Hot News

May 3, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देखें झारखंड के सारंडा जंगल की खूबसूरत झलक, दिल छू लेगा ये नजारा

राज कौशिक और प्रणव की रिपोर्ट  Saranda Jungle: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित सारंडा जंगल एक बार फिर अपनी प्राकृतिक सुंदरता को लेकर चर्चा में है. हाल ही में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए इसकी तारीफ की थी. इसी बीच नया विचार की टीम के साथी राज कौशिक और प्रणव सारंडा जंगल की कुछ फोटोज आपके लिए लेकर आए हैं. लगभग 900 वर्ग किलोमीटर में फैला यह घना जंगल ‘सात सौ पहाड़ियों की भूमि’ के नाम से जाना जाता है, जहां हरियाली, ऊंचे साल वृक्ष और सूर्यास्त का दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है.  इमेज – राज कौशिक पेड़ों से घिरा सारंडा जंगल का यह नजारा प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती को दर्शाता है. सुनसान सड़क पर चलती गाड़ियां और चारों ओर फैली हरियाली इस जगह को और भी मनमोहक बना देती है.  इमेज – राज कौशिक हरी-भरी वादियों में यह तस्वीर प्रकृति की शांत और सुंदर झलक दिखाती है. घने जंगलों के बीच बहता साफ पानी और हल्की धूप सुकून देता है.  इमेज – राज कौशिक इमेज – राज कौशिक सारंडा के घने जंगलों के बीच गुजरती यह पथरीली राह और चारों ओर बिछी सूखे पत्तों की चादर, इस शांत वातावरण में पत्तों की सरसराहट और पक्षियों की आवाज सुनाई देती हैं.  इमेज – राज कौशिक सारंडा के घने जंगलों के बीच बसे ये छोटे गांव प्रकृति और मानव के गहरे जुड़ाव को दर्शाती हैं, साथ ही यहां के पेड़ शांति का अहसास कराते हैं.  इमेज – राज कौशिक यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश! यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी! The post देखें झारखंड के सारंडा जंगल की खूबसूरत झलक, दिल छू लेगा ये नजारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोहित शेट्टी के शो में इन दो सितारों की एंट्री पक्की, कौन हैं ये कंटेस्टेंट?

Khatron Ke Khiladi 15: पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी शो को रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे और कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट्स से गुजरना होगा. इस नए सीजन में शामिल होने वाले शुरुआती नामों में गौरव खन्ना और हर्ष गुजराल का नाम सामने आया है. वहीं, स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल इस शो के जरिए हिंदी टीवी रियलिटी फॉर्मेट में डेब्यू करेंगे. गौरव खन्ना ने कही ये बात गौरव खन्ना ने शो में हिस्सा लेने को लेकर कहा, “मैं हमेशा से शांत रहकर और संतुलन बनाए रखते हुए चीजों को संभालने में विश्वास करता हूं. लोग मुझे इसी अंदाज में जानते हैं और ‘बिग बॉस 19’ के दौरान भी यही चीज दर्शकों से जुड़ी. लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ बिल्कुल अलग तरह की परीक्षा है. यह शो हर बार उस सोच को चुनौती देता है. यहां ज्यादा सोचने का समय नहीं होता, आपको अपने इंस्टिंक्ट पर भरोसा करना पड़ता है. मुझे नहीं पता कि हर स्थिति में मेरा शांत स्वभाव बना रहेगा या नहीं, लेकिन मैं पूरी ईमानदारी से हर चुनौती का सामना करूंगा.” हर्ष गुजराल का एक्साइटमेंट हर्ष गुजराल ने कहा, “मैंने कई साल लाइव ऑडियंस के सामने परफॉर्म किया है और हर तरह की अनिश्चित स्थिति को हंसी में बदलना सीखा है. कॉमेडी मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है और मुझे लगता है कि यहां भी यह मेरा हथियार बनेगी. लेकिन यह बिल्कुल अलग मैदान है. यहां के डर असली और ज्यादा खतरनाक हैं, जो स्टेज फियर से कहीं ज्यादा बड़े हैं. मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करता है कि यहां नई चुनौतियां और नए अनुभव मिलेंगे. अगर मैं इन डर का सामना करते हुए भी हंसी ढूंढ पाया, तो दर्शकों को पूरा एंटरटेनमेंट मिलेगा.” यह भी पढ़ें– ‘राजा शिवाजी’ ने दो दिनों में किया कितना बिजनेस? सामने आए आंकड़े The post रोहित शेट्टी के शो में इन दो सितारों की एंट्री पक्की, कौन हैं ये कंटेस्टेंट? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IIT-NIT नहीं, इस कॉलेज से पढ़कर अनिकेत को मिला 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट

Best BTech College: IIIT लखनऊ के छात्र अनिकेत कौल ने Rubrik कंपनी में SWE यानी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट पर 1.45 करोड़ का पैकेज हासिल किया. इसी कंपनी में दिलीप पटनाना को भी इतना ही हाई पैकेज मिला. इसके अलावा आशीष सिंह को 92.4 LPA का शानदार ऑफर मिला. IIIT लखनऊ का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई IITs से तगड़ा है. Best BTech College: IIIT लखनऊ का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अगर पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो IIIT लखनऊ का ग्रोथ साफ नजर आता है. असली उछाल 2023-24 और 2024-25 में देखने को मिला. 2023-24 में औसत पैकेज 29.85 LPA और सबसे ज्यादा पैकेज 156 LPA तक गया. पिछला सेशन यानी 2024-25 में औसत पैकेज 33.71 लाख का देखा गया जबकि, हाईएस्ट पैकेज 1.45 करोड़ तक पहुंच गया. प्लेसमेंट प्रतिशत भी 96.17% रहा. इसी बैच के स्टूडेंट अनिकेत कौल को 1 करोड़ 45 लाख के पैकेज पर Rubrik कंपनी में जॉब मिली. Best BTech College IIIT Lucknow Placement Record Check Here IIIT लखनऊ प्लेसमेंट रिकॉर्ड वर्ष औसत पैकेज (LPA) सबसे ज्यादा पैकेज प्लेसमेंट प्रतिशत क्या खास रहा 2020-21 18.65 — 100% इस साल सभी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ और शुरुआत से ही मजबूत रिकॉर्ड देखने को मिला 2021-22 26.07 — 100% औसत पैकेज में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और प्लेसमेंट लगातार 100% बना रहा 2022-23 30.52 59 LPA 100% पहली बार औसत पैकेज 30 LPA पार गया, हाई पैकेज भी अच्छा रहा 2023-24 29.85 156 LPA 91.36% हाईएस्ट पैकेज में बड़ा उछाल, हालांकि प्लेसमेंट प्रतिशत थोड़ा कम हुआ 2024-25 33.71 1.45 करोड़ 96.17% अब तक का सबसे बड़ा पैकेज, औसत भी सबसे ज्यादा और प्लेसमेंट फिर से मजबूत हुआ इंजीनियरिंग करने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ कॉलेज का नाम देखकर फैसला न लें. प्लेसमेंट रिकॉर्ड, औसत पैकेज और कंपनियों की क्वालिटी जरूर देखें. IIIT लखनऊ का ये डेटा साफ बताता है कि सही जगह और सही मेहनत से IIT-NIT के बिना भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है. यह भी पढ़ें: 12वीं में 75% या टॉप 20 परसेंटाइल? जानें IIT में एंट्री के लिए जरूरी मार्क्स और रैंक The post IIT-NIT नहीं, इस कॉलेज से पढ़कर अनिकेत को मिला 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फिर बरसी गोलियां, बिश्नोई गैंग ने दी खुली धमकी

Kapil Sharma: कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कनाडा स्थित उनके रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ के पास दोबारा फायरिंग की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि गोलीबारी कैफे के पड़ोस में मौजूद एक रेस्टोरेंट के बाहर की गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट भी वायरल होने लगा. सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चिंता फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से चर्चा में आ गई. यह पोस्ट टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू नाम के अकाउंट से शेयर की गई, जिसे बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला कपिल शर्मा और उनके कैफे के लिए एक संदेश है. पोस्ट में आगे चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगला निशाना ‘कैप्स कैफे’ और मुंबई स्थित कपिल शर्मा का घर हो सकता है. इस धमकी के सामने आने के बाद फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं. पहले भी हो चुकी हैं कई फायरिंग की घटनाएं यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा के कैफे का नाम फायरिंग की घटनाओं से जुड़ा हो. इससे पहले भी उनके कैफे के बाहर तीन बार गोलीबारी की समाचार सामने आ चुकी है. पहली घटना पिछले साल जुलाई में हुई थी, जबकि दूसरी अगस्त में बताई गई. तीसरी बार दिवाली से पहले फायरिंग की गई थी. इन घटनाओं की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. यह गैंग पिछले कुछ समय से कई बॉलीवुड हस्तियों को धमकी देने के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है. कपिल शर्मा का करियर फ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा इन दिनों नेटफ्लिक्स पर अपने कॉमेडी शो के चौथे सीजन में नजर आ रहे हैं. उनके शो को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी. यह भी पढ़ें: शूटिंग सेट पर प्रेग्नेंट दीपिका की मदद को आगे आए शाहरुख खान, वीडियो वायरल The post कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फिर बरसी गोलियां, बिश्नोई गैंग ने दी खुली धमकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर में खत्म करना है चींटियों  का आतंक, तो ट्राई करें ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे 

How To Remove Ants From Home: घर में चींटियों का आना एक आम समस्या है, जो खासकर गर्मियों और बरसात के मौसम में ज्यादा बढ़ जाती है. ये छोटी-सी दिखने वाली चींटियां किचन से लेकर बेडरूम तक हर जगह पहुंच जाती हैं और खाने-पीने की चीजों को खराब कर देती हैं. कई बार यह साफ-सफाई के बावजूद भी घर में दिखाई देती हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाए जाएं, ताकि बिना ज्यादा खर्च और केमिकल के इस्तेमाल के चींटियों से छुटकारा पाया जा सके और घर साफ व सुरक्षित बना रहे. 1. नींबू का इस्तेमाल करें जहां-जहां चींटियां आती हैं या उनका रास्ता दिखाई देता है, वहां नींबू का रस निचोड़कर या नींबू के छिलके रख दें. नींबू की तेज और खट्टी खुशबू चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती, जिससे वे उस जगह से दूर चली जाती हैं. नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से चींटियों की आवाजाही काफी हद तक कम हो जाती है और घर में साफ-सफाई भी बनी रहती है. 2. नमक की लाइन बनाएं घर के दरवाजों, खिड़कियों और चींटियों के आने-जाने वाले रास्तों पर हल्का सा नमक छिड़क दें. नमक चींटियों के लिए एक प्राकृतिक बाधा का काम करता है और उनका रास्ता रोक देता है. यह तरीका बहुत आसान, सस्ता और असरदार है, जिसे रोजमर्रा में भी अपनाया जा सकता है. 3. तेजपत्ता या लौंग रखें रसोई, अलमारी या खाने के स्थानों पर तेजपत्ता और लौंग रखने से चींटियां पास नहीं आतीं. इनकी तेज और प्राकृतिक खुशबू चींटियों को असहज करती है, जिससे वे उस जगह से दूर रहती हैं. यह एक सुरक्षित और केमिकल-फ्री उपाय है. 4. सिरका और पानी का घोल सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें और जहां चींटियां दिखें वहां छिड़काव करें. इससे चींटियों की गंध की ट्रेल (सुगंध मार्ग) खत्म हो जाती है और वे दोबारा उस रास्ते से नहीं आतीं. यह तरीका जल्दी असर दिखाता है. 5. खाने की चीजें ढककर रखें मीठी और खाने की चीजें हमेशा ढककर रखें और किचन को साफ-सुथरा रखें. चींटियां खासकर शक्कर और मीठे पदार्थों की ओर आकर्षित होती हैं. अगर खाना खुला नहीं रहेगा तो चींटियों का आना अपने आप कम हो जाएगा और घर साफ बना रहेगा. यह भी पढ़ें: तेज धूप और गर्मी में हर दिन बाइक से निकलते हैं घर से बाहर? ऐसे रखें अपनी सेहत और गाड़ी का ख्याल यह भी पढ़ें: गर्मियों में भी रहना है कूल और क्लासी? बदलें कपड़े पहनने का तरीका, ट्राई करें ये सॉफ्ट और कम्फर्टेबल फैब्रिक The post घर में खत्म करना है चींटियों  का आतंक, तो ट्राई करें ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपके स्मार्टवॉच की बैटरी चुपचाप खत्म कर रहा है यह फीचर, जरूरत पड़ने पर ही करें ऑन

Smartwatch GPS: कुछ स्मार्टवॉच ऐसी होती हैं जो सिर्फ एक दिन में ही चार्ज मांग लेती हैं. लेकिन कई मॉडल ऐसे भी हैं जो एक बार चार्ज करने पर कई दिनों या फिर हफ्तों तक आराम से चल जाते हैं. कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो सोलर पावर से चलते हैं. यानी धूप मिलती रहे तो बैटरी खत्म ही नहीं होगी. लेकिन चाहे आपकी स्मार्टवॉच कितनी भी दमदार बैटरी वाली क्यों न हो, एक फीचर ऐसा है जो बैटरी को सबसे तेजी से खत्म करता है. हम बात कर रहे हैं GPS की. जैसे ही आप GPS ऑन करते हैं, चाहे आप दौड़ लगा रहे हों, साइकिल चला रहे हों, हाइक पर हों या सिर्फ रास्ता ढूंढ रहे हों, बैटरी की खपत काफी तेजी से बढ़ जाती है. यही वजह है कि जितना ज्यादा आप इसका इस्तेमाल करेंगे, उतनी जल्दी चार्जिंग की जरूरत पड़ेगी. आइए स्मार्टवॉच में दिए गए Built-in GPS के बारे में डिटेल में जानते हैं. स्मार्टवॉच में GPS कैसे काम करता है? स्मार्टवॉच में GPS दो तरीके से काम करता है. या तो फोन के जरिए (connected/assisted GPS) या फिर खुद घड़ी के अंदर मौजूद Built-in GPS से.अगर आपकी स्मार्टवॉच connected GPS इस्तेमाल कर रही है, तो उसे लोकेशन ट्रैक करने के लिए आपके फोन की जरूरत पड़ेगी. मतलब, फोन साथ रखना जरूरी हो जाता है. इसका एक नुकसान ये भी है कि इससे फोन और घड़ी दोनों की बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है. वहीं, Built-in GPS में घड़ी के अंदर ही छोटा सा GPS रिसीवर होता है, जो सीधे पृथ्वी के चारों तरफ घूम रहे सैटेलाइट्स से सिग्नल पकड़कर आपकी लोकेशन ट्रैक करता है. जितने ज्यादा सैटेलाइट बैंड सपोर्ट होते हैं, लोकेशन उतनी ही ज्यादा सटीक मिलती है. लेकिन एक बात ध्यान रखने वाली है कि Built-in GPS लगातार सैटेलाइट से कनेक्ट रहता है, इसलिए इसकी बैटरी भी तेजी से खर्च होती है. यहां तक कि यह हार्ट रेट जैसे फीचर्स से भी ज्यादा बैटरी ले सकता है, क्योंकि GPS तब तक लगातार चलता रहता है जब तक आप ट्रैकिंग ऑन रखते हैं. GPS बैटरी लाइफ पर कैसे असर डालता है? अगर आप स्मार्टवॉच यूज करते हैं, तो एक बात हमेशा याद रखें कि GPS बैटरी का सबसे बड़ा दुश्मन है. नॉर्मल यूज में जो वॉच आपको तीन दिन तक आराम से चलती दिखती है, वही GPS ऑन करते ही महज 12 घंटे में जवाब दे सकती है. उदाहरण के लिए,  Apple Watch Ultra 3 अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ देने वाली Apple Watch मानी जाती है. यह नॉर्मल यूज में 42 घंटे और Low Power Mode में 72 घंटे तक चल सकती है. लेकिन GPS और हार्ट रेट ट्रैकिंग चालू होते ही बैटरी लगभग 14 घंटे में खत्म हो सकती है. हालांकि, अगर आप GPS और हार्ट रेट की फ्रीक्वेंसी कम कर दें, तो बैटरी करीब 35 घंटे तक चल सकती है. तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्मार्टवॉच जल्दी डिस्चार्ज न हो, तो GPS का इस्तेमाल तभी करें जब असल में जरूरत हो. अगर आप किसी जाने-पहचाने रास्ते पर वॉक कर रहे हैं, तो GPS बंद रखें. साथ ही, Power Saving Mode को यूज करने से GPS ट्रैकिंग थोड़ी कम सटीक जरूर होगी, लेकिन बैटरी काफी ज्यादा बचेगी. यह भी पढ़ें: आखिर किस टेक्नोलॉजी की मदद से बज उठे करोड़ों स्मार्टफोन? जानें प्रशासन के इस खास सिस्टम के बारे में The post आपके स्मार्टवॉच की बैटरी चुपचाप खत्म कर रहा है यह फीचर, जरूरत पड़ने पर ही करें ऑन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

6 मई को होगी सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई जरूरी प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Bihar Cabinet: 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद से वह लगातार एक्शन मोड में हैं. इस बीच उन्होंने तीसरी कैबिनेट की बैठक बुला ली है. 6 मई को मुख्यमंत्री सचिवालय में सम्राट कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है. नई नीतियों को मंजूरी मिल सकती है. दूसरी बैठक में लिए गए फैसले इससे पहले दो बार हुई कैबिनेट की बैठक में कई जरूरी फैसले लिए गए. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय चौधरी मौजूद थे. 29 अप्रैल को हुई कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर लगी थी. इनमें राज्य में बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए नई अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन लाइन बनाने, पटना के मैंगल्स रोड पर साइबर अपराध इकाई और विशेष शाखा के लिए लगभग 51 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनाने की मंजूरी, राज्य में कई बड़ी सड़क परियोजनाओं की मंजूरी समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई थी. पहली बैठक में मिली थी इन प्रस्तावों पर मंजूरी इससे पहले 22 अप्रैल को पहली कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें 22 एजेंडों पर मुहर लगी थी. इसमें नगर विकास विभाग ने 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनाने, 1500 स्त्री पुलिसकर्मियों को स्कूटी और 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल देने की मंजूरी, सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने, मुंगेर जिले के तारापुर में धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं के डेवलप करने समेत कई फैसले लिए गए. दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी फिलहाल दिल्ली दौरे पर हैं. आज उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और नित्यानंद राय से मुलाकात की. इसके साथ ही यह संभावना जताई जा रही है कि वे देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं. Also Read: पिता से आशीर्वाद लेकर यात्रा पर निकले निशांत कुमार, बोले- मेरी पहली नेतृत्वक यात्रा है The post 6 मई को होगी सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई जरूरी प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोमाली समुद्री डाकुओं का दुस्साहस, यमन के तट से हाईजैक करके ले गए जहाज, 10 दिनों में दूसरी बार किया कांड

Somalia Pirates Ship Hijack: शनिवार को सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने यमन के तट के पास एक तेल टैंकर का अपहरण कर लिया. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुई इस घटना की पुष्टि कई सोमाली सुरक्षा अधिकारियों ने की है. यमन के तटरक्षक बल के अनुसार, एमटी यूरेका नामक टैंकर का अपहरण कर लिया गया है और वह सोमालिया की ओर बढ़ रहा है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि गल्फ ऑफ एडन में काना बंदरगाह के पास समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, लुटेरे कंदाला के पास एक दूरस्थ तटीय इलाके से निकले थे, जो गल्फ ऑफ एडन के किनारे स्थित है. रिपोर्ट के अनुसार, एमटी यूरेका पश्चिम अफ्रीकी देश टोगो के झंडे के तहत चल रहा था. सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे हथियारबंद लोगों ने जहाज पर कब्जा कर लिया. फिलहाल यह जहाज यमन और सोमालिया के बीच गल्फ ऑफ एडन में चल रहा है और आने वाले घंटों में सोमाली जलक्षेत्र में लंगर डाल सकता है. पिछले 10 दिनों में दूसरा जहाज किया हाईजैक यह मामला इसलिए भी चिंता का विषय बन गया है क्योंकि 10 दिनों के भीतर इस इलाके में यह दूसरा तेल टैंकर अपहरण है. इससे पहले 22 अप्रैल को हॉनर 25 नामक टैंकर को सोमाली लुटेरों ने हाईजैक कर लिया था. इसमें 18,500 बैरल तेल मोगादिशु ले जाया जा रहा था. इन दोनों घटनाओं से संकेत मिलता है कि सोमाली समुद्री लूटपाट देश के विशाल समुद्री तट पर फैल रही है, जो मुख्य भूमि अफ्रीका का सबसे लंबा तट है. यूरेका का अपहरण करने वाली घटना पिछले दो हफ्तों में चौथा सफल अपहरण है. एक और कोशिश हुई थी नाकाम एक अन्य घटना भी इसी क्षेत्र में हुई थी. युनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने शुक्रवार को बताया कि अल-मुकल्ला के पास एक बल्क कैरियर के करीब एक छोटी नाव (स्किफ) में सवार हथियारबंद लोग पहुंचे थे. तीन अलग-अलग सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, ये लोग कालूला (अलुला) के पास एक दूरस्थ तटीय इलाके से निकले थे. कालूला उस स्थान से करीब 209 किमी दूर है, जहां से एमटी यूरेका का अपहरण किया गया. हालांकि, इसमें ये समुद्री दस्यु सफल नहीं हो पाए. ये भी पढ़ें:- कौन हैं निक स्टीवर्ट? ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के समर्थक, बने हैं पीस डील करने वाली टीम के सलाहकार ये भी पढ़ें:- अमेरिका ने लगाए ड्रग तस्करी के आरोप: मेक्सिको के गवर्नर और मेयर ने पद छोड़ा, ट्रंप का डर! मादुरो जैसा होता हाल? फिर से बढ़ रही सोमालियाई दस्युओं की लूट की घटनाएं सोमाली समुद्री डकैती 2011 के बाद से काफी कम हो गई थी. हालांकि, 2023 के अंत से इसमें फिर से उछाल आया है, जब हूती विद्रोही लाल सागर और गल्फ ऑफ एडन में जहाजों पर हमले करने लगे. इन हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय नौसेनाएं हौथी खतरे से निपटने में व्यस्त हो गईं, जिससे सोमालिया के तट पर सक्रिय सशस्त्र समूहों को सुरक्षा में आई ढील का फायदा उठाने का मौका मिल गया. The post सोमाली समुद्री डाकुओं का दुस्साहस, यमन के तट से हाईजैक करके ले गए जहाज, 10 दिनों में दूसरी बार किया कांड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NCC किया है? सरकारी नौकरी में मिल सकता है बड़ा फायदा 

NCC Benefits in Government Jobs: आज के समय में प्रशासनी नौकरी पाना हर युवा का सपना है. लेकिन बढ़ती कॉम्पिटिशन के बीच सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, कुछ एक्स्ट्रा स्किल्स और सर्टिफिकेट भी आपकी राह आसान बना सकते हैं.  ऐसे ही एक बेहतरीन ऑप्शन है NCC (नेशनल कैडेट कोर). आइए जानते हैं कि NCC क्या है और इसके ‘A’, ‘B’ और ‘C’ सर्टिफिकेट्स से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.  NCC Benefits in Government Jobs: NCC क्या है और क्यों है खास? NCC एक यूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसमें स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को डिसिप्लिन , लीडरशिप और देशभक्ति की ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स से जुड़ी बेसिक ट्रेनिंग भी मिलती है. NCC करने से सिर्फ फिजिकल फिटनेस ही नहीं बढ़ती, बल्कि आपका कॉन्फिडेंस और पर्सनैलिटी भी निखरती है. यही कारण है कि कई प्रशासनी विभाग NCC कैडेट्स (NCC Benefits in Government Jobs) को प्राथमिकता देते हैं.  प्रशासनी नौकरी में NCC का फायदा कैसे मिलता है? अगर आपके पास NCC का सर्टिफिकेट है, खासकर C Certificate, तो आपको कई प्रशासनी नौकरियों में सीधा फायदा मिलता है.  डायरेक्ट बोनस मार्क्स: कई भर्ती परीक्षाओं में NCC सर्टिफिकेट के लिए एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जाते हैं.  प्राथमिकता: पुलिस, आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स में NCC वालों को प्राथमिकता मिलती है.  इंटरव्यू में फायदा: NCC की ट्रेनिंग आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को बढ़ाती है, जिससे इंटरव्यू में अच्छा परफॉर्मेंस  होता है.  NCC Benefits in Government Jobs: किन-किन नौकरियों में मिलता है फायदा? NCC करने के बाद आप कई प्रशासनी फील्ड में लाभ पा सकते हैं: 1. रक्षा सेवाएं (Army, Navy, Air Force): NCC C सर्टिफिकेट वालों को CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) में स्पेशल एंट्री मिलती है. कई बार रिटन एग्जाम से छूट भी मिल जाती है.  2. पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स: CRPF, BSF, CISF जैसी फोर्स में NCC कैडेट्स को प्राथमिकता दी जाती है.  3. राज्य प्रशासन की नौकरियां: कई राज्यों में NCC सर्टिफिकेट होने पर प्रशासनी भर्ती में बोनस मार्क्स मिलते हैं.  NCC A, B और C सर्टिफिकेट का महत्व A Certificate: स्कूल लेवल पर मिलता है, बेसिक फायदा देता है.  B Certificate: कॉलेज के पहले दो साल में मिलता है.  C Certificate: सबसे अहम होता है, प्रशासनी नौकरी में सबसे ज्यादा फायदा इसी से मिलता है.  NCC से सिर्फ नौकरी ही नहीं, और भी हैं फायदे NCC का फायदा सिर्फ जॉब तक सीमित नहीं है. इसके कई और बेनिफिट्स भी हैं: लीडरशिप स्किल्स मजबूत होती हैं.  टाइम मैनेजमेंट सीखते हैं.  टीमवर्क की समझ बढ़ती है.  देश सेवा का जज्बा पैदा होता है.  ये सभी स्किल्स आपको हर फील्ड में आगे बढ़ने में मदद करती हैं.  यह भी पढ़ें: Online Courses की दुनिया! घर बैठे फ्री में सीखें, करियर को दें नई उड़ान The post NCC किया है? प्रशासनी नौकरी में मिल सकता है बड़ा फायदा  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maruti-Hyundai ने बनाए रिकॉर्ड, अप्रैल 2026 में 27% बढ़ी गाड़ियों की सेल

हिंदुस्तानीय ऑटो बाजार ने नए वित्त वर्ष की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. अप्रैल 2026 के आंकड़े बताते हैं कि कार और दोपहिया वाहनों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है. कुल मिलाकर घरेलू बाजार में करीब 4.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल के मुकाबले 27 प्रतिशत ज्यादा है. खास बात यह रही कि एंट्री-लेवल कारों से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक, हर कैटेगरी में खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ती दिखी है. रिकॉर्ड प्रदर्शन से चमकी बड़ी कंपनियां इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा योगदान Maruti Suzuki का रहा, जिसने अप्रैल में अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री दर्ज की. कंपनी की छोटी कारों की डिमांड में तेज उछाल देखने को मिला, जिससे कुल बिक्री को मजबूत सपोर्ट मिला. वहीं Hyundai Motor India और Kia India ने भी अपने-अपने रिकॉर्ड बनाए, जो बताता है कि मिड-रेंज और SUV सेगमेंट में भी ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है. टाटा, महिंद्रा और टोयोटा की भी मजबूत पकड़ Tata Motors ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ हासिल की. वहीं Mahindra & Mahindra की बिक्री में भी स्थिर बढ़त दर्ज हुई, जो SUV सेगमेंट की मजबूत मांग को दर्शाती है. Toyota Kirloskar Motor ने भी दो अंकों की वृद्धि के साथ अपनी पकड़ मजबूत की. इसके अलावा MG, Renault और Nissan जैसी कंपनियों ने भी बाजार में अपनी उपस्थिति बनाए रखी. नीतिगत फैसलों का दिखा सीधा असर ऑटो सेक्टर की इस तेज रफ्तार के पीछे प्रशासनी नीतियों का बड़ा हाथ माना जा रहा है. GST दरों में बदलाव, रेपो रेट में कटौती और आयकर में राहत ने लोगों की खरीद क्षमता को बढ़ाया है. विशेषज्ञों का मानना है कि आसान फाइनेंसिंग और कम EMI विकल्पों ने भी ग्राहकों को नए वाहन खरीदने के लिए प्रेरित किया है. दोपहिया बाजार में भी जबरदस्त उछाल सिर्फ कार ही नहीं, दोपहिया सेगमेंट में भी रिकॉर्ड ग्रोथ देखने को मिली. Hero MotoCorp की बिक्री में 80 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजार की मजबूत मांग का संकेत है. Honda Motorcycle & Scooter India और Royal Enfield ने भी शानदार प्रदर्शन किया. इससे साफ है कि बजट से लेकर प्रीमियम बाइक तक हर सेगमेंट में खरीदार सक्रिय हैं. आगे क्या रहेगा ट्रेंड ऑटो इंडस्ट्री के लिए यह शुरुआत काफी सकारात्मक मानी जा रही है. हालांकि, ईंधन कीमतों में संभावित बढ़ोतरी और वैश्विक आर्थिक दबाव आगे की मांग को प्रभावित कर सकते हैं. इसके बावजूद, मौजूदा ट्रेंड यह संकेत देता है कि 2026 में ऑटो सेक्टर नई ऊंचाइयों को छू सकता है. यह भी पढ़ें: Alto से Brezza तक, हर सेगमेंट में Maruti का जलवा यह भी पढ़ें: Scooter से Bike तक, Honda की हर सेगमेंट में ग्रोथ, विदेशों में भी बढ़ी डिमांड The post Maruti-Hyundai ने बनाए रिकॉर्ड, अप्रैल 2026 में 27% बढ़ी गाड़ियों की सेल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top