करोड़ों की फीस लेने वाले दिलजीत दोसांझ ने ‘सतलुज’ के लिए क्यों लिए सिर्फ 1 रुपये? वजह दिल जीत लेगी
Diljit Dosanjh Satluj: अगर किसी बड़े स्टार को फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस मिलती हो और वही एक्टर किसी फिल्म के लिए सिर्फ 1 रुपये लेने का फैसला कर ले, तो जाहिर है इसके पीछे कोई खास वजह होगी. ऐसा ही कुछ एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘सतलुज’ के लिए किया. फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान ने खुलासा किया है कि दिलजीत ने इस फिल्म के लिए नॉर्मल फीस लेने से साफ इनकार कर दिया था. Diljit Dosanjh Fees In Satluj: हनी त्रेहान ने बताया क्यों सिर्फ 1 रुपये में मानी फिल्म द प्रिंट को दिए इंटरव्यू में हनी त्रेहान ने बताया “अगर दिलजीत दोसांझ इस फिल्म का हिस्सा नहीं होते, तो शायद ‘सतलुज’ बन ही नहीं पाती. मैं चाहता था कि जसवंत सिंह खालड़ा का किरदार कोई ऐसा एक्टर निभाए, जो उस माहौल और संस्कृति को अच्छी तरह समझता हो. इसलिए मेरी पहली पसंद एक सिख एक्टर थे. अगर इस रोल में किसी बॉलीवुड स्टार को लेता, तो लोगों का ध्यान कहानी से हटकर इस बात पर चला जाता कि वह सरदार का किरदार निभा रहे हैं. इससे खालड़ा साहब के संघर्ष और उन लोगों के दर्द के साथ न्याय नहीं हो पाता, जिनकी कहानी यह फिल्म दिखाती है.” दिलजीत ने कहा- जसवंत सिंह खालड़ा जैसे इंसान का किरदार निभाने के लिए मैं फीस कैसे ले सकता हूं? हनी त्रेहान ने बताया कि साल 2021 में उनकी दिलजीत दोसांझ से लगभग 30 मिनट की मुलाकात तय हुई थी. इस दौरान उन्होंने अपनी रिसर्च और फिल्म की स्क्रिप्ट दिलजीत को दिखाई. जैसे ही दिलजीत ने जसवंत सिंह खालड़ा की तस्वीर देखी और उनके संघर्ष के बारे में जाना, वह इमोशनल हो गए. हनी के मुताबिक, दिलजीत अपनी कुर्सी से उठे, स्क्रिप्ट को अपने माथे से लगाया और “वाहेगुरु” कहा. इसके बाद उन्होंने कहा, “जसवंत सिंह खालड़ा जैसे इंसान का किरदार निभाने के लिए मैं फीस कैसे ले सकता हूं? ऐसा करना मेरे लिए शर्म की बात होगी.” निर्देशक ने जब उन्हें फीस लेने के लिए कहा, तो दिलजीत ने जवाब दिया कि अगर कानूनी और कॉन्ट्रैक्ट की औपचारिकता पूरी करनी है, तो उन्हें सिर्फ 1 रुपये दे दिए जाएं. Satluj Faced Controversies After Release: रिलीज के बाद भी विवादों में रही ‘सतलुज’ फिल्म ‘सतलुज’ सिर्फ अपनी कहानी की वजह से ही नहीं, बल्कि रिलीज के बाद हुए विवादों के कारण भी लगातार चर्चा में रही. पहले फिल्म का सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के साथ सर्टिफिकेशन को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद रिलीज के महज 48 घंटे के भीतर ही इसे जी5 से हटा दिया गया. हालांकि इन सभी मुश्किलों के बावजूद हनी का कहना है कि दिलजीत का फिल्म के प्रति डेडिकेशन कभी नहीं बदला. ये भी पढ़ें: सतलुज विवाद : 127 कट्स, तीन बार बदला नाम, 30 साल पहले लापता बैंक कर्मचारी की कहानी 48 घंटे में गायब The post करोड़ों की फीस लेने वाले दिलजीत दोसांझ ने ‘सतलुज’ के लिए क्यों लिए सिर्फ 1 रुपये? वजह दिल जीत लेगी appeared first on Naya Vichar.

