Hot News

June 8, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM और कांग्रेस उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन 

Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है. राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में आज यानी 8 जून को JMM और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौके पर मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : बड़गाईं जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन को राहत नहीं, डिस्चार्ज याचिका खारिज The post झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM और कांग्रेस उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डेब्यू मैच में चमके मानव सुथार, दिग्गजों के खास क्लब में हुए शामिल

Manav Suthar test debut: युवा स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से अफगानी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में महज 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए. वे टेस्ट डेब्यू पर 5-विकेट हॉल (एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट) लेने वाले 10वें हिंदुस्तानीय गेंदबाज बन गए हैं. View this post on Instagram A post shared by Team India (@indiancricketteam) ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने मानव सुथार की इस कामयाबी की सबसे बड़ी बात यह है कि वे 21वीं सदी में अपने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले महज दूसरे हिंदुस्तानीय क्रिकेटर हैं. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने दुनिया के महान गेंदबाजों की फेहरिस्त में अपनी जगह पक्की कर ली है. टेस्ट डेब्यू पारी में 5 विकेट चटकाए 21वीं सदी में अब तक केवल दो ही हिंदुस्तानीय गेंदबाज अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा कर पाए हैं. इस सदी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज अमित मिश्रा थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले मैच की पहली पारी में 71 रन देकर 5 विकेट झटके थे. इसके ठीक 18 साल बाद, युवा स्पिनर मानव सुथार ने इस खास क्लब में एंट्री की और अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में ही 5-विकेट लेने का गौरव हासिल किया. टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट हॉल लेने वाले हिंदुस्तानीय गेंदबाज क्र.सं. गेंदबाज का नाम डेब्यू का वर्ष 1 मोहम्मद निसार 1932 2 वामन कुमार 1961 3 सैयद आबिद अली 1967 4 दिलीप दोशी 1979 5 नरेंद्र हिरवानी 1988 6 अमित मिश्रा 2008 7 रविचंद्रन अश्विन 2011 8 मोहम्मद शमी 2013 9 अक्षर पटेल 2021 10 मानव सुथार 2026 वर्ल्ड रिकॉर्ड में संयुक्त रूप से शीर्ष पर गेंदबाज का नाम देश विकेट (मैच में) किस वर्ष बनाया नरेंद्र हिरवानी हिंदुस्तान 16 विकेट (8/61 और 8/75) 1988 (बनाम वेस्टइंडीज) बॉब मैसी ऑस्ट्रेलिया 16 विकेट (8/84 और 8/53) 1972 (बनाम इंग्लैंड) यह भी पढ़े- मानव सुथार की फिरकी में उलझा अफगानिस्तान, हिंदुस्तान ने दिया फॉलोऑन The post डेब्यू मैच में चमके मानव सुथार, दिग्गजों के खास क्लब में हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सवालों पर चुप रहीं ममता बनर्जी, तेजी से निकलती दिखीं; देखें इंडिया ब्लॉक की बैठक के पहले का वीडियो

दिल्ली के ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में हो रही इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव समेत 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे हैं. ममता बनर्जी कार में अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ पहुंची. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि ममता खुद सामने की सीट पर कार में बैठीं हैं जबकि अभिषेक पीछे की सीट पर बैठे हैं. कार से उतरने के बाद पत्रकारों ने ममता बनर्जी से सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. एक पत्रकार ने जब बंगाल को लेकर सवाल किया तो वह तेजी से आगे बढ़ गईं. कुछ इसी तरह अभिषेक बनर्जी भी नजर आए. उन्होंने भी पत्रकारों के सवाल का जवाब नहीं दिया. देखें वीडियो. #WATCH | TMC Chief Mamata Banerjee and MP Abhishek Banerjee arrive at the Constitution Club to attend the INDIA bloc meeting. pic.twitter.com/eztWN8P3XN — ANI (@ANI) June 8, 2026 विपक्षी दलों का एकजुट होना जरूरी : अखिलेश यादव बैठक पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बैठक का एजेंडा वहां पहुंचने के बाद ही तय होगा, लेकिन उनकी कोशिश है कि “बंधु राज” स्थापित हो. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो हालात हैं, उन्हें पूरा देश देख रहा है और अब स्त्रीएं भी प्रशासन से नाराज हैं. अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए विपक्षी दलों का एकजुट होना जरूरी है और इसी दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. #WATCH | Delhi | On INDIA bloc meeting, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “What the agenda will be, can be decided only after we arrive there (at the meeting), but ‘bandhu raj’ must be formed, and this will be our effort. In Uttar Pradesh, you’re seeing what’s happening;… pic.twitter.com/3eC6ln1JDA — ANI (@ANI) June 8, 2026 यह भी पढ़ें : Video: राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी, गठबंधन की बैठक के पहले दिल्ली में लगे पोस्टर AAP अब INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं : संजय सिंह बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने साफ कहा कि AAP अब INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है. ऐसे में आज की बैठक में पार्टी की भागीदारी का सवाल ही नहीं उठता. VIDEO | Delhi: AAP leader Sanjay Singh (@SanjayAzadSln) on INDIA bloc meeting, said, “As far as the Aam Aadmi Party is concerned, we have already made it clear that the Aam Aadmi Party is not a part of the INDIA alliance. Therefore, the question of its participation in today’s… pic.twitter.com/z86gSCoTIj — Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2026 The post सवालों पर चुप रहीं ममता बनर्जी, तेजी से निकलती दिखीं; देखें इंडिया ब्लॉक की बैठक के पहले का वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

परमाणु ताकत में पाकिस्तान से काफी आगे निकला भारत, बढ़ाए इतने हथियार, SIPRI रिपोर्ट में सामने आए नए आंकड़े

India Nuclear Warheads SIPRI Report: हिंदुस्तान की परमाणु क्षमता को लेकर जारी नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ईयरबुक 2026 के अनुसार हिंदुस्तान ने अपने परमाणु हथियारों के भंडार का विस्तार किया है और अब वह इस मामले में पाकिस्तान से काफी आगे निकल गया है. सिपरी की वार्षिक रिपोर्ट में जनवरी 2026 तक के आंकड़ों का आकलन किया गया है.  सिपरी रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तान के पास अब अनुमानित 190 परमाणु वॉरहेड्स हैं, जबकि पाकिस्तान के पास यह संख्या 170 है. इस तरह हिंदुस्तान को अपने पड़ोसी देश पर लगभग 20 परमाणु वॉरहेड्स की बढ़त हासिल हो गई है.  हालांकि, रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान लगातार विखंडनीय सामग्री (फिसाइल मैटेरियल) जमा कर रहा है, जिससे आने वाले दशक में उसका परमाणु भंडार बढ़ सकता है. 2025 में दोनों देशों ने बढ़ाई सैन्य क्षमता सिपरी ईयरबुक 2026 में वैश्विक सैन्य खर्च, हथियारों के आयात-निर्यात, परमाणु ताकत और वर्ष 2025 के प्रमुख सुरक्षा घटनाक्रमों का विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों ने 2025 के दौरान अपने परमाणु कार्यक्रमों को मजबूत करने और आधुनिक बनाने की दिशा में काम जारी रखा. रिपोर्ट में कहा गया है, “पिछले एक दशक के दौरान हिंदुस्तान की परमाणु रणनीति में लंबी दूरी तक मार करने वाली हथियार प्रणालियों पर अधिक निवेश किया गया है, जो मुख्य रूप से चीन को ध्यान में रखकर विकसित होती दिखाई देती हैं.  रक्षा खर्च में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हिंदुस्तान रक्षा बजट के मामले में भी हिंदुस्तान लगातार दुनिया के प्रमुख देशों में बना हुआ है. सिपरी के मुताबिक 2025 में हिंदुस्तान का रक्षा खर्च बढ़कर 92.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक है. इस खर्च के साथ हिंदुस्तान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य व्यय करने वाला देश बना हुआ है. दूसरी ओर पाकिस्तान दुनिया के शीर्ष 15 रक्षा खर्च करने वाले देशों की सूची में भी शामिल नहीं है. हथियार आयात में भी हिंदुस्तान आगे रिपोर्ट में हथियार आयात से जुड़े आंकड़े भी दिए गए हैं. 2021 से 2025 के बीच हिंदुस्तान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश रहा. वैश्विक हथियार आयात में हिंदुस्तान की हिस्सेदारी 8.2 प्रतिशत दर्ज की गई. वहीं पाकिस्तान इस सूची में पांचवें स्थान पर रहा, जिसकी हिस्सेदारी 4.2 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार इस काल में हिंदुस्तान ने पाकिस्तान की तुलना में लगभग दोगुनी मात्रा में प्रमुख हथियार प्रणालियों का आयात किया. ये भी पढ़ें:- ईरान पर इजरायल का जवाबी हमला, तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों से दहशत; ट्रंप बोले- ‘फैसले मैं लेता हूं’ ये भी पढ़ें:- 21 साल का इंतजार खत्म: जर्मनी में श्री गणेश हिंदू मंदिर का हुआ उद्घाटन, भव्य समारोह के बाद खुले मंदिर के द्वार किन देशों के पास कितने परमाणु वॉरहेड? (सिपरी अनुमान) रूस : 5,000 से अधिकअमेरिका : 5,000 से अधिकचीन : 620फ्रांस : 290ब्रिटेन : 225हिंदुस्तान : 190पाकिस्तान : 170इजरायल : 90 (अनुमानित)उत्तर कोरिया : 60 (अनुमानित) The post परमाणु ताकत में पाकिस्तान से काफी आगे निकला हिंदुस्तान, बढ़ाए इतने हथियार, SIPRI रिपोर्ट में सामने आए नए आंकड़े appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता को दिल्ली में पहला झटका

कोलकाता से पूनम कुमार झा की रिपोर्ट Sukhendu Shekhar Rai: ममता बनर्जी को बंगाल के बाद अब दिल्ली में बड़ा झटका लगा है. टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने सांसद पद के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया था. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सभापति को सौंपा इस्तीफा सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा चेयरमैन यानी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक पर कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा की वजह उन्होंने वहां फैले भ्रष्टाचार को बताया. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक को लेकर भी अटकलें शुरू हो गयी हैं. माना जा रहा है कि वह भी पार्टी छोड़ सकती हैं. हालांकि अब तक कोयल मलिक के इस्तीफा की समाचार नहीं है. Also Read: फालता का ‘पुष्पा’ यानी जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल सीमा पर धराया The post तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता को दिल्ली में पहला झटका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JEE Advanced 2026 परीक्षा को लेकर छात्र का बड़ा दावा, पेपर 1 और पेपर 2 के मार्क्स में है अंतर

JEE Advanced 2026: JEE एडवांस 2026 परीक्षा के दोनों पेपर में मार्क्स डिफरेंस को लेकर X पर कई शिकायतें आई है. एक छात्र ने कहा कि उसके पेपर 1 और पेपर 2 के मार्क्स में काफी फर्क है. इस पर IIT कानपुर की ओर से सफाई है. आइए, जानते हैं पूरा मामला. JEE एडवांस परीक्षा JEE Advanced 2026 में एक छात्र ने पेपर 1 में -3 अंक और पेपर 2 में 104 मार्क्स हासिल किए हैं. दोनों पेपर एक ही परीक्षा के थे, उसी दिन और समान सिलेबस के साथ. पेपर 2 को इस साल ज्यादा कठिन माना गया. कुल 60,000 छात्रों में कई ऐसे मामले सामने आए जहां पेपर 1 और पेपर 2 के स्कोर में 100+ अंकों का बड़ा डिफरेंस देखा गया. Claims like below show a lack of understanding of basic statistics. When there are 60,000 students, some will have large gaps in marks for two papers. Chebychev’s inequality quantifies it. It has been the case in JEE Advanced since two papers were introduced. 😊 https://t.co/tbtjzh4lPH — Manindra Agrawal (@agrawalmanindra) June 7, 2026 IIT कानपुर ने बताया इस डिफरेंस का कारण इस छात्र की शिकायत के बाद IIT Kanpur के प्रोफेसर और डायरेक्टर डॉ. मणीन्द्र अग्रवाल ने इस पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि ऐसे दावे यह दिखाते हैं कि बेसिक सांख्यिकी की समझ की कमी है. जब 60,000 छात्र परीक्षा देते हैं, तो स्वाभाविक रूप से कुछ छात्रों के दो पेपरों के स्कोर में बड़ा डिफरेंस होता है. इसे Chebyshev’s Inequality के जरिए समझा जा सकता है. यह स्थिति तब से JEE Advanced में देखी जा रही है जब से दो पेपर का सिस्टम शुरू हुआ है. क्या है Chebyshev’s Inequality? अगर आपके पास बहुत सारे डेटा हैं (जैसे छात्रों के मार्क्स), तो उनका औसत (mean) एक बीच का स्तर होता है. अब हर किसी के मार्क्स बिल्कुल औसत जैसे नहीं होते हैं, कुछ कम, कुछ ज्यादा होते हैं. इसी फर्क को डेविएशन कहते हैं. कब हुई थी JEE Advanced की परीक्षा? आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित जेईई एडवांस 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पहली शिफ्ट की परीक्षा 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी यानी बीच में 2.5 घंटे का गैप था. परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई थी. यह भी पढ़ें – JEE एडवांस्ड में आई है 3 हजार रैंक? जानें टॉप IITs में कौन सी बेस्ट ब्रांच मिलेगी The post JEE Advanced 2026 परीक्षा को लेकर छात्र का बड़ा दावा, पेपर 1 और पेपर 2 के मार्क्स में है अंतर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बड़गाईं जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन को राहत नहीं, डिस्चार्ज याचिका खारिज

उत्तम की रिपोर्ट  Hemant Soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 8.86 एकड़ जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका लगा है. प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इडी और सीएम हेमंत सोरेन का पक्ष सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी है. डिस्चार्ज याचिका खारिज होने के बाद अब यह केस ट्रायल की ओर बढ़ सकता है. बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है मामला यह मामला बड़गाईं के 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में पांच दिसंबर 2025 को याचिका दाखिल कर खुद को निर्दोष बताते हुए मामले से आरोप मुक्त किए जाने की मांग की थी. इस याचिका पर दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. View this post on Instagram A post shared by Naya Vichar Jharkhand (@prabhat.khabar_jharkhand) यह भी पढ़ें : गढ़वा में ‘आपन सरस्वतिया’ बना जनआंदोलन, ड्रोन से नदी को नया आकार देने का प्रयास यह भी पढ़ें : Jamshedpur: कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत The post बड़गाईं जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन को राहत नहीं, डिस्चार्ज याचिका खारिज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खान सर ने दायर की जमानत याचिका, दोनों गार्ड्स और रौशन आनंद मामले में फैसला सुरक्षित

Khan Sir Anticipatory Bail: फायरिंग मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई है. इसके साथ ही फायरिंग करने वाले दोनों गार्ड्स की बेल के लिए भी अप्लाई किया गया था. इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. दूसरी तरफ, रौशन आनंद के मामले में भी सिविल कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. समाचार अपडेट हो रही है… The post खान सर ने दायर की जमानत याचिका, दोनों गार्ड्स और रौशन आनंद मामले में फैसला सुरक्षित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान पर इजरायल का जवाबी हमला, तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों से दहशत; ट्रंप बोले- ‘फैसले मैं लेता हूं’

Israel Attack Iran: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते टकराव के बीच सोमवार को तेहरान सहित ईरान के कई शहरों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इसके कुछ ही समय बाद इजरायल ने पुष्टि की कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कार्रवाई की है. यह वाकया ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि क्षेत्र में होने वाले बड़े फैसलों पर अंतिम नियंत्रण उनका है. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई से बचने की सलाह दी थी. ईरान के मिसाइल हमले के बाद बदला माहौल रविवार रात ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी. यह हमला अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद दोनों देशों के बीच पहली सीधी सैन्य भिड़ंत थी. तेहरान ने कहा कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायल के हालिया हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की. ईरान के अनुसार लेबनान में इजरायली सैन्य अभियान लगातार संघर्ष को बढ़ावा दे रहा है. उत्तरी इजरायल में बजने लगे सायरन ईरान ने दावा किया कि उसने उत्तरी इजरायल के विभिन्न इलाकों की ओर 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इसके बाद कई शहरों में हवाई हमले के सायरन बज उठे. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उनके हमले का प्रमुख लक्ष्य नाजरेथ के निकट स्थित रामत डेविड एयर बेस था. दूसरी ओर इजरायली सेना ने कहा कि उसने ईरान से छोड़ी गई मिसाइलों का पता लगा लिया था और उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश मिसाइलों को रोक लिया. इजरायल ने भी दागी मिसाइलें ईरान के मिसाइल हमलों के कुछ घंटों बाद तेहरान में कई स्थानों पर धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास भी विस्फोट की सूचना मिली. इसके अलावा इस्फहान और तबरीज शहरों में भी धमाकों की समाचारें सामने आईं. खुजेस्तान प्रांत के बंदर-ए-महशहर में स्थित ईरान की करुण पेट्रोकेमिकल कंपनी पर इजरायल ने हमला किया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें- NEW LINE HAS BEEN CROSSED. Iran’s strategic asset struck. First images of Iran’s Karun Petrochemical Company in Bandar-e Mahshahr, Khuzestan Province after being attacked by Israel.All bets are now off. Israel-Iran are launching tit-for-tat strikes. PM Netanyahu to hold cabinet… pic.twitter.com/PT6mxNrFK1 — Rahul Shivshankar (@RShivshankar) June 8, 2026 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, इजरायली वायु सेना ने कहा, ‘चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर, वायु सेना कमांडर, मेजर जनरल उमर तिशलर और आईडीएफ के वरिष्ठ अधिकारी पिछले कुछ घंटों से वायु सेना ऑपरेशन सेंटर से ईरान में स्थिति का निरंतर आकलन कर रहे हैं और आईडीएफ हमलों का नेतृत्व कर रहे हैं.’ लेबनान बना टकराव की सबसे बड़ी वजह मौजूदा तनाव के केंद्र में लेबनान है. ईरान लगातार कहता रहा है कि लेबनान पर इजरायल के हमले बंद होना किसी भी व्यापक शांति समझौते की पहली शर्त है. मार्च में इजरायल ने ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान शुरू किया था. इजरायल का आरोप है कि हिजबुल्लाह ने सीमा पार रॉकेट और ड्रोन हमले किए थे. वहीं ईरान का कहना है कि लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई समाप्त हुए बिना स्थायी शांति संभव नहीं है. रविवार को भी इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर दाहियेह में हमले किए. यह इलाका हिजबुल्लाह का मजबूत गढ़ माना जाता है. इसके बाद ईरान ने मिसाइल हमला कर जवाब दिया. ट्रंप बोले- समझौता अभी भी संभव तनाव बढ़ने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया कि ईरान के साथ बातचीत पूरी तरह पटरी से नहीं उतरेगी. फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘इससे समझौते पर कोई असर नहीं पड़ेगा. फैसले मैं लेता हूं. सारे फैसले मैं ही लेता हूं. वह फैसले नहीं लेते.’ रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने रविवार को न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर स्थित अपने गोल्फ क्लब में रहते हुए बेंजामिन नेतन्याहू से करीब आधे घंटे तक फोन पर बातचीत की. एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से एक्सियोस ने बताया कि ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा था कि वह आगे के हमलों से बचें क्योंकि ‘हम एक अच्छे समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं.’ ये भी पढ़ें:- कौन हैं क्रिस्टेन वेल्कर? जिनके सवालों से तिलमिलाए ट्रंप; कहा- तुम भ्रष्ट हो या बेवकूफ, इंटरव्यू छोड़कर भागे ये भी पढ़ें:- PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार ईरान ने अमेरिका और इजरायल को दी चेतावनी ईरान के मुख्य शांति वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने कहा कि अमेरिकी सैन्य ठिकाने और इजरायली हित अब वैध लक्ष्य हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि लेबनान से जुड़े समझौतों का उल्लंघन किया गया है और इसी कारण हालात बिगड़े हैं. हालांकि, अप्रैल में युद्धविराम लागू होने के बाद से रविवार तक ईरान ने सीधे तौर पर इजरायल पर हमला नहीं किया था. इसके बावजूद हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच झड़पें जारी रहीं. अब ईरान ने इसका जवाब दिया है. तेल बाजार में मचा हड़कंप ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष का असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखाई दिया. सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर से 96 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई. अगर, संघर्ष और बढ़ा तो ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है. खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता बढ़ गई है, जहां से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का तेल गुजरता है. The post ईरान पर इजरायल का जवाबी हमला, तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों से दहशत; ट्रंप बोले- ‘फैसले मैं लेता हूं’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फालता का ‘पुष्पा’ यानी जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल सीमा पर धराया

मुख्य बातें धमकाने का आरोप चुनाव परिणाम के बाद था फरार Jehangir Khan: कोलकाता : फानता का ‘पुष्पा’ यानी जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है. जहांगीर नेपाल-बांग्लादेश सीमा से विदेश भागने की योजना बना रहा था. राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. फालता के लोग जहांगीर की मनमानी से लंबे समय से तंग आ चुके थे. उस पर लूटपाट और जबरन वसूली समेत कई आरोप थे. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से जहांगीर फरार था. उसकी तलाश जारी थी. अब वह एसटीएफ के शिकंजे में है. पुलिस के अनुसार जहांगीर ने विदेश भागने की योजना बनाई थी. वह योजना भी विफल रही. धमकाने का आरोप चुनाव से पहले एसआईआर के समय से ही जहांगीर खान पर कई आरोप लगे थे. उन पर बीएलओ को प्रभावित करने और मृतकों के नाम सूची में जोड़ने का आरोप था. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने स्वयं उनके खिलाफ आवाज उठाई थी. इसके बाद चुनाव से पहले इलाके में धमकाने के आरोप भी लगे. आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुठभेड़ विशेषज्ञ अजय पाल शर्मा को विशेष पर्यवेक्षक के रूप में डुंडी पुलिस स्टेशन भेजा था. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें चुनाव परिणाम के बाद था फरार अजय पाल शर्मा खुद जहांगीर के घर गए और उन पर हावी हो गए. जहांगीर खान ने पलटवार करते हुए खुद को ‘पुष्पा’ कहा. फालता चुनाव में कई आरोप लगे. ईवीएम पर कई सेलोटेप चिपकाने के भी आरोप लगे. आयोग ने दोबारा चुनाव की घोषणा की. 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 21 मई तक जहांगीर पूरी तरह से ‘गायब’ हो चुके थे. उन्होंने चुनाव से ठीक दो दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया. तब से वह फरार हैं. उन्होंने अदालत से सुरक्षा मांगी, लेकिन राज्य ने भी उस सुरक्षा को वापस लेने के लिए आवेदन दिया. Also Read: ‘लुटेरे का मामला मुझ पर पर छोड़ दो’, शुभेंदु अधिकारी की गुस्साये लोगों से खास अपील The post फालता का ‘पुष्पा’ यानी जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल सीमा पर धराया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top