Hot News

May 21, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिघला सलमान खान का दिल, पैपराजी ने मांगी माफी तो पड़े नरम, ऐसे दिया रिएक्शन

हाल ही में एक्टर सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए. इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी में दखल देने को लेकर पैपराजी पर नाराजगी थी. हालांकि अब मामला शांत होता नजर आ रहा है. मुंबई में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी के दौरान फोटोग्राफर्स ने सलमान से माफी मांगी, जिसे एक्टर ने स्वीकार भी कर लिया. ‘राजा शिवाजी’ की पार्टी में दिखा बदला माहौल बुधवार ( 20 मई) की रात मुंबई में आयोजित ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में कई सितारे पहुंचे थे. इस दौरान जैसे ही सलमान खान वहां पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और लगातार सॉरी भाई कहते नजर आए. पहले तो सलमान को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि फोटोग्राफर्स उनसे माफी मांग रहे हैं, तो उन्होंने इशारे में कहा कि सब ठीक है. इस इवेंट में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, सचिन खेडेकर और जितेंद्र जोशी समेत कई कलाकार मौजूद रहे. Sorry bhai, sorry! Paps apologize to Salman Khan for their behavior yesterday.#SalmanKhan pic.twitter.com/mS7KGF5ffB — Siddharth Mathur (@TheSidMathur) May 20, 2026 अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के थे सलमान खान दरअसल, एक दिन पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था. सलमान ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में उनकी निजी जिंदगी और दुख को कैमरे में कैद करने की कोशिश की गई. उन्होंने मीडिया और पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जताई थी. सलमान ने लिखा था, “अगर मैं अस्पताल में दर्द में हूं और प्रेस उसे एंजॉय करे तो यह गलत है. मैंने हमेशा मीडिया का साथ दिया ताकि उनका भी घर चले. लेकिन अगर कोई मेरे दुख से पैसा कमाना चाहता है, तो चुप रहो, मजा मत लो. तस्वीर जरूरी है या इंसान की जिंदगी?” View this post on Instagram A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) सलमान ने दी थी चेतावनी इसके बाद सलमान खान ने चेतावनी भरे अंदाज में लिखा,“ऐसे में मैं सौ कैमरे जला दूंगा. अगली बार किसी भाई के दुख पर मेरे साथ ऐसा करने की कोशिश मत करना. जब तुम्हारे परिवार का कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा व्यवहार करूंगा?” एक अन्य पोस्ट में सलमान ने कहा, “मैं 60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला हूं, ये याद रखना. जेल में डालोगे? हा हा।” यह भी पढ़ें- अकेलेपन वाले पोस्ट का सलमान खान ने बताया सच, बोले- मां भी हो गई थीं परेशान The post पिघला सलमान खान का दिल, पैपराजी ने मांगी माफी तो पड़े नरम, ऐसे दिया रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Falta Re-Polling Updates: बंगाल की फलता सीट पर दोबारा मतदान, बूथों पर लगी लंबी कतारें

Falta Re-Polling Updates: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान जारी है. 144-फलता सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग कराई जा रही है. पिछली वोटिंग के दौरान गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान का फैसला लिया था. वोटों की गिनती 24 मई को होगी. सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं और लोग बढ़-चढ़कर वोट डालने पहुंच रहे हैं. #WATCH | South 24 Parganas, West Bengal: Polling begins in Falta Assembly Constituency. Votes will be counted on May 24. The re-poll across all 285 polling stations in 144-Falta Assembly Constituency, after irregularities were reported in the polling during the West Bengal… pic.twitter.com/po9IgqAGRo — ANI (@ANI) May 21, 2026 प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीएपीएफ के आठ जवान तैनात राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के आठ जवान तैनात किये गये हैं. 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ पर केवल चार जवानों को तैनात किया गया था. फालता विधानसभा क्षेत्र में 285 मतदान केंद्र हैं और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की लगभग 35 कंपनियां तैनात की गई हैं. पुनर्मतदान के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती पूर्व की तुलना में लगभग दोगुनी नजर आ रही है. इसके अतिरिक्त, किसी भी गड़बड़ी की स्थिति से तुरंत निपटने के लिए 30 त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिस्पांस टीम) भी तैनात हैं. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मैदान छोड़ा मंगलवार (19 मई) को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने घोषणा की कि वह 21 मई को होने वाले पुन: मतदान में उम्मीदवार नहीं रहेंगे. तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह फैसला खान का व्यक्तिगत निर्णय है, पार्टी का नहीं. बीजेपी ने जहांगीर खान के खिलाफ देबांग्शु पांडा को उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले, 29 अप्रैल को मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों से ईवीएम पर इत्र और चिपकने वाला टेप लगाए जाने की शिकायतें मिलने के बाद से निर्वाचन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. यह भी पढ़ें : फालता में 21 मई को पुनर्मतदान: TMC के ‘पुष्पा’ आउट, BJP-कांग्रेस में सीधी भिड़ंत फालता विधानसभा सीट पर मुकाबला किनके बीच? टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर के चुनाव मैदान से हटने के बाद अब फालता विधानसभा सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. हालांकि इस इलाके में लंबे समय तक माकपा का दबदबा रहा है, इसलिए वाम दलों को भी पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. The post Falta Re-Polling Updates: बंगाल की फलता सीट पर दोबारा मतदान, बूथों पर लगी लंबी कतारें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 से ब्रेक लेकर ‘KKK 15’ में पहुंचीं शगुन शर्मा, स्मृति ईरानी की तारीफ में कही ये बात

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शगुन शर्मा अब एक बहुत ही नए और अलग सफर पर निकल पड़ी हैं. वह जल्द ही रोहित शेट्टी के मशहूर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में खतरनाक स्टंट करती हुई दिखाई देंगी. शगुन इस शो को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं. लेकिन उनके इस शो में जाने से पहले ही इंटरनेट पर एक अफवाह उड़ने लगी कि उन्होंने इस रियलिटी शो में आने के लिए अपना सुपरहिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ हमेशा के लिए छोड़ दिया है. अब खुद शगुन ने इस बात का सच सबको बताया है. “मैंने शो नहीं छोड़ा है” शगुन शर्मा ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में साफ-साफ कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है, वे बिल्कुल गलत हैं. शगुन ने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि यह झूठ किसने फैलाया. मैंने शो छोड़ा नहीं है, बल्कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के लिए सिर्फ कुछ दिनों का एक छोटा सा ब्रेक लिया है.” उन्होंने यह भी बताया कि वह शो में वापस लौटेंगी या नहीं, यह पूरी तरह से कहानी लिखने वाले राइटर्स पर निर्भर करता है. अगर वे उनके किरदार के लिए आगे कहानी लिखेंगे, तो वह जरूर वापस आएंगी. पहले शो के लिए मना कर चुकी थीं शगुन शगुन ने एक मजेदार बात यह भी बताई कि पहले उनका किसी रियलिटी शो में जाने का कोई प्लान नहीं था. कुछ महीनों पहले जब उनसे पूछा गया था, तो उन्होंने इस शो को करने से साफ मना कर दिया था. लेकिन जब इस बार उनके पास ऑफर आया, तो उन्होंने बिना ज्यादा सोचे तुरंत ‘हां’ कह दिया. ऊंचाई से लगता है डर शगुन को ऊंचाई से बहुत ज्यादा डर लगता है और उन्हें उम्मीद है कि इस एडवेंचर शो के जरिए वह अपने इस डर पर जीत हासिल कर लेंगी. टीम ने किया पूरा सपोर्ट अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई एक्टर बीच में ही शो छोड़कर जाता है, तो शो के मेकर्स और बाकी लोग नाराज हो जाते हैं. लेकिन शगुन ने बताया कि विरानी परिवार की पूरी टीम ने उनका बहुत साथ दिया. सब चाहते हैं कि शगुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें और कुछ नया ट्राई करें. स्मृति ईरानी की तारीफ की जब शगुन से पूछा गया कि देश की इतनी बड़ी सीनियर एक्ट्रेस और नेता स्मृति ईरानी के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, “वह बहुत ही प्यारी और डाउन टू अर्थ इंसान हैं. वह इतनी सीनियर होने के बाद भी कभी घमंड नहीं दिखातीं और सबके साथ बहुत ही नम्रता से रहती हैं.” यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: 62 दिनों बाद भी नहीं रुकी ‘धुरंधर 2’, वीकेंड से पहले आया उछाल The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 से ब्रेक लेकर ‘KKK 15’ में पहुंचीं शगुन शर्मा, स्मृति ईरानी की तारीफ में कही ये बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹5000 तक महंगा हुआ OnePlus Nord 6, खरीदने से पहले चेक कर लें नयी कीमत

अगर आप नया OnePlus Nord 6 खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपना बजट जरूर चेक कर लें. OnePlus ने अपने इस प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों में अचानक इजाफा कर दिया है. खास बात यह है कि फोन को लॉन्च हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं और इतनी जल्दी इसकी कीमत हजारों रुपये बढ़ा दी गई. नई कीमतें अब Amazon और OnePlus India वेबसाइट पर भी दिखाई देने लगी हैं. इससे पहले OnePlus 15R की कीमत में भी कंपनी ने 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी. ऐसे में अब सवाल यही है कि क्या बढ़ी कीमत के बाद भी OnePlus Nord 6 उतना ही वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन रह गया है? OnePlus Nord 6 की नई कीमत नई कीमत के अनुसार, OnePlus Nord 6 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 41,999 रुपये हो गई है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 38,999 रुपये थी. वहीं, मॉडल के दूसरे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये से बढ़ाकर 46,999 रुपये कर दी गई है. यानी 5000 रुपये तक की सीधी बढ़त. कीमत बढ़ने के बाद OnePlus Nord 6 अब एक अलग प्राइस कैटेगरी में पहुंच गया है, जहां इसका मुकाबला POCO X8 Pro Max और iQOO 15R जैसे दमदार स्मार्टफोन्स से होने लगा है. हालांकि, माना जा रहा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में लगातार बढ़ रही मेमोरी और कंपोनेंट्स की लागत की वजह से यह प्राइस हाइक लगभग तय मानी जा रही थी. क्या अब भी खरीदना चाहिए OnePlus Nord 6? OnePlus Nord 6 एक दमदार पैकेज के साथ आता है. इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, बड़ी 9000mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने इसमें मजबूत परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ देने की कोशिश की है. फोन का कैमरा सेटअप भले ही ज्यादा वर्सेटाइल न लगे, क्योंकि इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया है, लेकिन इसके कैमरे नेचुरल और एक्यूरेट तस्वीरें क्लिक करते हैं. वहीं इसकी बैटरी लगभग दो दिन तक आसानी से चल सकती है और गेमिंग व मल्टीटास्किंग में भी यह शानदार परफॉर्म करता है. ऐसे में अगर आपकी प्रायोरिटी टेलीफोटो कैमरा है, तो आप दूसरे ऑपशंस पर विचार कर सकते हैं. लेकिन अगर आप शानदार परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी बैकअप और भरोसेमंद कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो OnePlus Nord 6 अब भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 पर बंपर ऑफर, अमेजन पर 40 हजार रुपये तक सस्ता The post ₹5000 तक महंगा हुआ OnePlus Nord 6, खरीदने से पहले चेक कर लें नयी कीमत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शाम की भूख का हेल्दी इलाज, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सूजी वेजिटेबल चीला, स्वाद ऐसा कि बच्चे चट कर जाएंगे पूरी प्लेट

Suji Vegetable Chilla: जैसे ही शाम होती है शिशु कुछ ऐसा खाना चाहते हैं तो सिर्फ टेस्टी ही न हो बल्कि उनके अंदर के क्रेविंग को भी आसानी से शांत कर दे. जब शिशु जिद करते हैं तो अक्सर पैरेंट्स उन्हें बाहर लेकर जाते हैं कुछ खिलाने के लिए. महीने में दो या तीन बार बाहर की चीजें खाना ठीक है लेकिन अगर बच्चों को हर दिन बाहर का जंक फूड खिलाया जाए तो उनके सेहत को बिगड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता है. अगर आप अपने शिशु की इवनिंग क्रेविंग को एक हेल्दी तरीके से शांत करना चाहते हैं तो आज की यह रेसिपी आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर ही आसानी से सूजी वेजिटेबल चीला बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह काफी कम समय में बनकर तैयार होती है और ढेर सारी सब्जियां होने की वजह से यह न्यूट्रिशियस भी बन जाती है. इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि शिशु इसे पूरे मन से खाते हैं और हर शाम आपसे इसे बनाने की जिद भी करने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं सूजी वेजिटेबल चीला बनाने का सबसे आसान तरीका. सूजी वेजिटेबल चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री 1 कप सूजी आधा कप दही आधा कप पानी 1 छोटी गाजर बारीक कटी हुई 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ आधी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई 2 चम्मच हरा धनिया 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई नमक स्वादानुसार आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच जीरा जरूरत के अनुसार तेल यह भी पढ़ें: टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी सूजी वेजिटेबल चीला बनाने की आसान रेसिपी सूजी वेजिटेबल चीला बनाने सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूद बैटर तैयार करें. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना ही ज्यादा गाढ़ा. अब इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. इसके बाद बैटर में गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद गैस पर एक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगा दें. अब तैयार बैटर को कलछी की मदद से तवे पर फैलाएं और मीडियम आंच पर पकाएं. जब चीला नीचे से हल्का गोल्डन ब्राउन होने लगे, तब उसके किनारों पर थोड़ा तेल डालें और पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें. कुछ ही मिनटों में आपका गर्मागर्म सूजी वेजिटेबल चीला तैयार हो जाएगा. इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसे हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही के साथ सर्व करें. यह भी पढ़ें: घर पर ही आसानी से बनाएं बाजार जैसा खट्टा-मीठा आम पापड़, स्वाद ऐसा कि बचपन की आ जाएगी याद The post शाम की भूख का हेल्दी इलाज, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सूजी वेजिटेबल चीला, स्वाद ऐसा कि शिशु चट कर जाएंगे पूरी प्लेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान से समझौता होगा या हमला? ट्रंप के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Iran War : मिडिल ईस्ट में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर समझौते की कोशिशें तेज हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि तेहरान की तरफ से बातचीत के सभी रास्ते खुले हैं. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि दबाव बनाकर ईरान को झुकाने की कोशिश सिर्फ एक भ्रम है. समस्या का सामाधान सम्मानजनक बातचीत से ही निकल सकता है. पेजेशकियान ने एक्स पर लिखा कि ईरान ने हमेशा अपने वादों का सम्मान किया है और युद्ध टालने के लिए हर रास्ता अपनाया है. उन्होंने कहा कि तेहरान की तरफ से बातचीत के सभी विकल्प अब भी खुले हैं. Iran has consistently honored its commitments and explored every avenue to avert war; all paths remain open from our side. Forcing Iran to surrender through coercion is nothing but an illusion. Mutual respect in diplomacy is far wiser, safer, and more sustainable than war. — Masoud Pezeshkian (@drpezeshkian) May 20, 2026 ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर सहमति नहीं बन पाई पिछले कुछ दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर लगातार बातचीत और प्रस्तावों का दौर चला है. दोनों देशों ने एक-दूसरे को कई सुझाव भेजे, लेकिन खासकर ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर सहमति नहीं बन पाई. अमेरिका के प्रस्ताव को ईरान ने परमाणु शर्तों की वजह से खारिज कर दिया. इसके बाद तेहरान ने पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए वॉशिंगटन को 14 प्वाइंट वाला नया प्रपोजल भेजा. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका को यह प्रस्ताव भी पर्याप्त नहीं लगा. ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव और अनिश्चितता अब भी बनी हुई है. यह भी पढ़ें : ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का दावा, कहा- हम जो भी करने को कहेंगे नेतन्याहू वही करेंगे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले को फिलहाल टाल दिया गया सोमवार (18 मई)को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले को फिलहाल टाल दिया है. ट्रंप के मुताबिक सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं ने उनसे बातचीत को मौका देने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के नेताओं को भरोसा है कि जल्द कोई समझौता हो सकता है. ट्रंप ने यह भी साफ किया कि किसी भी डील में ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान पर हमले का आदेश देने से महज एक घंटे दूर थे, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने कार्रवाई रोकने का फैसला किया. यह भी पढ़ें : ईरान में अहमदीनेजाद को सत्ता में लाना चाहते थे US-इजरायल, लेकिन एक हमले से फेल हुआ सारा प्लान मंगलवार (19 मई) को ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने पर फैसला लेने से पहले दो-तीन दिन और इंतजार करेंगे. ट्रंप ने कहा कि वह फिर से युद्ध नहीं चाहते, लेकिन जरूरत पड़ी तो “एक और बड़ा हमला” करना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि फैसला शुक्रवार, शनिवार, रविवार या अगले हफ्ते की शुरुआत तक लिया जा सकता है. The post ईरान से समझौता होगा या हमला? ट्रंप के बयान से बढ़ा सस्पेंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव: फाल्टा में अभेद्य सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान, आयोग ने दोगुनी की निगरानी

मुख्य बातें पारदर्शी और सख्त निगरानी की व्यवस्था केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 35 कंपनियों की तैनाती रीयल टाइम नजर रखी जायेगी शिकायत सही पाये जाने के बाद रद्द हुआ था मतदान अंतिम समय में मैदान से हटा तृणमूल उम्मीदवार 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान तृणमूल नेतृत्व की उदासीनता दिखी तृणमूल के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार Bengal Re-polling: कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को होने वाले पुनर्मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग ने इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है. तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान उर्फ ‘पुष्पा’ की ओर से चुनावी मैदान से दूर रहने की घोषणा के बावजूद मतदान पूरी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होगा और ईवीएम पर उनका नाम तथा चुनाव चिह्न भी मौजूद रहेगा. भाजपा की ओर से मैदान में देबांग्शु पांडा हैं. पारदर्शी और सख्त निगरानी की व्यवस्था चुनाव आयोग ने साफ संकेत दिया है कि 29 अप्रैल को हुए कथित ईवीएम छेड़छाड़, वेबकैम फुटेज में हस्तक्षेप और बूथों पर अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए इस बार सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लगभग दोगुनी कर दी गयी है. निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार फाल्टा में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सख्त निगरानी के बीच होगी . आयोग किसी भी तरह की गड़बड़ी, दबाव, बूथ कब्जा या तकनीकी छेड़छाड़ की संभावना को पूरी तरह खत्म करना चाहता है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 35 कंपनियों की तैनाती फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में कुल 285 मतदान केंद्र हैं. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 35 कंपनियों की तैनाती रहेगी. पिछली बार जहां प्रत्येक बूथ पर चार केंद्रीय जवान तैनात थे, वहीं इस बार हर बूथ पर आठ जवान मौजूद रहेंगे. इसके अलावा किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निबटने के लिए 30 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी गठित की गयी हैं, जो संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करेंगी. रीयल टाइम नजर रखी जायेगी निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक इस बार फाल्टा में चुनाव सिर्फ मतदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर गतिविधि पर रीयल टाइम नजर रखी जायेगी. प्रत्येक मतदान केंद्र के भीतर दो वेब कैमरे और बाहर एक अतिरिक्त कैमरा लगाया जा रहा है. बूथ के भीतर की मतदान प्रक्रिया से लेकर बाहर की गतिविधियों तक की लाइव वेबकास्टिंग सीधे जिला निर्वाचन अधिकारी और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगी. आयोग ड्रोन से हवाई निगरानी की भी तैयारी कर रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की भीड़, बाहरी जमावड़े या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके. शिकायत सही पाये जाने के बाद रद्द हुआ था मतदान 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कई बूथों से ईवीएम पर इत्र छिड़कने, स्याही लगाने और सेलोटेप चिपकाने जैसी शिकायतें सामने आयी थीं. कई बूथों पर वेब कैमरों की फुटेज से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोप भी लगे थे. तत्कालीन विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने स्वयं फाल्टा पहुंचकर जांच की थी. कम से कम 60 बूथों पर गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले थे. इसके बाद चुनाव आयोग ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान का आदेश दिया था. अंतिम समय में मैदान से हटा तृणमूल उम्मीदवार तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान ने प्रचार के अंतिम दिन अचानक चुनावी मैदान से खुद को अलग करने की घोषणा कर दी. हालांकि हिंदुस्तानीय चुनाव कानून के तहत नाम वापसी की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी है. ऐसे में कानूनी और संवैधानिक रूप से जहांगीर अभी भी उम्मीदवार बने हुए हैं. ईवीएम में उनका नाम और तृणमूल का चुनाव चिह्न रहेगा और मतदाता चाहें तो उन्हें वोट भी दे सकेंगे. नेतृत्वक हलकों में इसे चुनावी रणनीति और संभावित हार से बचने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को फाल्टा में रोड शो के दौरान जहांगीर पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि खुद को ‘पुष्पा’ बताने वाले नेता आखिरकार झुक गये. शुभेंदु ने दावा किया कि जहांगीर को बूथ एजेंट तक नहीं मिल रहे थे और जनता का रुख देखकर उन्होंने मैदान छोड़ने का फैसला किया. हालांकि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आत्मतुष्टि से बचने की सलाह देते हुए 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें तृणमूल नेतृत्व की उदासीनता दिखी दूसरी ओर तृणमूल ने जहांगीर के फैसले को उनका निजी निर्णय बताया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि संगठन की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया. हालांकि नेतृत्वक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार फालता में तृणमूल का शीर्ष नेतृत्व भी जहांगीर से दूरी बनाये हुए दिखा. पहले जहां अभिषेक बनर्जी यहां सक्रिय प्रचार करते थे, वहीं पुनर्मतदान से पहले पार्टी का कोई बड़ा चेहरा मैदान में नजर नहीं आया. तृणमूल के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार फालता में मतदान से पहले राज्य पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है. कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें फाल्टा पंचायत समिति के उपाध्यक्ष सईदुल खान का नाम भी शामिल है. पुलिस और केंद्रीय बल लगातार इलाके में फ्लैग मार्च कर रहे हैं. संवेदनशील बूथों की अलग से पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. Also Read: बंगाल उपचुनाव: बेबस पुष्पा यूं ही नहीं झुका, फाल्टा के मोर्चे पर अकेले खड़े थे जहांगीर The post बंगाल चुनाव: फाल्टा में अभेद्य सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान, आयोग ने दोगुनी की निगरानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम: दिल्ली का पारा जाएगा 47 डिग्री सेल्सियस तक, जानें किन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast : जम्मू-कश्मीर में 21 से 22 मई के दौरान मौसम खराब रह सकता है. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में आंधी भी आ सकती है, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. हिमाचल प्रदेश में 21 और 23 मई को, जबकि उत्तराखंड में 22 और 23 मई को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी दिल्ली में अगले 6 दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है. 21 से 26 मई के बीच अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. ज्यादातर दिनों में आसमान साफ रहेगा और कई इलाकों में हीटवेव चल सकती है. 21 मई को कुछ जगहों पर लू का असर ज्यादा तेज रहने की संभावना है. इस दौरान 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं. राजस्थान में चलेगी धूलभरी सतही हवाएं राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. राज्य के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी इलाकों में दिन का तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे कई जगहों पर हीटवेव और गर्म रात का असर देखने को मिल सकता है. वहीं अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी सतही हवाएं चलने की भी संभावना है. राजस्थान मौसम अपडेट 20 मई pic.twitter.com/YUOST6Xoso — मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 20, 2026 गोवा और मध्य महाराष्ट्र के अलावा यहां होगी बारिश कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र में 21 मई को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में 21 मई के अलावा 24 से 26 मई के दौरान भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों तेज लू चल सकती है. दक्षिण हिंदुस्तान में कैसा रहेगा मौसम? तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21 से 24 मई के दौरान मौसम बदला रह सकता है. वहीं केरल, माहे और लक्षद्वीप में 21 से 22 मई तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 24 मई को, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 मई के दौरान, और रायलसीमा व तेलंगाना में 21 मई को बारिश के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 21 से 23 मई, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 21 मई को, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 21 से 24 मई को, जबकि रायलसीमा में 22 से 24 मई के दौरान गरज के साथ आंधी आने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकता है. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान का मौसम कैसा रहेगा असम और मेघालय में 23 और 24 मई के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 मई को गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 22, 25 और 26 मई को जबकि नागालैंड में 22 से 26 मई के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. The post मौसम: दिल्ली का पारा जाएगा 47 डिग्री सेल्सियस तक, जानें किन राज्यों में होगी बारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

21 मई की टॉप 20 खबरें: फालता में दोबारा वोटिंग आज, BJP-कांग्रेस में सीधी भिड़ंत, पीएम मोदी को मिला FAO एग्रीकोला मेडल

1. फालता में 21 मई को पुनर्मतदान: TMC के ‘पुष्पा’ आउट, BJP-कांग्रेस में सीधी भिड़ंत Falta Assembly Repoll: दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा (Falta Assembly Constituency) क्षेत्र में विगत 29 अप्रैल को हुआ मतदान रद्द कर दिये जाने के चलते अब यहां गुरुवार 21 मई को पुन: मतदान होना है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. जहांगीर खान को दी गई सुरक्षा रहेगी बरकरार, 26 के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट करेगी समीक्षा Bengal Re-polling: फाल्टा में गुरुवार (21 मई) को पुन: चुनाव होंगे. परिणाम 24 मई को घोषित किए जाएंगे. जहांगीर ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-फाल्टा के विकास के लिए, फाल्टा के आम लोगों के हितों के लिए, मैंने 21 मई को होने वाले चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. रोम में पीएम मोदी को मिला FAO एग्रीकोला मेडल, हिंदुस्तान के किसानों को किया समर्पित PM Modi FAO Agricola Medal: इटली दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को रोम में FAO एग्रीकोला मेडल दिया गया. जिसे उन्होंने हिंदुस्तान के किसानों को समर्पित कर दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं, यह नेतृत्व नहीं नौटंकी है Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी प्रशासन पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश का इकोनाॅमिक सिस्टम बेच दिया है, जिसकी वजह से आम जनता को भयंकर महंगाई का सामना करना पड़ेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. शरद पवार ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- विदेशों में मजबूत कर रहे हिंदुस्तान की छवि Sharad Pawar Praises PM Modi: शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और वैश्विक मंचों पर हिंदुस्तान की छवि मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि नेतृत्वक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन देश के सम्मान और प्रतिष्ठा के मुद्दे पर सभी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. IRGC की अमेरिका-इजराइल को धमकी, कहा- ईरान पर हमला हुआ तो मिडिल ईस्ट से बाहर भी भड़केगी जंग Iran US Conflict: मिडिस ईस्ट में सीज फायर लागू है. लेकिन, ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी जारी है. कई बार ट्रंप ईरान पर बड़े हमले करने की धमकी दे चुके हैं. बुधवार ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने भी अमेरिका और इजराइल को कड़ी चेतावनी दी है. आईआरजीसी ने कहा है कि अगर इस बार ईरान पर हमला होता है तो लड़ाई दूर तलक तक जाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. गया से बैंकॉक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, दो जिलों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर Bihar Cabinet Decision: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 13 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. गया से बैंकॉक सीधी उड़ान, सीमा सुरक्षा के लिए नया IG पद और तकनीकी शिक्षा विभाग में 53 नए पदों का सृजन जैसे बड़े फैसले लिए गए, जो राज्य के विकास को नई दिशा देने वाले माने जा रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. बिहार में स्पोर्ट्सों को मिलेगा हाईटेक बूस्ट, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स हब, शूटिंग रेंज और वाटर स्पोर्ट्स पर जानिए प्रशासन का प्लान Bihar News: बिहार प्रशासन राज्य में स्पोर्ट्स सुविधाओं को हाईटेक बनाने की तैयारी में जुटी है. वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, शूटिंग रेंज और आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सके. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. बिहार में 8 DSP और 5 IPS अधिकारियों का तबादला, नवगछिया के एसपी बदले, देखें लिस्ट IPS Transfer: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. प्रशासन ने 8 डीएसपी और 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. गढ़वा के एसडीएम साहब ने जब कॉफी संग घोली मिठास, तो चौकीदारों का छलका 30 साल पुराना दर्द Coffee with SDM: गढ़वा में एसडीएम संजय कुमार के “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम में चौकीदारों ने पहली बार सम्मान और अपनापन महसूस किया. कॉफी के दौरान ग्रामीण प्रहरियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं. प्रशासन ने प्रशिक्षण, सुरक्षा और जमीनी स्तर की चुनौतियों के समाधान का भरोसा दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. धनबाद में कोयला सिंडिकेट का खूनी स्पोर्ट्स: आजसू और राम रहीम सेना के बीच गोलीबारी, 6 घायल Dhanbad Crime News: धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा में अवैध कोयला कारोबार की शिकायत को लेकर आजसू और राम रहीम सेना के समर्थकों के बीच जमकर गोलीबारी और मारपीट हुई. इस घटना के बाद घायल आजसू नेता हीरालाल महतो धनबाद के SNMMCH अस्पताल में पुलिस के साथ हाथापाई कर मौके से फरार हो गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. KKR की जीत से प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. BCCI ने जारी किया 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन का शेड्यूल, 8 महीने में स्पोर्ट्से जाएंगे 1,788 मुकाबले बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस सीजन में कुल 1788 मुकाबले स्पोर्ट्से जाएंगे. इस सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. बिहार के वाणिज्य कर विभाग में नौकरी पाने का मौका, जल्द करें अप्लाई Bihar Sarkari Naukri 2026: बिहार में प्रशासनी नौकरी की तैयारी कर रहे यूवाओं के लिए काम की समाचार है. बिहार में कई प्रशासनी विभागों में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 72वीं कंबाइंड परीक्षा के माध्यम से वाणिज्य कर विभाग में कुल 76 पदों पर भर्तियां होंगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म स्थान, 48°C पहुंचा तापमान Heat Stroke: उत्तर प्रदेश का बांदा शहर भीषण गर्मी से तप रहा है; यहां 48.0°C तापमान दर्ज किया गया. जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है. बांदा हिंदुस्तान का सबसे गर्म स्थान बन गया

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top