Hot News

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, अब इस दिन तक करें अप्लाई

NEET MDS 2025 Registration in Hindi: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET MDS 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 3 अप्रैल से 6 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें और परीक्षा संबंधी सभी दिशानिर्देश ध्यान से पढ़ें. 

इस दिन होगी NEET MDS परीक्षा (NEET MDS 2025 Registration)

इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के डेंटल कोर्स (MDS) में प्रवेश मिलता है. NEET MDS 2025 परीक्षा 19 अप्रैल 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा कई शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी. 

यह भी पढ़ें- NTA SWAYAM: स्वयं जनवरी 2025 के लिए इतने कोर्सेज में होगा एडमिशन, जल्द करें आवेदन

NEET MDS 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

NEET MDS 2025 Registration Last Date खत्म होने से पहले इस तरह आवेदन कर सकते हैं-

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • होम पेज पर NEET MDS 2025 के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन लिंक मिलेगा.
  • लिंक पर क्लिक करें
  • अपना लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करें
  • पंजीकरण हो जाने के बाद आवेदन पत्र भरें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

NEET MDS 2025 के लिए आवेदन शुल्क 

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज में नीट एमडीएस के लिए आवेदन करने के लिए ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 3500 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये है. ये पेमेंट उम्मीदवार किसी भी कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Waqf Meaning in Hindi: हिंदी में ‘वक्फ’ का मतलब क्या है और यह किस भाषा का शब्द है?

The post NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, अब इस दिन तक करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top