Hot News

सोलर प्लांट पहुंचे डीएम व एसएसपी, लिया जायजा

डोभी. बहेरा थाना क्षेत्र में स्थित टाटा पावर रिनेबल एनर्जी लिमिटेड सोलर प्लांट का विजिट करने डीएम डाॅ त्यागराजन, एसएसपी आनंद कुमार, शेरघाटी डीएसपी संजीव कुमार प्रभात, डोभी सीओ परिक्षित कुमार पहुंचे. इस दौरान डीएम ने टाटा पावर रिनेबल एनर्जी लिमिटेड बहेरा के स्टेशन प्रबंधक शुभम कुमार से सोलर प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इसमें प्लांट की सुरक्षा, बिजली उत्पादन, बिजली की खपत, लागत तथा मुनाफा सहित रखरखाव के बारे में विस्तार से पूछताछ की. वहीं, केंद्र प्रशासन तथा राज्य प्रशासन द्वारा दी जानेवाली सब्सिडी के बाद इस योजना से क्या मुनाफा होगा, उसके बारे में भी जानकारी प्राप्त किये. अगर कोई व्यक्ति नये ढंग से सोलर प्लांट लगाता है तो क्या वह फायदेमंद होगा, जिससे लोगों को इसे रोजगार के रूप में अपनाया जा सके. इस मौके बहेरा थानाध्यक्ष पवन कुमार, प्लांट स्टेशन इलेक्टेशियन संजय कुमार व कासिम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सोलर प्लांट पहुंचे डीएम व एसएसपी, लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top