Hot News

Patna Railway Station Net Worth : बिहार का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन है पटना जंक्शन, करोड़ों नहीं अरबों में है मुनाफा

Patna Railway Station Net Worth : बिहार की राजधानी पटना में मौजूद पटना जंक्शन न सिर्फ बिहार का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है. बल्कि यह कमाई के मामले में भी पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों में नंबर एक है. रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023 -24 में पटना जंक्शन ने करोड़ों नहीं अरबों में कमाई की है और यह कमाई सिर्फ टिकटों के बिक्री से हुई है. इसमें एडवर्टाइजमेंट, ढुलाई और किराए को शामिल नहीं किया गया है. 

पटना जंक्शन की फोटो
पटना जंक्शन की फोटो

टिकटों से हुई इतनी कमाई 

रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पटना जंक्शन को एक अप्रैल 2023 से लेकर 31 मार्च 2024 तक अनारक्षित टिकटों से 100 करोड़ 53 लाख, 59 हजार तीन सौ रुपये प्राप्त हुए. वहीं, आरक्षित टिकटों से इनकम अनारक्षित के अपेक्षा लगभग पांच गुणा अधिक हुई. इसी दौरान एक साल में पटना जंक्शन को आरक्षित टिकटों से 589 करोड़ 37 लाख, 43 हजार 229 करोड़ रुपये की आय हुई है. 

टिकटों के अलावा इन तरीकों से भी कमाई करते हैं रेलवे स्टेशन

1. यात्री टिकटों की बिक्री: रेलवे स्टेशनों पर यात्री टिकटों की बिक्री से सबसे अधिक आय होती है.

2. माल ढुलाई: रेलवे स्टेशनों पर माल ढुलाई की सुविधा भी उपलब्ध होती है, जिससे रेलवे को आय होती है.

3.   एडवर्टाइजमेंट: रेलवे स्टेशनों पर एडवर्टाइजमेंट के माध्यम से भी आय होती है.

4. पार्किंग और यात्री सुविधाएं: रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग और यात्री सुविधाओं जैसे कि खाने-पीने की दुकानें, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि से भी आय होती है.

5. रेलवे संपत्ति की किराये: रेलवे स्टेशनों पर स्थित संपत्तियों को किराये पर देने से भी आय होती है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

दूसरे नंबर पर है बिहार का ये स्टेशन 

पटना के अलावा दूसरे नंबर पर मुजफ्फरपुर स्टेशन की  कमाई है. रेलवे के आंकड़ों के अनुसार मुजफ्फरपुर को एक साल की अवधि में कुल 275 करोड़, 41 लाख 26 हजार 938 रुपये की इनकम हुई. इसमें अनारक्षित टिकटों से 64 करोड़ 62 लाख 22 हजार 22 हजार 995 रुपये. वहीं आरक्षित टिकटों से होनी वाली कुल आय 210 करोड़, 79 लाख, तीन हजार 993 रुपये हैं. यह शीर्ष दस स्टेशनों की सूची में दूसरे नंबर पर है. सर्वाधिक कमाई वाले स्टेशनों में शीर्ष दस में दानापुर डिविजन के चार स्टेशन स्टेशन शामिल हैं. इनमें पहले नंबर पर पटना, तीसरे नंबर पर दानापुर, आठवें नंबर पर राजेन्द्रनगर टर्मिनल, जबकि दसवें नंबर पर पाटलिपुत्र जंक्शन शामिल हैं. 11वें नंबर पर आरा जबकि 12वें नंबर पर बक्सर स्टेशन हैं. 

इसे भी पढ़ें : प्यार को नहीं दे पाए मुक्कमल अंजाम तो मौत को लगाया गले, कमरे में मिली प्रेमी जोड़े की लाश 

इसे भी पढ़ें : Bihar Politics : ‘दंगा, दहशत और डर का राज–यही था लालू का अंदाज’, पटना में दिख रहा पोस्टर वॉर

The post Patna Railway Station Net Worth : बिहार का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन है पटना जंक्शन, करोड़ों नहीं अरबों में है मुनाफा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top