Hot News

625 km की रेंज, मसाज वाली सीटें और 9 एयरबैग… भारत में लॉन्च हुई Volvo की यह लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत?

Volvo ने कुछ समय पहले अपनी इलेक्ट्रिक SUV EX90 से पर्दा उठाया था. अब कंपनी ने आखिरकार इसे हिंदुस्तानीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.26 करोड़ रुपये रखी गई है. इस इलेक्ट्रिक SUV में Volvo की पहचान मानी जाने वाली शानदार स्वीडिश डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और कई एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. आइए जानते हैं हिंदुस्तान में लॉन्च हुई Volvo EX90 में क्या कुछ खास हमें मिलता है.

Volvo EX90: प्राइस और वेरिएंट्स

मॉडल एक्स-शोरूम कीमत
Volvo EX90 Ultra 1.26 करोड़ रुपये

Volvo EX90: एक्सटीरियर

  • कार के फ्रंट प्रोफाइल की बात करें, तो यहां बंद ग्रिल के साथ Volvo का सिग्नेचर लोगो मिलता है. इसके अलावा, ‘थॉर्स हैमर’ डिजाइन वाले LED हेडलैंप्स दिए गए हैं, जिन्हें LED DRLs के साथ जोड़ा गया है. वहीं, स्कल्प्टेड बंपर और नीचे की तरफ ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला एयर डैम देखने को मिलता है.
  • साइड से देखने पर EX90 में Volvo XC90 की झलक नजर आती है. इसकी चौकोर बॉडी डिजाइन SUV को दमदार लुक देती है. हालांकि, फ्लश-फिट डोर हैंडल्स और 21-इंच के अलॉय व्हील्स इसे XC90 से अलग लुक देते हैं.
  • पीछे की तरफ C-शेप के कनेक्टेड LED टेललैंप्स मिलते हैं, जबकि D-पिलर्स पर ब्रेक लाइट्स दी गई हैं. इसके साथ रूफ स्पॉयलर और बंपर पर मोटी ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग SUV के रियर लुक को और शानदार बनाती है.

Volvo EX90: इंटीरियर

  • Volvo EX90 के केबिन में भी मिनिमल डिजाइन देखने को मिलता है. इसके डैशबोर्ड के बीच में एक बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जिसके जरिए इंफोटेनमेंट सिस्टम से लेकर क्लाइमेट कंट्रोल और यहां तक कि ORVM (साइड मिरर) को भी एडजस्ट किया जा सकता है.
  • केबिन को प्रीमियम फील देने के लिए इसमें लेदर सीट अपहोल्स्ट्री के साथ एल्युमिनियम और लकड़ी के इंसर्ट्स दिए गए हैं. इसके अलावा, तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी इंटीरियर को खास बनाते हैं.
  • हिंदुस्तानीय बाजार में Volvo EX90 को 6-सीटर लेआउट में पेश किया जा रहा है. इसमें दूसरी रो में दो अलग-अलग कैप्टन सीटें मिलती हैं. इन सीटों पर पैसेंजर्स को अलग-अलग आर्मरेस्ट की सुविधा मिलती है. साथ ही, जरूरत के हिसाब से सीटों को आगे-पीछे खिसकाने और पीछे की ओर झुकाने का ऑप्शन भी दिया गया है.

Volvo EX90: फीचर्स 

  • इसमें 14.5-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें Google के फीचर्स इन-बिल्ट मिलते हैं. इसके अलावा, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट भी मिलता है. 
  • म्यूजिक सुनने के शौकीनों के लिए इसमें 25-स्पीकर वाला Bowers & Wilkins सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है. वहीं, ड्राइवर के लिए 9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. 
  • SUV में फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आगे और पीछे की पावर-एडजस्टेबल सीटें, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा वाली फ्रंट सीटें भी दी गई हैं. इसके अलावा, पावर्ड टेलगेट, पैनोरमिक फोटोक्रोमिक ग्लास रूफ और फोन चार्ज करने के लिए कई वायरलेस चार्जिंग पैड भी मिलते हैं.

Volvo EX90: सेफ्टी

  • इसमें 9 एयरबैग के साथ लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है. 
  • SUV में 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
  • पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें ऑटो पार्किंग असिस्ट और आगे-पीछे पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. 
  • पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी को पीछे खिसकने से रोकने के लिए हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड की सुविधा भी मिलती है. सेफ्टी के मामले में इस SUV को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है.

Volvo EX90: पावरट्रेन

फीचर्स जानकारी
बैटरी पैक 106 kWh
इलेक्ट्रिक मोटर 2
दावा की गई रेंज (WLTP) 625 किमी
अधिकतम पावर 462 PS
अधिकतम टॉर्क 670 Nm
0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 5.5 सेकंड
ड्राइवट्रेन AWD (ऑल-व्हील ड्राइव)

ये भी पढ़ें: अब CNG में आएगी Mahindra XUV3XO, मिल सकता है पैनोरमिक सनरूफ और टर्बोचार्ज्ड इंजन, 15 अक्टूबर को उठेगा पर्दा, टीजर आया सामने

The post 625 km की रेंज, मसाज वाली सीटें और 9 एयरबैग… हिंदुस्तान में लॉन्च हुई Volvo की यह लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top