Hot News

क्या भारत में आएगी Tesla की उड़ने वाली कार? 370 kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड और 1 सेकेंड से भी कम में 100 की रफ्तार, हवा में उड़ान भरेगी Roadster!

एलन मस्क हमेशा अपनी नई तकनीक से सभी को चौंकाते रहते हैं, और इस बार भी ऐसा ही हुआ. कल यानी 15 अक्टूबर को अमेरिका के टेक्सास शहर में SpaceX के एक विशेष इवेंट में Tesla ने अपनी उड़ने वाली कार पेश की. इस कार का नाम कंपनी ने Tesla Roadster रखा है. पहली बार यह कार 9 साल पहले 2017 में दिखाई गई थी और तब से इस पर काम चल रहा था. और अब फाइनली इसका प्रोडक्शन वर्जन तैयार हो चुका है. इस कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि Tesla की उड़ने वाली कार हिंदुस्तान में आती है या नहीं, और अगर आती है तो कब तक आएगी…

Tesla Roadster ने हवा में दिखाई कलाबाजी

Tesla के लाइव वेबकास्ट में इस कार को सड़क पर दौड़ने के साथ-साथ हवा में उछलकर पलटी खाते और उल्टी दिशा में चलते हुए दिखाया गया. अब ये देखना होगा कि इसे सड़कों पर आम नागरिकों के लिए मान्यता मिलती है या नहीं. इसके अलावा बड़ा सवाल ये भी है कि हवा में कलाबाजी वाला फीचर आम सड़कों पर कितना सुरक्षित होगा? इन सभी बातों को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई भी तकनीकी जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें: Tesla Model Y बनी चीन की नंबर-1 कार, 30 दिनों में बिकीं 50,359 यूनिट्स; 821 KM तक की रेंज

Tesla Roadster के 3 शानदार मॉडल

Tesla ने नई Roadster को 3 अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है:

  • Performance: यह दो सीटर मॉडल है जिसे आम सड़कों के लिए बनाया गया है. यह 1.6 सेकंड में 0-96 kmph की रफ्तार पकड़ लेगी.
  • Thrust: यह भी दो सीटर है, लेकिन इसे रेस ट्रैक के हिसाब से तैयार किया गया है. पीछे की तरफ लगे खास थ्रस्टर की मदद से यह सिर्फ 0.9 सेकंड में 96 kmph की स्पीड पकड़ लेगी.
  • Rocket: यह इस सीरीज का सबसे धांसू मॉडल है. यह सिंगल-सीटर होगी. इसमें चारों तरफ थ्रस्टर लगे हैं, जो कार को आगे और ऊपर की तरफ धक्का देते हैं. यह महज 0.59 सेकंड में 96 kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 370 kmph से ज्यादा होगी!

कैसे काम करेगी ‘थ्रस्टर’ तकनीक?

रोडस्टर की सबसे बड़ी खूबी इसके ‘कोल्ड-गैस थ्रस्टर’ और ‘सक्शन सिस्टम’ हैं.

  • थ्रस्टर का कमाल: इसे ऐसे समझें कि कार के अंदर बहुत ज्यादा दबाव के साथ ठंडी गैस भरी हुई है. जब यह गैस तेजी से पीछे या नीचे की तरफ निकलती है, तो कार को रॉकेट की तरह आगे या ऊपर की तरफ जोरदार धक्का मिलता है. इसी से कार हवा में उछलने या पलटने जैसी कलाबाजी कर पाती है.
  • सक्शन सिस्टम: तेज रफ्तार में कार हवा में न उड़ जाए या फिसल न जाए, इसके लिए यह सिस्टम वैक्यूम की तरह काम करता है और कार को सड़क से चिपकाए रखता है. इससे टायरों की पकड़ मजबूत बनी रहती है.

लड़ाकू विमान जैसा डिजाइन

  • नई रोडस्टर का डिजाइन SR-71 और F-35 जैसे लड़ाकू विमानों से प्रेरित है.
  • कार को हल्का और मजबूत रखने के लिए इसमें कार्बन-फाइबर, टाइटेनियम और मैग्नीशियम जैसी महंगी चीजों का इस्तेमाल किया गया है.
  • कार में छिपी हुई हेडलाइट्स और पीछे की तरफ एक सिरे से दूसरे सिरे तक फैली शानदार टेललाइट दी गई है.
  • इसका इंटीरियर बेहद हल्का रखा गया है. इसमें मैनुअल कंट्रोल दिए गए हैं ताकि फालतू का वजन कम किया जा सके.

हिंदुस्तान में आने के क्या हैं आसार?

Tesla की नई Roadster हिंदुस्तान में आएगी या नहीं, इसका जवाब फिलहाल कंपनी की आधिकारिक घोषणा पर निर्भर करता है. टेस्ला ने इस कार के प्रोडक्शन के लिए 2028 का लक्ष्य रखा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हिंदुस्तान में भी इसकी बिक्री उसी साल शुरू हो जाएगी. हिंदुस्तान में लॉन्च की तारीख जानने के लिए दो बातें अहम होंगी- पहली कि टेस्ला की ओर से हिंदुस्तानीय बाजार में इसे उतारने की घोषणा कब होती है और दूसरी कि हिंदुस्तान में इसकी बिक्री व इंपोर्ट से जुड़ी व्यवस्था क्या होगी?

ये भी पढ़ें: हवा में उड़ती है Elon Musk की नई Tesla Roadster कार, खास है पीछे का साइंस, जानें कब शुरू होगा प्रोडक्शन

The post क्या हिंदुस्तान में आएगी Tesla की उड़ने वाली कार? 370 kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड और 1 सेकेंड से भी कम में 100 की रफ्तार, हवा में उड़ान भरेगी Roadster! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top