Saptahik Rashifal 15 To 21 March 2026: इस सप्ताह की शुरुआत 15 मार्च 2026 दिन रविवार से हो रही है, और समाप्ति 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को होगी. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि से सप्ताह शुरू होगा और चैत्र शुक्लपक्ष की तृतीया को समाप्त होगा. इस सप्ताह ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध और राहु कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा मकर राशि संचरण करेंगे और आखिरी दिन मेष राशि में मौजूद रहेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से 12 राशियों का प्रभाव. मेष साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: इस सप्ताह कुंभ के मंगल और राहु आपके ग्यारहवें भाव में आय के नए स्रोत बनाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. करियर के मामले में नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी और सम्मान मिल सकता है, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा. पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर होगा, हालांकि माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सप्ताह के अंत में चंद्रमा के मेष में आने से मानसिक बेचैनी और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त विश्राम लें. वृषभ साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शुक्र मीन में सूर्य और शनि के साथ एकादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे पुराने निवेश से बड़ा लाभ संभव है. करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे और व्यापार में नई साझेदारी से मुनाफे के योग बनेंगे, बस दस्तावेजी कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें. लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर गले या छाती में संक्रमण से बचाव करें और खान-पान में अनुशासन बनाए रखें. मिथुन साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि: इस सप्ताह आपकी राशि में स्थित गुरु और कुंभ के राहु-बुध आपके भाग्य और संचार कौशल में जबरदस्त वृद्धि करेंगे, जिससे हर कार्य में सफलता मिलेगी. करियर में पदोन्नति की चर्चा हो सकती है और जो जातक शिक्षा या मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय स्वर्णिम साबित होगा. रिश्तों में गहराई आएगी और मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन कार्य की अधिकता के कारण आंखों में थकान हो सकती है, इसलिए नियमित अंतराल पर ब्रेक लेते रहें. कर्क साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि: इस सप्ताह चंद्रमा का मकर से मेष तक का सफर आपके कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती पेश करेगा. करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी, लेकिन मीन के सूर्य-शनि के प्रभाव से कार्यों में थोड़ी देरी या रुकावटें आ सकती हैं, धैर्य बनाए रखें. रिलेशनशिप में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. हालांकि छोटी-छोटी बातों पर भावुक होने से बचें ताकि रिश्तों में तनाव पैदा न हो. स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें और सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं. सिंह साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि: इस सप्ताह आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम भाव के मंगल-राहु वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी में थोड़ा तनाव दे सकते हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें. करियर में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और प्रशासनी क्षेत्र से जुड़े जातकों को कोई शुभ समाचार या रुकावटों से मुक्ति मिलने के प्रबल योग हैं. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी और पुराने रिश्तों में फिर से नई ऊर्जा का संचार होगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, रक्तचाप और हृदय संबंधी जांच नियमित कराते रहें, ताकि किसी भी बड़ी समस्या से बचा जा सके. कन्या साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि: इस सप्ताह मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की सप्तम भाव में युति आपके व्यापार और वैवाहिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और जिम्मेदारी लेकर आएगी. करियर में प्रतिद्वंद्वियों पर आपकी जीत होगी और नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है, किसी भी गलतफहमी को बातचीत के जरिए तुरंत दूर करें ताकि संबंधों की मजबूती बनी रहे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन त्वचा या एलर्जी से जुड़ी छोटी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए स्वच्छता और संतुलित आहार पर ध्यान दें. तुला साप्ताहिक राशिफल तुला राशि: इस सप्ताह कुंभ के ग्रहों का पंचम भाव में होना आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएगा, जिससे कला और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. करियर में बदलाव के लिए समय अनुकूल है. नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगा. रिलेशनशिप में प्रेम और रोमांच का अनुभव होगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष की चिंता थोड़ी मानसिक उलझन बढ़ा सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. कमर दर्द या नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है, इसलिए भारी वजन उठाने से परहेज करें. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि: इस सप्ताह मिथुन के गुरु का अष्टम भाव में होना आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ाएगा, जबकि कुंभ के ग्रह सुख स्थान पर होकर संपत्ति से लाभ दिलाएंगे. करियर में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है, आपके साहस और पराक्रम की सराहना कार्यस्थल पर हर जगह होगी. पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा, लेकिन खान-पान में अनियमितता से बचें ताकि पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता रहे. धनु साप्ताहिक राशिफल धनु राशि: इस सप्ताह कुंभ के मंगल और राहु आपके पराक्रम भाव में गोचर करेंगे, जिससे आप कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना दृढ़ता और साहस के साथ कर पाएंगे. करियर में छोटी यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी और मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े जातकों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. रिश्तों में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है, जिससे परिवार में एकजुटता बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन