Hot News

131.8 लीटर देसी शराब बरामद, बांका के दो तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, संग्रामपुर. जुगाड़ गाड़ी पर लदे पुआल के बीच में रखकर शराब ढुलाई कर रहे तस्करों के मनसूबे को पुलिस ने विफल कर दिया. बुधवार को संग्रामपुर पुलिस ने सरकटिया मोड़ से दो शराब तस्करों को 131.8 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि शराब ढुलाई में प्रयुक्त जुगाड़ वाहन को भी जब्त किया गया. बताया जाता है कि बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छत्रहार निवासी रोहित कुमार और जय कुमार जुगाड़ी गाड़ी पर पुआल लाद कर ला रहे थे. पुआल के बीच में देसी शराब को छोटे-छोटे पॉलिथीन में पैक कर लाया जा रहा था. इसकी भनक संग्रामपुर पुलिस को लग गयी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सरकटिया मोड़ के समीप जुगाड़ वाहन को रोका और तलाशी लेना प्रारंभ कर दिया. इस दौरान जुगाड़ गाड़ी पर लदे पुआल के नीचे छिपाकर रखी गयी भारी मात्रा में देसी शराब की खेप बरामद हुई. शराब छोटे-छोटे पॉलिथीन में पैक थी, जिसे अन्यत्र जगह खपाने को ले जाया जा रहा था. इसकी कुल मात्रा 131.8 लीटर बतायी जा रही है. वहीं पुलिस ने दोनों तस्करों रोहत व जय को गिरफ्तार कर लिया और जुगाड़ वाहन को भी जब्त कर लिया. आशंका जतायी जा रही है कि इस अवैध शराब को जंगली इलाके में तैयार कर अन्यत्र सप्लाई किया जा रहा था. इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में भारी मात्रा में देसी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 131.8 लीटर देसी शराब बरामद, बांका के दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top