Hot News

April 18, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कभी थे लाखों दिलों की धड़कन, आज इस हाल में दिखे ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हाथ में सूटकेस लिए पथरीले रास्ते पर चलता नजर आ रहा है. पहली नजर में वह कोई आम इंसान लगता है, लेकिन सच जानकर लोग हैरान रह गए. यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि 90 के दशक के मशहूर अभिनेता राहुल राॅय हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टारडम हासिल किया था. सादगी भरे अंदाज में दिखे राहुल रॉय View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) वायरल वीडियो में राहुल रॉय बेहद साधारण अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में ट्रॉली बैग है और वे बिना किसी स्टारडम के दिखावे के आम लोगों की तरह चलते दिखाई देते हैं. उन्हें इस रूप में देखकर वहां मौजूद लोग चौंक गए और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यही सादगी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. ‘आशिकी’ से बने थे सुपरस्टार राहुल रॉय ने ‘आशिकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के गाने और कहानी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. खासकर “बस एक सनम चाहिए…” जैसे गानों ने उन्हें हर दिल अजीज बना दिया. उनकी पहली फिल्म कई महीनों तक सिनेमाघरों में हाउसफुल चली और उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान मिली. बिग बॉस के पहले विजेता भी रह चुके हैं कम ही लोग जानते हैं कि राहुल रॉय टीवी रियलिटी शो बिग बाॅस के पहले सीजन के विनर भी रह चुके हैं. उन्होंने अपने शांत स्वभाव और सादगी से दर्शकों का दिल जीता था. हालांकि, फिल्मों में शुरुआती सफलता के बाद उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. करियर में उतार-चढ़ाव ‘आशिकी’ की सफलता के बाद राहुल रॉय ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनमें से अधिकतर बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाईं. बावजूद इसके, उन्होंने अपनी पहचान बनाए रखी और समय-समय पर अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आते रहे. यह भी पढ़ें: अब साल में सिर्फ 2 फिल्में करेंगे राजकुमार राव, वजह आई सामने The post कभी थे लाखों दिलों की धड़कन, आज इस हाल में दिखे ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय, वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BoAt ने लॉन्च किये CineHead Mini Projectors, 150 इंच स्क्रीन सिर्फ ₹7,499 में

BoAt ने हिंदुस्तान में अपना पहला मिनी प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है, जो बजट फ्रेंडली कीमत और बड़े स्क्रीन एक्सपीरिएंस के साथ आता है. कंपनी ने CineHead M1 और CineHead E1 नाम से दो मॉडल पेश किये हैं, जिनकी मदद से घर की दीवार को 150 इंच तक के स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है. फीचर्स और टेक्नोलॉजी दोनों मिनी प्रोजेक्टर एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्ट UI पर चलते हैं. इनमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे OTT ऐप्स इनबिल्ट मिलते हैं. साथ ही Wi-Fi, Bluetooth और HDMI सपोर्ट भी दिया गया है. CineHead M1: फुल HD पिक्चर क्वाॅलिटी, ऑटो फोकस, 6W स्पीकर और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग. CineHead E1: एंड्रॉयड 13 इंटरफेस, OTT ऐप्स सपोर्ट, Wi-Fi, HDMI, USB और AUX कनेक्टिविटी. बड़ा स्क्रीन अनुभव BoAt का दावा है कि दोनों ही मॉडल्स 150 इंच तक का प्रोजेक्शन तैयार कर सकते हैं. यानी चाहे IPL का लाइव मैच देखना हो या नेटफ्लिक्स की कोई वेब सीरीज, यूजर्स को घर पर ही सिनेमाघर जैसा अनुभव मिलेगा. किसके लिए है खास यह मिनी प्रोजेक्टर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो टीवी की जगह बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखना चाहते हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते. कॉम्पैक्ट डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स इसे स्टूडेंट्स, फैमिली और छोटे ऑफिस सेटअप के लिए भी उपयोगी बनाते हैं. कीमत और उपलब्धता की बात BoAt CineHead M1 की कीमत ₹10,999 रखी गई है, जबकि CineHead E1 को और भी किफायती बनाते हुए ₹7,499 में लॉन्च किया गया है. दोनों मॉडल्स को Amazon India से खरीदा जा सकता है. यह भी पढ़ें: Smart TV की जरूरत नहीं, Lumio Arc 7 अब हर दीवार का बना देगा स्क्रीन यह भी पढ़ें: एक बढ़िया होम प्रोजेक्टर कैसे चुनें? खरीदते वक्त देखेंगे ये 5 चीजें तो नहीं होगा एक रुपये का भी नुकसान The post BoAt ने लॉन्च किये CineHead Mini Projectors, 150 इंच स्क्रीन सिर्फ ₹7,499 में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

Raid In Bihar: बिहार में एक और प्रशासनी अधिकारी पर शिकंजा कसा गया. नगर विकास और आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. एसवीयू की टीम डॉक्यूमेंट्स और संपत्ति के सबूत खंगालने में जुटी हुई है. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. समाचार अपडेट हो रही है… (संजय कुमार की रिपोर्ट) Also Read: सीवान में रातभर होटल, लॉज और रेस्टोरेंट्स में चली छापेमारी, जानिए क्या है मामला The post पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

Iran Slams Trump: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है. ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) पूरी तरह खुला हुआ है. ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालीबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक घंटे के भीतर 7 दावे किए और ये सातों के सातों झूठ थे. ईरान की नई शर्त: बिना इजाजत नहीं मिलेगी एंट्री मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका ईरान की समुद्री नाकाबंदी  जारी रखता है, तो होर्मुज का रास्ता खुला नहीं रहेगा. उन्होंने एक्स पर लिखा कि अब इस रास्ते से जहाजों का गुजरना ‘ईरान की मंजूरी’ और ‘तय किए गए रूट’ पर ही निर्भर करेगा. गालीबाफ के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद, यह सोशल मीडिया के बयानों से नहीं बल्कि जमीन के हालात (ऑन-फील्ड) से तय होगा. ۱- رئیس جمهور آمریکا در یک ساعت هفت ادعا مطرح کرد که هر هفت ادعا کذب است. ۲- با این دروغگویی‌ها در جنگ پیروز نشدند و حتما در مذاکره هم راه به جایی نخواهند برد. ۳- با ادامهٔ محاصره، تنگهٔ هرمز باز نخواهد ماند. — محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 17, 2026 ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर मंडराया संकट दुनिया के कुल तेल का लगभग 20% हिस्सा इसी होर्मुज रास्ते से होकर गुजरता है. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे विवाद की वजह से यह रास्ता पिछले करीब दो महीने से बंद था, जिससे पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई पर बुरा असर पड़ा था. हालांकि ईरान ने अब इसे कमर्शियल शिपिंग के लिए खोलने की बात कही है, लेकिन इसके साथ कई कड़ी शर्तें भी जोड़ दी हैं. कई शिपिंग कंपनियां डरी हुई हैं गालीबाफ ने अमेरिका पर ‘मीडिया वॉर’ करने और लोगों की राय को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ईरान की जनता इन चालों में नहीं आने वाली. ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के दोबारा रास्ता खोलने के बावजूद कई शिपिंग कंपनियां अभी भी डरी हुई हैं. वे जहाजों को वहां भेजने से पहले पुख्ता सुरक्षा गारंटी मांग रही हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यह समुद्री रास्ता अब एक ‘न्यूक्लियर डेटरेंट’ (परमाणु हथियार जैसी ताकत) की तरह काम कर रहा है. ये भी पढ़ें: रूस से तेल खरीदने की मिली छूट: ट्रंप प्रशासन के फैसले पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- यह शर्मनाक यू-टर्न IRGC की चेतावनी: मिलिट्री जहाजों पर पूरी तरह बैन ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अल जजीरा से बातचीत में चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखता है, तो ईरान भी इसका करारा जवाब देगा. वहीं, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नेवी ने साफ कर दिया है कि नागरिक जहाजों को केवल ईरान के बताए रास्तों से जाना होगा, जबकि सैन्य जहाजों की एंट्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने पहले कहा था कि लेबनान में युद्धविराम के दौरान व्यापारिक रास्ते खुले रहेंगे, लेकिन अब सेना ने साफ कर दिया है कि निगरानी सख्त रहेगी. ये भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान नहीं वसूलेगा ‘ट्रेडिशनल टैक्स’, बनाया नया प्लान The post ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Board Result 2026: देर रात झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने का दावा, छात्रों ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

JAC Board Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. कुछ स्टूडेंट्स ऐसा दावा कर रहे हैं कि 17 अप्रैल 2026 की देर रात को झारखंड बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अब इस मामले को लेकर बवाल मच रहा है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. ऑफिशियल वेबसाइट पर नहीं है कोई अपडेट जैक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं है. बोर्ड ने इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि रिजल्ट से जुड़े दावे असली हैं नकली. बिना सूचना वेबसाइट पर दिखा रिजल्ट देर रात अचानक बोर्ड की वेबसाइट- jacresults.com पर मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट नजर आने लगा. इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर लिया. इस घटना के बाद बोर्ड अध्यक्ष, सचिव, आईटी सेल के अधिकारियों और तकनीकी टीम की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं और मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. JAC Board Result 2026 छात्रों ने शेयर किए स्क्रीनशॉट छात्रों ने मार्कशीट के स्क्रीनशॉट शेयर कर जानकारी दी है कि JAC बोर्ड की ओर से रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया था. शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, माता-पिता के नाम के साथ-साथ सब्जेक्ट वाइज मार्क्स हैं. स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि मार्कशीट इसी साल की है. इसमें ऊपर ही Annual Secondary Exam 2026 लिखा हुआ है. हालांकि, झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से वेबसाइट से रिजल्ट का लिंक हटा दिया गया है. यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 8वीं में रांची जिला नंबर 1, देखें जिलेवार पास प्रतिशत The post JAC Board Result 2026: देर रात झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने का दावा, छात्रों ने शेयर किए स्क्रीनशॉट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला आरक्षण पर सरकार को झटका, अब आगे क्या करेगी मोदी सरकार?

मोदी प्रशासन का संविधान (131वां संशोधन) बिल 2026 (यह स्त्री आरक्षण कानून 2023 में बदलाव से जुड़ा था) शुक्रवार (17 अप्रैल) शाम लोकसभा में पास नहीं हो पाया. इस बिल को पास करने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका. खास बात यह है कि 2014 में मोदी प्रशासन के आने के बाद पहली बार कोई प्रशासनी बिल लोकसभा में फेल हुआ है. इस बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध में वोट दिया. कुल 528 सदस्यों ने मतदान किया, लेकिन बिल पास होने के लिए 352 वोट यानी दो-तिहाई बहुमत जरूरी था. इस तरह यह बिल 54 वोट से पीछे रह गया और पास नहीं हो सका. बाकी दो बिल वापस ले लिये मोदी प्रशासन ने बिल के पास नहीं हो पाने के बाद प्रशासन ने उसके साथ पेश किए गए बाकी दो बिल भी वापस ले लिये. इनमें डिलिमिटेशन बिल 2026 शामिल था, जिसमें 2011 जनगणना के आधार पर सीटों की नई सीमाएं तय करने की बात थी. दूसरा यूनियन टेरिटरीज लॉ (संशोधन) बिल 2026 था, जो दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर जैसे केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा था, जहां विधानसभा भी है. प्रशासन ने इन पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया. 131वें संशोधन में क्या कहा गया था? 131वें संशोधन बिल में लोकसभा सीटों की अधिकतम संख्या 550 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव था. साथ ही इसमें यह भी कहा गया था कि 2023 के स्त्री आरक्षण कानून, यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए अगली जनगणना का इंतजार जरूरी नहीं होगा, बल्कि इसे उससे अलग करके जल्दी लागू किया जा सके. यह भी पढ़ें : गिर गया स्त्री आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा बिल, लोकसभा में प्रशासन को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत 2023 के मूल कानून के मुताबिक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में स्त्रीओं को 33% आरक्षण तभी लागू होना था, जब अगली जनगणना पूरी हो जाए. इसका मतलब है कि यह व्यवस्था 2034 से पहले लागू होना मुश्किल है, क्योंकि अभी जनगणना चल रही है. इसे पूरा होने में समय लगेगा, जिसके बाद सीटों का नया बंटवारा यानी डिलिमिटेशन भी होगा. नए बिलों का क्या था मकसद ? नए बिलों का मकसद था कि स्त्री आरक्षण को 2029 तक लागू कर दिया जाए, इसके लिए 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का नया बंटवारा किया जाना था. लेकिन पुराने आंकड़ों पर डिलिमिटेशन करने से क्षेत्रीय असमानता और जातीय समीकरण जैसे मुद्दे फिर से उठ खड़े हुए, जिस पर संसद में काफी बहस भी देखने को मिली. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दिलाया भरोसा संसद में स्पेशल सत्र के दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिन तक अपील की और भरोसा दिलाया कि दक्षिणी राज्यों की सीटों में कोई कमी नहीं होगी. शुक्रवार (17 अप्रैल) को शाह ने आखिरी वक्त पर कहा कि अगर विपक्ष समर्थन दे, तो वे एक घंटे में संशोधित बिल ला सकते हैं. इसमें सभी राज्यों के लिए 50% बढ़ोतरी की गारंटी होगी, लेकिन विपक्ष ने इसे ठुकरा दिया. अब क्या करेगी मोदी प्रशासन? 2023 का नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभी कानून के रूप में लागू है और गजट में भी नोटिफाई हो चुका है, लेकिन इसे जमीन पर लागू करने के लिए पहले नई डिलिमिटेशन प्रक्रिया जरूरी होगी. इसके बिना यह लागू नहीं हो सकता. अगर प्रशासन इसे जल्दी लागू करना चाहती है, तो उसे नए विकल्पों के साथ फिर से संसद आना होगा. जैसे फिलहाल 543 सीटों में से एक-तिहाई सीटें स्त्रीओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव ला सकती है. इस मुद्दे पर शनिवार (18 अप्रैल) को कैबिनेट की बैठक भी तय है, जहां आगे की रणनीति पर फैसला लिया जा सकता है.  The post स्त्री आरक्षण पर प्रशासन को झटका, अब आगे क्या करेगी मोदी प्रशासन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना मेट्रो: अंडरग्राउंड स्टेशन के टनल में घुसकर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, जल्द तैयार होंगे 12 स्टेशन

Patna Metro: पटना मेट्रो के काम में तेजी लाई गई है. फिलहाल कॉरिडोर-2 का काम किया जा रहा है, जो कि 12 प्रमुख स्टेशनों से जोड़ता है. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. मुख्य सचिव निरीक्षण के दौरान अंडरग्राउंड टनल में भी घुसे, जहां उन्होंने काम का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो डिपो आईएसबीटी से मलाही पकड़ी और मोइनुल हक स्टेडियम, राजेंद्रनगर, बांकीपुर, गांधी मैदान होते हुए पटना जंक्शन तक निर्माण पूरा होगा. तभी मेट्रो पटना शहर में ट्रैफिक का बेहतर ऑप्शन बनकर उभरेगा. मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसे लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ जुटा हुआ है. पटना में यहां बनाया जा रहा अंडरग्राउंड स्टेशन जानकारी के मुताबिक, पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन मोइनुल हक स्टेडियम के पास बनाया जा रहा है और यह लगभग बनकर तैयार हो गया है. इसके अलावा राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे मेट्रो टनल के लिए रेलवे से एनओसी मिलते के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इस पूरे काम पर पटना और दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ रेलवे के इंजीनियर भी लगातार निगरानी कर रहे हैं. कॉरिडोर-2 का निर्माण जल्द पूरा करने पर जोर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मीठापुर सब-स्टेशन का भी जायजा लिया. इस दौरान पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और एलएनटी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई. इसमें मेट्रो के काम में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान निकाला गया. मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि पटना मेट्रो केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं, बल्कि शहर की जीवनरेखा है. उन्होंने कॉरिडोर-2, जो 12 प्रमुख स्टेशनों को जोड़ता है, के समय पर निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. Also Read: भीषण गर्मी के बीच बिहार के इन 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा The post पटना मेट्रो: अंडरग्राउंड स्टेशन के टनल में घुसकर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, जल्द तैयार होंगे 12 स्टेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विदेशी बैंकों से लेकर SBI तक, जानिए किन-किन के पास है अब सोना मंगाने का पावर

Gold Silver Import Rules: हिंदुस्तान प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स ने सोने और चांदी के इंपोर्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) द्वारा शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उन बैंकों की सूची को मॉडिफाई किया गया है जिन्हें विदेशों से सोना और चांदी मंगाने की परमिशन है. यह फैसला ‘फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2023’ के तहत लिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य कीमती धातुओं के इंपोर्ट को ज्यादा ऑर्गनाइज्ड और ट्रांसपेरेंट बनाना है.  कब से लागू होंगे ये नए नियम? प्रशासन द्वारा जारी यह नई लिस्ट तुरंत प्रभावी नहीं होगी. यह रिवाइज्ड लिस्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी और 31 मार्च 2029 तक वैलिड रहेगी. यानी अगले तीन सालों के लिए प्रशासन ने इंपोर्ट का एक क्लियर स्ट्रक्चर तैयार कर दिया है. यह कदम बैंकिंग चैनलों के माध्यम से होने वाले बिजनेस को रेगुलेटेड करने के लिए उठाया गया है, ताकि बाजार में सोने-चांदी की सप्लाई सही तरीके से हो सके.  किन 15 बैंकों को मिला ‘डबल’ अधिकार? हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुल 15 बैंकों को यह अधिकार दिया है कि वे सोना और चांदी, दोनों का इंपोर्ट कर सकें. इस सूची में देश के बड़े प्रशासनी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं: प्राइवेट सेक्टर: HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, फेडरल बैंक, यस बैंक, आरबीएल (RBL) बैंक और करूर वैश्य बैंक.  प्रशासनी सेक्टर: हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक. विदेशी बैंक: इस सूची में दो विदेशी नाम भी शामिल हैं. जैसे- ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) और इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड.  सिर्फ सोना मंगाने की अनुमति किसे है? नोटिफिकेशन में यह भी साफ किया गया है कि सभी बैंक दोनों धातुओं का इंपोर्ट नहीं कर सकते. दो स्पेसिफिक बैंकों को केवल सोना (Gold) इंपोर्ट करने की अनुमति दी गई है. ये बैंक हैं: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया SBER बैंक  इन दोनों बैंकों के पास चांदी इंपोर्ट करने का अधिकार नहीं होगा, वे केवल सोना इंपोर्ट की प्रक्रियाओं को ही संभाल पाएंगे.  इस बदलाव का आम जनता पर क्या असर होगा? प्रशासन के इस फैसले का सीधा संबंध देश के बिजनेस स्ट्रक्चर से है. DGFT, जो मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स के तहत काम करता है, ने इसे ‘हैंडबुक ऑफ प्रोसीजर 2023’ के अपेंडिक्स 4B (Appendix 4B) में शामिल किया है. जब इंपोर्ट एक रेगुलेटेड चैनल (नामित बैंकों) के जरिए होता है, तो बाजार में शुद्धता और कीमतों में स्थिरता बनी रहती है. यह कदम अवैध रूप से आने वाले सोने पर लगाम लगाने और बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.  ये भी पढ़ें: मुंबई में पेट्रोल हुआ सस्ता पर नोएडा में बढ़ गए दाम, देखिए आज की ताजा रेट लिस्ट The post विदेशी बैंकों से लेकर SBI तक, जानिए किन-किन के पास है अब सोना मंगाने का पावर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें शुभ चीजों की शॉपिंग

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाला हिंदू त्योहार, साल के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है.  ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य, चाहे वो बिना किसी शुभ मुहूर्त को देखे भी किया जाए, फलदायी होता है. अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी और अन्य धातुओं की वस्तुएं खरीदना एक लोकप्रिय परंपरा है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे धन और समृद्धि आती है. अक्षय तृतीया के लाभ को बढ़ाने के लिए, अपनी राशि के अनुसार वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है .  आइए, राशि अनुसार जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए मेष राशि: लाल रंग की वस्तुएं, तांबे के बर्तन, मसूर की दाल, लाल मिर्च वृषभ राशि: सफेद रंग की वस्तुएं, चांदी की वस्तुएं, चावल, दही मिथुन राशि: हरे रंग की वस्तुएं, पारा के बर्तन, मूंग की दाल, हरी मिर्च कर्क राशि: सफेद रंग की वस्तुएं, चांदी की वस्तुएं, दूध, चावल सिंह राशि: पीले रंग की वस्तुएं, सोने की वस्तुएं, घी, गेहूं कन्या राशि: हरे रंग की वस्तुएं, पारा के बर्तन, बेसन, हरी सब्जियां तुला राशि: सफेद रंग की वस्तुएं, चांदी की वस्तुएं, दही, खीर वृश्चिक राशि: लाल रंग की वस्तुएं, तांबे के बर्तन, लाल मिर्च, मसूर की दाल धनु राशि: पीले रंग की वस्तुएं, सोने की वस्तुएं, केसर, हल्दी मकर राशि: नीले रंग की वस्तुएं, लोहे की वस्तुएं, उड़द की दाल, नीला नमक कुंभ राशि: नीले रंग की वस्तुएं, लोहे की वस्तुएं, शनि यंत्र, तिल मीन राशि: पीले रंग की वस्तुएं, सोने की वस्तुएं, चंदन, पीला कपड़ा अक्षय तृतीया के दिन आप ये कार्य भी कर सकते हैं दान करें: अक्षय तृतीया देने का दिन है, इसलिए किसी ऐसे कारण के लिए दान करें जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो. पूजा करें: अपने चुने हुए देवता को प्रार्थना करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. ध्यान करें: ध्यान करने और अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं पर विचार करने के लिए कुछ समय निकालें. अपनों के साथ समय बिताएं: अपने परिवार और दोस्तों के साथ जुड़ें और उनके साथ खुशियां मनाएं. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा25+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ The post अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें शुभ चीजों की शॉपिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वेबसाइट क्रैश होने का डर? DigiLocker पर ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में स्टूडेंट्स को अब 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है. आजकल रिजल्ट देखने का तरीका पहले जैसा नहीं रहा. अब लंबी लाइनों में खड़े होने या साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. अब स्टूडेंट अपने मोबाइल से ही कुछ मिनट में रिजल्ट देख सकते हैं.  खासकर DigiLocker ऐप के जरिए CBSE 12वीं का रिजल्ट और मार्कशीट दोनों आसानी से मिल जाएंगे.  DigiLocker क्या है? डिजिलॉकर हिंदुस्तान प्रशासन की एक डिजिटल सर्विस है, जहां आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, आधार और ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन सेफ रख सकते हैं. CBSE भी अपने स्टूडेंट्स का रिजल्ट और मार्कशीट यहीं अपलोड करता है. डिजिलॉकर से डाउनलोड की गई मार्कशीट ओरिजिनल की तरह ही कानूनी रूप से मान्य होती है. रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश होने के डर से बचने के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है.  DigiLocker में अकाउंट कैसे बनाएं? अगर आपने पहले से DigiLocker यूज नहीं किया है, तो सबसे पहले अकाउंट बनाना जरूरी है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें: अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें.  Sign Upपर क्लिक करें.  अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें.  अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ और आधार नंबर (अगर हो) डालें.  यूजरनेम और पासवर्ड सेट करें.  अब आपका अकाउंट तैयार हो जाएगा.  CBSE 12th Result 2026 ऐसे चेक करें DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.  अपने पासवर्ड से लॉगिन करें.   Education सेक्शन में जाएं.  CBSE को सर्च करें.  Class 12 Marksheet ऑप्शन चुनें.  अपना रोल नंबर डालें.  आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.   आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.  DigiLocker से मिलने वाले डॉक्यूमेंट्स DigiLocker से आपको सिर्फ रिजल्ट ही नहीं, बल्कि कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी मिलते हैं: 12वीं की डिजिटल मार्कशीट पासिंग सर्टिफिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट ये सभी डॉक्यूमेंट्स डिजिटल साइन होते हैं, यानी ये पूरी तरह वैध (valid) होते हैं.  रिजल्ट चेक करते समय ध्यान रखने वाली बातें अपना रोल नंबर और स्कूल नंबर सही डालें.  इंटरनेट कनेक्शन अच्छा होना चाहिए.  ज्यादा ट्रैफिक होने पर साइट थोड़ी स्लो हो सकती है, ऐसे में थोड़ी देर बाद कोशिश करें.  किसी भी गलत वेबसाइट से बचें, सिर्फ ऑफिशियल प्लेटफॉर्म ही यूज करें.  यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक The post वेबसाइट क्रैश होने का डर? DigiLocker पर ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top