Hot News

Chhapra News : छपरा में ट्रैफिक सिग्नल और पोस्ट निर्माण से यातायात व्यवस्था होगी दुरस्त

छपरा. सारण जिला प्रशासन सड़क और पुल योजनाओं को रफ्तार देने के साथ ही अब ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में जुट गयी है. किसी कड़ी में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल और पोस्ट निर्माण के लिए योजनाएं तैयार होने लगी है. यदि इन योजनाओं पर काम पूरा होता है तो सारण में यातायात व्यवस्था काफी बेहतर हो जायेगी.

जिले में 23 स्थानों को चेकपोस्ट के लिए किया गया चिह्नित

जिला प्रशासन ने जिला परिवहन कार्यालय की मदद से सारण जिले के ऐसे 23 स्थान को चयनित किया है, जहां पर फैब्रिकेटेड चेक पोस्ट का निर्माण कराया जा सके. यह चेक पोस्ट बन जाने से काफी हद तक यातायात व्यवस्था को सेफ्टी एंड सिक्योर किया जा सकेगा.

90 लाख की आयेगी लागत

जिन जिले के जिन 23 स्थान को फैब्रिकेटेड चेक पोस्ट निर्माण के लिए चयनित किया गया है उनके निर्माण पर 90 लाख 50 हजार रुपए खर्च होंगे और इसके लिए जिला प्रशासन ने परिवहन विभाग के माध्यम से आवंटन की मांग कर दी है. रुपया मिलते ही इस बिंदु पर काम शुरू हो जायेगा.

इ-रिक्शा से परेशान शहरवासियों को मिलेगी राहत

जिला प्रशासन ने नगर निगम समेत जिले के अन्य नगर निकायों को ई रिक्शा से हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए भी तरकीब निकाल ली है. जिलाधिकारी अमन समीर के अनुसार छपरा शहरी क्षेत्र में ई रिक्शा परिचालन के लिए दो जोन में आठ रूट बनाये गये हैं. सभी अलग-अलग रूट के लिए अलग-अलग कलर कोड निर्धारित किया गया है. उक्त रूटों में वहां परिचालन के लिए विभाग से सॉफ्टवेयर निर्माण के लिए अनुरोध किया गया है जैसे ही सॉफ्टवेयर प्राप्त होता है इस पर कार्रवाई शुरू हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Chhapra News : छपरा में ट्रैफिक सिग्नल और पोस्ट निर्माण से यातायात व्यवस्था होगी दुरस्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top