Hot News

समस्तीपुर मंडल द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नया विचार समस्तीपुरसमस्तीपुर मंडल द्वारा महावीर इंटरनेशनल, दिल्ली के सहयोग से आज 5 अप्रैल 2025 को दरभंगा रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में सभी रेल कर्मचारियों तथा रेलवे में अनुबंध पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई।इस कार्यक्रम का उद्घाटन हिंदुस्तानीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी एवं हिंदुस्तानीय पैकेजिंग संस्थान, मुंबई के निदेशक तथा अतिरिक्त महानिदेशक (विदेश व्यापार) श्री राजेश कुमार मिश्रा एवं इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर, श्री विनय श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सिय जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गई तथा कर्मचारियों को जागरूक किया गया।इस स्वास्थ जांच शिविर में मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री सुनील कुमार सहित अन्य वरिष्ठ डॉक्टर एवं अधिकारियों ने भी भाग लिया और अपनी सेवाएं प्रदान की।स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों तथा रेलवे में अनुबंध पर कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, चिकित्सा सेवाओं की समय पर पहुंच सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह पहल सभी कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी रही। 

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top