Hot News

March 31, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लालू जी मर गए, कहानी खत्‍म… केवल छह शब्‍दों में विपक्ष का काम तमाम! जानिए किसने इस कदर तेजस्‍वी की उड़ाई धज्जियां

Anant Singh On Lalu Prasad Yadav health Tejashwi Yadav leadership : अरे नहीं, नहीं, लालू जी को कुछ नहीं हुआ है! हमारी तरह आप भी चौंक गए होंगे. खैर, जो लाइन आप ऊपर हेडिंग में पढ़ रहे हैं वो बात हम नहीं कह रहे. ये शब्‍द अल्हड़ अंदाज और बेबाक बयान के लिए मशहूर बाहुबली विधायक अनंत सिंह के हैं. कम से कम शब्‍दों में यदि किसी को अपनी भावनाओं सहित अपनी पूरी बात कहना सीखना है तो वो मोकामा विधायक अनंत सिंह से क्‍लास ले सकता है. महज छह शब्दों में उन्होंने राजद की पूरी कहानी कह डाली है. उन्‍होंने न केवल आरजेडी के अस्तित्व पर सवाल उठाए बल्कि भविष्य भी बता दिया. यानी एक लाइन में उन्होंने पूरी की पूरी रामायण कह दी है. क्या बोले अनंत सिंह ‘लालू जी मर गए… कहानी खत्म! दरअसल ये लाइन उन्होंने उस सवाल के जवाब में कही जब उनसे यह पूछा कि RJD का आरोप है कि बीजेपी ने Nitish Kumar को हाईजैक कर रखा है? पहले तो अनंत सिंह ने कहा, ‘ओक्‍कर नाम त आपे लोग लेते हैं, त नाम लोग जानता है… बच का गया है… लालू जी मर गए कहानी खत्म. दोसरा पार्टी से टिकट लेवे पड़ेगा’… ए गो विधायक नहीं रहेगा 5 साल में… कुल्‍ले ऐन्‍ने जाएगा, उन्‍ने जाएगा धीरे-धीरे कहानी खत्म.  हिंदी अनुवाद ::  (उसका नाम तो आप लोग ही लेते है, तो लोग नाम भी जानते हैं बच क्‍या गया है… लालू जी मर गए कहानी खत्‍म… दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट लेना पड़ेगा, पांच साल में RJD के पास एक विधायक नहीं बचेगा.. सभी विधायक इधर, उधर चले जाएंगे पार्टी खत्म) ये कहना चाहते हैं अनंत सिंह आइए, अब आपको ये समझाते हैं कि आखिर Anant Singh कहना क्या चाहते हैं. लालू यादव तो जिंदा हैं! लेकिन वो उम्र और बीमारी के कारण नेतृत्वक रूप से सक्रिय नहीं हैं. इसलिए अनंत सिंह ने उनकी बीमारी और उनके सक्रिय नेतृत्व में न होने को ‘मर गए’ से संबोधित किया.उन्होंने नया विचार संवाददाता को यह भी साफ कर दिया कि 25 सीट जीतने वाली लालू प्रसाद यादव की पार्टी में का नाम लेने वाला कोई नहीं है.’ उन्होंने कहा कि ‘आप लोग उन लोगों (आरजेडी) का नाम लेते हैं तो लोगों को पता चलता है कि आरजेडी नाम की कोई पार्टी भी है.’ तेजस्वी के नेतृत्व पर उठाए सवाल अनंत सिंह ने कहा, ‘ओक्‍कर नाम त आपे लोग लेते हैं, त नाम लोग जानता है… बच क्‍या गया है…! यह कह कर उन्होंने सीधे सीधे Tejashwi Yadav के लीडरशिप (LeaderShip) पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही यह भी बता दिया कि उनकी पार्टी में अब केवल 25 विधायक बचे हैं. जो धीरे धीरे पांच साल में इधर, उधर किसी दूसरी पार्टी में चले जाएंगे और अंत में पार्टी खत्म हो जाएगी.’ दूसरी पार्टी के टिकट पर लड़े पडेगा चुनाव – अनंत अनंत सिंह ने आरजेडी पर तीखा व्यंग भी किया. उन्होंने लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बाद आरजेडी के खत्म होने की भी बात कह दी है. उन्होंने अपने अंदाज में यह समझाने का प्रयास किया कि जब पार्टी के विधायक इधर, उधर चले जाएंगे तो पार्टी खत्म हो जाएगी. ऐसे में तेजस्वी यादव को भी चुनाव लड़ने के लिए दूसरी पार्टी का सहारा लेना पड़ेगा. “लालू जी मर गए तो कहानी खत्म, 5 साल में 1 विधायक नहीं रहेगा…” तेजस्वी के बयान पर अनंत सिंह का पलटवार. बोले- मीडिया वाले नाम लेते हैं, तो लोग जानते हैं,. अब बच क्या गया है उनके पास? लालू जी नहीं रहे तो कहानी खत्म हो जाएगी. RJD में एक भी विधायक नहीं बचेगा. दूसरे दल से टिकट लेना… pic.twitter.com/oPO2TuvCA8 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 31, 2026 Also Read : नीतीश के बाद भी रहेगा वही सिस्टम! ‘साइकिल’ का उदाहरण देकर क्‍या समझाना चाहते हैं अनंत? The post लालू जी मर गए, कहानी खत्‍म… केवल छह शब्‍दों में विपक्ष का काम तमाम! जानिए किसने इस कदर तेजस्‍वी की उड़ाई धज्जियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आपका दिमाग हर समय अशांत रहता है? ये आसान ट्रिक्स मिनटों में मन को कर देंगी शांत

Calm Mind Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी के ऊपर कई तरह के प्रेशर हैं. कभी काम की टेंशन तो कभी परिवार की जिम्मेदारियां. हर समय दिमाग में कुछ न कुछ चलता ही रहता है जिस वजह से कुछ ही समय में हमारा दिमाग थका हुआ सा महसूस करने लगता है. इसके ऊपर अगर किसी कारण से हमारा मन भी अशांत हो जाए, तो इसका असर सिर्फ हमारे सेहत पर नहीं बल्कि रिश्तों पर भी देखने को मिलता है. ऐसे में यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जिनका दिमाग हर समय किसी न किसी चीज की वजह से अशांत रहता है. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने अशांत मन को मिनटों में एकदम शांत कर सकते हैं. गहरी सांस लेने की आदत डालें जब भी आपको लगे कि आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ गया है, तो उस समय अपने दिमाग को शांत करने के लिए गहरी सांसें लेना शुरू करें. एकदम धीरे-धीरे सांसों को अंदर लें और फिर बाहर छोड़ें. जब आप इस प्रोसेस को दोहराना शुरू करते हैं, तो आपका दिमाग पूरी तरह से शांत हो जाता है और स्ट्रेस भी कम हो जाता है. दिन में सिर्फ 15 मिनट इसे प्रैक्टिस करने से आपका मन काफी हद तक हल्का महसूस करने लगता है. ये भी पढ़ें: रोज की ये आदतें आपको बनाती हैं जिम्मेदार और अट्रैक्टिव इंसान, इज्जत कमानी है तो जरूर जान लें अपने लिए थोड़ा समय निकालें चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों न हों, हर दिन अपने लिए थोड़ा सा समय निकालने की कोशिश जरूर करें. इस समय को आप उन कामों को करने में खर्च करें जिन्हें आपको करने में अच्छा लगता है. जब आप अपना पसंदीदा काम करते हैं तो आपका दिमाग शांत रहता है और उसे सुकून का एहसास भी होता है. पॉजिटिव थिंकिंग अपनाएं जब आपकी सोच निगेटिव होती है तो आपका मन अपने आप बेचैन रहने लग जाता है. इसलिए हमेशा कोशिश करना चाहिए कि हालात चाहे कुछ भी हो, हमेशा एक पॉजिटिव साइड को देखने को कोशिश करें. अगर कोई भी चीज आपके अनुसार नहीं हो रही है, तो उसे एक सीख के रूप में लेना शुरू कर दें. जब आपकी सोच पॉजिटिव होती है तो मन अपने आप शांत और मजबूत हो जाता है. ये भी पढ़ें: अपनी पर्सनालिटी को ‘जीरो से हीरो’ बनाने के 5 सबसे आसान गोल्डन रूल्स, आज ही अपनाएं डिजिटल चीजों से दूरी बनाएं आज के समय में हम सभी स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से घिरे हुए हैं. कई बार ये चीजें भी हमारे स्ट्रेस का कारण बन सकती हैं. जब आप लगातार स्क्रीन में देखते हुए अपना समय बिताते हैं तो कुछ ही देर में आपका दिमाग थक जाता है. अपने मन को शांत रखने के लिए दिन में कुछ देर बिना स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के भी बिताना शुरू कर दें. यह बदलाव छोटा है लेकिन आपके मन को शांत करने में काफी अहम भूमिका निभाता है. अच्छी नींद लेना भी जरूरी हमारे मेंटल हेल्थ काफी हद तक हमारी नींद से ही जुड़ा हुआ होता है. अगर रात को नींद पूरी न हो, तो मन अशांत और चिड़चिड़ा सा हो जाता है. आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. इसके अलावा सोने से पहले मोबाइल फोन को भी साइड में रख दें ताकि मन शांत रहे और नींद बेहतर आए. ये भी पढ़ें: पहली मुलाकात में ही बनाएं दमदार इम्प्रेशन, कॉन्फिडेंट और स्मार्ट दिखने के लिए अपनाएं ये टिप्स The post क्या आपका दिमाग हर समय अशांत रहता है? ये आसान ट्रिक्स मिनटों में मन को कर देंगी शांत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नालंदा भगदड़ में अब तक 9 लोगों की मौत, DGP ने माना- लापरवाही हुई, पुलिस की टीम होनी चाहिए थी

Nalanda Stampede: बिहार के नालंदा जिले में शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 स्त्रीएं शामिल हैं, जबकि एक पुरुष ने अस्पताल में दम तोड़ा. इस दर्दनाक हादसे के बाद बिहार के DGP विनय कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पूरी घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है. ‘इतनी भीड़, लेकिन पुलिस नहीं, यह बड़ी चूक’ DGP विनय कुमार ने साफ तौर पर माना कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के बावजूद पुलिस बल की तैनाती नहीं होना गंभीर लापरवाही है. उन्होंने कहा कि यह आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां अक्सर हजारों-लाखों लोग पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पहले से मजबूत होनी चाहिए थी. उन्होंने बताया कि घटना के समय करीब 25 हजार लोग मौजूद थे, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. सीढ़ियां फिसलन भरी, रास्ते भी अव्यवस्थित DGP ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीढ़ियां बेहद फिसलन भरी हैं, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है. इसके अलावा, आने-जाने के रास्तों में भी खामियां हैं, जिन्हें तत्काल सुधारने की जरूरत है, ताकि भीड़ को सही तरीके से नियंत्रित किया जा सके. ‘सिर्फ दान नहीं, सुरक्षा पर भी ध्यान दे मंदिर प्रबंधन’ मंदिर न्यास के चेयरमैन रणवीर नंदन से बातचीत का जिक्र करते हुए DGP ने कहा कि मंदिर प्रबंधन को केवल दान और आयोजन पर फोकस नहीं करना चाहिए, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना अब बेहद जरूरी है. मेडिकल, पानी और लाइनिंग की भी कमी DGP ने यह भी बताया कि मौके पर बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी थी. न तो पर्याप्त मेडिकल टीम मौजूद थी, न ही पीने के पानी और लाइनिंग की उचित व्यवस्था थी. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बड़े हादसों को जन्म देती है और इसे हर हाल में सुधारा जाना चाहिए. CCTV के आधार पर होगी FIR, दोषियों पर कार्रवाई DGP विनय कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस घटना से सबक लेते हुए भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. Also Read: पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लूट का CCTV फूटेज देखिए, 4 बदमाशों ने हथियार के दम पर कैसे उड़ाए लाखों के जेवर The post नालंदा भगदड़ में अब तक 9 लोगों की मौत, DGP ने माना- लापरवाही हुई, पुलिस की टीम होनी चाहिए थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

30,000 फर्जी वोटरों की सीक्रेट एंट्री? अभिषेक बनर्जी के दावों के बाद खंगाले जायेंगे CEO दफ्तर के CCTV

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के दफ्तर में चोर दरवाजे से हजारों ‘फर्जी’ मतदाता बनाने की कोशिश की गयी है. इस सनसनीखेज दावे के बाद बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और कार्यालय के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के आदेश दिये हैं. अभिषेक बनर्जी के इस आरोप ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की शुचिता पर सवाल खड़े कर दिये हैं. बोरी भर फॉर्म-6 वाला अभिषेक बनर्जी का आरोप सोमवार को पश्चिम बंगाल के सीईओ से मुलाकात के बाद टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने विस्फोटक आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक भाजपा नेता का प्रतिनिधि महज कुछ ही घंटों में करीब 30,000 ‘फॉर्म-6’ से भरी बोरी लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचा. चुनाव आयोग के पास संतोषजनक जवाब नहीं – अभिषेक अभिषेक बनर्जी का दावा है कि ये फॉर्म उन लोगों के हैं, जो बंगाल के निवासी नहीं हैं. उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा- 6-7 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में फॉर्म जमा होना बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है. चुनाव आयोग के पास इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं था. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अभिषेक के दावे के बाद एक्शन में इलेक्शन कमीशन अभिषेक बनर्जी के इन आरोपों के बाद चुनाव आयोग एक्शन में आ गया. कहा कि अगर इस मामले में कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. इन गंभीर आरोपों के बीच सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि आयोग शिकायतों को पूरी गंभीरता से ले रहा है. इसे भी पढ़ें : इलेक्शन कमीशन कार्यालय से 4 अफसरों का ट्रांसफर, राहुल नाथ बने बंगाल के डिप्टी सीईओ सीईओ बोले- मैं खुद करूंगा जांच, होगा लीगल एक्शन अग्रवाल ने कहा- मैं खुद देखूंगा कि एजेंसी ने कहां-कहां कैमरे लगाये हैं और उन फुटेज में क्या रिकॉर्ड हुआ है. उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी आवेदन चुनाव आयोग के पास आये हैं, सभी आवेदनों को मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (ERO) के पास वेरिफिकेशन के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गलत जानकारी देकर नाम जुड़वाने की कोशिश की है, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में इलेक्शन कमीशन, 83 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का किया ट्रांसफर क्या है ‘फॉर्म-6’ का गणित? चुनाव के नियमों के अनुसार, फॉर्म-6 केवल उन लोगों के लिए होता है, जो पहली बार मतदाता बन रहे हैं या एक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे में अपना वोट शिफ्ट करना चाहते हैं. ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का आरोप है कि भाजपा अन्य राज्यों के लोगों को बंगाल की मतदाता सूची में शामिल करके चुनाव को प्रभावित करना चाहती है. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर संग्राम, CEO दफ्तर के बाहर BLO और पुलिस में भिड़ंत 85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की आयोग को चेतावनी, CEC से पूछा- ये कैसा लोकतंत्र? बंगाल में चुनाव आयोग नहीं मान रहा 1904 का दस्तावेज़, सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग The post 30,000 फर्जी वोटरों की सीक्रेट एंट्री? अभिषेक बनर्जी के दावों के बाद खंगाले जायेंगे CEO दफ्तर के CCTV appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PBKS vs GT: पंजाब ने जीता टॉस, गुजरात की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं. इस मैच में PBKS ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए गुजरात को न्योता दिया है. वहीं इस मैच के लिए दोनोंं टीमों ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारने की कोशिश की है. गुजरात के लिए अशोक शर्मा अपना डेब्यू कर रहे हैं. PBKS vs GT: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन पंजाब की प्लेइंग 11- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे. गुजरात की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाड़ा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज. गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र PBKS vs GT: दोनों कप्तानों का बयान टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. हमारा पिछला सीजन शानदार रहा था. उन्होंने कहा कि उनको मौजूदा समय में रहना है और अतीत के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है. आगे अय्यर बोलते हैं कि हमें अपनी सबसे बेहतरीन क्रिकेट स्पोर्ट्सने की जरूरत है. वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विकेट काफी अच्छा लग रहा है. पिछले दो दिनों में रुक-रुक कर बारिश हुई है. यह बैटिंग करने के लिए एक अच्छा विकेट लग रहा है. पिछले साल हमारा सीजन काफी अच्छा रहा था. दो प्लेयर डेब्यू कर रहे हैं- ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा. विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो आज के मैच में हमारे पास जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान और कगिसो रबाडा हैं. वह (बटलर) एक बहुत अनुभवी प्लेयर हैं, मुझे पूरा यकीन है कि उनका यह साल हमारे लिए बहुत शानदार रहने वाला है. ये भी पढ़ें- 15 साल के वैभव ने 15 गेंद में जड़ी फिफ्टी, रियान पराग ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज PCB ने फखर जमान को किया बैन, PSL में बॉल टैम्परिंग करते रंगे हाथ पकड़ाया खिलाड़ी संजू सैमसन को RR ने कैसे फंसाया जाल में, कप्तान रियान पराग ने खोला राज The post PBKS vs GT: पंजाब ने जीता टॉस, गुजरात की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Spam Calls और फालतू के SMS से छुटकारा दिलाएगा ये सरकारी ऐप, जानें खूबियां

अगर आप भी रोज-रोज आने वाले स्पैम कॉल्स (spam calls) और बेकार SMS से परेशान हो चुके हैं, तो अब आपके लिए राहत की समाचार है. Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने इसके लिए एक खास ऐप लॉन्च किया है, जो टेलीमार्केटिंग कॉल्स और प्रमोशनल मैसेज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इस ऐप की मदद से आप अपना नंबर रजिस्टर करके खुद तय कर सकते हैं कि आपको किस तरह के कमर्शियल मैसेज चाहिए और कौन से बिल्कुल नहीं. चाहें तो आप फुल DND ऑन करके सारे प्रमोशनल मैसेज ब्लॉक कर सकते हैं, या फिर पार्शियल (Partial) DND चुनकर सिर्फ उन्हीं कैटेगरी के मैसेज आने दें जो आपके काम के हैं. कैसे काम करता है TRAI DND ऐप? इस ऐप की मदद से आप आसानी से DND एक्टिव कर सकते हैं. इससे सभी तरह के प्रमोशनल मैसेज बंद हो जाते हैं. वहीं, अगर आप चाहें तो Partial DND भी चुन सकते हैं. यानि सिर्फ उन्हीं कैटेगरी के मैसेज आएंगे, जिन्हें आप खुद चुनेंगे. Getting spam calls every day? Unwanted calls & SMS can be frustrating and inconvenient. Ever wondered how to stop them? Blocking will not help – there’s a more effective solution available. — TRAI (@TRAI) March 30, 2026 इतना ही नहीं, ये ऐप आपको सीधे स्पैम कॉल और SMS की शिकायत करने की सुविधा भी देता है. अच्छी बात ये है कि शिकायत दर्ज करने में बस कुछ सेकंड लगते हैं. इतनी ही नहीं, आप उसकी स्टेटस भी रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं. इससे पूरा प्रोसेस ट्रांसपेरेंट हो जाती है और आपको हर अपडेट की जानकारी मिलती रहती है. TRAI ने 1.84 लाख से अधिक टेलीकॉम कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए TRAI ने बताया है कि उसने इस पर सख्त कदम उठाते हुए 2025 में 1.84 लाख से ज्यादा टेलीकॉम कनेक्शन बंद कर दिए. ये सभी कनेक्शन उन अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स (UTMs) से जुड़े थे, जो बिना इजाजत के लोगों को प्रमोशनल मैसेज भेज रहे थे. TRAI का कहना है कि उसका DND ऐप यूजर्स की सहमति के आधार पर सेफ कम्युनिकेशन सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है. यानी अब आपको फालतू के प्रमोशनल मैसेज से राहत मिलेगी, लेकिन जरूरी सर्विस से जुड़े मैसेज बिना किसी रुकावट के मिलते रहेंगे. अगर आप भी इस सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं, तो बस अपने फोन के हिसाब से Google Play Store या Apple App Store पर जाकर TRAI DND ऐप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: फोटो, वीडियो और चैट सब रहेगा सेफ, जानिए WhatsApp पर बैकअप लेने का आसान तरीका The post Spam Calls और फालतू के SMS से छुटकारा दिलाएगा ये प्रशासनी ऐप, जानें खूबियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीतीश के बाद भी रहेगा वही सिस्टम! ‘साइकिल’ का उदाहरण देकर क्‍या समझाना चाहते हैं अनंत?

Anant Singh On Cm Nitish : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दे दिया है. वो राज्‍यसभा जाने वाले हैं. अगले 14 दिनों में बिहार में सत्‍ता का हस्‍तांतरण होने वाला है. बिहार को नया मुख्‍यमंत्री मिलने वाला है. इसे लेकर बिहार की जनता के मन में सवाल है. सवाल ये कि आखिर सीएम नीतीश के बाद कैसा होगा बिहार? इसी सवाल को लेकर आज नया विचार डॉट कॉम ने नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले छोटे प्रशासन से भी बातचीत की. नीतीश कुमार को बिहार के इंजीनियर! बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने इस बात का भरोसा जताया है कि बिहार में आने वाली प्रशासन को नीतीश कुमार के रास्‍ते पर ही चलना होगा. उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों बिहार में जो होगा वो अच्‍छा ही होगा. अनंत सिंह का भरोसा है कि नीतीश कुमार जो करेंगे वो बिहार की जनता के हित में ही करेंगे. दरअसल, आज Anant Singh ने नया विचार डॉट कॉम से बात की. उन्‍होंने नीतीश कुमार को बिहार का इंजीनियर बताने की कोशिश की. अपने अंदाज में बताया कैसे चलेगा बिहार अनंत सिंह ने नया विचार डॉट कॉम को अपने अंदाज में कहा क‍ि सीएम नीतीश के जाने से सभी दुखी हैं. पूरा बिहार उनके जाने से दुखी है और सभी रो रहे हैं. मगर नीतीश कुमार जो भी करेंगे वो बिहार की जनता के हित में ही करेंगे. उन्‍होंने कहा, इससे बिहार की जनता को फायदा होगा.  ‘साइकिल’ का उदाहरण देकर क्‍या समझाया अनंत सिंह ने अपने अंदाज में ये बताया कि बिहार में नीतीश कुमार ने जो बिहारी की नेतृत्व का रास्‍ता दिखाया है. अब उसी पर सभी को चलना होगा. उन्‍होंने इसके लिए उदाहरण भी दिए. उन्‍होंने कहा, ‘जिसने पहले साइकि‍ल बनाई उसका नाम लिया जाएगा.’ देखे रास्‍ते पर कोई भी चल सकता है : अनंत अनंत सिंह ने समझाया कि ‘अब जो साइकिल बना रहा है, वो देखकर बना रहा है.’ ऐसे में उन्‍होंने CM Nitish Kumar को बिहार का ‘इंजीनियर’ बताने की कोशिश की. उन्‍होंने कहा, ‘देखे हुए रास्‍ते पर तो कोई भी चल सकता है. नीतीश कुमार ने बिहार को रास्‍ता दिखा दिया है.’ अब उसी पर सभी को चलना होगा. Also Read : धूमल को पर्यटन, अनंत सिंह को प्रदूषण की कमान, बिहार विधानसभा की समितियों में बागी फैसल-मनोहर भी बने अध्यक्ष The post नीतीश के बाद भी रहेगा वही सिस्टम! ‘साइकिल’ का उदाहरण देकर क्‍या समझाना चाहते हैं अनंत? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?

IPL 2026 MS Dhoni: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम राजस्थान राॅयल्स से हार गई. चेन्नई की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी इस बार का आईपीएल स्पोर्ट्सेंगे? इसकी वजह यह है कि सीएसके बिना धोनी के उसी तरह की नजर आती है, जैसे दांत और नाखूनों के बिना शेर. इतना ही नहीं इस बार सीएसके की टीम के साथ ना तो सुरेश रैना हैं और ना ही उनके सर जडेजा. इस वजह से पूरी की पूरी टीम ही बदली-बदली नजर आ रही है. आईपीएल में क्यों बढ़ी एमएस धोनी की मांग? आईपीएल 2026 में चेन्नई ने अपना पहला मैच राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ स्पोर्ट्सा और टीम महज 127 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सीएसके की टीम बहुत ही कमजोर दिख रही थी और ना तो उनके बैटिंग, ना बाॅलिंग और ना ही फील्डिंग में कोई स्पार्क दिखा. खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही लचर था और महज तीन खिलाड़ी ही डबल डिजिट में स्कोर कर पाए. सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी जेमी ओवरटन रहे, जिन्होंने 43 रन बनाया. सीएसके की यह हालत होने के बाद उनके फैंस बहुत हताश और निराश हैं, उन्हें आशा की किरण सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के रूप में नजर आ रहे हैं. धोनी ने बनाया है सीएसके को बेस्ट आईपीएल टीम महेंद्र सिंह धोनी ने csk को बनाया बेस्ट टीम सीएसके की पहचान महेंद्र सिंह धोनी से होती है. वे बेस्ट कैप्टन, विकेट कीपर और फिनिशर के रूप में सीएसके को आईपीएल की बेस्ट टीम बना चुके हैं. धोनी के नेतृत्व में चेन्नई की टीम अबतक 5 बार चैंपियन बन चुकी है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस के अलावा आईपीएल की कोई और टीम इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई है. इतना ही नहीं धोनी ने सीएसके को सबसे अधिक बार आईपीएल का फाइनल स्पोर्ट्सने वाली टीम बनाया है. सीएसके अबतक 10 बार फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई सिर्फ छह बार फाइनल स्पोर्ट्सने वाली टीम है. धोनी के बिना अबतक सिर्फ 7 बार मैदान पर उतरी है सीएसके की टीम आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई है, उसके बाद से अबतक यह आईपीएल का 19वां सीजन है. दो सीजन में सीएसके बैन थी, यानी कुल 17 सीजन में अबतक स्पोर्ट्से गए मैचों के अनुसार सीएसके ने 255 मैच स्पोर्ट्से हैं, जिनमें से महज 7 मैच में धोनी टीम के साथ नहीं थे. 255 में से 142 मैच सीएसके ने जीते हैं जबकि 110 हारे हैं और 3 मैच का परिणाम नहीं निकला है. इंडियन प्रीमियर लीग के अनुसार धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मैच स्पोर्ट्से हैं, जिनमें से 30 मैच उन्होंने पुणे सुपर जाइंट्‌स के लिए स्पोर्ट्से थे यानी कुल 248 मैच उन्होंने सीएसके के लिए स्पोर्ट्से हैं. सीएसके ने धोनी के बिना 7 मैच स्पोर्ट्से हैं, उनमें से महज एक ही मैच टीम जीत पाई है. ये भी पढ़ें : हम आपका इंतजार कर रहे हैं, नरक में स्वागत है; US ग्राउंड ऑपरेशन की समाचारों पर ईरान का कड़ा संदेश महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों? महाराष्ट्र स्त्री आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर कैसे एक दुष्कर्मी तांत्रिक अशोक खरात के संपर्क में आईं? The post क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MP Board 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी MPBSE जल्द ही MP Board 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स के साथ-साथ DigiLocker का ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा. इस साल MP Board 10वीं की परीक्षाएं राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है और अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. इन वेबसाइट्स पर चेक करें MP Board 10th Result 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं- mpbse.nic.in mpresults.nic.in mpbse.mponline.gov.in इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट देख सकेंगे. रिजल्ट में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल की स्थिति दिखाई देगी. वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं. होमपेज पर MP Board 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें. अब नया पेज खुलेगा जहां रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं. DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकते हैं मार्कशीट छात्र रिजल्ट के बाद अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप या वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए पहले DigiLocker पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन कर सकते हैं. इसके बाद Education सेक्शन में जाकर MP Board 10वीं की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है. यह मार्कशीट पूरी तरह वैध होती है और इसे कई जगह आधिकारिक दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाता है. Mp board result page on digilocker स्कूल से भी मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को कुछ दिनों के अंदर अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिल जाएगी. ऑनलाइन मार्कशीट सिर्फ जानकारी के लिए होती है, जबकि बोर्ड द्वारा जारी असली मार्कशीट स्कूल के माध्यम से दी जाती है. यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में दीपिका ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट The post MP Board 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2026 के बीच दुखद खबर, मुंबई के होटल में मिला BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव

Highlights होटल के कमरे में फर्श पर गिरे मिले जान मरीन ड्राइव पुलिस कर रही है मामले की जांच IPL ब्रॉडकास्ट टीम का अहम हिस्सा थे मुंबई और कोलकाता मैच के बाद घटी घटना IPL 2026: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच मुंबई से एक बेहद दुखद समाचार आई है. इंडियन प्रीमियर लीग के ब्रॉडकास्ट से जुड़े एक ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई है. 76 साल के जान विलियम लैंगफोर्ड का शव उनके होटल के कमरे में मिला है. वह बीसीसीआई के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे. मुंबई पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल इसे एक हादसा मानते हुए एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है. होटल के कमरे में फर्श पर गिरे मिले जान जान विलियम लैंगफोर्ड आईपीएल मैचों के प्रसारण से जुड़े अपने काम के लिए 24 मार्च को मुंबई पहुंचे थे. वह मुंबई के ट्राइडेंट होटल के कमरा नंबर 2715 में रुके हुए थे. 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच था. इस मैच का काम खत्म करने के बाद जान वापस अपने कमरे में लौट आए थे.  30 मार्च को जब होटल के रिसेप्शन से स्टाफ ने उनके कमरे में फोन किया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. अनहोनी की आशंका होने पर स्टाफ ने मास्टर चाबी से कमरे का गेट खोला. अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि जान फर्श पर गिरे हुए थे. होटल प्रशासन ने तुरंत अपने डॉक्टर को बुलाया, जिसने जांच करने के बाद जान को मृत घोषित कर दिया. British citizen Jan William Langford (76), was found unconscious in hotel trident on the morning of 30th March. The body was taken to Bombay hospital, where he was declared dead. Post-Mortem has been done. Nothing suspicious found as of now. A case of unnatural death has been… https://t.co/Hm8PQLuS48 — ANI (@ANI) March 31, 2026 मरीन ड्राइव पुलिस कर रही है मामले की जांच होटल में शव मिलने की सूचना तुरंत मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन को दी गई. पुलिस की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले को एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना में मौत) के तौर पर दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में पुलिस को शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है. अभी तक की जांच में किसी साजिश के संकेत भी नहीं मिले हैं. पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और होटल स्टाफ से पूछताछ जारी है. IPL ब्रॉडकास्ट टीम का अहम हिस्सा थे जान विलियम लैंगफोर्ड एक बहुत ही अनुभवी ब्रॉडकास्ट इंजीनियर थे. वह आईपीएल 2026 को दुनिया भर में टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर लाइव दिखाने वाली तकनीकी टीम का एक बहुत जरूरी हिस्सा थे. उनकी अचानक मौत से होटल में रुके बाकी मेहमानों और आईपीएल प्रसारण से जुड़े पूरे स्टाफ के बीच काफी दुख और चिंता का माहौल है. मुंबई और कोलकाता मैच के बाद घटी घटना जिस रात जान आखिरी बार अपना काम खत्म करके होटल लौटे, उस दिन वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच एक बड़ा मुकाबला स्पोर्ट्सा गया था. इस मैच में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने यह बड़ा टारगेट महज पांच गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया था और 220 रन बनाकर एक शानदार जीत दर्ज की थी. इसी मैच की ड्यूटी पूरी करने के बाद जान अपने होटल पहुंचे थे, जिसके बाद यह घटना सामने आई. ये भी पढ़ें- PBKS vs GT: श्रेयस की पंजाब और गिल की गुजरात में मुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हाल CSK vs RR: क्या चेन्नई को मुश्किल में देख भावुक हो गए रवींद्र जडेजा? देखें वीडियो वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर The post IPL 2026 के बीच दुखद समाचार, मुंबई के होटल में मिला BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top