Hot News

त्योहारों को आपसी भाईचारगी के बीच मनाने की परंपरा को कायम रखें : दामोदर कसेरा

गुमला. केंद्रीय महावीर मंडल गुमला के संरक्षक दामोदर कसेरा ने कहा है कि सभी समुदाय के लोग वर्षों से मिलजुल कर सभी पर्व को मनाते आये हैं. यह गुमला का इतिहास रहा है और इस इतिहास परंपराओं को हम सभी की जिम्मेवारी बनती है कि कायम रखें. वैसे तो गुमला में किसी भी के पर्व में अप्रिय घटना नहीं घटी. फिर भी हमलोग अपनी-अपनी जिम्मेवारी को समझते सभी पर्वों को भाईचारगी के साथ मनायेंगे. उन्होने कहा कि 30 मार्च से सात मार्च तक पांच पर्व है. 30 मार्च को चैती दुर्गा पूजा का कलश स्थापना है. 31 मार्च को ईद, एक अप्रैल को सरहुल तथा तीन व चार मार्च को छठ पूजा है. छह अप्रैल को रामनवमी व सात मार्च को दशमी है. सात मार्च को चैती दुर्गा पूजा के समापन पर भव्य जुलूस पूरे नगर का भ्रमण होती है. सभी पर्व की शांति पुनः रूप से संपन्न करने के लिए पूरा शहर भक्तिमय हो गया है. उन्होंने सभी समुदाय के लोगो से अपील की है कि पूरे हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाये और गुमला का जो शांति के माहौल मे पर्व मानने का इतिहास रहा है. उसे कायम रखें.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post त्योहारों को आपसी भाईचारगी के बीच मनाने की परंपरा को कायम रखें : दामोदर कसेरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top