Hot News

Dhanbad News : गोविंदपुर में यात्री बस से 80 लाख के गहनों की चोरी मामले में एमपी से एक गिरफ्तार

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक होटल के पास खड़ी बस से 80 लाख के गहने व दो लाख रुपये नकद चोरी के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने एक आरोपी को मध्य प्रदेश के मनावर से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी अकरम को लाने के लिए गोविंदपुर पुलिस मनावर पहुंच चुकी है. कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर अकरम को लेकर धनबाद आ रही है. पुलिस उसे लेकर गुरुवार को गोविंदपुर थाना पहुंचेगी. इसके बाद उससे पूछताछ की जायेगी.

क्या है मामला :

कोलकाता में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मुजफ्फरपुर के मोतिउर रहमान अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 19 दिसंबर को बस से जा रहे थे. बस रात में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बगसुमा के एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी हुई. सभी यात्री नीचे उतर कर खाने पीने चले गये. लौटने पर मोतिउर रहमान का बैग बस से गायब था. बैग में 80 लाख रुपये के गहने और दो लाख रुपया नकद था.

बैग व कुछ जेवर बरामद :

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अकरम के पास से चोरी का बैग और कुछ जेवर भी बरामद हुए हैं. पूछताछ के दौरान उसने घटना की जानकारी मध्य प्रदेश पुलिस को दी. उसके बाद वहां की पुलिस ने गोविंदपुर पुलिस से संपर्क किया और आरोपी की जानकारी दी. अकरम ने मध्य प्रदेश पुलिस को बताया है कि बस के ड्राइवर, कंडक्टर ने एक अन्य के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : गोविंदपुर में यात्री बस से 80 लाख के गहनों की चोरी मामले में एमपी से एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top