Hot News

पाकिस्तान पर हमले के बाद Google सर्च में क्या रहा टॉप पर? झारखंड-बिहार के लोग भी नहीं रहे पीछे

Operation Sindoor Top In Google search: धनबाद, मयंक तिवारी-पाकिस्तान पर हमले के बाद से अब तक पूरे देश से गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉपिक ऑपरेशन सिंदूर है. मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1.30 बजे से शुरू हुई सर्च ने करीब सात घंटे में ही गूगल के सात दिनों के सर्च आंकड़े में सबसे ऊपर जगह बनी ली. झारखंड और बिहार में भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ टॉप पर बना रहा.

पहलगाम में 26 पर्यटकों की आतंकी हमले में हुई थी मौत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना आतंकी हमले के बाद मंगलवार-बुधवार की रात हिंदुस्तानीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर पहलगाम के मृतकों का बदला लिया. इसके बाद से पूरे देश में जोश का माहौल है. सभी लोग धर्म-वर्ग-समुदाय, दल, भाषा-प्रांत से ऊपर उठकर देशभक्ति के सूत्र में बंधकर एक हो गये हैं. झारखंड में मंगलवार की रात से आब तक गूगल पर सबसे अधिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सर्च किया गया. इसके अलावा लोगों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर इन हिंदी और ह्वाट इज ऑपरेशन सिंदूर’ ज्यादा सर्च किया गया. बिहार में भी पिछली रात से अब तक ‘ड्रिल और सिंदूर’ सबसे टॉप पर है. ऑपरेशन की सफलता के बाद देशभर में हाइअलर्ट जारी कर दिया गया है.

‘ह्वाट इज ऑपरेशन सिंदूर’: ऑपरेशन का नाम सिंदूर ही क्यों?

पाकिस्तान पर हमले के बाद से अब तक पूरे देश से गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉपिक ऑपरेशन सिंदूर है. इसके लिए अधिकतर लोगों ने गूगल पर ‘ह्वाट इज ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों रखा गया’ सर्च किया है. हिंदुस्तानीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीरी क्षेत्र में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए एक बड़े एयरस्ट्राइक ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इस जवाबी कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया है. डिफेंस विशेषज्ञों का मानना है कि इस नाम के पीछे गहरा मानवीय भाव जुड़ा हुआ है. दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई ऐसे नवविवाहित जोड़े निशाना बने, जो हनीमून के लिए घाटी पहुंचे थे. इस हमले ने कई नवविवाहित स्त्रीओं के सिर से सिंदूर का अधिकार छीन लिया. इसी सिंदूर का बदला लेते हुए की गयी एयरस्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कहा गया.

ये भी पढ़ें: Mock Drill Today: रांची में मॉक ड्रिल से पहले पुलिस और अफसरों के साथ NCC कैडेट्स को DC और SSP ने क्या दिए निर्देश?

The post पाकिस्तान पर हमले के बाद Google सर्च में क्या रहा टॉप पर? झारखंड-बिहार के लोग भी नहीं रहे पीछे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top