Hot News

समस्तीपुर में गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, पति से फोन पर झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

Bihar Suicide News: समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के बेलसंडी गांव में मंगलवार की रात एक गर्भवती स्त्री ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना लरझाघाट थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की है. मृतका की पहचान 22 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है, जो पप्पू सदा की पत्नी थी. बताया जा रहा है कि स्त्री आठ माह की गर्भवती थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है.

पति करता है पंजाब में मजदूरी

परिवारवालों के अनुसार, घटना से कुछ ही देर पहले चांदनी की फोन पर अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. पप्पू सदा पिछले पांच महीनों से पंजाब में मजदूरी करता है. मंगलवार शाम दोनों के बीच फोन पर बहस हुई, जिसके बाद चांदनी काफी देर तक बच्चों के साथ रोती रही. परिजनों ने उसे समझाया और फिर बाहर चौक पर चले गए.

छप्पर में साड़ी से लटकी हुई मिली लाश

जब रात में चांदनी के ससुर अर्जुन सदा घर लौटे, तो पोते के रोने की आवाज आई. भीतर जाकर देखा तो चांदनी छप्पर में साड़ी से लटकी हुई थी. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और स्त्री को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर लरझाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डीएसपी ने क्या कहा?

डीएसपी रोसड़ा सोनल कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है. स्त्री ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है. फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

Also Read: बिहार में बाढ़ से उजड़ते आशियाने, तबाही और बेबसी की कहानी, पढ़िए पिछले चार वर्षों में जनता ने क्या कुछ खोया

The post समस्तीपुर में गर्भवती स्त्री ने लगाई फांसी, पति से फोन पर झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top