Hot News

Unique Bridal Mehndi Design: ट्यूशन का प्यार, शादी का इकरार, मेहंदी में बयां हुई दास्तां!

Unique Bridal Mehndi Design Video: हर लड़की के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है. कई लड़कियां तो वर्षों से इस दिन का सपना देखती हैं. यह दिन और खास हो जाता है जब आपकी शादी आपके बचपन के प्यार से हो. लड़कियों की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है जब उनके घरवाले उनकी पसंद से उनकी पसंद के लड़के से शादी करवाने के लिए मान जाते हैं.

प्यार की हर याद दिखी मेहंदी में

ऐसा ही हुआ इस दुल्हन के साथ जब इनके घरवाले इनकी शादी उनके बचपन के प्रेमी से करने के लिए माने, तब लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह अपनी शादी को और यादगार बनाने के लिए तैयारी में लग गई. उसने अपने पिया से पहले मुलाकात से लेकर शादी तक के सुहाने सफर का एक खूबसूरत मेहंदी अपने हाथों में लगाई, जिसमें वह उनके प्यार की शुरुआत से लेकर उनके सभी खास पलों की यादों को मेहंदी से उकेरा गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्त्री अपने हाथों की मेहंदी के बारे में एक्साइटेड होकर बताते हुए कहती है कि उनकी मेहंदी शुरुआत में उस पल को दिखाया गया है जहां ट्यूशन में स्त्री अपने प्रेमी को छुप-छुपकर देखा करती थी. उसके नीचे उस पल को दिखाया गया है जब दोनों रिलेशनशिप में आए और दोनों घंटों एक-दूसरे को देखते हुए बात किया करते थे. इसके अलावा उसकी मेहंदी में उसके माता-पिता और बहन को भी दिखाया गया है जो उन्हें शादी की चूड़ियां पहनाकर सजा रहे हैं.

मेहंदी में दिखा प्यार के इजहार से लेकर विवाह का दृश्य

स्त्री के दूसरे हाथों में डोली पर पिया के घर लेकर जाने वाला दृश्य दिखाया गया है. साथ ही स्त्री और उनके प्रेमी को फेरे लेते हुए भी दिखाया गया है. लेकिन इन सब के बीच जो चीज सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही है, वह है दोनों की तस्वीर. लड़की ने अपने हाथों के बीच बिल्कुल उनके जैसे दिखने वाली तस्वीर मेहंदी से बनवाई है. लड़की के साथ-साथ उस इंसान की भी तारीफ करनी पड़ेगी जिसने लड़की की खास यादों को इतनी खूबसूरती के साथ मेहंदी की मदद से हाथों में उतारा था.

यह भी पढ़े: Viral Video: शादी के दिन दूल्हे को जलाते हुए दुल्हन का वीडियो वायरल!

The post Unique Bridal Mehndi Design: ट्यूशन का प्यार, शादी का इकरार, मेहंदी में बयां हुई दास्तां! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top