Hot News

Bokaro News : आजीविका पर हमले के खिलाफ है नौ जुलाई की हड़ताल : मोर्चा

Bokaro News : ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो के तत्वावधान में सेक्टर तीन स्थित एटक कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन सात सदस्यीय अध्यक्षमंडली की ओर से नौ जुलाई की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में आयोजित की गयी. मौके पर वक्ताओं ने कहा : जीने का अधिकार, हमारे आजीविका व देश के संघीय ढांचे पर हमले के खिलाफ, देश की आजादी और संप्रभुता की रक्षा के लिए हड़ताल का आह्वान किया गया है.

वक्ताओं ने कहा : जब दुनिया कोरोना जैसी जानलेवा बीमारियों से जूझ रही थी, तो उस समय 2020 में मजदूर विरोधी, उद्योग विरोधी, जनविरोधी केंद्र की मोदी प्रशासन ने कॉरपोरेट व निजी मालिकों के हित में चार लेबर कोड बिल को पारित कर लिया. मजदूरों के लंबे संघर्षों और शहादतों के बल पर 44 श्रम कानून का अधिकार प्राप्त किया था. उसके स्थान पर केंद्र प्रशासन चार लेबर कोड लागू करने जा रही है.

चार लेबर कोड लागू हुआ, तो जिस स्थिति में वेतन है, नहीं रह पायेगा :

मोर्चा के नेताओं ने कहा : यदि यह चार लेबर कोड लागू हो गया तो जिस स्थिति में वेतन है, वह नहीं रह पायेगा. मजदूरों का सभी प्रकार के अधिकार समाप्त हो जायेगा. जैसे 8 घंटा के बदले 12 घंटा काम लिया जायेगा, वेतन समझौता का अधिकार, बोनस का अधिकार, अपनी मांग रखने, हड़ताल करने, मजदूर संगठन बनाने का अधिकार समाप्त हो जायेगा. फिक्स टर्म जॉब पर वेतन मिलेगा.

वेतन समझौता आज भी आधा अधूरा, 39 महीने का एरियर भी बकाया :

बीएसएल-सेल कर्मियों की लंबित डिमांड पर वक्ताओं ने कहा : सेल में कार्यरत मजदूरों का वेतन समझौता आज भी आधा अधूरा है. 39 महीने का एरियर आज तक बकाया है. ग्रेच्युटी पर सीलिंग लगा दिया गया है. पर्क्स का एरियर भी नहीं मिला है. इसलिए देश के मजदूरों के साथ सेल-बोकारो के मजदूरों ने भी यह फैसला लिया है कि मजदूर वर्ग प्रशासन की इस मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को लागू नहीं होने देंगे. नेताओं ने चार लेबर कोड रद्द करने सहित 17 सूत्री मांग को ले हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. सम्मेलन को एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह, सीटू के महामंत्री बीडी प्रसाद, इंटक के उपाध्यक्ष बीएन उपाध्याय, एक्टू के महामंत्री देवदीप सिंह दिवाकर, एआइयूटीयूसी के महामंत्री मोहन चौधरी, एचएमएस के महामंत्री आरके वर्मा, झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाई ने संबोधित किया.

हक व अधिकार के लिए हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान :

सम्मेलन में आइडी प्रसाद, शशिकांत, जेएन सिंह, कुमार सत्येंद्र, राजेश ओझा, देवाशीष पाल, सुभाष प्रमाणिक, अबु नसर, एस कुमार, आरके गोरांई, कुमुद महतो, आरएन सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किया. उपस्थित मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक स्वर में हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : आजीविका पर हमले के खिलाफ है नौ जुलाई की हड़ताल : मोर्चा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top