Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार सुबह से ही बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा. रुक- रुककर बारिश हो रही है. पटना, अरवल और जहानाबाद में बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी गई. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

बिहार के इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने समस्तीपुर, पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, खगड्यिा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है.
The post Bihar Rain Alert: बिहार के 13 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट appeared first on Naya Vichar.