Hot News

Heavy Rain Alert: चक्रवात का असर, अगले 4 से 5 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 20 तारीख को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.20 अप्रैल को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है. 20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है.

झारखंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग के अनुसार पहला उत्तर-पश्चिम झारखंड के ऊपर, दूसरा उत्तरी बांग्लादेश और उसके आसपास और तीसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन असम के ऊपर स्थित है. जिसके कारण मौसम में भारी बदलाव देखा जा रहा है. 20 अप्रैल को ओडिशा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक) के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 20 अप्रैल को झारखंड में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ बौछारें (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक) पड़ने की संभावना है. 19 अप्रैल को झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है.

अगले 4 दिनों के दौरान पूर्वोतर और पूर्वी हिंदुस्तान में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी हिंदुस्तान में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 23 अप्रैल के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

22 से 25 अप्रैल तक यहां होगी भारी बारिश

22 से 25 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है. केरल और माहे में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है और अगले 5 दिनों के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और 19 से 21 तारीख के दौरान तेलंगाना में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है; 19 और 20 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है.

The post Heavy Rain Alert: चक्रवात का असर, अगले 4 से 5 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top