Hot News

आजमनगर रोहिया घाट से आवागमन किया बाधित

– भू-स्वामी ने बैरिकेटिंग लगाकर जताया विरोध आजमनगर प्रखंड स्थित रोहिया घाट पर सुबह से ही आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. आजमनगर पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि मंसूर आलम ने घाट को बांस-बल्ले से बेरिकेटिंग कर बंद कर दिया. इससे सैकड़ों लोग परेशान रहे. खासकर उन लोगों को काफी कठिनाई हुई जो नाव से नदी पार कर प्रखंड मुख्यालय आते एवं आजमनगर से दियारा क्षेत्र में खेती के लिए जाते हैं. नाव सेवा ठप होने से कई लोग घाट से वापस लौट गये. आरोप है कि आजमनगर रोहिया सैरात का डाक करीब एक माह पहले पंचायत के मुखिया डॉ भरत कुमार राय और पंचायत सचिव प्रभात कुमार ने अनुचित तरीके से किया था. इसका विरोध मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री बलराम मंडल ने किया था. विरोध के बाद पंचायत सचिव ने डाक को रद्द कर दिया था. लेकिन उसके बाद से आज तक घाट का डाक वैध प्रक्रिया से नहीं किया गया है. स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. अब भू-स्वामी ने घाट की जमीन को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए घाट को पूरी तरह बंद कर दिया है. उनका कहना है जब तक घाट का संचालन पारदर्शी तरीके से नहीं होगा और उन्हें भूमि की क्षति के लिए मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक वे घाट चालू नहीं होने देंगे. कारण महानंदा नदी के पश्चिमी छोर पर स्थित लगभग पांच पंचायतों के हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. चूंकि नाव ही इन क्षेत्रों के लिए मुख्य आवागमन का जरिया है. इसके बंद हो जाने से लोगों को 25 से 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है. समाचार लिखे जाने तक स्थानीय प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करेगा और घाट से आवागमन पुनः सुचारु रूप से बहाल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आजमनगर रोहिया घाट से आवागमन किया बाधित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top