Hot News

सारठ में कपड़ा सूखने के क्रम में करंट लगने से महिला की मौत

सारठ. थाना क्षेत्र के पुराना बाजार धोबी टोला में सोमवार को एक 36 वर्षीय स्त्री कपड़े सुखाने के दौरान अर्थिंग तार की चपेट में आ गयी, जिससे वह करंट से झुलस गयी. उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी. दरअसल, दोपहर दो बजे के करीब उर्मिला देवी स्नान करके कपड़ा सुखाने के लिए आंगन में डाल रही थी. उसी समय तेज वर्षा व गर्जन होने लगी. आंगन में बिजली के अर्थिंग वाले तार के संपर्क में आने के बाद कपड़ा टंगनी पर डालते हुए तेज झटका लगा. इसके बाद जोर से चिल्लायी. पर आसपास कोई नहीं था. पानी होने की वजह से स्त्री का हाथ तार में सटा ही रह गयी, जिससे दोनों हाथ भी बिजली के करंट से जल गया. चिल्लाने की आवाज पर कुछ लोग ने देखने के बाद हो-हल्ला किया. इसके बाद किसी ने पावर हाउस फोन कर बिजली कटवाया. घर वाले स्त्री को लेकर सीएचसी सारठ पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच करते हुए उर्मिला को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव लेकर घर आये. जहां मृतक का पति पिंटू रजक, बेटी और बेटा के साथ परिजन दहाड़ मार के रोने लगे. वहीं, घटना की सूचना पाकर सारठ थाना से पहुंची जेएसआइ विशंभर विश्वकर्मा, आरबी सिंह दल-बल के साथ घटना का जायजा लेकर पंचनामा तैयार कराया. इधर, मुखिया प्रतिनिधि अनिल राव की सूचना पर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के परिजनों को ढाढ़स बंधाया. वहीं, विधायक ने सीओ कृष्ण चंद्र मुंडा, बीडीओ चंदन कुमार सिंह एवं बिजली विभाग के अधिकारी को फोन कर परिजनों को हर संभव प्रशासनी सहायता देने का निर्देश दिया. साथ ही सिविल सर्जन को पोस्टमार्टम स्वयं की निगरानी में कराने का निर्देश दिया. मुखिया प्रतिनिधि ने पोस्टमार्टम के लिए शव देवघर भेजने की व्यवस्था की. मौके पर उप मुखिया सनोज कुमार, सुनील रजक, उमेश गुप्ता, संतोष दे, मो कलाम, अनीश राउत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. हाइलार्ट्स: विधायक ने मृतका के परिजनों को ढाढ़स बंधाया

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सारठ में कपड़ा सूखने के क्रम में करंट लगने से स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top