Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के मरने के बाद रूही की भी हो जाएगी मौत ? इस शख्स को हॉस्पिटल लेकर जाएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही सड़क पर बेजान सी चलती रहती है. अभीरा उसे खोजती है और सुरेखा को डर लगता है कि कही वह खुद को तकलीफ ना पहुंचा ले. काजल उसे भरोसा दिलाती है कि अभीरा अपनी बहन को कुछ होने नहीं देगी. रूही एक चट्टान से गिरने ही वाली होती है कि अरमान उसे बचा लेता है. रूही उससे कहती है कि वह रोहित के पास जाना चाहती है और उसके बिना नहीं रह सकती.

रूही को हॉस्पिटल लेकर जाएगा अरमान

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा, रूही को दक्ष की याद दिलाती है. रूही कहती है कि वह अकेले दक्ष को नहीं पाल सकती. अभीरा और अरमान उसे समझाते हैं. रूही कहती है कि वह स्वार्थी है क्योंकि वह दक्ष और अपने दूसरे शिशु के बारे में नहीं सोच रही. रोहित के बारे में सोचते ही वह बेहोश हो जाती है. अभीरा और अरमान उसे हॉस्पिटल लेकर जाते हैं. डॉक्टर उन्हें रूही का खास ख्याल रखने के लिए कहते हैं. अरमान, अभीरा को बताता है कि रोहित से आखिरी समय पर उसकी क्या बात हुई थी. अरमान, अभीरा से उसकी मदद करने के लिए कहता है.

अरमान को है इस बात का दुख

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही को लेकर अरमान और अभीरा पोद्दार हाउस आते हैं. कावेरी, अरमान और अभीरा को रूही की इस हालत का जिम्मेदार मानती है. वह दोनों को घर में आने से रोकती है. विद्या, अरमान और अभीरा का साथ देती है और कहती है कि अरमान को उसकी मां से अलग करके उन्होंने गलत किया. वह कावेरी से कहती है अरमान और अभीरा वापस घर आएंगे. दूसरी तरफ अरमान, रोहित की मौत और रूही की मौजूदा हालत के लिए खुद को दोषी मानता है.

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के मरने के बाद रूही की भी हो जाएगी मौत ? इस शख्स को हॉस्पिटल लेकर जाएगा अरमान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top