Hot News

घाघर वॉटर फॉल में डूबने से बंगाल के युवक की मौत

चार दोस्तों के साथ तिरुपतिया नदी घूमने आया था नलहटी का युवक प्रतिनिधि, गोपीकांदर(दुमका) दुमका जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खरौनी तिरुपतिया नदी के घाघर वॉटर फॉल के पास घूमने आये चार दोस्तों में से एक की डूबकर मौत हो गयी है. चारों दोस्त पश्चिम बंगाल के नलहटी थाना क्षेत्र के चतरा गांव के रहनेवाले हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद गोपीकांदर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है. मृतक की पहचान रूपांकर दत्ता (22) के रूप में हुई है. वह नलहटी के चतरा गांव का रहनेवाला था. गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने मृतक और बाकी दोस्तों के परिजनों को भी सूचना दी है. घटना के संबंध में रूपांकर के दोस्त शाहिल अख्तर ने बताया कि वह योगेश गुप्ता, सरफराज हुसैन और रूपांकर दत्ता, कुल चार दोस्त दो बाइक पर सवार होकर खरौनी बाजार के घाघर वॉटर फॉल के नीचे वाले घाट कसाई पहाड़ घूमने और नहाने आये थे. दिन के 11 बजे करीब सभी आनंद लेते हुए पानी में छलांग लगाना शुरू किया. इसी बीच रूपांकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. बचाओ-बचाओ की आवाज भी लगायी. उनलोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे. हो-हल्ला करने पर धान रोपनी कर रहे ग्रामीण भी जुट गये. रूपांकर की खोजबीन शुरू कर दी. गहरे पानी में करीब 45 मिनट तक लोग रूपांकर को खोजते रहे. लेकिन वह नहीं मिला. बाद में उसका शव बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन गोपीकांदर थाना के लिए निकल गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post घाघर वॉटर फॉल में डूबने से बंगाल के युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top