Hot News

Muzaffarpur: मतदाता सत्यापन में लापरवाही, 27 बीएलओ और कर्मियों का वेतन बंद

प्रेमांशु शेखर/मुजफ्फरपुर/बिहार: बोचहां विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में 27 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और अन्य संबंधित कर्मियों का वेतन भुगतान रोकने का आदेश जारी किया गया है. यह कार्रवाई मुशहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने की है, जिन्होंने सभी संबंधितों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन बीएलओ और कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. बीडीओ ने इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है.

बीएलओ पर कार्रवाई के आदेश 

जानकारी के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र वितरित करने और उन्हें भरवाने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया था. साथ ही, भरे हुए फॉर्म को अपलोड करने का जिम्मा भी बीएलओ को सौंपा गया था. हालांकि, जिलाधिकारी की पिछली समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि बोचहां विधानसभा क्षेत्र में इस कार्य की प्रगति बेहद धीमी है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की थी. उन्होंने तत्काल संबंधित बीएलओ को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

Also read: PM आवास योजना में बड़ा बदलाव, अब निरक्षण की जिम्मेदारी पंचायत सचिव और राजस्व कर्मचारीयों की

27 बीएलओ पर कार्रवाई 

जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में, मुशहरी बीडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 बीएलओ और कर्मियों का वेतन भुगतान बंद कर दिया है. इन सभी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. बीडीओ ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि इस कार्रवाई के बाद भी कार्य में सुधार नहीं होता है तो संबंधित बीएलओ और कर्मियों के खिलाफ धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिन कर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी और सेविकाएं शामिल हैं.

The post Muzaffarpur: मतदाता सत्यापन में लापरवाही, 27 बीएलओ और कर्मियों का वेतन बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top