Hot News

March 10, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा 

Benefits of Bael Patra: हिंदुस्तान में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता आ रहा है. इन्हीं में से एक है बेल का पेड़. बेल के पत्तों को आमतौर पर पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, इसे भगवान शिव पर भी चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार ये हमारे सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है. जी हां, कई विशेषज्ञों का मानना है कि बेलपत्र के नियमित सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद मिल सकती है. एक रिसर्च “AEGLE MARMELOS (BAEL PATRA): AN AYURVEDIC PLANT WITH ETHNOMEDICINAL VALUE” के अनुसार बेलपत्र में ऐसे पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकते हैं. आइए बताते हैं इसके फायदे के बारे में, जिससे आपको कई बीमारियों से राहत मिल सकती है.  बेलपत्र के फायदे (रिसर्च के अनुसार) डायबिटीज में फायदेमंद बेलपत्र में ऐसे प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. आयुर्वेद में भी लंबे समय से इसका उपयोग डायबिटीज के मरीजों के लिए किया जाता है. नियमित रूप से बेलपत्र का सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज के स्तर को सही रखने में मदद करता है.  पेट के लिए अच्छा बेलपत्र और फल पेट की कई समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं. इससे गैस, कब्ज, दस्त और अपच जैसी दिक्कतों में राहत मिल सकती है.  शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं.  लीवर को स्वस्थ रखता है बेलपत्र लीवर को मजबूत बनाने और शरीर से गंदे पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है. बैक्टीरिया और फंगस से बचाव बेलपत्र में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं. ये गुण शरीर को कई प्रकार के बैक्टीरिया और फंगस से बचाने में मदद कर सकते हैं और संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं. सूजन और दर्द में राहत बेलपत्र में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, इसलिए ये शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि बेल के पत्ते घाव को जल्दी भरने में मदद कर सकते हैं.  यह भी पढ़ें: Morning Habits for Weight Loss: दोपहर में आती है सुस्ती? दिनभर खुद को सुपर-एक्टिव रखने के लिए बदलें ये 5 आदतें यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं ये जादुई ड्रिंक, 15 दिनों में दिखने लगेगा असर The post शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

90 करोड़ के बजट पर बनी आमिर की स्पोर्ट्स ड्रामा ने दुनियाभर में छापे 250 करोड़+, अब Free में ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Sitaare Zameen Par On OTT: आमिर खान की स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब लगभग एक साल बाद मुफ्त में OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. यह फिल्म 2007 की ब्लॉकबस्टर ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है, जिसमें दर्शील सफारी ने डिस्लेक्सिक शिशु का किरदार निभाया था. अब इसका अगला पार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जल्द ही उपलब्ध होगा. अगर आपने इसे थिएटर में मिस किया था, तो अब आप घर बैठे ही इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं. चलिए, देखने से पहले जानते हैं फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और यह भी कि यह फिल्म कब और कहां रिलीज होगी. कब और कहां स्ट्रीम होगी? View this post on Instagram A post shared by Sony LIV (@sonylivindia) ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “1 टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी. जल्द ही Sony LIV पर स्ट्रीमिंग होगी.” हालांकि, स्ट्रीमर ने इसकी रिलीज डेट अबतक रिवील नहीं की है. लेकिन जब भी यह फिल्म आएगी, आप इसे बिना कोई रेंट दिए देख सकते हैं. फिल्म की कहानी क्या है? ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की रीमेक है. फिल्म में आमिर खान ने गुलशन अरोड़ा का किरदार निभाया है, जो एक बड़ी बास्केटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच हैं. लेकिन नौकरी से हटाए जाने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब शराब पीकर गाड़ी चलाने की घटना उन्हें कोर्ट तक ले जाती है. उन्हें जेल जाने या 90 दिन की कम्युनिटी सर्विस पूरी करने के बीच चुनना होता है और इस चुनौती के बीच उन्हें न्यूरोडाइवर्जेंट खिलाड़ियों की टीम को कोचिंग देकर बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए तैयार करना होता है. सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट फिल्म 90 करोड़ के बजट पर बनी और वर्ल्डवाइड 267.52 करोड़ रुपये की कमाई की. दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी इसकी काफी तारीफ की और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. स्टार कास्ट फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख, आशीष पेंडसे, अरुष दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, गोपीकृष्णन वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा भी हैं. यह भी पढ़ें: South OTT Releases: 9 से 15 मार्च साउथ फिल्मों और वेब सीरीज का जुगाड़ यहां, पूरी लिस्ट देखें The post 90 करोड़ के बजट पर बनी आमिर की स्पोर्ट्स ड्रामा ने दुनियाभर में छापे 250 करोड़+, अब Free में ओटीटी पर होगी स्ट्रीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस ईद दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये लेटेस्ट पाकिस्तानी सूट डिजाइन्स

Pakistani Suit Designs: ईद का त्योहार खुशियों के साथ-साथ बेहतरीन फैशन और स्टाइल का भी होता है. हर साल ईद पर कपड़ों के नए ट्रेंड्स आते हैं, लेकिन पाकिस्तानी सूट्स का क्रेज कभी कम नहीं होता. इनकी नजाकत, खूबसूरत कढ़ाई और आरामदायक फैब्रिक इन्हें हर स्त्री की पहली पसंद बनाते हैं. 2026 में ईद गर्मियों के मौसम में है, इसलिए इस बार लाइटवेट और पेस्टल शेड्स वाले पाकिस्तानी सूट्स सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं. अगर आप भी इस ईद पर एक रॉयल और सेलिब्रिटी जैसा लुक पाना चाहती हैं, तो आपको लेटेस्ट पाकिस्तानी डिजाइन्स जरूर ट्राई करने चाहिए. आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसे बेहतरीन सूट स्टाइल्स जो इस फेस्टिवल सीजन में धूम मचा रहे हैं और आपको देंगे एक परफेक्ट एथनिक लुक. Latest Pakistani Suit Designs for Eid 2026 पेस्टल शेड्स और चिकनकारी वर्क का ट्रेंड पेस्टल शेड्स और चिकनकारी वर्क पाकिस्तानी सूट,फोटो: pinterest गर्मियों के मौसम में होने वाली ईद के लिए मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू और ऑफ-व्हाइट जैसे पेस्टल रंग सबसे बेहतरीन हैं. इन रंगों के सूट्स न केवल आंखों को ठंडक देते हैं, बल्कि एक बहुत ही क्लासी और रॉयल लुक भी देते हैं. बारीक कढ़ाई: इन सूट्स के घेरे और स्लीव्स पर की गई सफेद धागे की कढ़ाई और लेस वर्क इन्हें बेहद खास बनाता है. फिटिंग और स्टाइल: सीधे कट वाले लंबे कुर्ते (Straight Long Kurtas) के साथ सिगरेट पैंट या ट्राउजर इस बार काफी चलन में हैं. फ्लॉरल एम्ब्रॉयडरी और हेवी दुपट्टा ड्रेपिंग फ्लॉरल एम्ब्रॉयडरी और हेवी दुपट्टा ड्रेपिंग पाकिस्तानी सूट,फोटो: pinterest अगर आप इस ईद पर कुछ फेमिनिन और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो फ्लॉरल एम्ब्रॉयडरी वाले डिजाइन्स आपके लिए परफेक्ट हैं. गुलाबी, बैंगनी और हल्के हरे रंगों पर फूलों वाली कढ़ाई बहुत ही सुंदर लगती है. ऑर्गेंजा और नेट : पाकिस्तानी सूट्स की असली जान उनके दुपट्टे होते हैं. चौड़े बॉर्डर और फूलों वाली कढ़ाई वाले ऑर्गेंजा दुपट्टे आपको एक सेलिब्रिटी जैसा लुक देने में मदद करते हैं. बेल स्लीव्स: चौड़ी और खुली हुई स्लीव्स इस साल का सबसे बड़ा फैशन स्टेटमेंट है, जो सूट को एक मॉडर्न टच देता है. शॉर्ट पाकिस्तानी कुर्ता और प्लाजो का कॉम्बो शॉर्ट पाकिस्तानी कुर्ता और प्लाजो का कॉम्बो, फोटो: pinterest अगर आप इस ईद पर लंबे कुर्ते पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो शॉर्ट पाकिस्तानी कुर्ता स्टाइल आपके लिए एक रिफ्रेशिंग हो सकता है. यह लुक न केवल कम्फर्टेबल है, बल्कि आपको काफी यंग और कूल दिखाता है. व्हाइट और ऑफ-व्हाइट का क्रेज: यहांदिखाए गए सफेद रंग के कुर्ते और उन पर काले या रंगीन धागों का काम बहुत ही क्लासी लग रहा है. सफेद रंग गर्मियों की ईद के लिए सबसे सुकून देने वाला सेलेक्शन है. स्टाइलिश बॉटम्स: शॉर्ट कुर्ते के साथ चौड़े घेरे वाले प्लाजो या शरारा काफी आकर्षक लगते हैं. यह स्टाइल आपको भारी कढ़ाई के बावजूद चलने-फिरने में आजादी देता है. बेल स्लीव्स और कट-वर्क: इन शॉर्ट कुर्ते के बाजुओं पर किया गया कट-वर्क और बेल डिजाइन इसे एक मॉडर्न पाकिस्तानी टच देता है, जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. The post इस ईद दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये लेटेस्ट पाकिस्तानी सूट डिजाइन्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शक्ति दुबे से आगे निकले UPSC टॉपर अनुज, फाइनल मार्कशीट जारी

UPSC CSE 2025 Scorecard: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आने के बाद अब अभ्यर्थियों की मार्कशीट भी जारी कर दी गई है. UPSC मार्कशीट सामने आने के बाद टॉपर्स के नंबरों को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. इस बार परीक्षा में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1071 अंक (UPSC CSE 2025 Topper Marksheet) हासिल किए हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनके नंबर पिछले साल की टॉपर शक्ति दुबे से भी ज्यादा हैं. मार्कशीट के आंकड़े बताते हैं कि अनुज ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसी वजह से वे मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचे. UPSC CSE 2025 Scorecard: अनुज को मिले कितने मार्क्स? यूपीएससी की मार्कशीट के मुताबिक अनुज अग्निहोत्री को लिखित परीक्षा में 867 अंक मिले. इसके बाद इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट में उन्होंने 204 अंक हासिल किए. दोनों चरणों को मिलाकर उनका कुल स्कोर 1071 बनता है. अगर पिछले साल के नतीजों से तुलना करें तो अनुज अग्निहोत्री के नंबर ज्यादा दिखाई देते हैं. साल 2024 की टॉपर रही शक्ति दुबे को UPSC में कुल 1043 मार्क्स मिले थे. उन्हें लिखित परीक्षा में 843 और इंटरव्यू राउंड में 200 मार्क्स मिले थे. UPSC CSE 2025 Scorecard Check Here 10 टॉपर्स की मार्कशीट रैंक नाम कैटेगरी लिखित परीक्षा इंटरव्यू मार्क्स कुल अंक 1 अनुज अग्निहोत्री जनरल 867 204 1071 2 राजेश्वरी सुवे OBC 865 202 1067 3 आकांश धुल जनरल 864 193 1057 4 राघव झुनझुनवाला OBC 847 195 1042 5 ईशान भटनागर जनरल 823 215 1038 6 जिन्निया अरोरा जनरल 822 215 1037 7 ए आर राजा मोहाइदीन जनरल 834 201 1035 8 पक्षाल सेक्रेट्री EWS 837 198 1035 9 आस्था जैन EWS 835 198 1033 10 उज्ज्वल प्रियंक जनरल 846 187 1033 दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे रहीं, जिनके कुल अंक 1067 रहे. तीसरी रैंक आकांश धुल को मिली, जिनका स्कोर 1057 रहा. चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला ने 1042 अंक हासिल किए. वहीं, टॉप-5 में ईशान भटनागर भी शामिल रहे. खास बात यह रही कि इंटरव्यू में उन्हें 215 अंक मिले, जो टॉप-10 में सबसे ज्यादा हैं. छठी रैंक जिन्निया अरोरा को मिली और उन्हें भी इंटरव्यू में 215 अंक मिले. सूची में कई अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं. OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. टॉप-10 में कुल अंक 1033 से लेकर 1071 तक रहे. यह भी पढ़ें: UPSC की कटऑफ लिस्ट जारी, जनरल का फाइनल मार्क्स 963 The post शक्ति दुबे से आगे निकले UPSC टॉपर अनुज, फाइनल मार्कशीट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिना कमांड के क्रिप्टो माइनिंग करने लगा AI? अलीबाबा के रिसर्चर्स हैरान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेज रफ्तार विकास ने दुनिया को जितना प्रभावित किया है, उतना ही इसके खतरों को लेकर चिंता भी बढ़ी है. हाल ही में चीन की अलीबाबा रिसर्च टीम से जुड़ी एक घटना ने वैज्ञानिक बिरादरी को हिला दिया है. यहां विकसित किये जा रहे एक एक्सपेरिमेंटल एआई एजेंट ने बिना किसी ह्यूमन कमांड के खुद से काम शुरू कर दिया, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या एआई अब इंसान के कंट्रोल नियंत्रण से बाहर निकलने लगा है. बिना निर्देश के क्रिप्टो माइनिंग अलीबाबा की टीम ‘ROME’ नामक एआई एजेंट पर काम कर रही थी. टेस्ट के दौरान यह एजेंट अचानक बिना किसी प्रॉम्प्ट के क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग करने लगा. यह बेहद कॉम्प्लेक्स प्रॉसेस है, जिसमें भारी कंप्यूटिंग पावर और बिजली की खपत होती है. खास बात यह थी कि एजेंट को एक रेस्ट्रिक्टेड एनवायरनमेंट में रखा गया था, जहां हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी थी. सुरक्षा में सेंध जांच में सामने आया कि एआई ने खुद से एक रिवर्स SSH टनल बना ली थी. यह तकनीकी रूप से बेहद खतरनाक है क्योंकि इससे बंद नेटवर्क की मशीनें बाहरी कंप्यूटर से जुड़ सकती हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर एआई खुद से ऐसे रास्ते तलाशने लगे, तो वह सेंसिटिव डेटा चोरी कर सकता है और खुद को अनधिकृत सर्वरों पर कॉपी करके पूरी तरह स्वतंत्र हो सकता है. विशेषज्ञों की चेतावनी यह घटना एआई के गॉडफादर कहे जाने वाले योशुआ बेंगियो की चेतावनी को पुख्ता करती है. बेंगियो और 100 से अधिक रिसर्चर पहले ही कह चुके हैं कि एआई कंपनियां सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही हैं. एआई सिस्टम अब कम ह्यूमन इनपुट पर काम करने लगे हैं, जो ऑटोनॉमी की राह में बड़ा कदम है. वेक-अप कॉल अलीबाबा की रिसर्च टीम के साथ हुई यह घटना एक वेक-अप कॉल है. यह दिखाती है कि एआई अब केवल आदेश मानने वाला टूल नहीं रहा, बल्कि अपने लक्ष्य खुद तय करने की क्षमता हासिल करने लगा है. अगर विकास इसी दिशा में जारी रहा, तो भविष्य में सुरक्षा और गोपनीयता की परिभाषाएं बदल सकती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अब समय आ गया है कि वैश्विक स्तर पर सख्त नियम और एथिकल गाइडलाइन्स लागू की जाएं. यह भी पढ़ें: ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, लेकिन इसने दुनिया की चिंता क्यों बढ़ाई? The post बिना कमांड के क्रिप्टो माइनिंग करने लगा AI? अलीबाबा के रिसर्चर्स हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुपौल में सीएम नीतीश ने बताया अगले 5 साल का विजन, लालू-राबड़ी शासनकाल पर क्या बोले?

CM Nitish Yatra: मंगलवार से सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की शुरुआत हुई. सुपौल जिले में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले 5 साल के विजन को बताया. सीएम नीतीश ने कहा कि 2025 से 2030 के लिए काम शुरू हो गया है. अगले 5 सालों में उद्योग को बढ़ावा, 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और स्त्रीओं को 2-2 लाख रुपए भी दिए जायेंगे. 7 प्वाइंट में बताया पूरा विजन दोगुना रोजगार, दोगुनी आय- प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना किया जाएगा. स्त्रीओं को दो-दो लाख रुपए और 1 करोड़ युवाओं को नौकरी दिया जाएगा. समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार- अगले 5 सालों में उद्योग लगाने पर पूरा जोर दिया जाएगा. सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है. पुरानी बंद चीनी मिलों को चालू किया जाएगा. कृषि में प्रगति, प्रदेश की समृद्धि- इसके लिए पहले से ही काम किया गया है. इसमें और तेजी लाने के लिए अब नए बिहार विपणन प्रोत्साहक निगम की स्थापना की गई है. मखाना के उत्पादन को और बढ़ावा दिया जा रहा है. डेयरी और मछली पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्नत शिक्षा, उज्जवल भविष्य- राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर प्रखंड में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं. एक नए एजुकेशन सिटी का निर्माण कराया जा रहा है. सुलभ स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन- स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिला और प्रखंड के अस्पतालों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र बनाया जा रहा है. राज्य में प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा. प्रशासनी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लाई जाएगी. मजबूत आधार, आधुनिक विस्तार- आधारभूत संरचनाओं को बेहतर किया जाएगा. शहरों का विकास किया जाएगा. 5 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा. ग्रामीण सड़कों को टू लेन बनाया जाएगा. इच्छुक लोगों के घर की छतों पर सोलर पैनल लगाए जायेंगे. टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा. सबका सम्मान और जीवन आसान- आधुनिक तकनीक और अच्छे प्रशासन के माध्यम से राज्य के लोगों के जीवन को आसान बनाया जाएगा. Also Read: ‘बिहार में चुन-चुनकर रोजगार देना है’ सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी का ऐलान The post सुपौल में सीएम नीतीश ने बताया अगले 5 साल का विजन, लालू-राबड़ी शासनकाल पर क्या बोले? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस मशहूर टीवी एक्टर के घर गूंजी किलकारी, कपल ने किया 1st बेबी का वेलकम

Kinshuk Vaidya: टीवी इंडस्ट्री से एक खुशसमाचारी सामने आई है. मशहूर टीवी एक्टर किनशुक वैद्य और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है. कपल माता-पिता बन गया है और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है. इस खुशसमाचारी को दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस और टीवी सितारों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर दी खुशसमाचारी View this post on Instagram A post shared by Kinshuk Vaidya (@kinshukvaidya54) किनशुक वैद्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बेटे के जन्म की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “बहुत प्यार और कृतज्ञता के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं. बेबी वैद्य 08.03.26 को इस दुनिया में आया है.” यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं. कई टीवी सितारों ने भी उन्हें इस नए सफर के लिए बधाई दी. 2024 में हुई थी शादी किनशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल ने 22 नवंबर 2024 को शादी की थी. दोनों ने अलीबाग में बहुत ही सिंपल तरीक से शादी कर सात फेरे लिए थे. इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. इसके बाद दिसंबर 2025 में कपल ने अपने फैंस को बताया था कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. उस वक्त भी सोशल मीडिया पर उनके इस ऐलान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला था. बचपन से शुरू हुआ एक्टिंग करियर View this post on Instagram A post shared by Upesh V Jangwal (@upeshjangwal) किनशुक वैद्य ने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी के लोकप्रिय शो शाका लाका बुम-बुम में संजू का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी. यह शो बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा और आज भी इसे हिंदुस्तानीय टीवी के यादगार शोज में गिना जाता है. फिल्मों और टीवी में किया काम शुरुआती सफलता के बाद किनशुक ने कुछ समय के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी. बाद में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में वापसी की और कई धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई. वर्तमान में वह टीवी शो लक्ष्मी निवास में कुणाल का रोल निभाते नजर आ रहे हैं. यह भी पढे़ं: सास से भी 1 साल बडे़ हैं मिलिंद सोमन, 26 साल के एज गैप की दिलचस्प लवस्टोरी The post इस मशहूर टीवी एक्टर के घर गूंजी किलकारी, कपल ने किया 1st बेबी का वेलकम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची आने के बजाय कोलकाता पहुंच गया एयर इंडिया का विमान, कोहरे के कारण रूट किया गया डायवर्ट

Air India Flight: घने कोहरे के कारण झारखंड की राजधानी रांची आने वाला विमान मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गया. मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा. 10 बजे रांची पहुंचने वाला था एयर इंडिया का विमान मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रांची आने वाला विमान सुबह करीब 10:00 बजे रांची पहुंचने वाला था. लेकिन एयरपोर्ट के आसपास घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई. इसके चलते विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की ओर डायवर्ट कर दिया. दोपहर तक रांची पहुंचने की संभावना सूत्रों के अनुसार, मौसम में सुधार होने के बाद विमान के दोपहर करीब 1:00 बजे तक रांची पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. यात्रियों को विमान के डायवर्ट होने की जानकारी एयरलाइन की ओर से दी गई. अन्य उड़ानें भी हुईं विलंबित घने कोहरे का असर सिर्फ एक फ्लाइट पर ही नहीं पड़ा, बल्कि रांची आने वाली अन्य कई उड़ानें भी प्रभावित हुईं. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण कई विमानों की लैंडिंग निर्धारित समय से आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक देर से हुई. यात्रियों को हुई परेशानी उड़ानों के विलंब से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट पर कई यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार करते नजर आए. कुछ यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट भी प्रभावित हुई. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, मौसम सामान्य होने के बाद उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी एयरलाइन से लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचे. इसे भी पढ़ें: झारखंड में रसोई गैस की किल्लत बढ़ी, रांची में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक झारखंड में दो दिन बारिश होने के आसार झारखंड में आने वाले दो दिनों यानी 10 और 11 मार्च को भी कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसे भी पढ़ें: दुमका में बसों का परिचालन ठप, हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से अनिश्चितकालीन बंदी The post रांची आने के बजाय कोलकाता पहुंच गया एयर इंडिया का विमान, कोहरे के कारण रूट किया गया डायवर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

T20 WC जीतने पर BCCI मेहरबान, टीम पर पैसों की बारिश, मिला 131 करोड़ का इनाम

Highlights पीछे छूटा 2024 की इनामी राशि का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यकुमार का कमाल अपना खिताब बचाने वाली पहली टीम तीन बार टूर्नामेंट जीतने वाली इकलौती टीम T20 World Cup 2026: हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम इंडिया के लिए खजाने का पिटारा खोल दिया है. बोर्ड ने चैंपियन बनी हिंदुस्तानीय टीम को 131 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. टीम इंडिया ने एक बार फिर से अपना परचम लहराते हुए दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है और क्रिकेट जगत में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं. पीछे छूटा 2024 की इनामी राशि का रिकॉर्ड इस घोषणा के साथ ही बीसीसीआई ने इनाम देने के मामले में अपना ही एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले साल 2024 में जब रोहित शर्मा की कप्तानी में हिंदुस्तानीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी, तब बोर्ड की तरफ से खिलाड़ियों के लिए 125 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया गया था. अब टीम की इस नई और बड़ी उपलब्धि को देखते हुए बोर्ड ने इस इनामी राशि को बढ़ाकर 131 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है. 🚨 News 🚨 BCCI announces a cash reward of INR 131 crore for #TeamIndia following their triumphant campaign in the ICC Men’s T20 World Cup 2026. 🔽 Details | #T20WorldCup | #MenInBlue https://t.co/eagTz1eOUb — BCCI (@BCCI) March 10, 2026 नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यकुमार का कमाल इस बार टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे थे. उनकी अगुवाई में हिंदुस्तानीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन स्पोर्ट्स दिखाया. टूर्नामेंट का फाइनल मैच अहमदाबाद के मशहूर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया था. इस खिताबी मुकाबले में हिंदुस्तान का सामना न्यूजीलैंड की टीम से हुआ. टीम इंडिया ने शानदार स्पोर्ट्स का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर इस बड़ी ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया. अपना खिताब बचाने वाली पहली टीम न्यूजीलैंड पर मिली इस शानदार जीत के साथ ही हिंदुस्तान ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी नहीं बना था. हिंदुस्तानीय टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इसका सीधा मतलब यह है कि हिंदुस्तान ने अपनी पुरानी ट्रॉफी को किसी और के पास जाने नहीं दिया और चैंपियन का ताज अपने पास ही बरकरार रखा. तीन बार टूर्नामेंट जीतने वाली इकलौती टीम BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि हिंदुस्तान अब टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है. इस बड़ी जीत ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों के बीच हिंदुस्तान की जगह को और भी ज्यादा पक्का कर दिया है. क्रिकेट बोर्ड ने इस बेहद खास और ऐतिहासिक कामयाबी के लिए सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम के सेलेक्टर्स को एक बार फिर बधाई दी है और उनके अच्छे भविष्य की कामना की है. ये भी पढ़ें- हिंदुस्तान को ‘DRS’ ने जीताया टी20 वर्ल्ड कप, जानें नया फॉर्मूला टी-20 विश्व कप में हिंदुस्तानीय क्रिकेट का स्वर्णकाल, पढ़ें अभिषेक दुबे का लेख The post T20 WC जीतने पर BCCI मेहरबान, टीम पर पैसों की बारिश, मिला 131 करोड़ का इनाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राशन कार्ड की सारी डिटेल मोबाइल पर, उमंग एप में आया ‘मेरा राशन’ फीचर

Mera Ration on Umang App: डिजिटल इंडिया की दिशा में प्रशासन ने एक और बड़ा कदम उठाया है. अब ‘ऑल-इन-वन उमंग ऐप’ में ‘मेरा राशन’ फीचर जोड़ दिया गया है. इस नई सुविधा से देश के करीब 20 करोड़ राशन कार्ड धारकों और लगभग 81.35 करोड़ लोगों को फायदा होगा. अब लोगों को राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए प्रशासनी दफ्तर या राशन की दुकान के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. वे अपने मोबाइल फोन से ही राशन कार्ड की पूरी जानकारी आसानी से देख सकेंगे. मोबाइल पर मिलेगी राशन की पूरी जानकारी ‘मेरा राशन’ फीचर की मदद से लोग यह जान सकेंगे कि उनके हिस्से में कितना राशन उपलब्ध है और उन्होंने आखिरी बार कब राशन लिया था. इस सुविधा से लाभार्थी अपने राशन से जुड़ी जानकारी तुरंत मोबाइल पर देख सकेंगे. इससे लोगों को साफ-साफ पता चलेगा कि उन्हें कितना राशन मिलना चाहिए और किसी तरह की गड़बड़ी होने की संभावना भी कम होगी. इसके जरिए साथ ही लोग अपने अधिकारों के बारे में ज्यादा जागरूक हो पाएंगे. ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना को मिलेगा बल प्रशासन का यह कदम ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना को और मजबूत करेगा. इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक देश के किसी भी राज्य में जाकर अपना राशन ले सकते हैं. नया फीचर इस प्रक्रिया को और आसान बना देगा. खासकर प्रवासी मजदूरों के लिए यह सुविधा काफी फायदेमंद होगी, क्योंकि वे दूसरे शहर में जाकर भी आसानी से अपने राशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. जीपीएस से मिलेगी नजदीकी राशन दुकान की जानकारी इस ऐप की मदद से लोग जीपीएस के जरिए अपने आसपास की राशन दुकानों का पता भी लगा सकेंगे. इससे उन्हें अपने घर के पास की उचित मूल्य की दुकान तक पहुंचने में आसानी होगी. इसके अलावा देशभर में करीब 5.33 लाख राशन दुकानों पर ई-पॉस मशीनें लगाई जा चुकी हैं. इन मशीनों के जरिए राशन देने का डेटा सीधे सिस्टम में दर्ज हो जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा साफ और पारदर्शी हो जाती है. ये भी पढ़ें:- 15 साल का इंतजार और एक फोन कॉल ने ड्राइवर को बना दिया ₹10 करोड़ का मालिक! राशन में गड़बड़ी पर लगेगी रोक प्रशासन का मानना है कि ‘मेरा राशन’ फीचर से राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ी पर काफी हद तक रोक लगेगी. अब लोग खुद अपने मोबाइल पर देख सकेंगे कि उन्हें कितना राशन मिला है. इससे गलत तरीके से राशन देने या राशन में कटौती जैसी शिकायतें कम होंगी. कुल मिलाकर, यह पहल डिजिटल तकनीक के जरिए प्रशासनी योजनाओं को लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने का एक अहम कदम है. इससे लोगों को सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली भी ज्यादा मजबूत और पारदर्शी बनाया जा सकेगा. फोन पर उमंग ऐप पर ‘मेरा राशन’ फीचर का इस्तेमाल ऐसे करें सबसे पहले गूगल प्ले एप से मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें. एप पर मोबाइल नंबर और OTP से लॉग-इन करें. ऐप के सर्च बार में ‘मेरा राशन’ सर्च करें. राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर वाले ऑप्शन में अपनी डिटेल दर्ज करें. इसके बाद मोबाइल पर राशन से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं. अगर राशन कार्ड नंबर भूल गए हैं, तो आप आधार कार्ड से भी जानकारी निकाल सकते हैं. ये भी पढ़ें:- बिहार में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, इस महीने नई प्रशासन ले सकती है फैसला The post राशन कार्ड की सारी डिटेल मोबाइल पर, उमंग एप में आया ‘मेरा राशन’ फीचर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top