Hot News

May 23, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 साल की बच्ची की हत्या को तमिलनाडु के सीएम विजय ने बताया भयावह, जांच के आदेश दिए

Tamil Nadu CM Vijay : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कोयंबटूर के सुलूर में 10 साल की एक बच्ची की हत्या को भयावह घटना बताया. विपक्ष के भारी विरोध के बाद सीएम विजय ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उन्होंने बच्ची के परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई है. सीएम विजय ने जांच के आदेश दिए सीएम विजय ने सोशल मीडिया एक्स पर बच्ची के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस को घटना की गहन और त्वरित जांच करके आरोपपत्र जल्द से जल्द दाखिल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.मुख्यमंत्री विजय ने कहा, कोयंबटूर में शुक्रवार को 10 वर्षीय एक बच्ची के साथ हुई भयावह घटना से गहरा दुख और सदमा पहुंचा है. हमारे समाज में ऐसे अमानवीय और अपराधों को कतई माफ नहीं किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगी कि स्त्रीओं और बच्चों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध ना हों. கோயம்புத்தூரில் நேற்று 10 வயது சிறுமிக்கு நிகழ்ந்த கொடூர சம்பவம் மிகுந்த வேதனையையும், அதிர்ச்சியையும் அளிக்கிறது. இத்தகைய மனிதநேயமற்ற மற்றும் மன்னிக்க முடியாத குற்றச் செயல்கள் நமது சமூகத்தில் ஒருபோதும் ஏற்றுக்கொள்ளப்பட முடியாது. தங்கள் உயிருக்குயிரான குழந்தையைப் பிரிந்து வாடும்… — CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) May 23, 2026 विपक्ष ने प्रशासन को घेरा विजय के सीएम बनते ही एक ऐसी घटना हुई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है.विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रमुख एडप्पाडी के पलानीस्वामी समेत अन्य नेताओं ने इस मामले में न्याय की मांग की. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता उदयनिधि स्टालिन समेत कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की और प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. उदयनिधि ने सोशल मीडिया पर कहा, इस जघन्य घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हत्या के लिए न्याय की मांग हर तरफ से उठ रही है. उन्होंने पीड़ित परिवार को द्रमुक की ओर से आश्वासन देते हुए आरोप लगाया कि नई प्रशासन के सत्ता में आने के मात्र 12 दिनों में यौन अपराध और गांजा तस्करी समेत 30 से अधिक गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं. पलानीस्वामी ने कहा, यह बेहद दुखद है कि स्त्रीओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाध्य यह प्रशासन ऐसी जघन्य घटनाओं को रोकने में विफल रही है. उन्होंने एक्स पर कहा, घंटों चले विरोध प्रदर्शनों के बाद इस घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन एक निर्दोष शिशु की जान बचाने में असमर्थता प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है. ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा मौत मामले के आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा  केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा-देश को अस्थिर करने की कोशिश का हिस्सा है कॉकरोच जनता पार्टी ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मीडिया से कहा-हम 7 दिन की रिमांड मांगेंगे, तभी होगी पूछताछ The post 10 साल की बच्ची की हत्या को तमिलनाडु के सीएम विजय ने बताया भयावह, जांच के आदेश दिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की होगी छुट्टी, बांग्लादेश से मिली हार के बाद PCB का एक्शन

PCB: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मिली ऐतिहासिक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद को कप्तानी से हटाने की तैयारी कर ली है. एक रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान अपने नए टेस्ट कप्तान का ऐलान करेगा. जियो न्यूज के अनुसार, मोहसिन नकवी की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 कप्तान सलमान अली आगा को शान मसूद की जगह लेने के लिए चुना है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है पाकिस्तान टीम जब जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी, तब सलमान अली आगा नई भूमिका में नजर आएंगे. शान मसूद की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार शान मसूद की कप्तानी पर बांग्लादेश के खिलाफ लगातार चौथी टेस्ट हार के बाद सवाल उठने लगे थे. पाकिस्तान को घर और विदेशी दौरों पर दो-दो टेस्ट मैच गंवाने पड़े, जिससे टीम के प्रदर्शन पर गंभीर चिंता बढ़ गई. मसूद ने अब तक कप्तान के तौर पर 16 टेस्ट मैचों में केवल चार जीत हासिल की हैं, जबकि 12 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान के इतिहास में इतने या उससे अधिक टेस्ट मैचों के बाद उनसे कम जीत सिर्फ इंतिखाब आलम के नाम दर्ज हैं. टेस्ट कप्तान के तौर पर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मैच खिलाड़ी कार्यकाल मैच जीत हार टाई ड्रॉ बेनतीजा जीत % मिस्बाह-उल-हक 2010-2017 56 26 19 0 11 0 46.42 इमरान खान 1982-1992 48 14 8 0 26 0 29.16 जावेद मियांदाद 1980-1993 34 14 6 0 14 0 41.17 इंजमाम-उल-हक 2001-2007 31 11 11 0 9 0 35.48 वसीम अकरम 1993-1999 25 12 8 0 5 0 48.00 एएच करदार 1952-1958 23 6 6 0 11 0 26.08 बाबर आजम 2021-2023 20 10 6 0 4 0 50.00 मुश्ताक मोहम्मद 1976-1979 19 8 4 0 7 0 42.10 इंतिखाब आलम 1969-1975 17 1 5 0 11 0 5.88 वकार यूनिस 1993-2003 17 10 7 0 0 0 58.82 शान मसूद 2023-2026 16 4 12 0 0 0 हालांकि, इंतिखाब आलम ने ऐसे दौर में टीम की कप्तानी संभाली थी जब पाकिस्तान क्रिकेट बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था. इसके बावजूद उनकी टीम ने इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ विदेशी सरजमीं पर यादगार ड्रॉ हासिल किए थे. हार के बाद शान मसूद टीम से हुए अलग रिपोर्ट के मुताबिक, सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ 78 रन की हार के बाद शान मसूद और उनके टीम के साथियों के बीच बातचीत लगभग खत्म सा हो गया था. टीम के भीतर माहौल काफी तनावपूर्ण बताया गया. यह भी कहा जा रहा है कि वापसी यात्रा के दौरान मसूद ने खुद को टीम से अलग-थलग रखा और अधिकांश समय अपने परिवार के साथ बिताया. रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान और टीम के बीच दूरी बढ़ती नजर आई. यह भी पढ़ें: स्त्री क्रिकेट से होगी बंपर कमाई, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान; 10 साल में बदल जाएगी तस्वीर The post पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की होगी छुट्टी, बांग्लादेश से मिली हार के बाद PCB का एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shoaib Ibrahim के पिता ICU में भर्ती, एक्टर बोले- अगले 24 घंटे बताए गए बेहद अहम

टेलीविजन अभिनेता शोएब इब्राहिम टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी पॉपुलर हैं. ससुराल सिमर का से फेमस हुए एक्टर के पिता की फिर से अचानक तबीयत खराब हो गई है. जी हां एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पापा को फिर से स्ट्रोक आया है. जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. शोएब इब्राहिम के पिता को आया स्ट्रोक शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘पापा के लिए आप सभी की दुआओं की जरूरत है… पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें… अगले 24 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं.’ फैंस एक्टर के पोस्ट से काफी चिंतित हो गए. परिवार को काफी मानते हैं शोएब इब्राहिम शोएब इब्राहिम काफी परिवारिक इंसान है. वह जिस बिल्डिंग में रहते हैं. वहां उनकी मां, सास और बहन सबा इब्राहिम भी रहते हैं. वह काफी परिवारिक हैं. एक्टर कई बार अपने यूट्यूब व्लॉग में भी कह चुके हैं कि उनके लिए परिवार कितना महत्व रखता है. वह अक्सर सबकी मदद करते हैं और सबको साथ लेकर चलते हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी खाला की बेटी का इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन करवाया. शोएब इब्राहिम के बारे में शोएब इब्राहिम की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. उन्होंने अजुनी, ससुराल सिमर का, कोई लौट के आया है, जीत गई तो पिया मोरे जैसे टीवी शोज में काम किया है. उनके कई म्यूजिक वीडियोज भी आये हैं. एक्टर ने टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ से शादी की है और दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम रूहान है. यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन The post Shoaib Ibrahim के पिता ICU में भर्ती, एक्टर बोले- अगले 24 घंटे बताए गए बेहद अहम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पश्चिम बंगाल में अब ईद पर एक दिन की छुट्टी, शुभेंदु सरकार की ओर से अधिसूचना जारी

मुख्य बातें केवल 28 मई को होगी छुट्टी ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बदलाव EID Holiday: कोलकाता: प्रशासन परिवर्तन के बाद पहली बार छुट्टियों की सूची में बदलाव हुआ है. ईद की छुट्टियों को लेकर एक नई अधिसूचना जारी की गई है. तृणमूल प्रशासन के दौरान ईद पर दो दिन की छुट्टी देने की प्रथा शुरू की गई थी. हालांकि, भाजपा ने सत्ता में आने के बाद इस नियम को बदल दिया. इस साल राज्य प्रशासन के कर्मचारियों को सिर्फ एक दिन की छुट्टी मिलेगी. केवल 28 मई को होगी छुट्टी पिछली प्रशासन के कार्यक्रम के अनुसार, ईद की छुट्टियां 26 और 27 मई को घोषित की गई थीं. अब, राज्य प्रशासन ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि इस वर्ष ईद 28 मई को मनाई जाएगी. इसलिए, केवल 28 मई को ही प्रशासनी अवकाश रहेगा. पिछली अधिसूचना रद्द कर दी गई है. केंद्र प्रशासन ने दो दिन पहले ही 28 मई को छुट्टी की घोषणा कर दी थी. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बदलाव इस बीच, राज्य प्रशासन बकरीद मनाने में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है. इस संबंध में राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं. कुछ दिन पहले, शुभेंदु प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश संबंधी दिशा-निर्देशों में बदलाव किया. ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है. Also Read: ममता बनर्जी ने सौंपा खाली है खजाना, पश्चिम बंगाल के आर्थिक हालात पर दिलीप घोष का खुलासा The post पश्चिम बंगाल में अब ईद पर एक दिन की छुट्टी, शुभेंदु प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टायर में नाइट्रोजन हवा भरवाएं या रेगुलर? जानें दोनों में असली फर्क, फायदे और नुकसान

Nitrogen vs Regular Air: कई लोग अक्सर मानते हैं कि टायर में नाइट्रोजन भरवाने से कई फायदे मिलते हैं. जैसे पंक्चर कम होना, माइलेज बेहतर होना, परफॉर्मेंस बढ़ना और टायर की लाइफ लंबी होना. लेकिन सवाल ये है कि क्या सच में आपकी कार के टायरों में नॉर्मल हवा की जगह नाइट्रोजन भरवाना जरूरी है? आखिरकार, जो हवा हम यूज  करते हैं उसमें पहले से ही करीब 78% नाइट्रोजन होता है. तो फिर क्या हम सिर्फ एक नार्मल चीज को जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं, या वाकई इसमें कोई बड़ा फायदा छिपा है? चलिए इसे थोड़ा आसान शब्दों में समझते हैं. नाइट्रोजन और रेगुलर हवा में क्या अंतर है? नाइट्रोजन एक सूखी गैस होती है, जबकि नॉर्मल हवा में ऑक्सीजन भी मौजूद होती है. नॉर्मल हवा में करीब 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन होती है, और बाकी हिस्सा कार्बन डाइऑक्साइड, आर्गन, नीयॉन, हीलियम, क्रिप्टॉन और जेनॉन जैसी गैसों से बना होता है. इसके मुकाबले, जब टायरों में नाइट्रोजन भरी जाती है तो उसमें लगभग 100% शुद्ध नाइट्रोजन होती है. नाइट्रोजन हवा में ऑक्सीजन नहीं होती, इसलिए यह एक सूखी गैस होती है, जबकि नॉर्मल हवा पूरी तरह सूखी नहीं होती. नाइट्रोजन हवा के फायदे  जब हम नॉर्मल हवा (Regular Air) को टायर में भरते हैं, तो उसमें नमी भी मौजूद होती है. जब टायर गरम होता है, तो यह नमी भाप (vapor) में बदल जाती है. इसकी वजह से टायर के अंदर प्रेशर उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है. इसके उलट, नाइट्रोजन गैस में न तो नमी होती है और न ही पानी की भाप. इसलिए यह टेम्परेचर बदलने पर भी ज्यादा स्टेबल रहता है. यही वजह है कि ज्यादा गर्मी में नाइट्रोजन भरे टायर नॉर्मल हवा वाले टायरों की तुलना में ज्यादा सेफ और कम फटने वाले होते हैं. इसके अलावा, हवा में मौजूद नमी धीरे-धीरे टायर के मेटल रिम्स में जंग (corrosion) भी लगा सकती है. वहीं नाइट्रोजन एक बड़ा और कम रिसाव (leak) वाला गैस मॉलिक्यूल है. इसलिए यह रेगुलर हवा की तुलना में टायर से धीरे-धीरे बाहर निकलता है और प्रेशर भी लंबे समय तक बना रहता है. यह भी पढ़ें: आपकी बाइक के लिए कौन-सा इंजन ऑयल है बेस्ट? डालने से पहले जरूर जान लें नाइट्रोजन हवा की कीमत और उपलब्धता अगर आप टायर में नॉर्मल हवा (regular air) भरवाते हैं, तो उसका खर्च लगभग ना के बराबर होता है. कई फ्यूल पंप पर तो ये बिल्कुल फ्री भी मिल जाती है. लेकिन अगर आप नाइट्रोजन गैस भरवाते हैं, तो वो आमतौर पर पेड सर्विस होती है. फ्यूल स्टेशन या टायर शॉप पर इसके लिए चार्ज लिया जाता है. जगह के हिसाब से चारों टायर में नाइट्रोजन भरवाने या टॉप-अप कराने का खर्च लगभग ₹150 से ₹200 तक आ सकता है. अब बात आती है सुविधा की. नाइट्रोजन फिलिंग हर जगह आसानी से नहीं मिलती, खासकर छोटे शहरों, ग्रामीण इलाकों या नए हाईवे एरिया में. ऐसे में अगर रास्ते में टायर पंचर हो जाए या हवा कम हो जाए, तो आपको मजबूरी में रेगुलर हवा ही भरवानी पड़ सकती है. क्या आपको टायरों में रेगुलर हवा की जगह नाइट्रोजन का यूज करना चाहिए? अगर आप लंबी हाईवे ड्राइव पर निकल रहे हैं, तो नाइट्रोजन भरवाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इससे टायर के अंदर टेम्परेचर और प्रेशर में अचानक बदलाव कम होते हैं. खासकर जब आप हाई-स्पीड पर ड्राइव करते हैं या ट्रैक जैसी जगहों पर गाड़ी चलाते हैं, तब नाइट्रोजन टायर के अंदर का प्रेशर बेहतर तरीके से बनाए रखता है. यही वजह है कि मोटरस्पोर्ट्स और एयरोस्पेस में इसका यूज ज्यादा किया जाता है. लेकिन रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए नॉर्मल हवा ही पूरी तरह ठीक है. सबसे जरूरी चीज है कि आप टायर प्रेशर को समय-समय पर चेक करते रहें. इससे टायर की सेहत अच्छी रहती है और लंबे समय में पैसे भी बचते हैं. जो ये आम धारणा है कि नाइट्रोजन भरवाने से पंचर नहीं होता, माइलेज बहुत बढ़ जाता है, टायर बिल्कुल गर्म नहीं होते या टायर की लाइफ कई गुना बढ़ जाती है तो ये सब बातें सही नहीं हैं. यह भी पढ़ें: बाइक राइडर्स के लिए जरूरी गैजेट, 5 मिनट से कम में भर देगा टायर में हवा, जानें फीचर्स और कीमत The post टायर में नाइट्रोजन हवा भरवाएं या रेगुलर? जानें दोनों में असली फर्क, फायदे और नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता, मार्को रूबियो ने सौंपा ट्रंप का संदेश

Marco Rubio Met PM Modi: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सेक्रेटरी रूबियो ने प्रधानमंत्री को रक्षा, रणनीतिक तकनीकों, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हो रही लगातार प्रगति के बारे में जानकारी दी. सेक्रेटरी रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका का दृष्टिकोण साझा किया. व्हाइट हाउस के निमंत्रण पर क्या बोले पीएम मोदी? प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए हिंदुस्तान के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान की अपनी अपील दोहराई. प्रधानमंत्री ने सेक्रेटरी रूबियो से राष्ट्रपति ट्रंप को अपना हार्दिक अभिवादन पहुंचाने का अनुरोध किया और कहा कि वह उनके साथ लगातार बातचीत जारी रखने के लिए उत्सुक हैं. इस मुलाक़ात के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर और NSA अजीत डोभाल भी मौजूद थे. US Secretary of State Marco Rubio met PM Narendra Modi in Delhi US Ambassador to India Sergio Gor tweets, “We had a productive discussion on ways to deepen U.S.-India cooperation across security, trade, and critical technologies – areas that strengthen both our nations and… pic.twitter.com/q4vi6D8mwA — ANI (@ANI) May 23, 2026 रूबियो से मुलाकात के बाद पीएम मोदी की आई प्रतिक्रिया PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, US के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत करके खुशी हुई. हमने हिंदुस्तान-US व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. हिंदुस्तान और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. रूबियो और पीएम मोदी के बीच सुरक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी पर हुई बात हिंदुस्तान में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट किया और बताया- हमने सुरक्षा, व्यापार और अहम टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में अमेरिका-हिंदुस्तान सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर सार्थक चर्चा की – ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों देशों को मजबूत बनाते हैं और एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाते हैं. हिंदुस्तान, अमेरिका का एक अहम साझेदार है. The post पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता, मार्को रूबियो ने सौंपा ट्रंप का संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट, यहां करें चेक

BSEB 12th Compartment Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB की तरफ से इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट एग्जाम दिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड की तरफ से BSEB 12th Compartment Result 2026 आज यानी 23 मई 2026 को शाम 4 बजे जारी किया गया. इससे पहले इंटर का मुख्य रिजल्ट 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे घोषित किया गया था. ऐसे चेक करें BSEB 12th Compartment Result 2026 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com पर जाएं. होमपेज पर BSEB 12th Compartment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. अपने विषयवार मार्क्स और डिटेल्स चेक करें. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें. 13 लाख से ज्यादा छात्र इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में करीब 13.70 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की गई थी. बिहार बोर्ड हर साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करता है. जो छात्र मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए थे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था. अब बोर्ड ने उन छात्रों का रिजल्ट भी जारी कर दिया है ताकि वे आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकें. यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक The post जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट, यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्विशा शर्मा मौत मामले के आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Twisha Sharma death case : ट्विशा शर्मा मौत मामले में उसके पति समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. शुक्रवार देर रात गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया था. अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद समर्थ सिंह ने कोर्ट के सामने सरेंडर करने की कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया था. उसके बाद जबलपुर पुलिस की मदद से भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह को गिरफ्तार किया था. Twisha Sharma death case | Madhya Pradesh’s Bhopal court sent accused Samarth Singh to seven-day police remand. https://t.co/MgoJX0XxvX — ANI (@ANI) May 23, 2026 ट्विशा के वकील ने कहा -आरोपी का पासपोर्ट जमा कराया गया ट्विशा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने मीडिया को बताया कि पुलिस को आरोपी समर्थ सिंह की 7 दिन की कस्टडी मिली है. पासपोर्ट के बारे में सुनवाई हुई थी. उसके वकील ने आज आरोपी का पासपोर्ट जमा कर दिया. तीन और पेंडिंग एप्लीकेशन हैं जिन्हें हमने प्रिजर्वेशन के लिए फाइल किया था, जिनकी तारीख 29 तारीख है. इसमें यह पता किया जाएगा कि वे 10 दिन तक कहां थे, अगर कोई प्रशासनी अधिकारी इसमें शामिल होगा, तो उन्हें भी सजा होगी. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. आरोपी को पेशी के लिए लाया गया, तो वो हंस रहे थे, उसने क्या किया है, वो पुलिस पूछताछ के बाद पता चल जाएगा. पुलिस कस्टडी में होगी पूछताछ प्रेस काॅन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्ननर संजय कुमार ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि समर्थ सिंह जबलपुर में कोर्ट में सरेंडर करने आया था, लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया. उसकी गिरफ्तारी वहीं से हुई है. अभी उससे ज्यादा कुछ पूछताछ नहीं हुई है. कस्टडी में लेने के बाद पूछताछ होगी. इस तरह के मामलों में पूछताछ कई चरणों में होती है. एम्स को दूसरी बार पोस्टमार्टम करने का लेटर मिला AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने का लेटर मिल गया है. AIIMS में फोरेंसिक के चीफ डॉ सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंजूरी से एम्स दिल्ली के 4 सीनियर डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड बनाया है जो ऑटोप्सी करेगा. यह टीम सभी लेटेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स के साथ शनिवार शाम 6 बजे स्टेट चार्टर प्लेन से भोपाल रवाना होगी. ये भी पढ़ें : केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा-देश को अस्थिर करने की कोशिश का हिस्सा है कॉकरोच जनता पार्टी ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मीडिया से कहा-हम 7 दिन की रिमांड मांगेंगे, तभी होगी पूछताछ The post ट्विशा शर्मा मौत मामले के आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar 10th Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Bihar 10th Compartment Result 2026 Out: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक (कक्षा 10वीं) कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल छात्र अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. ऐसे चेक करें Bihar Board 10th Compartment Result 2026 छात्र मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर “BSEB 10th Compartment Result 2026” लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें. सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा. छात्र अपने अंक और अन्य जानकारी ध्यान से जांच लें. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें. रिजल्ट में मिलेगी ये जानाकारियां छात्र का नाम रोल नंबर रोल कोड स्कूल का नाम माता-पिता का नाम विषयवार अंक कुल प्राप्त अंक पास/फेल स्टेटस डिवीजन (First/Second/Third) कंपार्टमेंट/स्पेशल परीक्षा की जानकारी रिजल्ट जारी होने की तारीख कब हुई थी परीक्षा? बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का आयोजन 2 मई से 6 मई 2026 तक दो शिफ्ट में किया गया था. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारियां ध्यान से जांच लें. किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर छात्र अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. फेल होने वाला स्टूडेंट्स को मिला दोबारा मौका यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में पास नहीं हो सके थे या किसी कारणवश रेगुलर परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे. कंपार्टमेंट परीक्षा छात्रों को बिना एक साल खराब किए दोबारा मौका देने के लिए कराई जाती है. यह भी पढ़ें- प्रशासनी स्कूलों में AI का कमाल, रिजल्ट में दिखा बदलाव The post Bihar 10th Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेलंगाना में लू का कहर: 16 लोगों की मौत, झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

Heatwave Warning: तेलंगाना के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को कहा कि राज्य में लू की चपेट में आने के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है. रेड्डी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा- जयशंकर भूपलपल्ली जिले में चार लोगों की मौत हुई जबकि वारंगल, करीमनगर और निजामाबाद में तीन-तीन और जोगुलम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. उन्होंने कहा कि प्रशासन मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी. बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है. जबकि बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अन्य जगहों के लिए भी लू का अलर्ट जारी किया गया है. कई क्षेत्रों में रातें भी गर्म रहेंगी और उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी. Heatwave Warning for (23.05.2026) 🌡️🔥 Severe heat wave conditions likely over parts of East MP, East UP & Vidarbha, with heat wave alerts across Bihar, Rajasthan, Telangana, Jharkhand, Odisha, Chhattisgarh and more. Warm nights and hot-humid conditions will add to the… pic.twitter.com/sZr1kd5gXQ — India Meteorological Department (@Indiametdept) May 23, 2026 राजस्थान में गर्मी के और भीषण होने का अनुमान राजस्थान में गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने रविवार से इसके और भीषण होने का पूर्वानुमान जताया है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 24 मई से तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में उष्णलहर व कहीं-कहीं तीव्र उष्णलहर का अनुमान है. हालांकि, आज शनिवार को राज्य के कुछ भागों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवा चलने से गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है. The post तेलंगाना में लू का कहर: 16 लोगों की मौत, झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top