Hot News

शौच करने गये अधेड़ को भालू ने काटा, इलाजरत

29 गुम 22 में इलाजरत घायल बुदुलाल खेरवार बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के मैलापाठ निवासी बुदुलाल खेरवार (45) पर शुक्रवार को जंगली भालू ने हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार उपरांत बुदुलाल को बेहतर इलाज के लिए सदर गुमला रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह शौच करने गांव से सटे लोहरदगा रेंज की जंगल स्थित एक खाई की तरफ गया था. अचानक जंगली भालू आ धमका और अपने धारदार नाखून से हमला कर दिया. बताया जाता है कि जिस हालत में बुदूलाल था. उसी हालत में भालू से लड़ने लगा और चिल्लाने लगा. जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग निकला. इधर, घटना की सूचना बनारी रेंज के फॉरेस्टर किशोर कुमार को जैसे मिली वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज के लिए परिजनों को 10 हजार रुपये की विभागीय मदद किया. उन्होंने प्रखंड के महुआ चुनने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि महुआ चुनने के लिए अहले सुबह व रात में जंगल की ओर न जाये. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत पर जंगल में आग ना लगायें. जंगल में आग लगने के कारण ही वन्य पशु बेकाबू हो जाते हैं और गांव पहुंच जाते हैं या तो फिर लोगों पर हमला करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post शौच करने गये अधेड़ को भालू ने काटा, इलाजरत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top