Hot News

Rajasthan Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? सबसे पहले यहां देखें

Rajasthan Board Result 2025 in Hindi: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अप्रैल या मई 2025 में 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा रिजल्ट से पहले की जाएगी. रिजल्ट आने के बाद आधिकारिक RBSE कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट 2025 लिंक बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर उपलब्ध होगा. छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा? (Rajasthan 10th Board Result Date 2025)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 15 मई 2025 के आस-पास रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा रिजल्ट से पहले की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UP Board Results 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, देखें बीते वर्षों का रिकाॅर्ड

आरबीएसई रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें? (Sarkari Result)

राजस्थान बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन जारी करेगा. छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का उपयोग करके इसे ऑनलाइन देख सकते हैं:

  • छात्र सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं
  • अब ‘परीक्षा परिणाम’ पर क्लिक करें
  • नया पेज ओपन होगा
  • आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2025 देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर सेव करें और रिजल्ट चेक करें
  • कैंडिडेट्स रिजल्ट की काॅपी को सेव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025: इस दिन जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें

परिणाम के बाद यहां से लें मार्कशीट (Rajasthan Board Result in Hindi)

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम 2025 (Rajasthan Board Result) RBSE की वेबसाइट पर एक प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में जारी किया जाएगा. असली मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा. रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र अपनी प्रोविजिनल मार्कशीट को सुरक्षित रखें, ताकि वह बाद में काम आ सके.

The post Rajasthan Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? सबसे पहले यहां देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top