Hot News

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025: क्या यूपी बोर्ड रिजल्ट कल होगा जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम समाचार है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है. हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 रिजल्ट की डेट्स अभी नहीं बताई हैं. छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, और upmspresults.nic.in पर देख सकेंगे. यहां आप यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के बारे में लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं.

यूपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा? (UP Board Results 2025 in Hindi)

बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को नहीं जारी किया जाएगा. हालांकि, पिछले वर्षों के आधार पर, यूपी बोर्ड द्वारा अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद है. रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है. बता दें कि बीते वर्ष 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए थे. अगर इसी शेड्यूल का पालन किया जाता है तो छात्र 18 या 20 अप्रैल 2025 के आसपास नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025 कैसे चेक करें? (Sarkari Result)

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट (UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025) घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: तैयारियां पूरी, इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UP Board Result in Hindi)

  • 1. मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें.
  • 2. अब UP10 /12 रोल नंबर टाइप करें.
  • 3. अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें.
  • 4. UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा.
  • 5. भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें.

The post UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025: क्या यूपी बोर्ड रिजल्ट कल होगा जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top