Hot News

Robbery in Bihar: बिहार के नौलखा मंदिर में लूट, पुजारी का बेटा और भतीज अरेस्ट

Robbery in Bihar : नालंदा. राजगीर के श्वेतांबर धर्मशाला के कार्यालय से लुटेरों ने नौलखा मंदिर की 3 दान पेटी में रखे रुपये लूट लिये थे. विरोध करने पर नाईट गार्ड को धारदार हथियार के वार से जख्मी कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में मंदिर के मुख्य पुजारी का बेटा-भतीजा समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से लूटे गये 8 लाख 5 हजार रुपये व घटना में इस्तेमाल किये गये हथियार भी बरामद किये हैं. एसपी हिंदुस्तान सोनी ने पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के अंदर ही लूट की साजिश रची गयी थी.

इस मामले में अब तक 5 गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गयी थी. जख्मी गार्ड को इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है. विशेष जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें मुख्य पुजारी का पुत्र पुरी गांव निवासी विनीत कुमार, भतीजा परमीत तिवारी, धर्मशाला का सहायक सुपरवाइजर उपाध्याय टोला निवासी बच्चन उपाध्याय, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव निवासी कन्हैया कुमार व हीरा कुमार शामिल है.

पिस्तौल, 13 कारतूस और एक बाइक बरामद

एसपी हिंदुस्तान सोनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के पास से नकद रुपये के अलावा एक देसी पिस्तौल, 13 कारतूस, एक बाइक, 3 मोबाइल व एक चाकू भी बरामद किया गया है. आरोपितों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. स्पीडी ट्रायल के माध्यम से उन्हें सजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा. छापेमारी टीम में डीएसपी सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रमण कुमार आदि शामिल थे.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

The post Robbery in Bihar: बिहार के नौलखा मंदिर में लूट, पुजारी का बेटा और भतीज अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top