Tejashwi Yadav: पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे का नाम इराज रखा है. तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बेटे का पूरा नाम इराज लालू यादव रखा है. बुधवार को यह जानकारी लालू प्रसाद ने एक्स पर दी है. मंगलवार की सुबह तेजस्वी यादव पिता बने थे. तेजस्वी यादव ने एक्स पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए जय हनुमान भी लिखा था. तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं. तेजस्वी यादव की एक बेटी भी है. बेटी का नाम कात्यायनी है.
The post तेजस्वी यादव के बेटे का हुआ नामकरण, लालू यादव का पोता कहलायेगा इराज appeared first on Naya Vichar.

