Hot News

वृषभ राशि वालों को लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी, देखें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

Taurus Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

वृष साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025

करियर – इस सप्ताह आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा. कैरियर में मेहनत करने के बावजूद आपको कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा. आपकी नौकरी में बॉस आपसे असंतुष्ट रहेंगे. सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों का सहयोग सीमित रहेगा, जबकि व्यवसाय में आय के स्रोतों में रुकावटें आ सकती हैं. साझेदारों और सप्लायरों के प्रति सतर्क रहें. युवाओं को अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी. अधिकांश समय अनावश्यक दौड़-भाग में व्यतीत होगा.

पर्सनल लाइफ—आपकी व्यक्तिगत जीवन में आपसी संबंधों में गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें. बातचीत, पत्राचार, ई-मेल आदि के माध्यम से इस समय अपने भावनाओं पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें. प्रेम संबंध भविष्य में विवाह के बंधन में बदल सकते हैं.

फैमिली लाइफ—परिवार में किसी सदस्य के विवाह या संपत्ति जैसे फ्लैट की खरीद-फरोख्त से संबंधित निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें. पिछले सप्ताह से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में जो तनाव उत्पन्न हुआ है, उसे सुलझाने का यह सही समय है. पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी. परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

शुभ दिन—सोमवार, बुधवार
शुभ तारीख-7, 9
शुभ रंग—सफेद, तोता जैसा रंग

The post वृषभ राशि वालों को लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी, देखें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top