Hot News

बिहार में शादीशुदा शख्स ने नाबालिग से रचाई शादी, पिता ने तिलक के लालच में रची साजिश

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा शख्स ने सिर्फ तिलक के पैसे के लिए नाबालिग लड़की से शादी कर ली. यह हैरान करने वाली घटना लहेरी थाना क्षेत्र की है, जहां 17 वर्षीय पीड़िता ने अपने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति जितेंद्र कुमार और उसके पिता महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है.

ऐसे हुई धोखे की शुरुआत

पीड़िता की मां विधवा है, और आरोपी जितेंद्र कुमार व उसके पिता ने इस स्थिति का फायदा उठाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि शादी के बाद लड़की को खुशहाल जीवन मिलेगा. तिलक के नाम पर मोटी रकम भी ली गई, और फिर नाबालिग की शादी आरोपी जितेंद्र से करवा दी गई.

सच सामने आते ही टूटी नाबालिग की दुनिया

शादी के कुछ दिन बाद ही पीड़िता को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके शिशु भी हैं. जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकाया गया. परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़े: बिहार में अब 194 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, पहले 33 हो चुके हैं बर्खास्त

पुलिस ने सच्चाई उजागर कर भेजा जेल

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जितेंद्र पहले से ही शादीशुदा था और यह शादी सिर्फ तिलक के पैसों के लिए कराई गई थी. लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

The post बिहार में शादीशुदा शख्स ने नाबालिग से रचाई शादी, पिता ने तिलक के लालच में रची साजिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top