Hot News

CID: अब नहीं सुनाई देगा ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’, शो से बाहर हुए एसीपी प्रद्युम्न

CID: टीवी के पॉपुलर शोज में से एक ‘सीआईडी’ के पसंदीदा ACP प्रद्यूमन की भूमिका निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम जल्द ही शो से बाहर होने वाले हैं, जिसका मतलब है कि अब शो में दर्शकों को ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ नहीं सुनने को मिलेगा. इस शो का नया सीजन हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है. अब ऐसे में शो से ACP प्रद्यूमन के जाने की समाचार ने फैंस का दिल तोड़ दिया है. आइये बताते हैं कि शो में उनकी एग्जिट को किस तरह दिखाया जायेगा.

ACP प्रद्यूमन ने कहा शो को अलविदा

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईडी (CID) के पॉपुलर किरदार एसीपी प्रद्युमन जल्द ही शो को अलविदा कहने वाले हैं. इसके लिए मेकर्स उनकी मौत दिखाएंगे. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दुश्मन बारबुसा (तिग्मांशु धूलिया) ने पूरी सीआईडी की टीम खत्म करने की योजना बनाई है और बॉम्ब प्लांट करता है. हालांकि, इसमें पूरी टीम की जान बच जाएगी, लेकिन एसीपी प्रद्युमन की मौत हो जाती है. शो से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, मेकर्स ने टीम के साथ एसीपी प्रद्युमन की मौत का एपिसोड शूट कर लिया है. यह एपिसोड जल्द ही टीवी पर प्रसारित होगा.

पहले भी शूट हुए डेथ सीन्स

सीआईडी के फैंस इस बात से बखूबी वाकिफ हैं कि शो में कई बार पहले भी किरदारों को मरते हुए दिखाया गया है, लेकिन हर बार एक नए ट्विस्ट के साथ वापस से उनकी एंट्री हो जाती है. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि मेकर्स टीआरपी और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर बढ़ाने के लिए शिवाजी सटम की शो में एग्जिट सीन को दिखा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: कछुए की चाल चलकर भी ‘सिकंदर’ ने दुनिया भर में पार किया 150 करोड़ का आकड़ा, कमाई जानें

The post CID: अब नहीं सुनाई देगा ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’, शो से बाहर हुए एसीपी प्रद्युम्न appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top