बेसेज पर ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसाईं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कई अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं.  ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने क्षेत्र के कई देशों में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका के 14 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. उसका कहना है कि इन हमलों में सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. ईरान ने 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल के प्रीएम्प्टिव हमलों के जवाब में मिसाइल और ड्रोन हमले किए. उसने मिडिल ईस्ट में UAE, कतर, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, सऊदी अरब के अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है. हालांकि, वॉशिंगटन ने इन दावों को खारिज कर दिया है.  अमेरिका का दावा सभी सुरक्षित यूएसए टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना ने कुछ घंटों बाद घोषणा की कि 28 फरवरी को अमेरिका–इजरायल के मिसाइल हमलों के जवाब में ईरान द्वारा मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर किए गए हमलों की लहर में किसी भी अमेरिकी सैन्यकर्मी की न तो मौत हुई और न ही वे घायल हुए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स के अनुसार किसी भी दिन इस क्षेत्र में 30,000 से 40,000 के बीच अमेरिकी सैनिक तैनात रहते हैं. सेंट्रल कमांड ने 28 फरवरी को अपने बयान में कहा कि सेना ने सैकड़ों ईरानी मिसाइलों और ड्रोन के खिलाफ सफलतापूर्वक रक्षा की. अमेरिकी हताहतों या युद्ध से जुड़ी चोटों की कोई रिपोर्ट नहीं है. बयान में यह भी कहा गया कि “अमेरिकी प्रतिष्ठानों को हुआ नुकसान मामूली था और इससे संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा.” 🚫The Iranian regime claims to have killed 50 U.S. service members. LIE.✅There have been no reported U.S. casualties. 🚫The IRGC claims that a U.S. Navy ship was struck by missiles. LIE.✅No U.S. Navy ship has been struck. The Armada is fully operational. 🚫The Iranian… pic.twitter.com/qGsZ45EmzD — U.S. Central Command (@CENTCOM) February 28, 2026 ईरान ने कहां-कहां हमला किया? यूएसए टुडे के अनुसार, ईरान ने U.S. Navy’s 5th Fleet के लिए एक सेवा केंद्र पर हमला किया. यह पहला हमला था, जिसका मुख्यालय बहरीन में है. इस पर मिसाइलों से हमला किया गया. इसका वीडियो भी सामने आया, जिसमें नौसैनिक अड्डे के पास मिसाइल गिरता दिखा, जिसके बाद धुएं का घना गुबार उठा. कतर के अल उदैद एयर बेस, जो US Central Command का मुख्यालय है, इसके ऊपर एक मिसाइल को मार गिराते हुए भी दिखा. कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अड्डे की ओर दागी गई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया.  वहीं, कुवैत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अली अल सलेम एयर बेस, जहां 386वीं एयर एक्सपीडिशनरी विंग तैनात है, इस पर हमले के बाद गिरते शरापनेल से कुवैत की सशस्त्र सेनाओं के तीन सदस्यों को मामूली चोटें आईं. इराक प्रशासन ने भी अपने बयान में कहा कि एरबिल अमेरिकी हवाई अड्डा पर भी मिसाइलें गिरीं. संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के दक्षिण में स्थित अमेरिकी एयर बेस वाले इलाके अल दाफरा में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. इसके अलावा जॉर्डन के मुवफ्फक अल सालती एयर बेस, जहां 332वीं एयर एक्सपीडिशनरी विंग तैनात है, यहां भी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया. हमलों में खामेनेई की मौत शनिवार को यूएस-इजरायल के हमले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह दावा किया गया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए. कुछ घंटों बाद ईरानी मीडिया ने भी अयातुल्ला की मौत की पुष्टि कर दी. खामेनेई के साथ उनकी बेटी, पोते/पोती, बहू और दामाद भी अमेरिका–इजरायल के हमलों में मारे गए. ईरानी प्रशासन ने अयातुल्ला की हत्या के बाद 40 दिनों के शोक की घोषणा भी की है. Channel 12 के अनुसार, खामेनेई के शव की तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिखाई गई. अयातुल्ला की मौत के बाद ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने घोषणा की कि खामेनेई की शहादत तानाशाहों के खिलाफ एक बड़े विद्रोह की शुरुआत बनेगी. ईरान ने कसम खाई है कि अब और भी बड़े हमले होंगे. वहीं खामेनेई की मौत के ईरान में जश्न भी मनाए जाने की समाचारें सामने आईं हैं. हालांकि, ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिकी हमले के जवाब में ईरानी जनता सड़क पर उतरी है.  ये भी पढ़ें:- मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म,  बेटी, पोते/पोती, बहू और दामाद की भी मौत ये भी पढ़ें:- ईरानी हमलों से दहला यूएई, दुबई में बुर्ज खलीफा, पाम जुमैरा, एयरपोर्ट बने निशाना The post ईरान के हमले में मारे गए सैकड़ों US सैनिक, IRGC का दावा, मिडिल ईस्ट में 14 अमेरिकी सैन्य अड्डों पर किया था हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर बैठे बनाएं होली के लिए होममेड कलर, ऐसे करें तैयार 

होली रंगों का त्योहार है इस दिन घर पर बाजार से कई तरह के रंग आते है. ऐसे में अब आप भी होली के खास अवसर पर घर पर ही होममेड कलर बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर कुछ चीजों का इस्तेमाल करके 4 तरह के रंग बनाने का आसान तरीका.  पालक से हरा रंग (Green Colour from Spinach) हरा रंग बनाने के लिए आप पालक के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते है. आप पालक को अच्छे से धो लें और थोड़ा सा पानी के साथ मिक्सर में पीस लें. अब आप इस पेस्ट को छान लें, जो हरा रस निकलेगा उसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको सूखा रंग चाहिए तो आप इसके रस को आटे में मिलाकर धूप में सुखाकर रखें. सूखने के बाद हरा रंग होली के लिए तैयार है.  चुकंदर से लाल/गुलाबी रंग (Red/Pink Colour from Beetroot) चुकंदर अपने लाल और गुलाबी रंग के लिए हमेशा से जाना जाता है. होली के लिए आप चुकंदर को काटकर पानी के साथ डालकर मिक्सर में पीस लें. आप इसका रस छानकर इस्तेमाल कर सकते हैं. सूखा रंग बनाने के लिए आप चुकंदर के रस को आटे या कॉर्नफ्लोर में रस मिलाकर धूप में सुखाएं. सूखने के बाद ये गुलाबी रंग का हो जाएगा.  हल्दी से पीला रंग (Yellow Colour from Turmeric) खाने बनाने के टाइम गलती से हाथ में हल्दी लग जाती हैं तो आपने देखा ही होगा कि ये पीले रंग की हो जाती हैं. ऐसे में होली के लिए आप हल्दी से पीला रंग आसानी से तैयार कर सकते हैं. आप हल्दी पाउडर में बेसन या कॉर्नफ्लोर मिलाएं और अच्छे से सुखा लें, इसके बाद आपका पीला रंग बनकर तैयार हो जाएगा.  अपराजिता से सूखा नीला/बैंगनी (Blue Colour From Aparajita) होली पर नीला रंग खूब पसंद किया जाता है. इसके लिए आप अपराजिता के फूल को पानी में उबाल लें, उबालने के बाद आप देखेंगे कि इसमें नीला रंग आ गया है आप इसे मैदा, आटे और कॉर्नफ्लोर के साथ मिक्स करके धूप में सुखाकर इस्तेमाल करें. यह भी पढ़ें: होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद  यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई The post घर बैठे बनाएं होली के लिए होममेड कलर, ऐसे करें तैयार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज है प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त,  करें शिव चालीसा का पाठ

Pradosh Vrat 2026: आज 1 मार्च 2026, रविवार को प्रदोष व्रत किया जा रहा है. यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है. सप्ताह के जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी दिन के अनुसार इस व्रत का नाम रखा जाता है. इस बार रविवार के दिन यह व्रत किया जा रहा है, इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जा रहा है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन के सभी दुख-दर्द और कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में खुशहाली आती है. रवि प्रदोष व्रत पूजा शुभ मुहूर्त रवि प्रदोष व्रत: 01 मार्च 2026, दिन रविवार त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ: 28 फरवरी 2026, रात 08 बजकर 05 मिनट पर त्रयोदशी तिथि समाप्त: 01 मार्च 2026, शाम 06 बजकर 30 मिनट पर पूजा का शुभ समय: 01 मार्च को सुबह 07 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 02 मिनट तक प्रदोष काल पूजा का शुभ समय: 01 मार्च को शाम 05 बजकर 51 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक व्रत पारण का शुभ समय: 02 मार्च को सुबह 06 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक भगवान शिव चालीसा ॥ दोहा ॥ जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान.कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥ श्री शिव चालीसा पाठ जय गिरिजा पति दीन दयाला. सदा करत संतों प्रतिपाला॥भाल चंद्रमा सोहत नीके. कानन कुंडल नागफनी के॥ अंग गौर, शिर गंग बहाए. मुंडमाल तन क्षार लगाए॥वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे. छवि को देख नाग मन मोहे॥ मैना मातु की हवे दुलारी. बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥कर त्रिशूल सोहत छवि भारी. करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥ नंदी गणेश सोहैं तहँ कैसे. सागर मध्य कमल हैं जैसे॥कार्तिक श्याम और गणराऊ. या छवि को कहि जात न काऊ॥ देवन जबहीं जाय पुकारा. तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥किया उपद्रव तारक भारी. देवन सब मिलि तुम्हहिं जुहारी॥ तुरत षडानन आप पठायउ. लव निमेष महँ मारि गिरायउ॥आप जलंधर असुर संहारा. सुयश तुम्हार विदित संसारा॥ त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई. सभहि कृपा कर लीन बचाई॥किया तपहिं भागीरथ भारी. पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥ दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं. सेवक स्तुति करत सदाहीं॥वेद माहि महिमा तुम गाई. अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥ प्रकटे उदधि मंथन में ज्वाला. जरत सुरासुर भए विहाला॥कीन्ही दया तहं करी सहाई. नीलकंठ तब नाम कहाई॥ पूजन रामचंद्र जब कीन्हा. जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥सहस कमल में हो रहे धारी. कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥ एक कमल प्रभु राखेउ जोई. कमल नयन पूजन चहं सोई॥कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर. भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥ जय जय जय अनंत अविनाशी. करत कृपा सब के घटवासी॥दुष्ट सकल नित मोहि सतावै. भ्रमित रहौं मोहि चैन न आवै॥ त्राहि-त्राहि मैं नाथ पुकारो. येहि अवसर मोहि आन उबारो॥लै त्रिशूल शत्रुन को मारो. संकट ते मोहि आन उबारो॥ मात-पिता भ्राता सब होई. संकट में पूछत नहीं कोई॥स्वामी एक है आस तुम्हारी. आय हरहु मम संकट भारी॥ धन निर्धन को देत सदा हीं. जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी. क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥ शंकर हो संकट के नाशन. मंगल कारण विघ्न विनाशन॥योगी यति मुनि ध्यान लगावैं. शारद नारद शीश नवावैं॥ नमो नमो जय नमः शिवाय. सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥जो यह पाठ करे मन लाई. ता पर होत है शंभु सहाई॥ ऋणी जो कोई हो अधिकारी. पाठ करे सो पावन हारी॥पुत्र होने की इच्छा जोई. निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥ पंडित त्रयोदशी को लावे. ध्यानपूर्वक होम करावे॥त्रयोदशी व्रत करै हमेशा. ताके तन नहीं रहै कलेशा॥ धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे. शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥जन्म-जन्म के पाप नसावे. अंत धाम शिवपुर में पावे॥ कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी. जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥ ॥ दोहा ॥ नित्य नेम उठि प्रातः ही, पाठ करो चालीसा.तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥ माघसिर छठि हेमंत ऋतु, संवत चौसठ जान.स्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥ यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar The post आज है प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त,  करें शिव चालीसा का पाठ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SIR: ममता बनर्जी के भवानीपुर में कट गये 44 हजार वोटरों के नाम, 58 हजार वोट से जीती थी तृणमूल

मुख्य बातें अभी और बढ़ेगी नाम कटनेवाले वोटरों की संख्या भाजपा को सीट जीतने की बढ़ी उम्मीद तृणमूल को अभी भी नाम जुड़ने की उम्मीद SIR: कोलकाता. ममता के भवानीपुर में कट गये 44 हजार वोटरों के नाम, 58 हजार वोट से जीती थी तृणमूलकोलकाता: भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची सामने आ गयी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे गये हैं. ममता बनर्जी उपचुनाव में यह सीट 58 हजार वोट के अंतर से जीती थी. ममता पहले भी यहां से विधायक रही हैं. भाजपा काफी समय से इस निर्वाचन क्षेत्र को जीतने का प्रयास कर रही है. अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भवानीपुर में कुल 47,000 से अधिक वोटरों के नाम सूची से बाहर कर दिये गये हैं. हालांकि, 14,000 से अधिक नाम अभी भी अनसुलझी सूची में हैं. इनमें से भी बड़ी संख्या में नाम कटने की आशंका है. अभी और बढ़ेगी नाम कटनेवाले वोटरों की संख्या एसआईआर प्रक्रिया की शुरुआत में आयोग ने कहा था कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 6 हजार 295 थी. 16 दिसंबर को मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद पता चला कि 44 हजार 786 लोगों के नाम हटा दिए गए थे. इस बार अंतिम मतदाता सूची से 2 हजार 324 और लोगों के नाम हटा दिए गए. कुल मिलाकर, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 47 हजार 94 लोगों के नाम हटाए गए. सिर्फ 47 हजार नाम ही नहीं हटाए गए, बल्कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 हजार 154 लोगों के नाम अभी भी अनसुलझी सूची में हैं. यदि दस्तावेज़ सत्यापन के बाद इन्हें भी हटा दिया जाता है, तो भवानीपुर में हटाए गए नामों की संख्या और बढ़ जाएगी. भाजपा को सीट जीतने की बढ़ी उम्मीद 2021 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल उम्मीदवार शोभनदेब चटर्जी ने भवानीपुर सीट 28,000 से अधिक वोटों से जीती थी. कुछ महीनों बाद, शोभनदेब ने सीट छोड़ दी, जिसके कारण उपचुनाव हुआ. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उस उपचुनाव में 58,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की. ​​26वें चुनाव की पूर्व संध्या पर, शुभेंदु अधिकारी और सुकांता मजूमदार कई बार भवानीपुर आए और दावा किया कि इस बार भाजपा यह सीट जीतेगी. शनिवार को भी शुभेंदु अधिाकरी ने कहा- वह जानते हैं कि उन्होंने किसके वोटों से जीत हासिल की है. यही भाजपा की जगह है. मैं आपको चुनौती देता हूं, डटकर खड़े रहिए. भागिए मत. बाकी मैं देख लूंगा. लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या इस नाम के बाहर होने का विधानसभा चुनावों पर कोई असर पड़ेगा? . पश्चिम बंगाल की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें तृणमूल को अभी भी नाम जुड़ने की उम्मीद भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उस दिन कहा- दो स्थानों के मतदाताओं या दिवंगत मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. इस सूची के प्रकाशन के बाद भी नाम वापस लेने का अवसर है. अब तक 47,000 नाम हटाये जा चुके हैं, लेकिन चाहे कुछ भी हो जाए, मुझे नहीं लगता कि ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर से चुनाव लड़ने का साहस दिखाएंगी. दूसरी ओर, तृणमूल के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा- अगर किसी का नाम गलती से छूट गया है, तो उसे दोबारा जमा करने का मौका है. सुप्रीम कोर्ट ने भी यही कहा है. इसलिए, यह मान लेना सही नहीं होगा कि यह अंतिम सूची है. Also Read: बंगाल में SIR के दौरान मारे गये लोगों के परिजनों को मिलेगी प्रशासनी नौकरी, जिलावार सूची तैयार The post SIR: ममता बनर्जी के भवानीपुर में कट गये 44 हजार वोटरों के नाम, 58 हजार वोट से जीती थी तृणमूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PU छात्रसंघ चुनाव में तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवारों ने मारी बाजी, देर रात मनाई जीत की होली

PUSU Election: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में छात्र जनशक्ति जनता दल से समर्थित उम्मीदवार आरुष आर्यन ने पीजी काउंसलर (पटना साइंस कॉलेज), सौरव नारायण यादव ने अध्यक्ष (पटना लॉ कॉलेज) और डीके प्रताप ने यूजी काउंसलर (पटना साइंस कॉलेज) के पद पर जीत दर्ज किया है. इस जीत को लेकर JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने कहा कि छात्र जनशक्ति जनता दल के लिए यह गौरव की बात है. तेज प्रताप ने शेयर की तस्वीरें छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार की देर रात ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया. तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत के बाद देर रात ही होली मनाई. तेज प्रताप यादव ने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने पार्टी की तरफ से जीते उम्मीदवारों के साथ तस्वीरें शेयर कीं. तेज प्रताप ने उन्हें बधाइयां दी और मिठाई भी खिलाया. तेज प्रताप ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा? तस्वीरों को शेयर कर तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव(2026) में छात्र जनशक्ति जनता दल से समर्थित उम्मीदवार आरुष आर्यन, सौरव नारायण यादव और डी.के प्रताप ने ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज किया है. छात्र जनशक्ति जनता दल के लिए यह गौरव का क्षण है. मैं पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीते हुए आरुष आर्यन, सौरव नारायण यादव और डी.के प्रताप जी को ऐतिहासिक जीत प्राप्त होने के मौके पर ढेरों बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.’ पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव(2026) में छात्र जनशक्ति जनता दल से समर्थित उम्मीदवार श्री आरुष आर्यन ने पीजी काउंसलर, पटना साइंस कॉलेज, श्री सौरव नारायण यादव ने अध्यक्ष, पटना लॉ कॉलेज, श्री डी.के प्रताप ने यूजी काउंसलर, पटना साइंस कॉलेज पद पर ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज किया है।… pic.twitter.com/U2diVfMa68 — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 28, 2026 रिंकल यादव ने काउंटिंग के दौरान किया हंगामा एक तरफ तीन उम्मीदवारों की जीत में खुशियां बनाई गई तो दूसरी तरफ तेज प्रताप की पार्टी के ही उम्मीदवार रिंकल यादव ने देर रात हंगामा किया. रिंकल यादव की तरफ से काउंटिंग के दौरान पारदर्शिता नहीं बरतने की बात कही गई. काउंटिंग सेंटर पर ही रिंकल यादव ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काउंटिंग सेंटर से बाहर किया. शनिवार की दोपहर में वोटिंग के दौरान भी हंगामा करने की वजह से पुलिस रिंकल यादव को टांगकर ले गई थी. Also Read: 100 एकड़ में फैक्ट्री और करोड़ों का निवेश, बक्सर की धरती पर उतरीं दुनिया की दिग्गज कंपनियां The post PU छात्रसंघ चुनाव में तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवारों ने मारी बाजी, देर रात मनाई जीत की होली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मार्च 2026 में मेष और तुला समेत इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

March 2026 Lucky Zodiac Sign: मार्च 2026 अपने साथ सिर्फ मौसम का परिवर्तन ही नहीं, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव भी लेकर आ रहा है. सर्दी की विदाई और बसंत के आगमन के साथ प्रकृति में जैसे नई चेतना जागती है, वैसे ही ग्रहों की चाल भी कई राशियों के जीवन में हलचल और प्रगति के संकेत दे रही है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह महीना विशेष महत्व रखता है, क्योंकि कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं, जिससे करियर, धन, रिश्ते और स्वास्थ्य पर असर देखने को मिलेगा. कुछ राशियों के लिए यह समय नई शुरुआत, आर्थिक मजबूती और पारिवारिक सुख-शांति का संकेत दे रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों के लिए मार्च 2026 विशेष रूप से शुभ और प्रगतिदायक रहेगा. मेष राशि: आत्मविश्वास से मिलेगी बड़ी सफलता मार्च 2026 मेष राशि वालों के लिए उपलब्धियों और ऊर्जा से भरा रहेगा. इस महीने आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा. करियर और व्यवसाय ऑफिस में आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता की सराहना होगी. कोई नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें नई डील या बड़ा क्लाइंट मिलने की संभावना है. स्टार्टअप या स्वतंत्र काम करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति हालांकि बीच-बीच में खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर धन लाभ की स्थिति बनी रहेगी. निवेश सोच-समझकर करें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. परिवार और प्रेम जीवन घर में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. लव लाइफ में रोमांस और समझ बढ़ेगी. शादीशुदा लोगों को साथ घूमने या छोटा ट्रिप प्लान करने का अवसर मिल सकता है. सलाह: आत्मविश्वास बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें. कर्क राशि: प्रमोशन और परिवार में खुशसमाचारी कर्क राशि वालों के लिए मार्च 2026 कई सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है. करियर आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है. प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है. जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकता है. निवेश और संपत्ति रियल एस्टेट, भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं. परिवार और रिश्ते परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और घर में कोई शुभ समाचार आ सकता है. लव लाइफ में मधुरता और रोमांस रहेगा. छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. सलाह: खानपान का ध्यान रखें और मानसिक संतुलन बनाए रखें. सिंह राशि: पहचान, सम्मान और नई उपलब्धियां सिंह राशि के जातकों के लिए मार्च उपलब्धियों से भरा महीना रहेगा. करियर और व्यवसाय ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे. बिजनेस में बड़ा ऑर्डर या नई साझेदारी संभव है. सामाजिक जीवन समाज और परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा. आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा. प्रेम जीवन लव लाइफ में अहंकार से बचना जरूरी है. विनम्रता बनाए रखने से रिश्ते मजबूत होंगे. आर्थिक स्थिति धन की स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. सलाह: धैर्य और विनम्रता अपनाएं. तुला राशि: संतुलन से मिलेगा बड़ा फायदा तुला राशि के लिए यह महीना संतुलन और समझदारी का है. करियर नई जिम्मेदारी और अवसर मिल सकते हैं. जो लोग रचनात्मक क्षेत्र में हैं, उन्हें विशेष सफलता मिलेगी. व्यवसाय बिजनेस में नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं. पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल है. प्रेम और रिश्ते लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है. शादीशुदा जीवन में सामंजस्य रहेगा. आर्थिक पक्ष आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. सलाह: आंखों और तनाव से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें. वृश्चिक राशि: योजनाओं का मिलेगा परिणाम वृश्चिक राशि वालों के लिए मार्च 2026 योजनाओं के सफल होने का महीना है. करियर लंबे समय से जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, उसका परिणाम सकारात्मक मिलेगा. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. धन और निवेश धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें. शेयर मार्केट या जोखिम भरे निवेश में सावधानी रखें. परिवार घर में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. छात्रों के लिए प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं. सलाह: तनाव और ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखें. ये भी पढ़ें: मार्च 2026 में मिथुन, कुंभ समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क मीन राशि: सपनों को मिलेगा नया आकार मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना रचनात्मकता और भावनात्मक संतुलन का है. करियर नई दिशा और अवसर मिल सकते हैं. कला, लेखन, संगीत या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी. व्यवसाय बिजनेस में नए क्लाइंट मिलेंगे. विस्तार की योजना सफल हो सकती है. प्रेम जीवन रिश्तों में गहराई और समझ बढ़ेगी. जो लोग अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. आर्थिक स्थिति धन की स्थिति बेहतर रहेगी. बचत बढ़ेगी. छात्रों के लिए मेहनत का पूरा फल मिलेगा. सलाह: पानी अधिक पिएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. इन राशियों के लिए सुनहरा समय मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए मार्च 2026 अवसरों का महीना साबित हो सकता है. यह समय सही निर्णय लेने, नई शुरुआत करने और पुराने विवादों को खत्म करने के लिए अनुकूल है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपके आत्मविश्वास और मेहनत को सफलता में बदलने में सहायक होगी. हालांकि, हर सफलता के साथ संयम और धैर्य भी जरूरी है. मार्च का यह महीना हमें यह सिखाता है कि जब प्रकृति बदलती है, तो हमें भी अपने भीतर सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए. सही सोच, संतुलित व्यवहार और मेहनत से यह समय जीवन में नई ऊंचाइयां दिला सकता है. सकारात्मक रहें, सजग रहें और अवसरों को पहचानें—मार्च 2026 आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञConsultation: 8080426594 / 9545290847 The post मार्च 2026 में मेष और तुला समेत इन राशियों की चमक सकती है किस्मत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरानी मीडिया ने किया कन्फर्म, बेटी, पोते/पोती, बहू और दामाद की भी मौत

Iran Khamenei Dead: ईरान के प्रशासनी टेलीविजन और प्रशासनी समाचार एजेंसी IRNA ने 86 वर्षीय नेता की मौत की पुष्टि कर दी. यह पुष्टि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के कुछ घंटों बाद आई कि अली खामेनेई को ईरान के अहम ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए अमेरिका–इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में मार दिया गया है. वहीं इजरायली मीडिया, Times of Israel ने ईरान के प्रशासनी मीडिया के हवाले से रिपोर्ट किया कि इन हमलों में अली खामेनेई की बेटी, पोते/पोती, बहू और दामाद की मौत हो गई है. इजरायली अखबार ने कहा कि खुद खामेनेई के भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ईरान से आ रही विभिन्न रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं. Leader of Islamic Revolution Ayatollah Ali Khamenei martyred in US-Israeli attacks on Iran pic.twitter.com/Qhu4WoDkrL — Press TV 🔻 (@PressTV) March 1, 2026 वहीं खामेनेई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी एक पोस्ट किया गया है. इसमें लिखा गया, अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत कृपालु, दयावान है. ईमान वालों में ऐसे पुरुष हैं जिन्होंने अल्लाह से किए गए अपने वचन को पूरा कर दिखाया. उनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्होंने अपना वचन निभा दिया, और कुछ ऐसे हैं जो अभी प्रतीक्षा में हैं; और उन्होंने अपने मार्ग में रत्ती भर भी परिवर्तन नहीं किया है. (पवित्र क़ुरआन, 33:23). ऐसे समय में इस तरह की पोस्ट करना मीडिया में चल रही समाचारों की लगभग पुष्टि ही करता है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है. In the Name of God, the Compassionate, the Merciful Among the faithful are men who fulfill what they have pledged to Allah: there are some among them who have fulfilled their pledge, and some of them who still wait, and they have not changed in the least (Holy Quran 33:23). pic.twitter.com/f1JizOKWQD — Khamenei.ir (@khamenei_ir) March 1, 2026 डोनाल्ड ट्रंप ने भी मौत की पुष्टि की इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अयातुल्ला की मौत का दावा करते हुए इसे ईरान के लोगों के लिए न्याय बताया था. ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, ‘इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई, मर चुका है. यह न केवल ईरान के लोगों के लिए, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है जिन्हें खामेनेई और उसके रक्तपिपासु गुंडों ने मारा या अपंग किया… हालांकि, भारी और सटीक बमबारी पूरे सप्ताह या जब तक आवश्यक होगा, बिना रुके जारी रहेगी, ताकि मध्य पूर्व और वास्तव में पूरी दुनिया में शांति के हमारे उद्देश्य को हासिल किया जा सके.’ ईरान में धार्मिक शासन से त्रस्त जनता में जश्न सीएनएन ने ईरान के कई शहरों में जश्न की समाचार दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, शहरों की सड़कों पर सीटी बजाने, तालियां, ‘इस्लामिक रिपब्लिक मुर्दाबाद’ और ‘शाह जिंदाबाद’ जैसे नारे सुनाई दिए. फॉक्स न्यूज ने भी एक वीडियो पोस्ट करते हुए रिपोर्ट किया कि ईरान के कराज शहर के उपनगर बेसात टाउन में लोग खामेनेई की मौत का जश्न मना रहे हैं. इजरायल प्रशासन के पूर्व प्रवक्ता एयलोन ए. लेवी ने एक्स पर जश्न का एक और वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘इजरा/ली स्त्रीओं ने सुना कि इजरायल ने अत्याचारी खामेनेई को मार गिराया है, तो ईरानी स्त्रीएं बिना सिर ढके सड़कों पर नाच रही हैं. आज सुबह पश्चिमी नेताओं की कायरतापूर्ण प्रतिक्रिया पर उन्हें शर्म आनी चाहिए. हम सब इसे याद रखेंगे.’ ईरानी कार्यकर्ता और पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने भी एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ईरान के भीतर लोग जश्न मना रहे हैं. क्या मैं सपना देख रही हूं? नमस्ते, नई दुनिया.’ लंदन से आ रही रिपोर्टों में भी वीडियो दिखाए गए हैं, जिनमें प्रवासी ईरानी और इजरा/ली एक साथ सड़कों पर नाचते और जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं. रेजा पहलवी ने ईरानियों को एकजुट होने के लिए कहा इससे पहले, निर्वासित ईरानी युवराज रेजा पहलवी ने खामेनेई की मौत के बाद ईरानियों से एकजुट होने और ‘स्वतंत्र व समृद्ध भविष्य की ओर स्थिर संक्रमण’ का समर्थन करने की अपील की. उन्होंने किसी उत्तराधिकारी की नियुक्ति की कोशिश को ‘शुरुआत से ही विफल’ बताया और चेतावनी दी कि गिरते हुए शासन को बचाने के प्रयास सफल नहीं होंगे. पहलवी ने कहा कि खामेनेई की मौत उन परिवारों को कुछ सुकून दे सकती है जिन्होंने ईरान की ‘लायन एंड सन नेशनल रिवोल्यूशन’ में अपने प्रियजनों को खोया है, और उन्होंने लोगों से सतर्क व एकजुट रहने की अपील की. खामेनेई की मौत की न तो ईरान में किसी भी प्राधिकरण ने पुष्टि की है और न ही खंडन. सवाल यह भी बना हुआ है कि क्या शासन कोई उत्तराधिकारी नियुक्त करेगा और क्या कथित मौत पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्ति की ओर ले जाएगी. शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल ने ईरान में बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए थे. इन हमलों में आईआरजीसी के कमांड ठिकानों, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स तथा वायु रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी तेहरान के आसपास के इलाके, जिनमें सर्वोच्च नेता के कार्यालयों से जुड़े स्थान भी शामिल हैं, हमलों की पहली लहर में प्रभावित हुए. इजरायली अधिकारियों ने पहले ही संकेत दिया था कि जिस स्थान पर खामेनेई के मौजूद होने की आशंका थी, उसे भी निशाना बनाया गया था. एएनआई के इनपुट के साथ. ये भी पढ़ें:- ईरानी हमलों से दहला यूएई, दुबई में बुर्ज खलीफा, पाम जुमैरा, एयरपोर्ट बने निशाना ये भी पढ़ें:- ‘शील्ड ऑफ जूडा’ क्या है? इजरायल का मिशन, जिसके तहत ईरान पर हुआ हमला The post मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरानी मीडिया ने किया कन्फर्म, बेटी, पोते/पोती, बहू और दामाद की भी मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजपाल यादव ने गिनाए करोड़ों के प्रोजेक्ट्स, कहा- राजा था, राजा हूं

एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव ने हाल ही में मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर जानकारी दी. 9 करोड़ के लोन मामले में जमानत मिलने के कुछ दिनों बाद उन्होंने मीडिया से खुलकर बातचीत की. इस दौरान उनके साथ उनके वकील भास्कर उपाध्याय भी मौजूद थे. राजपाल ने बताया कि आने वाले सात सालों में उनके पास लगभग 1200 करोड़ के ब्रांडिंग प्रोजेक्ट्स हैं. सात साल में 1200 करोड़ के ब्रांडिंग प्रोजेक्ट्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजपाल यादव ने बताया, “अगले 7 सालों में मेरे पास 1200 करोड़ के ब्रांडिंग प्रोजेक्ट्स हैं. मैंने 4 एग्रीमेंट साइन किए हैं, जिनमें फिल्में शामिल नहीं हैं. इनमें से कुछ प्रोजेक्ट्स की कीमत 200 करोड़ है तो कुछ 2000 करोड़ तक के हैं. इनसे होने वाली कमाई फीस और प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी (इक्विटी) दोनों का मिश्रण है. इसके अलावा मेरी 10 फिल्में भी आने वाली हैं.” राजपाल यादव ने समर्थकों को कहा शुक्रिया राजपाल यादव ने लोगों से मिले सपोर्ट को लेकर कहा, “पिछले 20 दिनों में मुझे बच्चों की गुल्लक से लेकर सोशल मीडिया के जरिए 1 करोड़ तक की मदद मिली है, और भी बहुत कुछ मिला. मैं सबको धन्यवाद देने के लिए एक बयान जारी करूंगा. 4-5 लोगों का नाम मैं खास तौर पर लेना चाहता हूं. साथ ही मैं उन लोगों का भी आभार जताना चाहता हूं जो गुमनाम रहना चाहते हैं. मैं उनकी सहानुभूति के लिए उनका धन्यवाद करता हूं, लेकिन उनसे उनके बैंक डिटेल्स भी मांगना चाहता हूं. मुझे थोड़ा समय दीजिए, मैं सबका पैसा सम्मान के साथ लौटा दूंगा. हालांकि, देशभर के उन बच्चों का कर्ज मैं कभी नहीं चुका पाऊंगा, जिन्होंने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया.” ‘राजा हमेशा राजा ही होता है…’ अपने फैंस के प्यार को ऐसा कर्ज बताते हुए जिसे वह जिंदगी भर भी पूरी तरह नहीं चुका सकते, राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने साल 2035 तक की पूरी योजना बना रखी है. एक्टर ने कहा, “राजपाल यादव कभी डूबा नहीं था, बस थोड़ा उलझा हुआ था. मैं पहले भी राजा था, आज भी राजा हूं और आगे भी राजा ही रहूंगा. राजा चाहे जेल में हो या जंगल में, राजा हमेशा राजा ही होता है.” यह भी पढ़ें- रश्मिका-विजय की शादी की इनसाइड तस्वीरें, शाही तलवार और श्री यंत्र की झलक The post राजपाल यादव ने गिनाए करोड़ों के प्रोजेक्ट्स, कहा- राजा था, राजा हूं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top