Hot News

32000 रुपये सस्ता हुआ Vivo का 50MP ट्रिपल कैमरा फोन, देख लें कहां मिल रहा ये तगड़ा ऑफर

Vivo X100 Pro 5G: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर इस समय शानदार ऑफर्स चल रहे हैं, जिनमें आप Android स्मार्टफोन्स पर अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं. इन डील्स के तहत Vivo X100 Pro 5G भी सस्ते में मिल रहा है, जो अपनी दमदार कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है. इसमें Zeiss कैमरा दिया गया है, जो बेहद साफ और शानदार तस्वीरें खींचता है.

अगर आपकी भी नजर इस फोन पर कई दिनों से थी, तो अब इसे बड़े डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है. अगर आप इसे लेने का मन बना रहे हैं, तो कहीं और जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम आपको इससे जुड़े सभी ऑफर्स और डील्स की पूरी डिटेल्स देने वाले हैं. आइए जानते हैं.

Amazon पर सस्ता हुआ Vivo X100 Pro 5G 

Vivo X100 Pro 5G के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट की कीमत 96,999 रुपये है. फिलहाल Amazon इस पर 33% का डिस्काउंट दे रहा है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर 64,999 रुपये रह जाती है. यानी इस फोन को खरीदने पर आपको अच्छी-खासी बचत हो सकती है.

Vivo X100 Pro 5G Price Details On Amazon
Vivo x100 pro 5g price details on amazon

बंपर ऑफर्स और डिस्काउंट

इसके अलावा बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं. ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से 2250 रुपये की छूट मिल सकती है. एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन पर 51,100 रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जो नियम और शर्तों पर निर्भर करेगा. चाहें तो आप इसे 3,121 रुपये से शुरू होने वाली EMI पर भी खरीद सकते हैं.

Vivo X100 Pro 5G Bank Offers On Amazon
Vivo x100 pro 5g bank offers on amazon

Vivo X100 Pro 5G के फीचर्स 

यह Vivo स्मार्टफोन 6.78 इंच के Full HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. बेहतर स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया गया है. फोन का 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध है.

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. फोन में 5400mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें Wi-Fi, Bluetooth, GPS और 5G कनेक्टिविटी जैसे सभी जरूरी फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Motorola से Vivo तक: ₹30K बजट में मिल रहे DSLR जैसे कैमरा वाले स्मार्टफोन

The post 32000 रुपये सस्ता हुआ Vivo का 50MP ट्रिपल कैमरा फोन, देख लें कहां मिल रहा ये तगड़ा ऑफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top