Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाला मामले में कल मंगलवार को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएएस विनय चौबे को गिरफ्तार किया. 100 करोड़ के शराब घोटाला मामले में विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो विनय चौबे उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव है. उनके कार्यकाल में कथित रूप से शराब घोटाला की बात कही जा रही है. विनय चौबे की गिरफ्तारी के बाद उनके अधिवक्ता देवेश आजमानी ने बिना आधार बताये विनय चौबे को गिरफ्तार करने पर आपत्ति याचिका दाखिल की है.
कोर्ट में आपत्ति याचिका दाखिल
झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता देवेश आजमानी आईएएस विनय चौबे के अधिवक्ता हैं. उन्होंने बताया कि विनय चौबे को पूछताछ के बाद बिना गिरफ्तारी का आधार बताये हिरासत में लिया गया है. इस संबंध में आपत्ति याचिका दाखिल की गयी है, जिसमें बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कानून के स्थापित सिद्धांतों के अनुसार हमें गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया गया है. इसके अलावा यह भी नहीं बताया गया कि विनय चौबे को किस आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है.
झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें
15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गये विनय चौबे
अधिवक्ता देवेश आजमानी ने बताया कि विनय चौबे के अशोक नगर स्थित आवास पर मंगलवार की सुबह एसीबी की टीम पहुंची, जहां से एसीबी विनय चौबे को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी. इसके बाद एसीबी मुख्यालय में विनय चौबे से पूछताछ की गयी और करीब 3 बजे मेडिकल टीम को बुलाया गया. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और बाद में हिरासत में ले लिया गया. विनय चौबे और गजेंद्र कुमार को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें
Train News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने दर्जनों ट्रेनें की रद्द, कई के बदले मार्ग
आईएएस पूजा सिंघल पति संग जाना चाहती है दूसरे देश, पासपोर्ट रिलीज के लिए याचिका दाखिल
JAC 8th Result: रांची के बच्चों का रिजल्ट शानदार, राज्यभर में मिला दूसरा स्थान, जानिए पहला कौन?
The post Liquor Scam: 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में आईएएस विनय चौबे, कोर्ट में आपत्ति याचिका दाखिल appeared first on Naya Vichar.