अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी पर्दे पर जितनी हिट थी, असल जिंदगी में उनके अफेयर के चर्चे भी हर जुबान पर थे. सालों तक इन गॉसिप्स पर खामोश रहे अमिताभ बच्चन ने साल 1999 में अपना गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने मीडिया पर पलटवार करते हुए सीधे सबूत मांगे और पूछा- “आखिर आपने हमें कितनी बार एक साथ देखा है?” अमिताभ को सबसे ज्यादा ठेस तब लगी, जब एक मैगजीन ने दावा किया कि रेखा उनके बंगले ‘प्रतीक्षा’ में शिफ्ट हो गई हैं. बिग बी ने इसे अपने घर और माता-पिता का अपमान बताया. जहां एक तरफ अमिताभ इन दावों को सिरे से खारिज कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ रेखा का अंदाज बिल्कुल बेबाक था. 2004 में सिमी गरेवाल के शो में उन्होंने खुलेआम अमिताभ के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया था.
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के सामने गुहार लगाती रही छोटी बच्ची, बिग बी ने नहीं दिया भाव, वीडियो देख लोगों को क्यों याद आए नाना पाटेकर?
The post “हमें कितनी बार साथ देखा है?” जब रेखा संग अफेयर की समाचारों पर भड़क उठे थे अमिताभ बच्चन, मांग लिए थे सबूत appeared first on Naya Vichar.

