Hot News

July 16, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कम फीस, मोटी कमाई, 12वीं के बाद करें ये 5 हाई सैलरी देने वाले कोर्स

Top 5 High Salary Courses: 2 दिन पहले मेरे दोस्त की बहन जो 12वीं पास करने के बाद रेगुलर यूजी कोर्स में एडमिशन ले रही है उसने पूछा कि भैया कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स के बारे में बताइए ना. मैंने सलाह देते हुए सबसे पहले कहा कि अगर आपने सही कोर्स चुना और उसमें मेहनत से स्किल सीखी, तो कम पैसों में भी लाखों के पैकेज तक पहुंचा जा सकता है. उसके लिए शॉर्ट टर्म कोर्स की तलाश करते हुए मैंने 5 कोर्स की लिस्ट बनाई है जिसके बारे में इस आर्टिकल में बताया है. कम फीस में ज्यादा सैलरी दिलाने वाले ये कोर्स (Top 5 High Salary Courses) आपके भी काम के हो सकते हैं. Data Analyst नंबरों की दुनिया में बन जाइए हीरो आजकल हर कंपनी अपने फैसले डेटा देखकर लेती है, फिर चाहे वह प्रोडक्ट लॉन्च करना हो या मार्केटिंग बजट तय करना. यही वजह है कि डेटा एनालिस्ट (Data Analyst) की डिमांड आसमान छू रही है. इस कोर्स में आपको डेटा पढ़ना, समझना और उसकी रिपोर्ट बनाना सिखाया जाता है, साथ ही Excel, SQL, Python और Power BI जैसे टूल्स की भी ट्रेनिंग मिलती है. यह कोर्स 6 महीने से 1 साल में पूरा हो जाता है और फीस मुश्किल से 25 हजार से डेढ़ लाख रुपये के बीच रहती है. सबसे मजेदार बात यह है कि शुरुआती सैलरी ही 5 से 8 लाख रुपये सालाना तक मिल सकती है. यह कोर्स IIT मद्रास, IIT रुड़की, IIM कोझिकोड और कई भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. Digital Marketing मोबाइल से शुरू होकर लाखों की कमाई अगर आपको Instagram, Google और ऑनलाइन बिजनेस की दुनिया पसंद है, तो डिजिटल मार्केटिंग आपके लिए बना है. इस कोर्स में SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल ऐड्स, कंटेंट मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. खास बात यह है कि यह फील्ड सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि फ्रीलांसिंग और खुद का बिजनेस शुरू करने का रास्ता भी खोलती है. Digital Marketing कोर्स की अवधि 3 महीने से 1 साल तक है और फीस सिर्फ 20 हजार से 80 हजार रुपये के आसपास रहती है. शुरुआती सैलरी 4 से 7 लाख रुपये सालाना तक मिल जाती है. हालांकि, इस कोर्स के लिए मार्केट में प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स की भरमार है. वहीं IGNOU, दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU, Delhi) और जामिया जैसे संस्थान भी इस कोर्स को कराते हैं. Cyber Security में मोटी कमाई ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट जितने बढ़े हैं, साइबर फ्रॉड का खतरा भी उतनी ही तेजी से बढ़ा है. यही वजह है कि हर कंपनी को अपने डेटा की सुरक्षा के लिए साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट चाहिए. इस कोर्स में नेटवर्क सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग, साइबर लॉ और डेटा प्रोटेक्शन जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. साइबर सिक्योरिटी के लिए नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, C-DAC और कई IIT के सर्टिफिकेट प्रोग्राम इसके लिए अच्छे ऑप्शन हैं. यह कोर्स 6 महीने से 1 साल का होता है और फीस 40 हजार से 2 लाख रुपये तक हो सकती है. यहां शुरुआती सैलरी भी सबसे दमदार है, यानी 6 से 10 लाख रुपये सालाना. AI Prompt इंजीनियरिंग AI Prompt इंजीनियरिंग एक नया और तेजी से उभरता हुआ फील्ड है, जिसकी डिमांड आजकल काफी बढ़ गई है क्योंकि लगभग हर कंपनी अब AI टूल्स (जैसे ChatGPT, Claude, Midjourney) का इस्तेमाल कर रही है. यह वह स्किल है जिसमें आप AI मॉडल्स से सही तरीके से सवाल या इंस्ट्रक्शन (प्रॉम्प्ट) लिखना सीखते हैं, ताकि AI से सबसे बेहतर, सटीक और उपयोगी जवाब मिल सके. INTERNSHALA Platform पर इस कोर्स की डिटेल्स देख सकते हैं. इसे Skill India के तहत तैयार किया गया है. इसमें 6 हफ्ते का ऑनलाइन कोर्स होगा जिसमें हर दिन 1 घंटे का क्लास है. कोर्स की डिटेल्स नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं. Prompt Engineering Course for Generative AI from INTERNSHALA Cloud Computing की डिमांड आज हर छोटी-बड़ी कंपनी अपना डेटा क्लाउड पर शिफ्ट कर रही है, और यही वजह है कि क्लाउड कंप्यूटिंग प्रोफेशनल्स की मांग हर साल तेजी से बढ़ रही है. इस कोर्स में AWS, Microsoft Azure, Google Cloud और क्लाउड सिक्योरिटी जैसी टेक्नोलॉजी सिखाई जाती है. IIT कानपुर, NIELIT और मान्यता प्राप्त क्लाउड ट्रेनिंग संस्थान इसके लिए भरोसेमंद जगह हैं. यहां कम फीस में ये कोर्स कर सकते हैं. यह कोर्स 6 से 12 महीने में पूरा हो जाता है, फीस 35 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक रहती है. अपने दोस्त की बहन को इन कोर्स के बारे में बताते हुए एक बात के लिए आगाह किया कि इन कोर्स में एडमिशन के लिए ज्यादातर जगह 12वीं पास होना ही काफी है. सिर्फ कम फीस देखकर किसी संस्थान में दाखिला नहीं लेना, यह जरूर जांच लेना कि संस्थान मान्यता प्राप्त है या नहीं. साथ ही वहां प्लेसमेंट रिकॉर्ड कैसा है और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट व इंटर्नशिप की सुविधा मिलती है या नहीं ये सब चेक करने के बाद ही एडमिशन लेना. ये भी पढ़ें: 10वीं के बाद क्या करें, ऐसे चुनें बेस्ट करियर ऑप्शन The post कम फीस, मोटी कमाई, 12वीं के बाद करें ये 5 हाई सैलरी देने वाले कोर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विराट कोहली के बॉडीगार्ड पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, जानें पूरा मामला

Virat Kohli bodyguard controversy: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले हिंदुस्तानीय टीम कार्डिफ में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने पहुंची. कार्डिफ में हिंदुस्तानीय टीम के अभ्यास सत्र के बाद विराट कोहली के निजी बॉडीगार्ड पर मीडिया से बदसलूकी का आरोप लगा है. वरिष्ठ पत्रकारों ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है. जानें पूरा मामला. क्या है पूरा मामला? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तानीय टीम के खिलाड़ी अभ्यास खत्म करने के बाद टीम बस की ओर जा रहे थे. उस समय पत्रकार टीम की कवरेज के लिए निर्धारित मीडिया जोन में मौजूद थे. इसी दौरान विराट कोहली के निजी बॉडीगार्ड और कुछ पत्रकारों के बीच कथित रूप से तीखी बहस हुई. एक वरिष्ठ पत्रकार ने दावा किया कि संबंधित बॉडीगार्ड लगातार मीडिया के साथ अभद्र व्यवहार करता रहा है. पत्रकार के अनुसार, यह वही सुरक्षा कर्मी है जो हिंदुस्तानीय टी20 टीम के साथ मौजूद नहीं था, लेकिन वनडे टीम के साथ दिखाई दिया. पत्रकार पर चिल्लाया कोहली का बॉडीगार्ड पत्रकार के अनुसार, जब तक विराट कोहली टीम बस में बैठ चुके थे, उसके बाद भी उनके निजी बॉडीगार्ड ने एक पत्रकार पर कथित रूप से बार-बार “F*** Off” चिल्लाया. दावा यह भी किया गया कि संबंधित पत्रकार वहीं खड़ा था जहां टीम के मीडिया मैनेजर ने मीडिया प्रतिनिधियों को खड़े रहने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद सुरक्षा कर्मी ने कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई. कई पत्रकारों और क्रिकेट प्रशंसकों ने हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित निजी सुरक्षा कर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. BCCI या विराट कोहली की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), विराट कोहली या उनकी टीम की ओर से इस कथित घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में फिलहाल यह मामला पत्रकारों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। जांच या आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दूसरे वनडे पर रहेगी नजर यह कथित विवाद ऐसे समय सामने आया है जब हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे आज यानी 16 जुलाई को कार्डिफ में स्पोर्ट्सा जाना है. मैच से पहले इस घटना ने क्रिकेट जगत और मीडिया के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. इसे भी पढ़े- इंग्लैंड पहुंची क्रिकेटर अभिषेक की बहन मॉडल कोमल शर्मा, स्टेडियम से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें The post विराट कोहली के बॉडीगार्ड पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार को फिलहाल राहत, अब 31 जुलाई को आएगा अदालत का अगला फैसला

IRCTC Scam: आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत मिली है. गुरुवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट इस मामले में आरोप तय करने पर फैसला नहीं सुना सकी. अब अदालत 31 जुलाई को इस पर अगला आदेश देगी. ईडी ने दाखिल की है चार्जशीट इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है. ईडी ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा हिंदुस्तानी, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. एजेंसी का आरोप है कि इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तथ्य सामने आए हैं. क्या है पूरा मामला? यह मामला उस समय का है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र की यूपीए प्रशासन में रेल मंत्री थे. आरोप है कि वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेलवे के होटलों के रखरखाव और संचालन का ठेका निजी कंपनी को देने में अनियमितता की गई. जांच एजेंसियों के अनुसार, आईआरसीटीसी के रांची और पुरी स्थित दो होटलों के विकास, संचालन और रखरखाव का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया था. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें जमीन के बदले ठेका देने का आरोप ईडी का आरोप है कि इस ठेके के बदले लालू परिवार को पटना में कीमती जमीन बेहद कम कीमत पर ट्रांसफर की गई. जांच में यह भी दावा किया गया है कि बाद में इस जमीन को बेनामी संपत्तियों और शेल कंपनियों के जरिए परिवार के सदस्यों के नाम पर स्थानांतरित किया गया. इन्हीं कथित वित्तीय लेन-देन और अवैध कमाई के आरोपों को आधार बनाकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. अब 31 जुलाई पर टिकी नजर फिलहाल अदालत ने आरोप तय करने पर फैसला टाल दिया है. अब 31 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में यह साफ होगा कि अदालत इस मामले में आरोप तय करती है या नहीं. इस फैसले पर लालू परिवार और ईडी, दोनों की नजरें टिकी हुई हैं. Also Read: बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को एक और झटका, केसी सिन्हा के बाद अब चेतना झांब और श्रुति श्री भी छोड़ेंगी जन सुराज The post IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार को फिलहाल राहत, अब 31 जुलाई को आएगा अदालत का अगला फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हेरा फेरी 3 जरूर करूंगा… परेश रावल का ऐलान, अक्षय कुमार के 25 करोड़ वाले लीगल नोटिस पर भी तोड़ी चुप्पी

Paresh Rawal Confirms Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी’ में परेश रावल ने बाबूराव का किरदार निभाया था. इस आइकॉनिक रोल की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को पसंद आई. हालांकि जब हेरा फेरी 3 की बारी आई, तो परेश रावल ने अनाउंस किया कि वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं बनेंगे. अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उन पर 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भी भेज दिया. हालांकि, परेश रावल का कहना है कि इस नोटिस का कोई ठोस कानूनी आधार नहीं था. उनके मुताबिक, यह कदम पूरी तरह से अक्षय कुमार की इमोशनल रिएक्शन का नतीजा था. Paresh Rawal To Be A Part Of Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 का हिस्सा बनेंगे परेश रावल विक्की लालवानी संग बातचीत में परेश रावल ने फाइनली साफ कर दिया कि वह ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा जरूर बनेंगे. उन्होंने कहा, “जब भी ‘हेरा फेरी’ बनेगी, मैं उसमें जरूर काम करूंगा. फिल्म को कौन बनाएगा, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. इस फ्रेंचाइजी से मेरा खास जुड़ाव है और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए हमेशा तैयार हूं.” Paresh Rawal On Akshay Kumar: क्या अक्षय संग काम नहीं करना चाहते हैं परेश रावल परेश रावल ने उन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह अक्षय कुमार के साथ काम नहीं करना चाहते. उन्होंने साफ कहा, “ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि मुझे अक्षय कुमार के साथ काम करने में कोई दिक्कत है. मामला सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा हुआ है. अगर मुझे यह फिल्म करनी होती, तो उसके लिए फिरोज नाडियाडवाला की मंजूरी जरूरी थी, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी के पूरे अधिकार उन्हीं के पास हैं.” What Paresh Rawal Says About 25 Crore Legal Notice: अक्षय कुमार की तरफ से मिले 25 करोड़ रुपये के लीगल नोटिस पर क्या बोले परेश रावल अक्षय कुमार की तरफ से मिले 25 करोड़ रुपये के लीगल नोटिस पर भी परेश रावल ने अपनी राय रखी. परेश रावल ने कहा, “मेरे हिसाब से वह पूरी तरह एक इमोशनल रिएक्शन था. शायद अक्षय के मन में यही आया होगा कि ‘परेश मुझे कैसे मना कर सकते हैं?’ मुझे लगता है कि उस वक्त वह इमोशनली काफी अपसेट थे और उसी वजह से उन्होंने लीगल नोटिस भेजा. मेरा आज भी यही मानना है.” Paresh Rawal Akshay Kumar Last Film: परेश रावल और अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म परेश रावल और अक्षय कुमार आखिरी बार वेलकम टू द जंगल में नजर आए थे. फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे पहले दोनों ने हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में भी साथ स्क्रीन शेयर किया था. ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 छोड़ने के फैसले पर परेश रावल ने फाइनली तोड़ी चुप्पी- फिल्ममेकर के साथ… ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 बनेगी या नहीं? परेश रावल ने फाइनली दे दिया जवाब The post हेरा फेरी 3 जरूर करूंगा… परेश रावल का ऐलान, अक्षय कुमार के 25 करोड़ वाले लीगल नोटिस पर भी तोड़ी चुप्पी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को एक और झटका, केसी सिन्हा के बाद अब चेतना झांब और श्रुति श्री भी छोड़ेंगी जन सुराज

Bihar Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को लगातार झटके लग रहे हैं. बुधवार को कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद गुरुवार को भी दो और बड़े नाम पार्टी छोड़ने जा रहे हैं. इससे चुनाव से पहले जन सुराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. आज चेतना झांब और श्रुति श्री करेंगी बीजेपी जॉइन सूत्रों के मुताबिक, फिल्म निर्माता चेतना झांब और फतुहा की प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री गुरुवार को भाजपा की सदस्यता लेंगी. दोनों नेताओं का बीजेपी में जाना जन सुराज के लिए नुकसान माना जा रहा है. प्रो. केसी सिन्हा समेत कई नेता हुए बीजेपी में शामिल इससे पहले 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से जनसुराज के उम्मीदवार रहे प्रो. केसी सिन्हा ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. उनके साथ जनसुराज के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए. वहीं, दीघा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह और मनेर से पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह ने भी बीजेपी की सदस्यता ली. प्रशांत किशोर के खिलाफ लगा पोस्टर पटना में प्रशांत किशोर को लेकर एक पोस्टर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. पोस्टर में लिखा है कि केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है. इनको वोट नहीं, नोट चाहिए. पोस्टर के नीचे सौजन्य: बांकीपुर की जनता लिखा गया है. पोस्टर में प्रशांत किशोर को टोपी और गमछा पहने दिखाया गया है. बीजेपी में आते ही साधा निशाना भाजपा में शामिल होने के बाद गोपाल सिंह ने कहा कि अहंकारी व्यक्ति संगठन नहीं चला सकता. उनका आरोप था कि प्रशांत किशोर के पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है. वहीं बिट्टू सिंह ने कहा कि अब उनका नेतृत्वक भविष्य भाजपा के साथ ही जुड़ा रहेगा. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा. जीना यहीं है, मरना यहीं है. बीजेपी ने किया स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जन सुराज के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि सभी नए सदस्य संगठन को और मजबूत बनाने का काम करेंगे. Also Read:बंटी यादव और पंकज राय हत्याकांड में खेसारी लाल यादव की एंट्री, CM सम्राट चौधरी से की यह मांग The post बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को एक और झटका, केसी सिन्हा के बाद अब चेतना झांब और श्रुति श्री भी छोड़ेंगी जन सुराज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोनम वांगचुक भूख हड़ताल : दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा- जिंदगी अनमोल है, वांगचुक की सेहत पर रखें नजर

केंद्र और दिल्ली प्रशासन की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि क्या वांगचुक की सेहत पर नजर रखने का कोई इंतजाम है? इस पर तुषार मेहता ने बताया कि उनकी रोजाना मेडिकल जांच होती है और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी रिपोर्ट नियमित रूप से शेयर की जाती हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली प्रशासन से कहा है कि सोनम वांगचुक की सेहत पर लगातार नजर रखें और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत इलाज मुहैया कराएं. हाईकोर्ट ने कहा कि जीवन सबसे अनमोल है. तुषार मेहता ने हाईकोर्ट से कहा कि हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है. सोनम वांगचुक की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और उनकी सेहत की निगरानी पर केंद्र प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है. ये भी पढ़ें: Video : भूख हड़ताल के 19वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, बोले- मैं ठीक नहीं हूं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पिछले 25 दिनों से ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रही है. सोनम वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन से जुड़े थे. तभी से वह जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. The post सोनम वांगचुक भूख हड़ताल : दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र प्रशासन से कहा- जिंदगी अनमोल है, वांगचुक की सेहत पर रखें नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बालिका गृह कांड: पीड़िताओं को न्याय मिला या नहीं? CBI ने मुजफ्फरपुर डीएम से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में पीड़िताओं को दिए गए मुआवजे और उनके पुनर्वास की वर्तमान स्थिति को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, पटना की ओर से मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी (DM) को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करते हुए यह रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर CBI की कार्रवाई CBI के अपर पुलिस अधीक्षक एवं जांच अधिकारी पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस साल 30 जून को आरोपियों की आपराधिक अपीलों की सुनवाई के दौरान CBI को विशेष निर्देश दिए हैं. अदालत ने स्पष्ट करने को कहा है कि पीड़िताओं को ट्रायल कोर्ट द्वारा निर्धारित मुआवजा मिला है या नहीं. इसके साथ ही पीड़िताओं के पुनर्वास के लिए अब तक उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी भी मांगी गई है. जिला प्रशासन से मिलने वाली इस रिपोर्ट के आधार पर CBI दिल्ली उच्च न्यायालय में अपनी स्थिति रिपोर्ट (Status Report) दाखिल करेगी. यह भी पढ़ें… BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, दो कथित ऑडियो वायरल 49 पीड़िताओं को मिल चुका है मुआवजा इस संवेदनशील मामले में बिहार प्रशासन पूर्व में ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली को मुआवजा भुगतान से संबंधित रिपोर्ट सौंप चुकी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की 49 पीड़िताओं को तीन से नौ लाख रुपये तक की मुआवजा राशि दी जा चुकी है. गौरतलब है कि पुलिस और CBI की कार्रवाई के बाद 29 नवंबर 2018 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले को लेकर केस दर्ज किया था और मुआवजे की अनुशंसा की थी. इसके अलावा दिल्ली की साकेत कोर्ट ने भी मुआवजा देने का आदेश जारी किया था, जबकि पूरे मामले की मॉनिटरिंग सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जा रही थी. यह भी पढ़ें… बंद घरों के गेट पर अखबार फेंककर रेकी करने वाला गिरोह का भंडाफोड़ TISS की रिपोर्ट से हुआ था खुलासा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) की ऑडिट रिपोर्ट में मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बच्चियों के साथ हो रहे यौन शोषण और प्रताड़ना का सनसनीखेज खुलासा हुआ था. इसके बाद 31 मई 2018 को समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक के बयान पर मुजफ्फरपुर के स्त्री थाने में इस मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई थी. इस मुख्य मामले में ब्रजेश ठाकुर (संरक्षक), इंदु कुमारी (अधीक्षिका), मीनू देवी (हाउस मदर) और तत्कालीन सहायक निदेशक रोजी रानी समेत कई आरोपियों को कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है. The post बालिका गृह कांड: पीड़िताओं को न्याय मिला या नहीं? CBI ने मुजफ्फरपुर डीएम से मांगी विस्तृत रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुरी में भव्य रथ यात्रा शुरू : बलभद्र-सुभद्रा संग मौसी के घर के लिए निकले भगवान जगन्नाथ

Jagannath Rath Yatra 2026 : ओडिशा के पुरी शहर में आज गुरुवार सुबह से जगन्नाथ रथ यात्रा बेहद हर्षोल्लास और अगाध श्रद्धा भाव के साथ शुरू हो गई है. हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकलने वाली इस पावन यात्रा में भाग लेने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं, जिससे पूरा मंदिर परिसर महाप्रभु के जयकारों से गूंज उठा है. मंदिर के चुनरा सेवायत शरत मोहंती ने बताया कि इस बार सुबह से ही मंदिर के अंदर के सभी धार्मिक अनुष्ठान बहुत तेजी से पूरे किए गए हैं. ऐसा लग रहा है कि स्वयं महाप्रभु की यही इच्छा थी कि वे जल्दी से जल्दी बाहर आकर अपने भक्तों को दर्शन दें. सुबह तड़के मंगला आरती और स्नान पूजा के बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया और फिर गोपाल वल्लभ भोग व राजभोग के रूप में सात्विक खिचड़ी अर्पित की गई. गर्भगृह से बाहर आए महाप्रभु धार्मिक अनुष्ठानों के बाद बेहद भव्य तरीके से ‘पाहांडी बिजे’ की परंपरा शुरू हुई, जिसमें भगवान के विग्रहों को आदरपूर्वक गर्भगृह से बाहर लाया गया. सबसे पहले चक्रराज सुदर्शन, फिर भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा और अंत में भगवान जगन्नाथ को लाकर उनके निर्धारित रथों पर विराजमान कराया गया. बारिश को माना गया शुभ संकेत रथ यात्रा के शुरुआती समय में पुरी में हल्की बारिश भी देखी जा रही है. इसे भक्त भगवान की प्रसन्नता और आशीर्वाद से जोड़कर देखते हैं. मान्यता है कि रथ यात्रा के दिन वर्षा होने का अर्थ है कि भगवान अपने भक्तों से बेहद प्रसन्न हैं. सोने की झाड़ू से हुई रथों की सफाई भगवान के रथ पर विराजमान होने के बाद रथ यात्रा का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण अनुष्ठान ‘चेरा पहरा’ निभाया गया. इस रस्म के तहत पुरी के गजपति राजा स्वयं एक सेवक के रूप में रथों के पास पहुंचे और उन्होंने सोने की झाड़ू से तीनों रथों के मंडप को साफ किया. शुरू हुआ रथ खींचने का सिलसिला इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीनों विशाल रथों- नंदीघोष (भगवान जगन्नाथ का रथ), तालध्वज (बलभद्र जी का रथ) और दर्पदलन (माता सुभद्रा का रथ) का शुद्धिकरण किया गया. अब सभी जरूरी रस्में पूरी होने के बाद रथों में लकड़ी के घोड़े जोड़ दिए गए हैं. लाखों भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ मोटे रस्सों को थामकर रथों को खींचना शुरू कर दिया है. महाप्रभु का यह कारवां धीरे-धीरे गुंडिचा मंदिर की ओर बढ़ रहा है, जहाँ शाम को पहुंचने पर विशेष संध्या आरती उतारी जाएगी. ये भी पढ़ें : 15 दिनों के एकांतवास के बाद भक्तों को मिले महाप्रभु के दर्शन, आज भाई-बहन संग मौसीबाड़ी की ओर प्रस्थान करेंगे जगन्नाथ The post पुरी में भव्य रथ यात्रा शुरू : बलभद्र-सुभद्रा संग मौसी के घर के लिए निकले भगवान जगन्नाथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : भूख हड़ताल के 19वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, बोले- मैं ठीक नहीं हूं

Video : जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का गुरुवार (16 जुलाई) को 19वां दिन है. उन्होंने कहा कि उनकी हालत पूरी तरह ठीक नहीं है. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं. 15 जुलाई तक उनका वजन घटकर 57.15 किलोग्राम रह गया है. वांगचुक नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. बुधवार देर रात जारी एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह ठीक नहीं हूं, लेकिन मेरी हालत इतनी भी खराब नहीं है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 59 साल के सोनम वांगचुक की हालत बहुत अच्छी नहीं है. डॉक्टर 24 घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं. पिछले 24 घंटों में उनका वजन 400 ग्राम और घट गया है. भूख हड़ताल शुरू करने के बाद से अब तक उनका कुल वजन करीब 8.9 किलोग्राम कम हो चुका है और फिलहाल उनका वजन 57.15 किलोग्राम है. सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले डॉक्टर? मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर 105/76 mmHg, ब्लड शुगर 80 mg/dL और ऑक्सीजन स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि वह पूरी तरह होश में हैं और मानसिक रूप से अलर्ट हैं, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए 24 घंटे लगातार निगरानी की जरूरत है. ये भी पढ़ें: सिर्फ सोनम जी भूखे हैं, बाकी सब भर-भर के खा रहे हैं, जंतर-मंतर से फूड ब्लाॅगर आयुष सपरा के वीडियो ने खड़ा किया विवाद वीडियो मैसेज में क्या बोले सोनम वांगचुक? वीडियो मैसेज में सोनम वांगचुक ने समर्थकों से उनकी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील न करने को कहा. उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को आयोजित ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल होने की अपील की. वांगचुक ने कहा कि मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए, बल्कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से संसद मार्च में मेरे साथ शामिल होइए. The post Video : भूख हड़ताल के 19वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, बोले- मैं ठीक नहीं हूं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना-अहमदाबाद के बीच इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, दानापुर से चलने वाली दो ट्रेनों की बढ़ी अवधि

Bihar Train News: बिहार के ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी समाचार है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक, (गाड़ी नंबर- 09448) पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह स्पेशल ट्रेन 17 जुलाई की रात 10:30 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 2:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. यात्रियों को मिलेगी राहत मिली जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन पटना जंक्शन से रवाना होकर पीडीडीयू, कानपुर, कोटा, रतलाम और छायापुरी जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी. त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच यह स्पेशल ट्रेन बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है. दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल की बढ़ी अवधि इसके साथ ही दानापुर से बेंगलूरु और चर्लपल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि में विस्तार किया गया है. दानापुर-एसएमवीबी (बेंगलूरु) स्पेशल ट्रेन 17 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगी. यह ट्रेन 27 जुलाई और 1 अगस्त को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी. वापसी में यही ट्रेन 19 जुलाई से 2 सितंबर तक चलेगी. लेकिन 29 जुलाई और 3 अगस्त को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. इस ट्रेन में एसी-2, एसी-3, स्लीपर और जेनरल समेत 22 कोच होंगे. दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल का भी बढ़ा परिचालन इसके अलावा दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 07091/07092) का परिचालन भी बढ़ाया गया है. यह ट्रेन 18 और 25 जुलाई को चर्लपल्ली से और 20 और 27 जुलाई को दानापुर से चलेगी. इसमें भी एसी-2, एसी-3, स्लीपर और जेनरल समेत 22 कोच होंगे. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक ये ट्रेन अपने पहले के टाइम टेबल और रूट के अनुसार ही चलेंगी. Also Read: बिहार में अब गांवों में भी देना पड़ेगा होल्डिंग टैक्स, राज्य प्रशासन ने इस नियमावली को दी मंजूरी The post पटना-अहमदाबाद के बीच इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, दानापुर से चलने वाली दो ट्रेनों की बढ़ी अवधि appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top